gadahani – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News
आज निकलेगा चुनावी चिराग से असली जिन्न
25 मेयर और 13 उपमेयर प्रत्यशियों के भाग्य का होगा फैसला
आरा. नगर निगम का बहुकोणीय चुनावी मुकाबला वर्तमान में फंस गया है. मतदान के बाद evm रूपी चिराग में असली जिन्न कैद है जिसके निकलते ही इस बहुकोणीय मुकाबले का असली सत्य सबके सामने आ जायेगा.
दिग्गजो की जमात में मेयर चुनाव:
इस बार के चुनाव में अन्य प्रमुख प्रत्याशियों के अलावे आरा- बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह की भावह और तरारी विधायक सुदामा प्रसाद की पत्नी शोभा देवी भी मेयर की कुर्सी के लिए भाग्य आजमा रहीं हैं.
हालांकि, जनता प्रत्याशियों के व्यक्तिगत गुण-दोष के आधार पर अपने भावी मेयर को कसौटी पर कस रही है. इस कारण से चुनावी समीकरण पूरी तरह से धुंधला है.पूर्व मेयर सुनील कुमार की पत्नी सह पूर्व मेयर प्रियम, प्रसिद्ध समाजसेवी प्रेम पंकज की पत्नी इंदू देवी, खुर्शीद कुरैशी की पत्नी आरजू खातून, विधायक सुदामा प्रसाद की पत्नी शोभा देवी, पूर्व मेयर अवधेश यादव की पत्नी सरिता देवी, मनोज कुमार की पत्नी कोमल देवी, संजय कुमार की पत्नी नम्रता कुमारी, हाकिम प्रसाद की पत्नी सह एमएलसी की भावह नीलम देवी, समाजसेवी अविनाश कुमार की पत्नी सोनी कुमारी, श्रीधर तिवारी की पत्नी नीतू कुमारी और अंजनी कुमार तिवारी की पत्नी हेमा तिवारी आदि में रोचक मुकाबला दिख रहा है.
डिप्टी मेयर पद के मैदान में खड़े दिग्गज
अधिकतर प्रत्याशी अपने पति के चेहरे पर ही चुनावी समर पार करने के प्रयास में हैं. इस पद के लिए आरती देवी, सलमा बेगम, पूनम देवी, पुष्पा सिंह, विद्यावती देवी, पूजा कुमारी और शारदा देवी की खूब चर्चा है.
सुरक्षा की कसौटी पर फिट ग्रामीण इलाके का यह स्कूल
कोविड नियमों का 100% पालन,
सिम्बायोसिस स्कूल के बच्चों में दिखा उत्साह,शिक्षको में भी खुशी
गड़हनी,3 मार्च. बिहार समेत भोजपुर में कोरोना को लेकर 11 माह से बंद चल रहे 1 से 5 तक के स्कूल सोमवार से खुल गए. इस दौरान गड़हनी प्रखण्ड क्षेत्र के सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चे काफी खुश दिखे. दूसरे दिन मंगलवार की सुबह बच्चे जब अपने-अपने विद्यालय पहुंचे, तो दोस्तों से मिलकर खिलखिला उठे. स्कूलों में भी बच्चों को स्वागत करने के लिए पहले से ही कई तरह की तैयारियां की गई थी. कई जगह बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई. कक्षाओं को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था. सभी नन्हे अतिथियों के जबरदस्त स्वागत के लिए तैयारी के साथ मुस्तैद थे.
स्वागत तो हर विद्यालयों की अपने सरिकी कुछ खास ही थी, लेकिन गड़हनी से सटे सेमराँव अवस्थित सिम्बायोसिस इंटरनेशनल स्कूल में कल काफी संख्या में छात्र-छत्राए 11 माह बाद पढ़ने के लिए पहुंचे. विद्यालय पहुंचने पर सबसे पहले स्कूल वाहन लगते ही बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनको स्वागत किया गया. वही इस स्कूल में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए देखा गया. स्कूल पहुंचने वाले सभी बच्चों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया. इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित छात्रों को उनके कक्षा के बेंच पर बैठाया गया. इस दौरान सभी बच्चे मास्क लगाए हुए थे. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहित होकर पहूंचे कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को 50% उपस्थिति के साथ स्कूल बुलाया जा रहा हैं.
कोरोना गाइड लाइन को फ़ॉलो करते देख जब पटना नाउ ने स्कूल के व्यवस्थापक रवि गुप्ता से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि आज कोरोना काल के 11 माह बाद कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की क्लास शुरू की गई है. शनिवार को ही विद्यालय में साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया था. सोमवार से बच्चे विभिन्न बस से स्कूल पहुँच रहे हैं. सबसे पहले हम उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करा रहे हैं. बच्चों को लेकर हम कोई रिस्क नही उठाना चाहते. इसलिए स्क्रीनींग के बाद उन्हें सेनिटाइजेशन भी किया जा रहा है. इसके बाद ही उन्हें क्लासरूम में इंट्री दी जा रही है. बच्चे काफी उत्साहित एवं दोस्तों से मिलकर काफी खुश दिखे. उन्होंने कहा कि अभी सरकार के आदेश अनुसार 50% उपस्थिति के साथ ऑड इवन नंबर के आधार पर बच्चों को कक्षा में बुलाया जा रहा है.
गड़हनी से मुरली मनोहर जोशी की रिपोर्ट
4G युग में भी इस गांव को नहीं मयस्सर है एक अदद पुल
‘विकास’ के ‘पुल’ की आस में एक गांव
शादी के लिए लड़की वाले तो दूर मरीज के लिए डॉक्टर तक नहीं आ पाते इस गाँव
“विकास के माने का होला? हम ढेर मनी जगह जानत बानी जहाँ एक गो पुल नइखे हई मोबाइल, इंटरनेट, 3G, 4G, ये G और वो G…” ये बातें जिला मुख्यालय से महज 20 किमी की दूरी पर अवस्थित गड़हनी पंचायत के एक दुकान पर कुछ ग्रामीणों की गुफ्तगू की है जहाँ तीखे तेवर में लोग बात कर रहे थे. दरअसल यह बहस गड़हनी के तीनघरवा टोला को लेकर हो रही थी जहाँ आज भी विकास के इस फास्ट युग मे गाँव जाने के लिए नदी पार कर जाना ही एकमात्र विकल्प है. जीवन को सरल और आसान बनाने के लिए तकनीकी युग ने कम्प्यूटर के एक क्लिक के जरिए हमारी जरूरतों को तो जरूर हाजिर करने के लिए विकल्प दे दिए लेकिन आजादी के 70 वर्ष बाद भी सचमुच यह गाँव न सिर्फ विकास को मुँह चिढ़ाता है बल्कि सूबे के मुखिया और विकास पुरुष काहे जाने वाले नीतीश कुमार के सात निश्चयों की भी पोल खोलता है जिसमें उन्होंने हर घर तक पक्कीकरण की बात कही थी. “पटना नाउ” ने ही सबसे पहले इस अविकसित गाँव की खबर को उजागर किया था जहाँ के वीडियो ने कहा था कि वो इस गाँव मे पूल लाने के लिए अधिकारियों को जरूर खबर करेंगे. बरसात के दिनों में तो यह तीनघरवा टोला गढहनी से कट जाता है. लेकिन बरसात कि कौन कहे हर मौसम में ही यहां का यही हाल है.अक्टूबर महीने में भी इस गाँव मे आने जाने वालों को लगभग कमर भर पानी मे जान जोखिम कर जाना पड़ता है. किसी की तबियत खराब हो जाये तो खटिया पर टाँग कर नदी मार्ग से होते लाना ही एकमात्र साधन है. डॉक्टर तो गाँव जाने से दूर रहते ही हैं इस गाँव मे अपनी बेटियों की शादी के लिए कोई इस गाँव मे रिश्ता लेकर नही लाता है. वजह एकमात्र इस गावव मे जाने के रास्ते का न होना है. इधर बनास नदी के किनारे बसे इस गाँव मे आने-जाने में इस जोखिम में कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं. पटना नाउ की exclusive report…
आजादी दिलाने वाले पूर्वजों के वंशज को नहीं मिला
गाँव जाने के लिए एक पुलिया
आजादी के छह दसक बीत जाने के बाद भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है गड़हनी के तीन घरवा टोला के ग्रामीण. गड़हनी प्रखंड के गड़हनी पंचायत वार्ड नम्बर एक के अंतर्गत आता है यह टोला. गड़हनी से सटे होने के बावजूद भी यहाँ पहुचने के लिए कोई रास्ता नही है. यहाँ जाने के लिए दो रास्ते हैं एक रास्ते से होकर जाने पर नदी का सामना करना पड़ता है जहाँ पुल नही है वैसे स्थिति में दूसरा रास्ता से जाना पड़ता है. दूसरा रास्ता गड़हनी गाँव से होते हुए उत्तरपट्टी तक आसानी से जाया जा सकता है जहाँ तक पी सी सी एवम इट सोलिंग है लेकिन जैसे ही आगे बढ़ते है एक बरसाती नदी अपना फन फैलाये सामने दिखाई देती है. वैसे तो गर्मी के दिनों में यह सुखी हुई होती है लेकिन जैसे ही बरसात का पानी इसमें आता है यह खतरों से लबरेज हो जाती है.
गाँव मे आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया चाहे वह वार्ड सदस्य हो या मुखिया. गाँव मे आज तक न नाली का निर्माण हुआ है न ही इट सोलिंग या पी सी सी. गड़हनी प्रखंड के मुखिया तसलीम आरिफ ने चुनाव से पूर्व वादा किया था कि जितने के बाद तीन घरवा टोला को गड़हनी तक मनरेगा के तहत मिट्टी भराई कराकर जोड़ने का काम करूंगा और जितने के बाद कार्य भी शुरू हो गया था जिसे देख ग्रमीणों में आशा की किरण जगी थी लेकिन वह भी अब दब कर रही गयी जब मुखिया तसलीम आरिफ उर्फ गुड्डू मियां को गाँजे की तस्करी मामले में औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
ग्रामीणों के सहयोग से दो दशक पूर्व किया था पुलिया का आधा-अधूरा निर्माण
दो दशक पूर्व यहाँ के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बरसाती नदी पर पुलिया निर्माण करने पर पहल की थी. तीन मोटे-मोटे इट के खंभे बनाये गए है जिसपर जोगाड़ टेक्नोलॉजी के तहत बिजली का खम्बा रख ग्रामीण जान पर जोखिम डाल कर पार करते हैं. हालांकि ग्रामीणों का मनसा पुलया का ढलाई करना था लेकिन अर्थ के अभाव में काम रुका तो आज तक रुका रह गया. बरसात में 2-3 माह रास्ता जानलेवा हो जाता है. 1इसी रास्ते के सहारे तीन घरवा टोला,सिहार-बरघारा,हदियाबाद सहित कई गाँवों के लोग गड़हनी बाजार तक आते है हालांकि तीन घरवा टोला को छोड़कर सभी गांव दूसरे रास्ते से गड़हनी तक पहुँच सकते है भले ही लंबा दूरी तय करना पडे.
गड़हनी तीन घरवा टोला की आबादी तकरीबन तीन सौ होगी,जहाँ दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्रा को पढ़ने के लिए इसी रास्ते मुख्य बाजार गड़हनी तक आना पड़ता है. यहाँ सौ से ज्यादा मतदाता है जो हर साल अपने मत का प्रयोग इसी उम्मीद के साथ करते हैं कि जनप्रतिनिधि और सरकार यहाँ रोड और पुलिया का निर्माण करेगी लेकिन हर बार उनके उम्मीद पर पानी फिर जाता है.
स्थानीय विधायक से बहुत हैं उम्मीदें
अगिआंव विधानसभा के विद्यायक प्रभुनाथ राम से यहाँ के ग्रामीणों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि विधायक का गाँव भी यहाँ से महज दो-तीन किलोमीटर दूर है. ऐसे में लोगों को यह विश्वास है कि वे यहां की समस्याओं से वाकिफ है तो सड़क और पुलिया का निर्माण कराएंगे. अब देखना ये है कि विधायक पुल और सड़क बनवा पाते है या पूर्व विधायकों की तरह वोट लेकर सिर्फ अपना उल्लू सीधा करते हैं.
आजादी के लड़ाई में गाँव की थी अहम भूमिका
तीन तरफ नदी से घिरा यह गाँव बरसात में टापू तो बन ही जाता है जहाँ कोई आसानी से नही पहुँच सकता. ठीक उसी तरह गर्मी के दिनों में रास्ते के आभाव में कोई गाड़ी यहाँ नही आ पाती है. जिसका सदुपयोग यहाँ के ग्रमीण आजादी के दिनों में करते थे. आजादी की लड़ाई में गड़हनी प्रखंड सहित कई अन्य प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए गाँव-गाँव जाकर लोगों जगाने का काम करते थे और जब अंग्रेज उन्हें ढूंढते तो वो गड़हनी के तीन घरवा टोला छुप जाते थे, जहाँ अग्रेंज पहुँच नही पाते थे. यहाँ के ग्रामीण,सड़क और पुल निर्माण के लिए स्थानीय जिला परिषद, विधायक, सांसद और प्रखंड विकास पदाधिकारी से गुहार लगा चुके है लेकिन अभी तक न सड़क बना न पुलिया.
आरा से ओ पी पांडेय और मुरली की खास रिपोर्ट