Freedom fighter – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

नयी पीढ़ी क्या जानते हैं आप रामानन्द तिवारी को..
आरा में मनाई गई पुण्यतिथि, युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने की हुई बात

आरा,06अप्रैल (ओ पी पांडेय). आरा के जे पी स्मारक पर  प्रखर स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामानंद तिवारी की 44वीं पुण्य तिथि मनाई गई. चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए सादे समारोह की अध्यक्षता 1974 आंदोलन के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार ने किया.  श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सुशील कुमार ने पंडित जी के आदर्शों एवं संघर्षों की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित रामानंद तिवारी के विचारो से आज के युवाओं को जोड़ना सबसे बड़ी जिम्मेवारी है. अंत में राजेंद्र मनियार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

रामानन्द तिवारी : एक परिचय

रामानन्द तिवारी का जन्म भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रामडीहरा गांव के एक गरीब ब्राह्मण परिवार में 1909 को हुआ था.  घर की स्थिति ठीक नही होने के कारण उनकी शिक्षा-दीक्षा ढंग से नही हो पायी. बचपन बहुत ही मुश्किलों भरा था. इसलिए उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए घर छोड़ दिया और रसोइया की नौकरी करने लगे. उसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाने से लेकर अखबार बेचने तक का काम किया. अंग्रेजों का दौर था. काम के लिए लगातार संघर्ष करने वाले रामानन्द तिवारी का चयन अंग्रेजों के सिपाही भर्ती में हो गया. ये अबतक के कामों में सबसे ज्यादा रुतवे वाला कार्य था. लेकिन जब बापू के द्वारा घोषित 1942 का आंदोलन शुरू हुआ तो भारतीयों पर अत्याचार के खिलाफ वे भी अंग्रेजों के खिलाफ बागी हो गए और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े. उनके इस बगावत के लिए अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. चार सालों तक जेल में सजा काट बाहर आये. जेल से बाहर आते ही वे पुलिस मेस असोसिएशन के अध्यक्ष बने. उनकी शादी सुलक्षणा देवी से 1936 में हुई जिनसे उन्हें तीन पुत्र कृष्णानन्द तिवारी, शिवानन्द तिवारी, उमानन्द तिवारी व एक पुत्री गीता तिवारी हुई. शिवानन्द तिवारी RJD के एक बड़े नेता के रूप में चर्चित हैं.

गिनीज बुक में भी रिकॉर्ड है

रामानंद तिवारी का नाम स्व. रमानन्द तिवारी के कार्यों ने न सिर्फ जनता के नेता के रूप में चुना बल्कि उनके कार्यों ने उन्हें इतिहास में अमर कर दिया. बिहार पुलिस और जेल मेस एसोसिएशन के निर्माण के लिए उनका नाम “गिनिज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में अंकित किया गया. वे कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी,  प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े रहे.

वे लेखक और कवि भी थे

वे न सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ता बल्कि एक चिंतक, लेखक और कवि भी थे. उन्होंने पुलिस और जेल कर्मचारियों पर लगभग 20 पुस्तकें; मुख्य रचना, ‘हमारा कसूर, तथा, सिपाहियों की कहानी, तारों की जवानी’ और कबीर पर काव्य-प्रबन्ध पिजर प्रेम प्रकासिया की रचना भी की.

बिहार के दो बार रहे गृह मंत्री तो बक्सर से सांसद भी रहे

भारत की स्वतंत्रता के बाद 1952 में उन्हें सोशलिस्ट पार्टी से उनके अपने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर से टिकट मिला और वे जीत भी गए. अपनी छवि और लगातार क्षेत्र में कार्य के कारण लगातार वे 1971 तक अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे. लगातार जीत और क्षेत्र में लोकप्रिय नेता के रूप रहने के कारण उन्हें इस दौरान दो बार बिहार के गृहमंत्री के रूप में भी रहे. उनका कहना था कि मेहनत से कुछ भी पाया जा सकता है. असंभव कुछ भी नही है.  बागी तेवर के स्व. रामनंद तिवारी ने 1975 के आपात काल का भी विरोध किया तो सरकार ने गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेज दिया. लेकिन जब आपातकाल छँटा और जेल से उनकी वापसी हुई तो 1977 में बक्सर की जनता ने उन्हें अपने  लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में चुना. इस मौके पर शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित रामानंद तिवारी जी को अपनी श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित किया.

इस अवसर पर राजेंद्र मणियारा, प्रह्लाद सिंह, अरुण भोले, अजय निशि,उमाकांत ओझा, महेश सिंह यादव, जिला परिषद सदस्य भीम यादव, नाथू राम, अशोक मानव, शिक्षक धीरज जी, अरुण यादव, पवन राव, जे पी सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.

अपनी जड़ों को सींचता एक उत्सव ऐसा
स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर मनाता है यह गांव उत्सव

आरा,15 अप्रैल. वह दिन बड़ा ही सुहाना और ऊर्जा से लबरेज होता है जिस दिन हम अपने पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों को उनके किस्सों को याद करके पुराने अतीत को याद कर फुले नहीं समझते आज 15 अप्रैल है और आज ही के दिन आरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर सलेमपुर गांव में वहां के लोग अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं यह वह लोग हैं जो अंग्रेजी हुकूमत में वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह के साथ अंग्रेजो के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता की लड़ाई लड़े थे.

सलेमपुर ग्रामीण इलाके के लोगों ने आज अपने गाँव के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. सुबह की शुरुआत सुबह स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी से की गई और स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे के उदघोष से सलेमपुर और आसपास का इलाका ओजपूर्ण हो गया. सलेमपुर ब्रांड के टी शर्ट पहने सभी वर्ग, धर्म, जाति के लोग मानो एक से दिख रहे थे और क्या अदभुत नजारा था.

एक कहावत है कि जब धरती से पूर्वज अपना शरीर त्यागते हैं तो वे पंचतत्व में विलीन होने के बाद अपने पुण्य कर्मों से तारों के रूप में आसमान में दिखाई देते हैं. आज आसमान से वे तारे अपने नन्हे पुष्पों को इस जोश के साथ देखकर गर्वन्वित हो रहे होंगे कि उन्होंने अपने संस्कारों को 21 सदी की पीढ़ी तक सींचा है.

प्रभात फेरी के बाद पाँच किलोमीटर का मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया. उक्त आयोजन गाँव के अग्रज मनोज दुबे के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. मन गर्व से फ़ुल रहा था, आज आसमान, गंगा और सलेमपुर तीनों का रंग एक हो गया था मानो सभी एक दूसरे को अपने आप में देख रहे हो.

सलेमपुर का इतिहास
सलेमपुर भोजपुर मुख्यालय आरा के उतरी भाग में बसा एक गाँव है. जिसके उतरी भाग में माँ गंगा की कलकल करती धारा बहती रहती है. नदी श्रेष्ठ गंगा की निर्मल धारा इस गांव को सदियों से मिलता रहा है. यह गाँव अपने आप में एक आइकॉनिक गाँव है. इस गाँव का इतिहास, भूगोल बड़ा ही शानदार रहा है और यह संभव हुआ है इस गांव और इस क्षेत्र के पूर्वजो की वजह से. उनके कारनामे, उनके जुझारुपन और उनकी दृढ़ता ने इतिहास रचा है. सलेमपुर गांव के निवासी मनोज दुबे जो वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं और निठाह भोजपुरिया व आखर के गिने चुने सदस्यों में से एक हैं वे आज के दिन को याद करते हुए अपने पोस्ट में लिखते हैं कि उनके गाँव यात्रा के दौरान उनके आदरणीय मनन चाचा ने बताया कि उनके दादाजी स्वर्गीय राजकुमार दूबे महान स्वतंत्रता सेनानी थे और वे वीर बांकुड़ा बाबू कुँवर सिंह के साथ आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो के खिलाफ लड़े थे.

वे अपने भावों को भोजपुरी भाषा में कुछ यूं व्यक्त करते हैं:
“जहा बहेले गंगीया माइ
जहा के पहलवानी ह परछाई
जहा के भासा ह भोजपुरी
ओहिजे के न हमनी के हयी जा सलेमपुरिहा

जहा के हवे मनन चाचा जहा के हवे आसुतोष बाबा
जहा पुजाले सोखा बाबा
जहा जयकारा लागे
जय लछराम बाबा
जहा के बोली ह भोजपुरिया
ओहिजे के न हयी जा हमनी के सलेमपुरिहा “

वे कहते हैं कि लिखना तो बहुत कुछ चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि दिल्ली में रहने और काम से छुट्टी न मिलने के कारण ऐसे पवित्र पावन अवसर पर वे गाँव की गौरवशाली मिट्टी पर नही पहुंच पाए हैं.

लेकिन वे खुश हैं और धन्यवाद देते हैं तमाम ग्रामवासियों को कि जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया. खुशी इस बात की है कि नई पीढ़ी के बच्चों ने इस ऐतिहासिक क्षण को याद कर लिया है और इस कार्यक्रम को वे खुद मना रहे हैं जो यह बतलाता है कि वे अपने पूर्वजों और मिट्टी के प्रति कितने सजग हैं. वे इस आयोजन के लिए मनन चाचा को भी विशेष आभार शानदार आयोजन कब लिए देते हैं जिन्होंने सबके बीच अच्छे तालमेल से कार्यक्रम को कराया. उन्होंने सभी स्वतँत्रता सेनानियों को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

आभार :

प्रस्तुति : ओ पी पाण्डेय