Four arrested with weapons roaming on the boat – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

छठ में नाव पर घूम रहे हथियार के साथ चार गिरफ्तार
प्रशासन के आदेश को दिखाया ठेंगा

नाव पर भ्रमण कर रहें तीन बदमाश 4 हथियार सहित गिरफ्तार

रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल,पंप एक्शन गन और गोलियां बरामद

छठ पूजा और रामनवमी को लेकर पुरे सूबे में निषेधाज्ञा लागू हैं। इसके बावजूद कुछ बदमाश लोग नाव से भ्रमण कर हथियारों का प्रदर्शन कर रहें थे। शुक्रवार को दानापुर थाना परिसर में प्रेस वार्ता में दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव घिमन ने बताया कि दानापुर थाना कांड संख्या 244/22दर्जकी गई है। रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल एवं पंप एक्शन गन के साथ तीन को गिरफ्तार किया है वहीं एक बदमाश भागने में कामयाब रहा हैं। छठ पूजा के विधि व्यवस्था को लेकर दानापुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह दंडाधिकारी के रूप में नासरीगंज घाट पर प्रतिनियुक्त थे।

निषेधाज्ञा के बावजूद शुक्रवार को नाव पर सवार होकर कुछ बदमाश हथियारों के साथ गंगा नदी में देखें गये। पुलिस ने रोका और उन्हें वैध लाइसेंस मांगा लेकिन ये लोग उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी खुशबू खातुन ने तीन को हिरासत में ले लिया वहीं एक बदमाश चकमा देकर भाग निकला। हिरासत में लिये तीनों बदमाशों की पहचान राजनाथ सिंह उर्फ राजू जसवाल, संजीत तिवारी ,अलख निरजंन प्रसाद के रूप में हुई है, चकमा देकर भागने वाले का पहचान गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। पुलिस ने जिन रेगुलर हथियारों को बरामद किया है इसमें एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक मोडलाइज राइफल, एक पंप एक्शन गन और सभी हथियारों के 27 गोलियां बरामद हुई हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

दानापुर,अजीत