Flight – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जिंदगी बचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य, हवाई जहाज से लाया गया दुर्लभ खून
डेंगू से पीड़ित बच्ची की जिंदगी के लिए फ़्लाईट से लाया गया दुर्लभ ब्लड

माँ ब्लड सेंटर द्वारा रेयरेस्ट ऑफ रेयर बॉम्बे ब्लड ग्रुप निःशुल्क उपलब्ध कराया गया

पटना,19 अगस्त(ओ पी पांडेय). जाति, धर्म और राजनीति से परे,एक दूसरे को बचाने के लिए जब कोई अपने अंतिम कोशिश तक प्रयास करते दिखता है तब लगता है कि वसुधैव कुटुंबकम की धारणा रखने वाला भारत का वह सचमुच एक भारतीय है. क्योंकि भारत ही है जो विश्व को अपना घर मानता है और मानव के परस्पर सहयोग के लिए हमेशा अपनी बाहें खोल तैयार रहता है. ऐसी ही कोशिश के लिए शुक्रवार को कुछ लोग तब दिखे जब एक नन्ही बच्ची की जान एक दुर्लभ ब्लड के आभाव में खतरे में दिख रही थी. बच्ची की जान बस उस दुर्लभ खून के आभाव में बस टकटकी लगाए एक दूसरे की सहायता करने वालों से जैसे सवाल कर रही थी कि क्या मुझे बचा पाओगे? फिर क्या था जो मदद के लिए बढ़े हाथों ने जो हाथ बढ़ाया तो बिहार की पटना से मुंबई की दूरी भी कम पड़ गयी और उस दुर्लभ ब्लड को लाने के लिए विमान का सहारा लिया गया. विमान से ब्लड आया और फिर जिंदगी की जंग लड़ रही बच्ची ने मुस्कुरा कर जैसे सबको शुक्रिया कहा.

कहानी है पटना के एम्स में इलाज करा रही रोहतास निवासी 14 साल की एक बच्ची का जो डेंगू से पीड़ित थी. एम्स पटना द्वारा माँ ब्लड सेंटर को बॉम्बे ब्लड ग्रुप का एक यूनिट उपलब्ध कराने के लिए एक पत्र प्रेषित किया गया. मां ब्लड सेंटर से जुड़े डॉ. यू. पी. सिन्हा के नेतृत्व में अमर तथा अमन द्वारा जब पीड़ित बच्ची के खून के नमूने की जांच की गई तो सब हैरत में पड़ गए. उस बच्ची के खून का नमूना बॉम्बे ब्लड ग्रुप था. मां ब्लड सेंटर के संस्थापक मुकेश हिसारिया के अथक प्रयास के बावजुद भी पटना के किसी भी ब्लड सेंटर / ब्लड बैंक में इस ग्रुप का ब्लड नहीं मिला.

अंततः बिहार के बाहर विभिन्न ब्लड बैंकों से उक्त ग्रुप का ब्लड प्राप्त करने के प्रयास के क्रम में उन्होंने मुंबई के लाईफ ब्लड काउंसिल के विनय शेट्टी से संपर्क स्थापित किया. विनय शेट्टी के अद्भुत सेवा भावना के फलस्वरूप सायन ब्लड सेंटर, मुंबई और काई वामनराव ओक ब्लड बैंक, थाणे के सौजन्य से बॉम्बे ब्लड ग्रुप का दुर्लभ ब्लड का आपूर्ति संभव हो पाया.

माँ ब्लड सेंटर द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर बॉम्बे ब्लड ग्रुप का यूनिट प्राप्त किया गया और एम्स पटना को इसे निःशुल्क मुहैया कराया गया. प्रक्रिया पूरा करते ही फ्लाइट से उस दुर्लभ ब्लड को पटना पहुँचाया गया जिसके बाद डेंगू पीड़ित बच्ची का इलाज सेफ जोन में आ गया.

मानव सेवा से जुड़े सभी कर्मयोगियों एवं माँ ब्लड सेंटर द्वारा किये गए सराहनीय प्रयास से इतनी दूर से ब्लड की उपलब्धता ने फिर से एक बार साबित कर दिया कि दुनिया मे फैले हम सब एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं.

ब्लड ग्रुप के बारे में जानिए ये बातें
ब्लड ग्रुप आठ तरह के आमतौर पर इंसानों में पाए जाते हैं जो A+, B+, AB+, 0+ या A-, B-, AB-, 0- के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन एक ऐसा ब्लड ग्रुप भी है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. दुनिया भर में यह बेहद दुर्लभ ब्लड ग्रुप है, जिसकी वजह से इस ग्रुप का डोनर मिलना भी मुश्किल होता है. यह बहुत कम लोगों के शरीर में पाया जाता है जिसके कारण इसे गोल्डन ब्लड भी कहा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम आर.एच. नल ब्लड ग्रुप (Rh Null Blood Group) है. कहा जाता है कि इस ब्लड ग्रुप को किसी भी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को चढ़ाया जा सकता है, क्योंकि किसी भी ब्लड ग्रुप के साथ यह आसानी से मैच हो जाता है. यह ब्लड ग्रुप सिर्फ उस व्यक्ति के शरीर में मिलता है जिसका Rh फैक्टर Null (Rh-null) होता है.

ट्रैफिक पुलिस पर FIR, हर्जाने की मांग
छूटी फ्लाइट तो कर दिया ट्रैफिक पुलिस पर FIR

आरा, 29 जून. क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपकी फ्लाइट हेवी ट्राफिक के कारण छूट गयी हो और आप लाचार हो अपने पैसे को गंवाकर वापस आ गए हों और मन ही मन कुढ़ कर रहे गए हों? भोजपुर जिले के लिए तो यह आम बात है जहाँ कोईलवर पुल पर लंबी जाम के कारण फ़्लाईट और ट्रेन तो दूर कई दूल्हों की शादियां तक टूट गयी है कारण कि जाम के कारण दूल्हा अपने गंतव्य तक पहुंच ही नही पाता है. नए सिक्सलेंन पुल बनने के बाद लोगों के चैन की साँस ली कि अब कोईलवर पुल सारी अड़चने दूर कर देगा लेकिन सिक्सलेंन पुल बन जाने के बाद भी ओवरलोड ट्रकों के अतिक्रमण कारियों का यह आलम है कि एक रो हमेशा जाम ही रहता है. भोजपुर की पुलिस इसे हटाने में विफल है जो उसके इस नाकामी में भ्रष्टता का प्रमाण है. ऐसी कई घटनाओ के बाद भी कोई कुछ नही कर पाता है. लेकिन मंगलवार को ऐसे ही भीड़ के कारण यातायात में फंसे एक शख्स की फ्लाइट छूट गयी तो उस शख्स ने ट्राफिक व्यवस्था के जिम्मेदार भोजपुर ट्राफिक पुलिस पर FIR कर अपने हुए आर्थिक हर्जाने की मांग की है.

मंगलवार को इसी रास्ते से जब बड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना के सोहरा गांव के समाजसेवी सह बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को पटना एयरपोर्ट पर जाना हुआ तो वे आरा -पटना फोरलेन पर सकड्डी व कुल्हड़िया के पास स्थित ट्रोल प्लाजा से आगे महाजाम में फंस गए. उन्होंने पटना से जो फ़्लाइट बुक कराई थी वह सुबह 9:10 बजे की थी. उन्हें पटना से कोलकाता जाना था. इस फ्लाइट को पकड़ने के लिए वे अहले सुबह 5:30 बजे ही अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट के लिए अपने घर से निकले थे, लेकिन ट्रकों के आतंक से भयाक्रांत जाम में वे इस कदर फंस गए कि 4 घंटे में भी पटना एयरपोर्ट पर नही पहुंच पाए.

आरा -पटना फोरलेन पर सकड्डी व कुल्हड़ियां के पास स्थित ट्रोल प्लाजा से आगे महाजाम में वे घँटों फंसे रह गए. भोजपुर पुलिस की लचर ट्रैफिक व्यवस्था से नाराज बीजेपी नेता ने तुरन्त कोइलवर थाना में दोषी यातायात पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज कर दी. उन्होंने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करा ट्रैफिक पुलिस पर कानूनी कारवाई और उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है.

बीजेपी नेता व समाजसेवी दयाशंकर सिंह के इस ट्राफिक पुलिस पर FIR की खबर से सुनने वाले अचंभित हैं. लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि भ्रष्ट कर्मियों पर इसके बाद नकेल जरूर कसेगा जिससे आम जन को इन रोड के अतिक्रमणकारियों से आवागमन में छुटकारा मिलेगा.

बहरहाल देखना यह होगा कि पुलिस इस पर क्या एक्शन लेती है. पुलिस ने एक्शन लिया तो न सिर्फ भ्रष्ट कर्मियों पर लगाम लगेगा बल्कि फोरलेन व सिक्सलेंन को अपने अतिक्रमण की आगोश में लिए ट्रकों के महाजाम से भी छुटकारा भी मिल जाएगा. इतना ही नही इस शिकायत ने आम लोगों में एक जागरूकता फैला दिया है कि नागरिक अपने अधिकार के लिए किसी की शिकायत कर सकता है क्योंकि लोकतंत्र में लोक बड़ा होता है तंत्र नही. तंत्र जब बिगड़ जाए तो उसे दुरुस्त कानून ही करता है.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट