First phase voting – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पहले चरण में कम वोटिंग, राजद ने किया चारों सीटों पर जीत का दावा
पटना।। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग हुई. इस बार मतदान प्रतिशत वर्ष 2019 की तुलना में 5.24% कम रहा है. इस बार महज 48.23% मतदान हुआ. कम वोटिग की वजह से पक्ष विपक्ष दोनों की चिंता बढ़ गई है. चुनाव आयोग के अनुसार हीट वेव और लू के थपेड़ों के कारण वोटर टर्न आउट पर असर पड़ा है.

बिहार के निर्वाचन आयुक्त एच आर श्रीनिवास ने बताया कि औरंगाबाद में 50%, गया में 52%, नवादा में 41.50% और जमुई में 50% मतदान हुए हैं. इन चारों लोकसभा सीटों पर पिछली बार 2019 में 53.47 प्रतिशत मतदान हुआ था. लू की गर्म हवाओं के साथ चिलचिलाती गर्मी भी मतदान प्रतिशत कम होने का प्रमुख कारण है.

राजद का दावा

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन आज हुए चारों लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में राजद को दिए जबरदस्त समर्थन के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चारों सीटों पर राजद की जीत को सुनिश्चित बताया है. उन्होंने कहा कि चारों क्षेत्रों के कुल 7903 मतदान केन्द्रों से मिले फीडबैक के अनुसार राजद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से काफी मतों के अन्तर से चुनाव जीतने जा रही है.

राजद प्रवक्ता ने कहा राजद के प्रदेश कार्यालय से गया , नवादा ,औरंगाबाद और जमुई के एक-एक बुथ पर उपस्थित अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने से जो स्थिति सामने आई है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि चारो लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में राजद को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला है और विपक्षी उम्मीदवारों को मतदाताओं ने सीधे तौर पर खारिज कर दिया है.

‘बाप-बाप होता है‘

गया से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने चुनाव खत्म होते ही सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर ट्वीट करके महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत पर सीधा हमला किया और लिखा कि ‘बाप-बाप होता है…’ जीतन राम मांझी ने सर्वजीत को घमंडी बताते हुए कहा कि गया कि महान जनता ने अपनी वोट की ताकत से इसका मुंह तोड़ जवाब दिया है.

pncb

नवादा, जमुई , औरंगाबाद और गया में मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज बिहार की चार सीटों समेत देशभर की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है. बिहार की चारों सीटों पर कुल 39 उम्मीदवार मैदान में हैं. तीन सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार कर चुके हैं. दो सीटों गया और जमुई पर दलित नेता जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

गया सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. नक्सल प्रभावित इलाके में शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. यहां से कुल  15 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला जीतन राम मांझी और महागठबंधन के उम्मीदवार पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के बीच है. 2019 में जीतन राम मांझी महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़े थे. तब एनडीए के जदयू उम्मीदवार विजय मांझी ने उन्हें शिकस्त दी थी. इस बार जीतन राम मांझी एनडीए के उम्मीदवार हैं. जदयू कोटे से इस सीट को लेकर हम को दिया गया है. निर्वतमान सांसद विजय मांझी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

जमुई में भी NDA और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर NDA ने जहां एलजेपीआर के अरुण भारती को मैदान में उतारा है तो महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अर्चना रविदास को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2019 में लोजपा आर प्रमुख चिराग पासवान यहां से चुनाव जीते थे. इस बार उन्होंने अपने बहनोई अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है.

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार और टेकारी के पूर्व विधायक और राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला है. औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से औरंगाबाद सदर, कुटुंबा और रफीगंज औरंगाबाद जिले में हैं. वहीं इमामगंज गुरुआ और टेकारी गया जिले से आते हैं. औरंगाबाद विधानसभा को छोड़कर बाकी सभी पांच विधानसभा में शाम 4:00 बजे तक मतदान कराए जाएंगे. वहीं औरंगाबाद विधानसभा में 6:00 बजे शाम तक मतदान होगा.

नवादा की बात करें तो यहां से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं. एनडीए से विवेक ठाकुर और इंडिया गठबंधन से श्रवण कुशवाहा और राजद से बगावत कर मैदान में उतरे पार्टी पूर्व महासचिव विनोद यादव हैं. नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा. वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र रजौली और गोविंदपुर में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा.

pncb