firing three died – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दरभंगा में कानून व्यवस्था पर राज्य प्रशासन को एक बार फिर चुनौती,तीन की मौत
बेखौफ अपराधियों ने दरभंगा में मचाया तांडव

तीन की हुई मौत, एक घायल

चारो तरफ से गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी

गुरुवार को दरभंगा के नागरिकों का दिन दहशत में बीता. दिनदहाड़े एक सफारी गाड़ी को अपराधियों ने घेर लिया और उस पर गोलियों की बरसात कर दी. वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए अपराधी भाग निकले. इस घटना में गाड़ी पर सवार दो लोगों की तत्काल मौत हो गई. वहीं एक की मौत इलाज के क्रम में DMCH में हो गई. जबकि एक व्यक्ति मौत से जूझ रहा है.

घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमेठी चौक के पास की है. मृतकों की पहचान अनिल सिंह, मुकेश सिंह और मुन्ना सिंह के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल कुंदन सिंह का इलाज फिलहाल DMCH में चल रहा है. जानकारी के अनुसार गाड़ी पर चार लोग सवार थे. वहीं अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे. जैसे ही वहां सफारी गाड़ी पहुंची, अपराधियों ने चारो तरफ से गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. घटना को अंजाम देकर अज्ञात अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले.

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डीएमसीएच भेज दिया. दोनों शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. निमेठी चौक पर गोलीबारी में मारे गए अनिल सिंह के बारे में बताया जाता है कि उसका आपराधिक इतिहास रहा है. अनिल सिंह के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस घटना की सघन जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है. दरभंगा के एसएसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे.

घटनास्थल पर पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बहेड़ी थाना के निमैठी चौक के पास गोलीबारी हुई है. दो लोगों की डेड बॉडी मिली है. वहीं, दो लोग घायल हुए हैं. मृतक की पहचान मुकेश सिंह और अनिल सिंह के रूप में हुई है. अनिल सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि गाड़ी को देख कर लगता है कि गाड़ी के अंदर से भी फायरिंग हुई है. क्योंकि गाड़ी के अंदर से भी खोखा बरामद हुआ है. क्योंकि बाहर से गोली चलाने पर अंदर खोखा नहीं रहता. एफएसएल की टीम घटना की जांच कर रही है. जांच के बाद ही तफ्सील से बताया जा सकता है.

दरभंगा,संवाददाता