Farji ips – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पुलिस ने फर्जी आइपीएस को किया गिरफ्तार
पटना में पकड़ा गया फर्जी आइपीएस

नकली आईडी बनाकर जमा रहा था लोगों पर धौंस

फुलवारी शरीफ, अजीत।। पटना पुलिस ने नकली आईपीएस का भेद खोलते हुए एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. खुद को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बताकर अफसरों और विभागों में रौब जमाने वाले एक ठग को पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने adg.patna.gov@gmail.com नाम से ई-मेल आईडी बनाई थी और उस पर आईपीएस का लोगो भी चस्पा कर रखा था. यही नहीं, व्हाट्सएप डीपी पर भी उसने एक आईपीएस अधिकारी की वर्दी वाली फोटो लगाई थी. इस बहाने कई सरकारी दफ्तरों से लेकर विभागीय अफसर उसके झांसे में आ गए और उसे असली अधिकारी समझ बैठे.

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के आदेश पर, फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ-1 की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने रविवार देर रात छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया. उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिनसे वह फर्जी मेल और मैसेज भेजकर सरकारी कामकाज में दखल देता था. गिरफ्तार ठग की पहचान असलम अहमद, पिता रेयउद्दीन, निवासी वार्ड नंबर-20, थाना फुलवारी शरीफ के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी कई बार अलग-अलग अफसरों से संपर्क साधकर उन्हें प्रभावित करने और फायदा उठाने की फिराक में था.

फुलवारी शरीफ थाने में कांड संख्या 1479/25, दिनांक 07.09.2025 दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 308(2), 132 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C)(D) के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि उसने पहले किन-किन अधिकारियों और विभागों को अपने झांसे में लिया और क्या कोई आर्थिक लेन-देन भी हुआ है. आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. इस सनसनीखेज खुलासे की जानकारी पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड और ठगी के ऐसे मामलों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Ajit