Environment day – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

“हरित बिहार बनाना है- नया बिहार बनाना है”
पटना।। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सामान्य विशेषकर भावी पीढ़ी में इसकी चेतना अभिवर्धित करने के उद्देश्य से बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा आज पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार डॉ सुनील कुमार द्वारा किया गया.

इस अवसर पर मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार डॉ. सुनील कुमार ने अपने संबोधन कहा कि प्लास्टिक के खतरों से अपने जीवन को बचायें, क्योंकि प्लास्टिक उत्पादों का विघटन नहीं होता है. जलाये जाने पर विषाक्त गैसें उत्सर्जित हाती हैं. जब कृषि भूमि, नदी नालों में फेंका जाता है तो जमीन की उर्वरा शक्ति का क्षय होता है. नाले अवरूद्ध होते है, पशुधन द्वारा निगले जाने पर उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है.

राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई करते हुए क्रमशः अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर, 2018 से राज्य के शहरी तथा दिनांक 11 दिसम्बर, 2018 से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया  फिर 01 जुलाई, 2022 के प्रभाव से एकल उपयोग वाले उन्नीस चिन्हित उत्पादों को भी प्रतिबंधित किया गया है. ऐसे उत्पादों पर लगे प्रतिबंध के बारे में जन-चेतना फैलाने की जरूरत हैं.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में हरित आवरण बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. वर्तमान में राज्य में 12.55 प्रतिशत वन क्षेत्र है. कृषि रोड मैप के तहत वानिकी किसान योजना’ की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि किसान अपने रैयती भूमि पर पेड़ लगा कर आर्थिक लाभ भी ले सकते है. वृक्ष, इसके फल आदि भी उन्हीं की सम्पति होगी. जल जीवन हरियाली योजना द्वारा भूगर्भीय जल का स्तर सुधरा है. उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री के आ‌ह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत बिहार राज्य में 4 करोड़ 24 लाख पेड़ लगाये गये हैं.

इस अवसर पर उन्होंने एक नारा दिया हरित बिहार बनाना है- नया बिहार बनाना है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार डॉ. हरजोत कौर बम्हरा गा.प्र.श्रे., अपने संबोधन में बताया कि पर्यावरण एक वैश्विक विषय है. इसमें ये मेरा पर्यावरण ये तेरा पर्यावरण है, नहीं चल सकता. यह सबका सझाा है. पर्यावरण के मामले में एक की अच्छाई बुराई का प्रभाव सबों पर पड़ता है. पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरों से निपटने में सभी सरकारें मिल-जुल कर अपना योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने ने बताया कि प्लास्टिक अपने विशेष गुणों के कारण हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा सा बन गया है. पर इनके प्रयोग के बाद ऐसे कचरों का निपटान एक वैश्विक चुनौती बनती जा रही है

उन्होंने ने बताया कि बिहार राज्य में प्लास्टिक कैरी बैग पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है. साथ ही एकल उपयोग वाले चिन्हित प्लास्टिक उत्पादों को भी प्रतिबंधित किया जा चुका है. जब तक हम आप सभी इसका उपयोग बन्द नहीं करेगें ये प्रतिबंध प्रभावी नहीं हो पायेगा.

उन्होंने कुछ वर्षों पूर्व के काल का स्मरण करते हुए बताया कि उपयोग की वस्तु का कई रूपों में उपयोग किया जाता था, पुराने कपड़ा को सुजनी कला से कलात्मक रूप देकर इनके पुनर्प्रयोग किया जाता है. पहले हम रूमाल का प्रयोग किया था, पर अब इसके स्थान टिशू पेपर ने ले लिया है, जिसका उत्पादन पेड़ों को काटकर ही किया जाता है

उन्होंने जन-सामान्य से अपील किया किः

रोजमर्रा के इस्तेमाल में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल कम करे, घर से निकले कचरों को वर्गीकृत करके निष्पादन करें.

उन्होंने कोविड काल में पर्यावरण स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि जब दैनिक जीवन की सारी गतिविधियाँ ठप पड़ गई थी, तो प्रदूषण भी कम था, सूदूर पहाड़ जो आम दिनों में नहीं दिखते थे, वे भी दिखने लगे थे। नीला आसमान भी सही में नीला दिखने लगा था। उन्होंने कहा आईये प्रण लें कि एक नई दुनिया बनायेंगे एक नया बिहार बनायेंगे.

कार्यक्रम में आगत अतिथियों को स्वागत करते हुए अध्यक्ष बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद डॉ. डी. के. शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मानवीय कारणों से प्रदूषण में वृद्धि हुई है. उनके द्वारा जलवायु परिवर्तन, सतही एवं भूगर्भीय जल का क्षरण, वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण के सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासो से सूक्ष्म धूलकणों एवं नदियों में फिकल कॉलीफॉम में दर्ज की जा रही कमी के बारे में जानकारी दी गयी.विश्व पर्यावरण दिवस के थीम के विषय पर बताया गया कि प्लास्टिक एक पॉलीमर है जो अपने अवयवों में टूट कर माइक्रोपॉलीमर में विघटित होते है. ये जब पर्यावरण में आते हैं तो पर्यावरण एवं जीवों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं= इसके निर्माण में विरंजकों (Colourant) में कलर के लिए थैलेट एवं अन्य हानिकारक पदार्थों का उपयोग किया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारियां उत्पन्न कर सकती है. अमेरिका, चीन इत्यादि देशों में प्लास्टिक का उपयोग भारत से ज्यादा है. आज जरूरत है कि हम इसके सही निपटान में सहयोग करें एवं प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम में हाथ बटायें. इस अवसर पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण की स्थापना के 50 गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष आवरण (Special Cover) का लोकार्पण माननीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार डॉ०. सुनील कुमार द्वारा किया गया. राज्य पर्षद की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पर्षद के विगत 50 वर्षों की यात्रा पर प्रकाशित हिन्दी भाषा की ‘स्मारिका’ तथा आंग्ल भाषा में वैज्ञानिक आलेखों के संकलन का भी अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया.

राज्य में स्थापित उद्योगों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए की गयी व्यवस्था एवं प्रयासों के लिए मुंगेर जिला के बासुदेवपुर में स्थापित सर्वश्री आई.टी.सी. लिमिटेड को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, इकाई के महाप्रबंधक श्री वैभव गुप्ता द्वारा प्राप्त किया गया.

राज्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्नांकित 3 व्यक्तियों / संस्था को उनके द्वारा किये गये कार्यों के सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गयाः-

श्री संतोष कुमार सुमन,एल.आई.सी. ऑफिस, कृष्णपट्टी, जिला- जमुई 811307

सर्वश्री मिथिंगा वेस्ट मैनेजमेंट प्रा.लि. द्वारा सुश्री मोनालिसा एवं अतुल गुंजन,देवनंदन इन्कलेव, ज्योतिपुरम कॉलोनी, रूकुनपुरा, पटना 800014

मनोज कुमार, पर्यावरणविद्, वार्ड न०- 26, न्यू डाक बंग्ला रोड, बेतिया, पश्चिम चम्पारण- 845438

दिनांक 17 मई 2025 को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता में पुरस्कार हेतु चयनित प्रतिभागियों का पुरस्कार स्वरूप कप व प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. सुनील कुमार एवं अपर मुख्य सचिव, हरजोत कौर बम्हरा और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया.

जो प्रतिभागी इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाये, वे अपना पुरस्कार राज्य पर्षद मुख्यालय से किसी भी कार्यदिवस को कार्यावधि को प्राप्त कर सकते है.

कार्यक्रम के समापन पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव नीरज नारायण, भा.व.से, द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों, विभागीय पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकगण एवं प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

इस कार्यक्रम में एन.टी.पी.सी. कहलगांव, बिहार रेल बिजली निगम, नबीनगर, हरिनगर सुगर मिल, पश्चिम चम्पारणः मगध सुगर मिल एवं एनर्जी लिमिटेड, डिस्टीलरी डिवीजन, गोपालगंज: श्री सीमेंट प्लांट, औरंगाबादः मुजफ्फरपुर डेयरी, मुजफ्फरपुर: एन.टी.पी.सी. बाढ़, आई.टी.सी. लिमिटेड, मुंगेर, हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, बरौनी; कोका कोला, पाटलिपुत्रा, पटना; आई.ओ.सी.एल. रिफाइनरी, बरौनी; एन.टी.पी.सी. नबीनगरः बरूण वेबरेज (पेप्सी) द्वारा अपने प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था के मॉडलों की प्रदर्शनी लगायी गई.

इस अवसर पर राज्य में एकल उपयोग प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पाद बनाने वाली तीन औद्योगिक इकाईयों सर्वश्री अर्णपूर्णा डिस्पोजेबल, पूर्णियाँ: एम.एस.बी. पॉलीमर, पटना तथा एम. एन.ओ. स्वदेशी, मुजफ्फरपुर द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

एम.एन.ओ. स्वदेशी द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पाद के रूप में मक्के के छिलके का उपयोग किया गया, जो एक आकर्षक का केन्द्र रहा।

डाक महाध्यक्ष, पटना परिमंडल, पटना श्री एम.यू. अब्दाली की उपस्थिति में राज्य पर्षद् के विशेष आवरण का लोकापर्ण किया गया। इस असवर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) श्री पी. के. गुप्ता भावसे. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास); श्री अरविन्दर सिंह, मा.व.से. श्री भारत ज्योति, भा.व.से., अध्यक्ष बिहार राज्य जैव-विविधता पर्षद भी उपस्थित रहे.

pncb

पौधों को जीवित रखने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 अतिरिक्त मार्क्स
पर्यावरण के लिए विद्यालय की अद्भुत घोषणा

आरा, 6 जून. बढ़ती गर्मी और नित बनते कंक्रीट के जंगल की गगनचुंबी इमारते जिसे हम विकास का व्यापक पैमाना मान चुके हैं आज वह मुसीबत बन गयी है. लगातार धरती से पानी का दोहन और प्राकृतिक संसाधनों को कम्पनियों के माध्यम से जो जनता के बीच एक बाजारवाद कायम किया गया है वह आज हमारे ही जीवन पर भारी पड़ गया है. अब हमें पंचतत्वों को बचाना ही होगा अन्यथा मानव जीवन का मिटना तय है. पंचतत्वों को बचाने की दिशा में सबसे पहला प्रयास और हमारा साथी पेड़-पौधे ही बन सकते हैं जो ऑक्सीजन, कार्बन और जल का एक अच्छा घटक है. पेड़ों को बचाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल असोसिएशन की आरा इकाई ने वृहस्पति वार को वृक्षारोपण का एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें आरा के अग्रणी स्कूल सम्भावना आवासीय विद्यालय ने घोषणा किया कि जो छात्र या छात्राएँ पेड़ लगा कर उसे जीवित रखेंगे और इस बात की सूचना प्रमाण के साथ स्कूल प्रबंधन को देंगे उन्हें विद्यालय की ओर से परीक्षाफल के दौरान 10 मार्क्स अतिरिक्त दिया जाएगा.

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया भोजपुर इकाई द्वारा स्थानीय शांति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय ,मझौंवां, आरा में कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ हॉस्टल के अध्यक्ष, नेत्र सर्जन डॉक्टर एस. के. रूंगटा ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में फूलदार पौधा रोपण कर किया गया.

तत्पश्चात विद्यालय के जुबली हॉल में छात्र-छात्राओं के बीच इस वर्ष के विषय “हमारी धरती हमारा भविष्य” पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के बाद यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर की चेयरमैन सह प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया साथ ही छात्र-छात्राओं का भी उन्होंने स्वागत किया जिन्होंने स्कूल बंद रहने के बावजूद भी पर्यावरण दिवस पर उपस्थित रहे.

5 जून प्रतिवर्ष आता है लेकिन अब केवल कहने की जरूरत नहीं बल्कि कुछ करने की जरूरत है लगातार बढ़ते तापमान ने विश्व को सकते में डाल दिया है. इससे बचने का सबसे आसान उपाय है कि हम सभी घर पर,बगीचे में, छोटे जगहों पर पौधारोपण आवश्य करें. विश्व स्तर पर पानी के लिए मारामारी चल रही है जिसका असर शहर से लेकर देहात तक दिख रहा है. अब पानी के लिए विश्व युद्ध होने की आशंका बढ़ गई है. इसीलिए भी पानी का संरक्षण जरूरी है.

विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की जानकारी में जो पौधा रोपण कर उसे जीवंत रखेगा उसको 10 मार्क्स अतिरिक्त दिए जाएंगे. अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर एस. के. रूंगटा ने विद्यालय प्रबंधन की विशेषताएं, छात्र-छात्राओं की गतिविधियां को काफी सराहा साथ ही अपने जीवन में आप कैसे सफल हो सकते हैं परामर्श और सुझाव दिए.

डॉक्टर रूंगटा ने बताया कि 500 करोड़ पौधे प्रतिवर्ष लगाने की जरूरत है. जिसे केवल सरकार पर थोपा नहीं जा सकता. इसके लिए हर लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी. तब शुद्ध ऑक्सीजन और पीने के लिए पानी प्राप्त होगा. विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेंद्र ने भी बताया कि जल, जंगल और जीव हमारे जीवन में कितना उपयोगी है.

वही डॉक्टर विवेक राज डेंटल सर्जन ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ स्वयं को भी स्वस्थ रखना जरूरी है. मुंह हम सभी के शरीर का प्रवेश द्वार है. जो कुछ भी हम खाते हैं मुह के माध्यम से भीतर जाता है. इसलिए मुख की सफाई अति आवश्यक है.

सभी प्रतिभागियों को यूथ हॉस्टल के पदाधिकारियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अस्मिता, द्वितीय आलोक अतुल्य, तृतीय ऋतुराज वही पेंटिंग प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, सहला जमी द्वितीय, और शाश्वत तृतीय स्थान पर रहे।इन सभी विजेताओं को को मोमेंट और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और पर्यावरण गीत भी प्रस्तुत किया. जिसमें रिया ,सुप्रिया, श्रेया, वेदिका , सारिका, खुशी, रितिका, मनीषा, पलक ने प्रस्तुत किया. मंच का संचालन अरविंद ओझा और धन्यवाद ज्ञापन सचिव विष्णु शंकर ने किया. प्रमुख उपस्थित लोगों में अध्यक्ष डॉ० एस के रुंगटा, डॉ० कुमार द्विजेंद्र , चेयरमैन डा० अर्चना सिंह, अजय कृष्णा अग्रवाल, सरदार गुरु चरण सिंह, कृष्ण माधव अग्रवाल (टिंकू जी),डा० दिनेश प्रसाद सिन्हा , संजीव सिन्हा, जयशंकर सिंह, अंकित मिश्रा, रंजीत कुमार, अनुराग सिंह, ऋषिकेश ओझा रहे.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे
उसके रख रखाव के लिए हुई बात

आरा,6जून. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को नेशनल साइंटिफ़िक रिसर्च ऐंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा कई छायादार पौधे लगाए गए. ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम कुमार ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु अभियान चलाने की बात कही तथा आने वाले समय मे ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले खतरे से सबको आगाह किया. उन्होंने सभी देश वासियों से पौधे लगाने और नए पौधे लगाने की अपील की.

वहीं ट्रस्ट की मुख्य हस्त शिल्पी सूर्यवंशी खरवार विभुति कुमारी ने कहा कि मैं अब अपने कशीदा में भी हरित क्रांति को ज्यादा से ज्यादा उकेरने का काम शुरू करूंगी जिससे लोगों के जेहन में हरित क्रांति के प्रति जागरूकता आए.

आज आवश्यक है पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर कोई एक पौधा अवश्य लगाए और लगा कर छोड़ न दे बल्कि पूरी तन्मयता से उसका पालन पोषण भी करे गोष्ठी के अवसर पर ट्रस्ट के सभी सदस्य व कलाकार उपस्थित रहे. सभी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे.

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में संजय नाथ पाल ,मनोज सिंह,संजीव सिन्हा , अभय ओझा ,शालिनी कुमारी ,निक्की कुमारी,निशा कुमारी,सलोनी कुमारी, अदिति कुमारी ,मेहंदी कुमारी ,सतेंद्र कुमार सिन्हा ,निशिकांत श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव ,अंकित कुमार,अनामिका कुमारी ,परी ,वीरेंद्र कुमार ओझा व अन्य थे.

PNCB

Only One Earth: पौधे लगाइये पर्यावरण बचाइये
पर्यावरण दिवस के मौके पर आज पटना समेत पूरे बिहार में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में दुधिया मालदह आम के पौधे का रोपण किया.

उन्होंने कहा कि पटना में दुधिया मालदह आम की प्रजाति घट रही है. इस प्रजाति को संरक्षित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे.

पर्यावरण मंत्री ने की लोगों से अपील

इधर इस अवसर पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, बिहार नीरज कुमार सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस तो हम पिछले 50 वर्षों से ही मना रहे हैं परन्तु हमारी तो संस्कृति रही है- नदियों, पहाड़ों, वनों को ईश्वर से जोड़कर इसे बचाने व संरक्षित रखने की. हम सदियों से पहाड़, नदी, वन आदि का पूजन करते आये हैं.

उन्होंने कहा कि हम एक पहाड़ तो बना नहीं सकते पर कचरों का पहाड़ बना दे रहे हैं. यदि हम गंदगी फैलाना बंद कर दें तो गंगा सफाई की जरूरत ही नहीं पड़ेगी इस अवसर पर उन्होंने गंगा नदी के किनारे एक महिना तक बिताये अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नये लाल ईंट की स्थापना हेतु एन.ओ.सी. नहीं देने पर कार्य किया जा रहा है. पेड़ों की कटाई रोकने हेतु नये आरा मशीनों को भी लाईसेंस नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपने जन्मदिन सालगिरह एवं अन्य उत्सवों पर एक-एक पेड़ लगाने का आह्वाहन किया. इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन पर अध्ययन प्रतिवेदन का विमोचन किया गया.

इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार घोष, अध्यक्ष, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् अपने संबोधन में बताया कि आज हमारी पृथ्वी की पूरी आबादी के लिए उपलब्ध संसाधन सीमित हैं. अभी पूरी आबादी के जीवन-यापन के लिए 1.6 गुणा पृथ्वी चाहिए तथा शताब्दी के अंत तक तो हमें 4 पृथ्वी की आवश्यकता होगी. अतः हमें अपने संसाधनों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखना होगा.

कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव श्री ए. के. चौधरी, भा.प्र.से. ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी परिवर्त्तन के लिए एक ही प्रयास काफी नहीं होता है। हमें इसके लिए सतत् प्रयास करना पड़ता है। हमें प्रदूषण के ऐसे सारे क्षेत्रों को ढूंढना होगा एवं इनके शमन हेतु जन-सामान्य को जोड़कर प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी.

कार्यक्रम के प्रारंभ में एस. चन्द्रशेखर, भा.व.से. ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा वर्ष 2022 के लिए घोषित विषय-वस्तु (थीम) पर चर्चा करने हेतु बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा आज यहां इस कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है.

पर्यावरण दिवस पर मंत्री नीरज कुमार ने पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी (एच.आई.जी) पार्क का लोकार्पण किया. उन्होंने  नीम एवं आम के पौधों का पौधारोपण किया. इस कार्यक्रम में कुम्हरार विधायक अरूण कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के अवसर पर अरविन्द कुमार चौधरी,

प्रधान सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, आशुतोष, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, बिहार, डॉ० गोपाल सिंह, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, पटना, शशिकान्त कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पटना पार्क प्रमंडल, पटना एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे.

pncb