ED Raid – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जेल अधीक्षक के दफ्तर, आवास और पैतृक गांव में छापेमारी
ईडी ने की छापेमारी

फुलवारी शरीफ़।। पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल के अधीक्षक विद्यु कुमार के ऊपर आर्थिक अपराध इकाई काफी दिनों से कार्रवाई करने की तैयारी कर रही थी. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने शनिवार को जेल अधीक्षक विद्यु कुमार के बेउर जेल के दफ़्तर सहित जेल के नजदीक जेल अधीक्षक आवास पटना के आवास पर एवं उनके पैतृक गांव बिहटा के विशनपुरा गांव में पुराने घर में छापेमारी की है. जेल अधीक्षक के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई चल रही है. 30 जून 2024 को मोतिहारी केंद्रीय कारा से स्थानांतरित होकर विधु कुमार पटना के बेउर कारा अधीक्षक बनाए गए थे. विधु कुमार पहले भी काफी चर्चित अधिकारी रहे हैं. बताया जाता है कि नियमों की अनदेखी कर गृह विभाग ने कारा अधीक्षक पटना बेउर जेल के पद पर तैनात किया है.

जानकारी के मुताबिक, अधीक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति होने की आशंका को लेकर 3 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इनके पास आय से 146% अधिक की संपत्ति है.
अचानक शनिवार की सुबह-सुबह बेउर जेल कैंपस के पास आर्थिक अपराधिक की कई वाहन में सवार पुलिस फोर्स और अधिकारी पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया. ईओयू की टीम ने जेल एवं सरकारी अधीक्षक आवास के आसपास पहरा लगाकर चारों ओर नाकाबंदी कर दिया जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया. बेउर जेल में मुलाकात करने आये लोगों एवं जेल के कर्मियों में भी उहापोह की स्थिति हो गई कि यह क्या हो रहा है. कुछ देर के लिए बेउर जेल के बाहर तैनात जेल कर्मियों एवं ई ओ यू की टीम के साथ तनातनी का माहौल हो गया लेकिन जब जेल कर्मियों को पता लगा कि आर्थिक अपराधिक की टीम जेल अधीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में आए से अधिक संपत्ति जमा करने को लेकर छापामारी करने पहुंची है तो उनके होश ठिकाने आ गए. इसके बाद बेउर जेल कर्मी ई ओ ऊ के टीम को सहयोग करने लगी.

शनिवार सुबह-सुबह जेल अधीक्षक विधु कुमार के आवास एवं जेल के दफ्तर में छापामारी शुरू हो जाने के लेकर यहां तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो गया. बताया जाता है कि पिछले साल जून में यहां बेउर कारा अधीक्षक का पदभार संभालने वाले विधु कुमार इससे पहले मोतिहारी सिवान और कई जिलों में कारा अधीक्षक रह चुके हैं.

कड़ाके की ठंड के बीच बिहटा का बिशनपुरा गांव में अचानक छापेमारी टीम को देख माहौल गर्मा गया. ठंड के चलते अलाव ताप रहे लोग अचानक यह जानने को उत्सुक हो उठे कि आखिर विद्यु कुमार के यहां इतनी बड़ी संख्या में फोर्स किस मामले में छापेमारी करने आ गई. आखिर विधु कुमार ने क्या कारनामा कर दिया कि उसके घर पर पुलिस फोर्स छापमारी रही है. लोगों को पता चला की भ्रस्टाचार के मामले में कार्रवाई करने के लिये आर्थिक अपराध ईकाई की टीम है जो आए से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी करती है तब लोग शांत हुए. गांव के घर वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और ना ही किसी को घर के अंदर बाहर आने की इजाजत मिली. गांव वालों ने बताया कि पैतृक गांव में कोई नहीं रहता है जहां हमेशा तला ही लगा रहता है. कभी-कभी घर वाले और लोग यहां आते हैं.अधिकांश लोग पटना में रहते हैं.

अजित

सेठ पर ED का शिकंजा, जब्त हुई सम्पति
ED पर उंगली उठाने वाले सेठ के पास की करोड़ो की सम्पत्ति हुई जब्त

कलतक BJP पर आरोप लगाने वाली JDU सेठ के शिकंजे पर चुप क्यों?

पटना,7 फरवरी. सत्तारूढ़ JDU के विधान परिषद् सदस्य राधा चरण साह उर्फ राधा चरण सेठ सितंबर में जब गिरफ्तार हुए थे तो पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह ED के जरिए जबरन परेशान कर रही है. लेकिन अजीब बिडंबना है कि JDU के लिए खास माने जाने वाले सेठ के परेशानी का आरोप उस समय झूठा साबित हो गया जब करोड़ो की सम्पत्ति ED के हाथों लग गयी.

अभी हालिया राजनीतिक फेरबदल हुए सरकार के पहले महागठबंधन सरकार के वक्त सितंबर में राधा चरण साह उर्फ सेठजी को गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि सेठ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) के कोटे से आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र के विधान पार्षद के साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव भी हैं.

अब, जबकि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार है तो प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने ही अपना एक्शन बढ़ाते हुए उनसे जुड़ी लगभग 39 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर दिया है. इस जब्त सम्पत्ति में ED ने हालांकि सीधे तौर पर राधा चरण साह की 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच की वही कथित तौर पर उनके दो कारोबारियों के नाम लगभग 13 करोड़ की संपत्ति अटैच की है.

JDU अब भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार में है और इस एक्शन पर चुप है. कल तक भाजपा पर परेशान करने का आरोप लगाने वाली JDU आज चुप है. लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि सेठ को अगर सचमुच ED परेशान कर रही थी तो ये करोड़ो की सम्पत्ति कैसे अवैध हो गए? ऐसा नही है कि सेठ की सम्पत्ति पर कोई पहली बार रेड पड़ा था. सितंबर महीने के पहले भी दो बार उनके लगभग 17 ठिकानों पर रेड हुआ था. उस रेड के बाद कागजों की जाँच पर उस समय राधाचरण सेठ ने मीडिया के सामने दहाड़ते हुए अपनी सम्पत्ति को एक नम्बर का बताते हुए कहा था कि अगर मेरे इनकम टैक्स रिटर्न से अधिक एक रुपया भी सरकार को मिल जाये तो मुझे और मेरी सम्पति को जब्त कर ले. मेरे पास अपनी मेहनत की कमाई का इकट्ठा रुपया है. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में आया कि सेठ जलेबी बेचते थे, तो जलेबी बेचना क्या पाप है. जलेबी की दुकान से मेहनत कर आज होटल और बालू कारोबार में उतरा.

आज के समय में वह दुकान, राइस मिल, कोल्ड स्टोर के अलावा कई रिसॉर्ट के मालिक हैं. आरा में रमना मैदान शहीद भवन स्थित होटल, बाइपास रोड स्थित रिजॉर्ट के अलावा उत्तराखंड,हिमाचल और दिल्ली में भी उनका होटल व्यवसाय है.

बताते चलें कि ED के हत्थे चढ़े JDU विधान पार्षद राधा चरण साह भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के रहने वाले हैं. 1971 में आरा रेलवे स्टेशन के बाहर उनके पिता की जलेबी की दुकान थी, जिसमें वे अपने पिता का हाथ बंटाते थे.

ऐसे हुए राजनीति में सक्रिय

राजनीति में दबंग या पैसे वाले या दोनों तरह के लोग अधिकांशतः कदम रखते हैं लेकिन इन सबसे अलग राधा चरण साह ने अलग रास्ता अपनाया. वे बेहद कम और धीमी आवाज में बोलने वाले अपने सामने वाले को अपने मेहमान नवाजी का कायल कर देते थे और इसमें उनकी मदद उनका होटल व्यवसाय खासा करता था. वे होटल के बाद
रीयल एस्टेट और बालू कारोबार में बाहुबलियों के बीच अपने इसी अंदाज की वजह से चहेते बने और इस क्षेत्र में भी उनका व्यवसाय चालू हो गया. अपनी विनम्रता की वजह से वे सभी बाहुबलियों के बीच एक पुलिया का काम करने लगे.

जानकारों की मानें तो फिर ऐसा विश्वास का एक तार बंधा कि बालू के कारोबार में भी वह तेजी से आगे बढ़े. सेठ ने दूर जाने की जगह भोजपुर के मशहूर सोन नदी के क्षेत्र को ही बालू के लिए चुना और इलाके में ही प्रभाव जमाना शुरू किया. जलेबी दुकान से होटल, फिर जमीन और इसी के साथ बालू सिंडिकेट में घुसते ही राधा चरण साह ने अपनी कद ऐसी बढ़ा ली कि शहर की बड़ी सम्पत्तियों को वे चुटकियों में खरीदते. उनका प्रभाव इस कदर क्षेत्र में बढ़ा कि सेठ राजनीति में उतर गए. सबसे पहले राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता प्रभुनाथ सिंह के नजदीकी हुए. प्रभुनाथ सिंह और उनके बेटे के चुनाव में की सक्रिय भूमिका थी. फिर राजद से मोहभंग कर समय की नजाकत को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा देकर JDU का दामन पकड़ा. समय के साथ इस इस्तीफे का असर ऐसा हुआ कि दुबारा चुनाव में सेठ JDU कोटे से होने के बाद भी जीत गए. राजद में अपने प्रभुत्व वाले सेठ का अब राजनीति में नवीन उदय हुआ और JDU से जुड़ने के बाद वे यहां के आर्थिक प्रबंधक बन गए. लेकिन इस बीच फिर से राजद के साथ JDU का गठबंधन हुआ तो इस पलटीमार राजनीति के बाद दोनों के समागम में पुनः पुराने राजनीतिक साथियों का समागम हुआ लेकिन इसी बीच आर्थिक रूप से उभरते सेठ पर ED का शिकंजा पड़ा और सितंबर से उसके हत्थे चढ़े सेठ की सम्पत्ति आखिरकार ED के हाथ आ ही गई और अब सब रसूख और राजनीतिक पहुँच सेठ की टकटकी बन सलाखों के पीछे से देख रही है.

pncb