durbhanga – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

नर्सिंग छात्राओं के लिए कैपिंग सेरेमनी और शपथ ग्रहण
सेवा ही सर्वोपरि का मंत्र है असल पूंजी – सागर कुमार

स्कूल ऑफ नर्सिंग में भव्य वार्षिक महोत्सव

संजय मिश्र,दरभंगा

सालों के पढ़ाई और कड़े प्रशिक्षण के दौरान जिस कैपिंग सेरेमनी का ख्वाब संजोए नर्सिंग के छात्र पल पल जीते हैं वो घड़ी सामने हो तो रोमांचित होना स्वाभाविक है. शुक्रवार 29.12.2023 को लहेरियासराय स्थित आर बी मेमोरियल स्कूल ऑफ नर्सिंग परिसर में आयोजित भव्य वार्षिक महोत्सव में ढ़ाई साल का कोर्स पूरा करने वाली एएनएम और साढ़े तीन साल बिताने वाले जीएनएम की छात्राओं के लिए आयोजित कैपिंग सेरेमनी का साझीदार बनीं.

मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने कैपिंग का रश्म पूरा कराया. छात्राओं से सेवा की शपथ भी दिलवाई. उन्होंने नसीहत दी कि सेवा ही सर्वोपरि का मंत्र सदा याद रखें.

कैपिंग से छात्राएं खुशी के सागर में ऊब डुब दिखीं. उनकी आंखों की चमक और चेहरे के मचलते भाव क्षणों में सहज होते हुए नितांत सघन हो गई जब उनने सेवा की शपथ ली.आर० बी० मेमोरियल स्कूल ऑफ नर्सिंग के संस्थापक डॉ० बी एन मिश्रा, मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ० संजीव मिश्रा, ट्रस्टी डॉ० श्रीमति अमृता मिश्रा, स्कूल के सेक्रेटरी सुजय मिश्रा, स्कूल के प्रचार्य डॉ मनोज शर्मा और स्मिता शर्मा कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे.

डॉ० संजीव मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ मनोज शर्मा के द्वारा उन सभी टीचिंग एवं अन्य कर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट दे कर उन्हें सम्मानित किया गया. सभी छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जिन्होंने संस्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. आनंद, जिम्मेदारी और जुदाई के घटाटोप में सांस्कृतिक आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन शेफाली, अनुपा एवं शिल्पी ने मोहक अंदाज में पूरा किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रचार्य डॉ मनोज शर्मा ने किया.

अठारह लाख में खरीदे मकान से किया बेदखल
बेचने वाले ने फिर से किया कब्जा

थाने में दिया आवेदन, पर नहीं हुई सुनवाई

एसपी को दिया आवेदन तो थानेदार ने आवेदक पर ही कर दी एफआईआर

दरभंगा जिले में सिस्टम की निष्ठुरता का अजीब सा वाकया सामने आया है। एक पीड़ित न्याय की आस में थाने की शरण में गया पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर एसपी को दिया आवेदन तो थानेदार ने आवेदक पर ही कर दी एफआईआर

ये वाकया जिले के सिंहवाड़ा थाने का है. पीड़ित हैं रमीज शाबरी। थाना क्षेत्र के चकदरगाह निवासी। बचत से पैसे जमा हुए तो जमीन खरीदने के सपने देखने लगे। पड़ोस के गांव पनसल्ला में एक जमीन पसंद आई जिस पर दो कमरे का घर बना था.

संयोग बना और 18 लाख रुपए देकर उन्होंने ये संपत्ति खरीद ली। संपत्ति के स्वामी अकबर और अनवर थे। अकबर ने अपने हिस्से के लिए सेल डिड भर दिया और अनवर ने अपने हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री कर दी। समाज के कई लोगों के सामने रमीज को कब्जा दिया गया.

खरीदार मकान में ताला लगाकर अपने गांव चकदरगाह में निश्चिंत हो रहने लगे। पीड़ित ने बताया कि जमीन बेचकर अकबर अपनी पत्नी कसीना खातून के साथ दिल्ली चले गए। कुछ समय बाद पति पत्नी पनसल्ला आए और रमीज की जमीन को अपना बताने लगे

रमीज को आशंका हुई तो उन्होंने 15 अक्टूबर को उन्होंने थाने में आवेदन दिया। ठीक उसी दिन अकबर ने कुछ अवांक्षित लोगों की मदद से रमीज के खरीदे घर का ताला तोड़ उसमे घुस गए.

पीड़ित ने कहा कि निराश होकर उन्होंने एसएसपी को आवेदन दिया। एसएसपी ने आवेदन पर कार्रवाई के लिए थाने को भेजा। लेकिन इसके उलट पीड़ित के खिलाफ ही थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई.

अकबर और उनकी पत्नी कसीना की तरफ से एफआईआर हुई. इसमें पति पत्नी के साथ मामूली झड़प की बात कही गई है.दिलचस्प है कि इंजरी रिपोर्ट कसीना का नहीं बल्कि एक अन्य महिला महमुदा खातून का लगाया गया है.

संजय मिश्र,दरभंगा

हर दिन समाज की सेवा के लिए है – रीता सिंह
निराशा का सवाल नहीं, अदालत का निर्णय सर आंखों पर

30 सालों से वे समाज सेवा में हैं.

परेशान और जरूरतमंद लोगों का काम आसान करवाना उनका शगल

नगर निकाय चुनाव स्थगित होने के बाद से उदासी छाई है. चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंचने के करीब आया कि पटना हाई कोर्ट का निर्णय आ गया. इसमें कहा गया कि ईबीसी के लिए आरक्षित की गई सीटों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की राज्य सरकार ने अनदेखी की है.हुक्म हुआ है कि चल रही चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी जाए. इसके बाद से उम्मीदवार और उनके समर्थकों में निराशा फैल गई है.

कोर्ट ने कहा है कि पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हो और तब चुनाव करा लिए जाएं. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से सिर्फ चुनाव की तिथि स्थगित की गई है. आचार संहिता लागू है. 9 सितंबर को जारी चुनाव आयोग की अधिसूचना यथावत है. जिला प्रशासन के मुताबिक चुनाव के लिए बनाए गए तमाम कोषांग अस्तित्व में हैं और बजाप्ता कार्यरत हैं.बावजूद इसके प्रचार थम सा गया है और अधिकांश उम्मीदवार संचार माध्यमों की ओर टकटकी लगाए हैं. सरकार के किसी निर्णय का उन्हें इंतजार है.

मेयर पद के एक उम्मीदवार मधुबाला सिन्हा तो प्रचार छोड़ कर दरभंगा और पटने में धरना दे आई हैं, तो दूसरी तरफ मेयर पद के ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने चुनाव अभियान नहीं रोका है, इन्ही में से एक हैं रीता सिंह.

रीता कहती हैं कि कोर्ट और सरकार का चुनाव के संबंध में अपना रोल है. उनका कहना है कि कोर्ट के फैसले से वो नेता दुखी हैं जो व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकाल कर इन पदों पर चुनाव लड़ने आ जाते हैं. इस क्रम में वे समाज को ठगने और सामाजिक जीवन में क्लेश पैदा करते हैं. रीता सिंह कहती हैं कि 30 सालों से वे समाज सेवा में हैं। परेशान और जरूरतमंद लोगों का काम आसान करवाना उनका शगल है। उनके लिए ये हर दिन का काम है। उनका कहना है कि चुनाव प्रचार के बीच भी इसके लिए समय निकाल लेती हैं। ये काम अनवरत चालू रहेगा… पद पर रहें या ना रहें।

संजय मिश्र,दरभंगा

घरेलू सुपर मॉम दिखा रही सुंदर और विकसित दरभंगा के सपने
दुर्गा पूजा के भक्तिमय वातावरण के बीच मेयर चुनाव प्रचार में आई तेजी

महिला गूंगी गुड़िया है… और परदे के पीछे वे राज करेंगे,ऐसा नहीं होगा -रीता सिंह

दरभंगा नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव अभियान की बदली बदली सी है फिजा. महिला के लिए सुरक्षित मेयर सीट के सीधे चुनाव के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं. एक तरफ माता की आराधना तो दूसरी तरफ वोटर के दरवाजे खटखटा रही ये मेयर प्रत्याशी.

किचन, भक्ति और चुनाव प्रचार के बीच उनका तारतम्य बिठाना कितना सुखद है. स्त्री हों या पुरुष वोटर.. एक ओर छुईमुई सी रहने वाली तो दूसरी ओर सार्वजनिक जीवन में दखल रखने वाली महिलाओं की सक्रियता को गौर से परख रहे हैं. दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्ड में 2 लाख 66 हजार वोटर हैं. जबकि कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं. प्रमुख प्रत्याशियों में मधुबाला सिन्हा, अंजुम आरा, धर्मशिला गुप्ता, मीनू झा, निर्माता नायक, सीमा महासेठ और रीता सिंह शामिल हैं.

रीता सिंह

प्रत्याशियों पर नजर डालें तो उनकी पृष्ठभूमि का अंदाजा लगता है. यह राहत की बात है कि धन कुबेरों का वर्चस्व कम है. किसी के पास पार्षद रहने का अनुभव है. वहीं कई प्रत्याशी राजनीति से ताल्लुक रखती हैं. बीजेपी से संबंध रखने वाली धर्मशिला गुप्ता कहती हैं कि राजनीतिक पृष्ठभूमि अपनी जगह है लेकिन ये चुनाव तो गैर दलीय है. रीता सिंह का कांग्रेस से रिश्ता है. लेकिन सार्वजनिक जीवन में उनकी पहचान सामाजिक कार्यकर्ता, जनहितैषी मुद्दों पर संघर्ष और किसी भी तबके के पीड़ित को न्याय दिलाने में मददगार वाली है.

रीता सिंह कहती हैं कि हम सब होम मेकर (घरेलू) हैं. रण में हैं नारी शक्ति. आधी आबादी का प्रचार अभियान में चहलकदमी अच्छा लगता है. लेकिन जमीनी हकीकत को देखें तो कई रूतबेदार लोगों ने अपने घर की महिलाओं को चुनाव में खड़ा किया है. यह सोच कर कि महिला गूंगी गुड़िया है… और परदे के पीछे वे राज करेंगे. रीता सिंह का कहना है कि नगर प्रबंधन गंभीर काम है. संबंधित मंत्रालय और प्रशासनिक अधिकारियों से काम करवाना होता है. ये सबके बस की बात नहीं. शहरी जिंदगी में – केयर ऑफ – वाले कैसे चलेंगे. जनप्रतिनिधि पति की संस्कृति नागरिक समाज के हित में नहीं है. मेयर का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर है. मिल रहे संकेत के मुताबिक राजनीतिक और जातीय गोलबंदी का चुनावी नतीजे पर असर रह सकता है.

संजय मिश्र,दरभंगा