DRINKING WATER – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बोतल बंद पानी ख़त्म कर रही जवानी
व्यक्ति की प्रजनन क्षमता पर पड़ रहा है नकारात्मक असर
कार में बोतलबंद पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब
एक बोतल पानी तैयार करने में करीब दो लीटर पानी होता है बर्बाद
बोतलबंद पानी की करीब 200 कंपनियां हैं और 2000 से अधिक है बाटलिंग प्लांट
भारत में बोतलबंद पानी का कुल व्यापार 14 अरब 85 करोड़ रुपये का है
यह देश में बिकने वाले कुल बोतलबंद पेय का 15 प्रतिशत है

Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani दुनिया का सबसे महंगा पानी है. इसके 750 ml की कीमत 6000 डॉलर यानी करीब 43 लाख रुपये है. ये पानी फिजी और फ्रांस में एक नेचुरल स्प्रिंग से आता है. इसकी बोतल 24 कैरेट सोने से बनी हुई है.
पूरी खबर यहाँ सुने :-

<audio controls src="https://www.patnanow.com/assets/2021/11/water.mp3"></audio>

भारत में बोतलबंद पानी की शुरूआत 1965 में इटली के सिग्नोर फेलिस की कंपनी बिसलरी ने मुंबई से की. शुरूआत में मिनिरल वाटर की बोतल सीसे की बनी होती थी पर बाद में प्लास्टिक का इस्तेमाल होने लगा. इस समय भारत में इस कंपनी के 8 प्लांट और 11 फ्रेंचाइजी कंपनियां हैं. बिसलरी का भारत के कुल बोतलबंद पानी के व्यापार के 60 प्रतिशत पर कब्जा है वहीँ पारले ग्रुप का बेली ब्रांड इस समय देश में पांच लाख खुदरा बिक्री केंदों पर उपलब्ध है. इस समय अकेले इस ब्रांड के लिए देश में 40 बॉटलिंग प्लांट काम कर रहे हैं.
अमेरिका और यूरोप में 19वीं सदी में ही बोतलबंद पानी का बाजार शुरू हो गया था . बोतलबंद पानी की पहली कंपनी 1845 में पोलैण्ड के मैनी शहर में लगाईं गई थी . इस कंपनी का नाम था ‘पोलैण्ड स्प्रिंग बाटल्ड वाटर कंपनी’ था. 1845 से आज दुनिया में हजारों कंपनियां इस धंधे में लगी हुई हैं. बोतलबंद पानी का यह कारोबार आज 100 अरब डालर से अधिक पर पहुंच गया है.

अमेरिकी संस्था ‘नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल’ के अनुसार ‘चलती कार में बोतलबंद पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि कार में बोतल खोलने पर रासायनिक प्रतिक्रियाएं काफी तेजी से होती हैं और पानी अधिक खतरनाक हो जाता है. बोतल बनाने में एंटीमनी नाम के रसायन का भी इस्तेमाल किया जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि बोतलबंद पानी जितना पुराना होता जाता है, उसमें एंटीमनी की मात्रा उतनी ही बढ़ती जाती है.’ अगर यह रसायन किसी व्यक्ति के शरीर में जाता है, तो उसे जी मिचलाने, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इससे साफ है कि बोतलबंद पानी शुद्धता और स्वच्छता का दावा चाहे जितना करें लेकिन वह सेहत की दृष्टि से सही नहीं है.

बोतलबंद पानी का व्यापार करने वाली कंपनियों के पानी से लाभ कमाने की कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ रही है. आज समूची दुनिया में जहां भी इन कंपनियों ने अपने बाटलिंग प्लांट लगाए हैं, वहां भूजल स्तर बहुत तेजी से नीचे चला गया और इसका खामियाजा उस इलाके में रहने वाले लोगों को उठाना पड़ा. ऊपर से जाता है. इसके बावजूद बाजार में आने वाला बोतलबंद पानी स्वास्थ्य की दृष्टि से पीने योग्य ही है, इस बात की कोई गारंटी नहीं है. बोतल बंद पानी का बाजार वर्तमान समय में हमारे देश में बोतलबंद पानी का व्यापार करने वाली करीब 100 कंपनियां हैं और 1200 बाटलिंग प्लांट हैं. इसमें पानी का पाउच बेचने वाली और दूसरी छोटी कंपनियों का आंकड़ा शामिल नहीं है.
अमेरिका और यूरोप में 1950 के आसपास पाया गया कि प्राकृतिक पानी में फ्लोराइड की कमी के चलते दांत खराब हो जाते हैं. इसलिए बोतल बंद पानी के व्यापार में लगी फ्लोराइड युक्त पानी बेचना शुरू कर दिया. इसी के साथ कुछ ऐसे तत्वों को भी पानी में मिलाया गया, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होते हैं. एक बोतल के लिए किए जाने वाले भुगतान का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा बोतल और पैकिंग आदि पर होने वाले खर्च के लिए भुगतान करना होता है. पानी का बाजार बढ़ा लेकिन पानी की गुणवत्ता पर भरोसा करना आज मुश्किल है. इस समय दुनिया में बोतलबंद पानी का व्यापार खरबों में पहुंच गया है. शुद्धता और स्वच्छता के नाम पर बोतलों में भरकर बेचा जा रहा पानी भी सेहत के लिए खतरनाक है.इस समय दुनिया में सिर्फ 5 प्रतिशत पेयजल ही उपलब्ध है ऐसे में पानी की बर्बादी रोकने के लिए कोई ठोस पहल होती नहीं दिख रही है .

सावधान! फिल्टर्ड वाटर के नाम पर घटिया पानी की हो रही सप्लाई
घटिया पानी सप्लाई करने वाले 5 सप्लायर को सील करने का निर्देश

राजधानी पटना के घरों, शॉपिंग मॉल और दुकानों में हो रही है घटिया पानी की सप्लाई. लोग इसके लिए अच्छी खासी कीमत भी चुका रहे हैं. लेकिन सावधान. ये पानी आपको बीमार… बहुत बीमार बना सकता है. ये हम नहीं कह रहे. PHED लैब की जांच रिपोर्ट में कई सैंपल Not fit for drinking पाए गए हैं.

दरअसल पटना डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए एक टीम बनाई थी. इस टीम ने इसी महीने की 5 तारीख को पटना के विभिन्न इलाकों से  पानी सप्लाई करने वाली 12 एजेंसियों का सैंपल लिया था. इनके सैंपल को PHED की लैब में जांच के लिए भेजा गया था. जांच में इनमें से 5 एजेंसियों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है. इन एजेंसियो के सैंपल में पानी का PH value अनुमन्य सीमा (permissible limits) से कम है जो कि इसे पीने के अयोग्य बनाता है.

इसके बाद पटना DM ने इन एजेंसियो को सील करने का आदेश जारी किया है. साथ ही इनके उत्पादन स्थल की भी विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं.  डीएम ने कहा है कि सभी पानी सप्लाई करने वाले फैक्ट्री को महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र के कार्यालय में अपना विवरण दर्ज कराना है. जो अपना विवरण दर्ज नहीं करायेंगे, उनकी फैक्ट्री सील कर दी जायेगी. और मानक गुणवत्ता नहीं पाये जाने पर फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द किया जायेगा.

आप भी नोट करें इन कंपनियों के नाम जिनको सील किया गया है-

राज प्यूरीफायर वाटर सप्लाई बामन पुरा मोड़, पंकज स्वीट्स के समीप, फुलवारी, पटना

द गंगा, भुसौला दानापुर, फुलवारीशरीफ अश्विनी पब्लिक स्कूल के समीप, पटना

राज लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, मंदिरी, कतपुला के समीप,पटना

सिन्हा होमियो हॉल, मोहन पुर, पुनाइचक, पटना

एकदंत नीर सागर, पटेल नगर, गांधी मूर्ति,पटना

पीने के पानी का पूरी तरह शुद्ध होना जरूरी है. पानी की पैकेजिंग करने के स्थान की स्वच्छता उत्तम होनी चाहिए ताकि पानी की गुणवत्ता प्रभावित न हो. पानी की गुणवत्ता की नियमित अंतराल में जांच करायी जायेगी ताकि गुणवत्ता सतत बरकरार रहे. PHED के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है कि लगातार इस तरह की जांच करते हुए सैम्पल कलेक्शन कर उसकी गुणवत्ता की जांच करायें. साथ ही सभी SDO को निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में चल रहे ऐसी दुकानों का निरीक्षण करें और पानी का सैम्पल लेकर PHED की लैब में जांच करायें. इस व्यापार में जुडे सभी एजेंसी को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि गुणवत्ता जांच संबंधी प्रमाण पत्र अपने प्रतिष्ठान में निश्चित रूप से सही जगह पर डिसप्ले करें. मानक गुणवत्ता के अनुरूप उत्पाद नहीं होने की स्थिति में संबंधित विक्रेता के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी- संजय कुमार अग्रवाल, डीएम पटना

अमित वर्मा