Dr.Sanjay Kumar Agrawal – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

वाहन चलायें मगर सावधानी से | आज से बेहद सख्त हो गया कानून
1 सितंबर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाये तो देना होगा 1 हजार रुपये जुर्माना और  3 माह के लिए वाहन चलाने के लिए हो जाएंगे अयोग्य

मोटर वाहन अधिनियम में भारी बदलाव, एक सितंबर से बढ़ गई है जुर्माने की राशि

नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए तो अभिभाव भी होंगे दोषी

नाबालिग के अतिरिक्त अभिभावक को भी 25 हजार रुपया जुर्माना

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना और इसमें होने वाली मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से मोटर वाहन अधिनियिम में किया गया है बदलाव

ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू होगा यह नियम

पूरे राज्य में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

एनसीसी कैडेट्स भी अभियान में होंगे शामिल

अभिभावकों से अपील नाबालिगों को गाड़ी चलाने न दें

नाबालिग द्वारा ई रिक्शा चलाने पर वाहन भी होगा जब्त

1 सितंबर से प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रत्येक डीटीओ, एमवीआई और इएसआई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया  गया प्रशिक्षित

इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को रास्ता नहीं देने पर लगेगा 10,000  हजार रुपये का जुर्माना

पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | 1 सितंबर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गए तो पहले से अधिक जुर्माने के साथ तीन माह के लिए दोपहिया वाहन चलाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे. यानी तीन माह तक वाहन नहीं चला सकते हैं. इस दौरान वाहन चलाते पुनः पकड़े गए तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा.
मोटर वाहन अधिनियम में भारी बदलाव किया गया है. यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर अब पहले से और अधिक सख्ती बरती जाएगी. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोटर वाहन (संशोधित) अधिनियम 2019 एक सितंबर से बिहार में लागू किया जा रहा है. यह शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मंर भी लागू होगा. जुर्माने की राशि बढ़ाने का मूल उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को नियंत्रित करना है.
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों  का पालन कराने के पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसमें एनसीसी कैडेट्स भी शामिल होंगे. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि नाबालिगों को गाड़ी चलाने के लिए नहीं दें.
हेलमेट, सीटबेल्ट, अंडरऐज ड्राइविंग, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाना, स्पीडिंग-रेसिंग, खतरनाक ड्राइविंग आदि कई तरह के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर पहले से कई गुना अधिक जुर्माना वसूला जाएगा.
परिवहन सचिव ने बताया कि नाबालिग ड्राइविंग करते पकड़ाए तो इसके दोषी उनके अभिभावक भी होंगे. नाबालिग के अतिरिक्त अभिभावक को भी 25 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है.
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में मामला दर्ज होगा और मोटर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन कैंसल होगा.
वहीं इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को रास्ता नहीं देने पर 10 हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित धारा के उल्लंघन करने पर संबंधित धारा के अनुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा. इससे बिहार में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और दुर्घटना में हो रही मौतों पर अंकुश लगेगा.
वाहन चलाते समय हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माने की राशि 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई है. बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने, स्पीडिंग-रेसिंग के मामले में अब 500 रुपये की जगह 5000 रुपये जुर्माना देना होगा. बिना परमिट का वाहन चलाने पर 5 हजार रुपये के बजाय 10 हजार रुपये तक किया गया है. नशे में ड्राइविंग करने पर 10 हजार जुर्माना और छह माह का कारावास का प्रावधान किया गया है. इस मामले में दोबारा पकड़े जाने पर 15 हजार रुपये जुर्माना और दो वर्षों का कारावास का प्रावधान किया गया है.

उल्लंघन                                                                        जुर्माना
वर्तमान        प्रस्तावित
सामान्य                                                               100 रुपए     500 रुपए
हेलमेट                                                                 100 रुपए        1000 रुपए और तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड
बिना लाइसेंस के वाहनों का अनाधिकृत उपयोग     1000 रुपए        5000 रुपए
बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना                                500 रुपए        5000 रुपए
अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग                                500 रुपए        10 हजार रुपए
खतरनाक ड्राइविंग                                               1000 रुपए        5000 रुपए तक
नशे में ड्राइविंग                                                    2000 रुपए       10,000 रुपए
स्पीडिंग-रेसिंग                                                      500 रुपए       5000 रुपए
बिना इंश्योरेंस के ड्राइविंग                                     1000 रुपए       2000 रुपए
ओवर स्पीडिंग (एलएमवी)                                     400 रुपए       1000 रुपए
ओवर स्पीडिंग (मध्यम श्रेणी)                                 400 रुपए       2000 रुपए

घायल को अस्पताल पहुंचाने पर अब मिलेगी राशि – परिवहन सचिव
परिवहन विभाग की एक नई शुरुआत, घायलों की मदद करने वाले 70 गुड सेमेरिटन गणतंत्र दिवस पर किये गए सम्मानित
घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को अब मिलेगी राशि – परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल
जिला स्तर पर समारोह आयोजित कर मंत्री, डीएम, एसएसपी आदि के हाथों दिया गया सम्मान
हर जिले से दो-दो गुड सेमेरिटन किए गए थे चयनित
परिवहन विभाग की इस पहल की लोगों ने की प्रशंसा
सम्मान पाते देख आम लोगों में भी बढ़ा उत्साह
परिवहन सचिव ने कहा- सड़क हादसे में मदद करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
सड़क हादसे में घायल पीड़ितों की मदद में बिना किसी डर के आगे आएं लोग
ऐसे मददगार व्यक्तियों को 26 जनवरी या 15 अगस्त पर आयोजित समारोहों में किया जाएगा सम्मानित
घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार व्यक्ति को मिलेगा वाहन का खर्च
हर जिले में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति को 50 हजार रुपया कराया गया है उपलब्ध

पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले अच्छे मददगार व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. परिवहन विभाग की इस नई पहल की लोगों ने सराहना की है. यह सम्मान जिलों में मंत्री, जिलाधिकारी या एसएसपी के हाथों दिया गया. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा हर जिले से दो-दो गुड सेमेरिटन का चयन किया गया था.
परिवहन सचिव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले को भी अब प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके लिए प्रत्येक जिलों में अलग से राशि उपलब्ध कराई गई है. अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायलों को भाड़े की गाड़ी से अस्पताल तक पहुंचाएंगे तो उन्हें उसका खर्च दिया जाएगा.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल

परिवहन सचिव ने बताया कि दुर्घटना के बाद गोल्डर आवर में चिकित्सा उपलब्ध कराकर पीड़ित व्यक्ति की जान बचा सकते हैं. पीड़ित व्यक्ति को अगर समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाय तो उसकी जान बचायी जा सकती है. जख्मी व्यक्ति को अस्पताल तक लाने वाले गुड सेमेरिटन से निजी या सरकारी अस्पताल में किसी तरह का रजिस्ट्रेशन शुल्क की मांग नहीं की जाएगी. इस संबंध में संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.
गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में पहली बार परिवहन विभाग द्वारा झांकी निकाली गई. झांकी में एक तरफ मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, नेपाल बस सेवा, सिटी बस सेवा को दिखाया गया. सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक पर बैठे यमराज आकर्षण के केंद्र में रहा.

परिवहन विभाग के विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा|तीन डीटीओ को मिला सम्मान
ट्रैफिक में लगे पुलिस के जवानों को दिया जाएगा रेडियम जैकेट
परिवहन सचिव ने कहा – वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए हर जिले में खोले जाएंगे अधिक से अधिक प्रदूषण जांच केंद्र
सहमति के आधार पर खोले जा सकेंगे प्रदूषण जांच केंद्र
बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चलने वाले वाहनों पर की जाएगी कार्रवाई
ओवर लोडिंग चलने वाली बस, ऑटो सहित अन्य वाहनों की होगी जांच,
बिना परमिट के चलने वाली बसों पर विभाग की विशेष नजर, होगी कार्रवाई
बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाली वाहनों पर भी होगी कार्रवाई
वाहनों के रजिस्ट्रेशन के समय ही परमिट का आवेदन देने की होगी व्यवस्था

पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | परिवहन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए सोमवार को  पटना में बैठक आयोजित की गई. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, प्रदूषण जांच केंद्र, राजस्व वसूली सहित हेलमेट-सीट बेल्ट जांच अभियान आदि की समीक्षा की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन परिवहन विभाग मंत्री माननीय संतोष कुमार निराला, परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल और राज्य परिवहन आयुक्त श्रीमति सीमा त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से किया।
परिवहन विभाग मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि परिवहन विभाग जनहित के योजनाओं को जमीन पर उतार कर बिहार में विश्वास का माहौल बनाया है. राजस्व वसूली में परिवहन विभाग ने बेहतरीन काम किया है. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से बिहार का देशभर में नाम रोशन हो रहा है.
परिवहन विभाग सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य अनुरूप काम करने का निर्देश दिया। वहीं परमिट, फिटनेस और पॉल्यूशन पर विशेष ध्यान देने को कहा.
परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक दो सत्रों में चली. पहले सत्र की बैठक राज्य परिवहन प्राधिकार के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में  प्रमंडलीय आयुक्त, दरभंगा मयंक बड़बड़े, प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर राजेश कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त तिरहुत नर्मदेश्वर लाल, ट्रांसपोर्टर एवं अधिवक्ताओं ने भाग लिया। राज्य परिवहन आयुक्त श्रीमति सीमा त्रिपाठी ने पूर्व बैठक के बिंदुओं पर अनुपालन की स्थिति का प्रस्तुतीकरण किया.

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में बेहतर काम करने के लिए तीन जिला परिवहन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. भोजपुर डीटीओ माधव सिंह, जमुई डीटीओ कुमार रवि और नालंदा डीटीओ शैलेंद्र नाथ को परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला और परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सम्मानित किया। वहीं परमिट में बेहतर काम करने वाले दो आरटीए- पटना आरटीए सुशील कुमार और पूर्णिया के आरटीए धीरेंद्र पासवान को सम्मानित किया गया. इस मौके पर परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव अनंत नारायण चौधरी, उपसचिव विनय कुमार राय और ओएसडी आजीव वत्सराज आदि उपस्थित थे.