dr chandrashekhar singh – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

प्रदूषण के रोक थाम के लिए राजधानी में पहल शुरू
डीएम बोले-रोड डिवाइडर के बीच में लगाए जाएंगे पौधे, जनता भी करे सपोर्ट

प्रदूषण नियंत्रण हेतु अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन उपायों को अपनाना जनहित में आवश्यक

पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में वायु प्रदूषण के रोक-थाम और नियंत्रण के लिए गठित जिला-स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी के द्वारा इसकी पूरी रूप रेखा प्रस्तुत कि गई. डीएम ने विभिन्न विभागों परिवहन, यातायात, नगर निकाय, पथ निर्माण, खनन, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण आदि के कार्यों की समीक्षा की गई तथा इसके लिए हो रहे काम का जायजा लिया गया. वन विभाग की तरफ से बताया गया कि रामचक बैरिया डंपिंग यार्ड एरिया में इसके द्वारा लगभग 4,960 पौधे लगाए गए हैं. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को तत्पर रहना पड़ेगा. सभी विभागों में तालमेल स्थापित करते हुए पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सबको सक्रिय रहना होगा.डीएम ने सभी पदाधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षा के वैज्ञानिक तरीके से मिशन मोड में काम करने का निदेश दिया. साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को सघन जांच अभियान चलाकर वाहनों के प्रदूषण अंडरकंट्रोल प्रमाण-पत्र की जांच करने एवं कार्रवाई करने का निदेश दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों के माध्यम से समाज में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाई जा सके.

डीएम ने वन विभाग को शहर के विभिन्न रोड डिवाइडर के बीच में पौधारोपण करने का निर्देश दिया. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण हेतु अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन उपायों को अपनाना जनहित में आवश्यक है. हम सभी को पर्यावरण सुरक्षा के लिए संवेदनशील बनने की जरूरत है. इस बैठक में उप विकास आयुक्त, पटना तनय सुल्तानिया, अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम शीला ईरानी, वन विभाग के पदाधिकारी, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद फुलवारीशरीफ एवं दानापुर के उपस्थित रहे.

राजधानी के अस्तव्यस्त ट्रैफिक पर होगी बड़ी कार्रवाई : डॉ चंद्रशेखर
ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग पर सख्ती से लगे रोक

नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता

सड़क सुरक्षा हेतु नियमित तौर पर जागरूकता अभियान चले

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई

सड़क सुरक्षा मानकों का क्रियान्वयन हर हाल में सुनिश्चित करें: डीएम

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जमा किए गए शमन की कुल राशि 3,95,00,610 रूपया

घायल व्यक्तियों को गोल्डेन आवर में सहायता पहुँचाने वाले 12 गुड समैरिटन सम्मानित

ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग पर सख्ती से लगे रोक

निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्किंग सुनिश्चित कराने का निदेश

पटना, अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति-सह-जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सड़क सुरक्षा के लिए नागरिकों के बीच नियमित तौर पर जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया है. वे आज समाहरणालय में आयोजित समिति की बैठक में अधिकारियों एवं समिति के अन्य सदस्यों को संबोधित कर रहे थे. इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पुलिस अधीक्षक यातायात, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी पटना सदर, अपर नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, पथ निर्माण विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य भी उपस्थित थे. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. उन्होंने कहा कि समाज में उन्मुखीकरण कार्यशाला तथा जागरूकता अभियान से दुर्घटनाओं को बहुत हद तक कम किया जा सकता है. उन्होंने हर हाल में सड़क सुरक्षा के मानको का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निदेश दिया है.

डीएम डॉ. सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डेन आवर में सहायता पहुँचाने वाले 12 गुड समैरिटन को सम्मानित किया गया. प्रत्येक सज्जन को पाँच-पाँच हजार रूपये की राशि का चेक देकर पुरस्कृत तथा अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी द्वारा गुड समैरिटन से उनके अनुभवों के बारे में चर्चा की गई तथा सड़क दुर्घटना रोकने हेतु सुझाव लिया गया. इन सज्जनों द्वारा जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना की गई. इन लोगों ने बताया कि आपात नम्बर सेवा 112 अत्यंत प्रभावी है. बहुत कम समय में घायलों को अस्पताल पहुँचाया जाता है तथा दुर्घटना की स्थिति में जिंदगी बचायी जाती है. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि आप सभी गुड समैरिटन की भूमिका काफी प्रशंसनीय है. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अपने गोल्डेन आवर में सहायता प्रदान कर उनकी जीवन रक्षा की है. आप सभी समाज में सड़क सुरक्षा के ब्रैण्ड एम्बेसडर हैं. आपके सुझाव को जिला प्रशासन द्वारा समाहित किया जाएगा.

जिलाधिकारी द्वारा इस बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक के अनुपालन के स्थिति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन प्रतिवेदन का जायजा लिया गया. वाहन जाँच हेतु विशेष अभियान, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज की व्यवस्था, प्रदूषण जाँच केन्द्रों का संचालन, पार्किंग व्यवस्था, अच्छे समैरिटन की पहचान एवं पुरस्कृत करना, बस एवं ऑटो का परिचालन, सीएनजी रिफिलिंग सेन्टर, सड़क का रख-रखाव सहित सभी सुरक्षात्मक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. समिति के सदस्यों से सड़क सुरक्षा हेतु सुझाव लिया गया. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इन सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हेल्मेट/सीट बेल्ट, वाहन फिटनेस, प्रदूषण, परमिट, बीमा, चालक अनुज्ञप्ति, अवयस्क द्वारा वाहन चलाने पर विशेष जाँच अभियान नियमित तौर पर चलाया जा रहा है. उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध शमन की कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली की जाती है. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में संयुक्त अभियान में 7,165 वाहनों की जाँच की गयी. शमन किए गए वाहनों की कुल संख्या 4,140 है. शमन की कुल राशि 11,40,95,756 रूपया है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जमा किए गए शमन की कुल राशि 3,95,00,610 रूपया है.

वित्तीय वर्ष 2023-24 में संयुक्त अभियान में अद्यतन 1,660 वाहनों की जाँच की गयी. शमन किए गए वाहनों की कुल संख्या 732 है. शमन की कुल राशि 2,02,42,588 रूपया है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जमा किए गए शमन की कुल राशि 29,96,100 रूपया है. इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 से अब तक कुल 8,825 वाहनों की जाँच की गयी. शमन किए गए वाहनों की कुल संख्या 4,872 है. शमन की कुल राशि 13,43,38,344 रूपया है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जमा किए गए शमन की कुल राशि 4,24,96,710 रूपया है. मोटरयान निरीक्षकों द्वारा प्रदूषण जाँच केन्द्रों की समय-समय पर जाँच की जाती है.

डीएम डॉ. सिंह ने ओवरस्पीडिंग (उच्च गति) एवं ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने का निदेश दिया. उन्होंने दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों का अध्ययन एवं विश्लेषण कर दुर्घटना को रोकने के लिए समुचित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने हेल्मेट/सीट बेल्ट, वाहन फिटनेस, प्रदूषण, परमिट, बीमा, चालक अनुज्ञप्ति, अवयस्क द्वारा वाहन चलाने पर समय-समय पर विशेष जाँच चलाने का निदेश दिया.

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है. आपात नम्बर सेवा 112 काफी उपयोगी है. दुर्घटना की स्थिति में इससे घायलों को तुरत सहायता मिलती है. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि अधिकांश मामलों में सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति को तुरंत सहायता नहीं पहुँचाये जाने के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुँचाने वाले सज्जन (गुड समैरिटन) को जिला प्रशासन द्वारा नियमित तौर पर प्रोत्साहित, सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा. जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ससमय तथा गोल्डन आवर में सहायता एवं जीवनरक्षार्थ रक्तदान करने वाले आमलोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया अनवरत जारी रखें.

डीएम डॉ. सिंह ने निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्किंग सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों की मरम्मति पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि जेब्रा क्रॉसिंग को सुगोचर बनाने के लिए समय-समय पर इसे पेंट कराया जाए. डीएम डॉ. सिंह ने निदेश दिया कि संकेतक जगह-जगह लगना सुनिश्चित रहे.

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सीट बेल्ट, हैलमेट आदि के उपयोग के लाभों पर जागरूकता शिविर आयोजित कर आम नागरिकों को सडक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है. उन्होने कहा कि यातायात सुरक्षा मानकों का प्रयोग एवं यातायात नियमों के अनुपालन से दुर्घटनाओं की सभावनाओं को काफी कम किया जा सकता है. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

PNCDESK

राजधानी पटना में हुआ नीराथॉन का आयोजन
नीरा के प्रचार-प्रसार के लिए अधिकारी और कर्मचारी  उतरे सड़क पर

नीरा बर्फी, नीरा लड्डू, नीरा पेड़ा, नीरा आईस्क्रीम की खूब हुई बिक्री

220 काउंटर के माध्यम से लगभग 3,00,554 लीटर नीरा की बिक्री

पटना जिला में प्रतिदिन औसतन 14000 हजार लीटर नीरा का खपत

पटना के तत्वाधान में जीविका की पटना जिला इकाई द्वारा  नीराथॉन का आयोजन चिड़ियाघर गेट न.-२ से नए सचिवालय तक नीरा के प्रचार-प्रसार हेतु किया गया।  साथ ही साथ 3 नीरा साइकिल एक्सप्रेस का भी का विमोचन एवं न्यू सचिवालय के नजदीक स्थायी नीरा विपणन क्रय केन्द्र का उद्घाटन जिलाधिकारी के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा की पहले जनता ताड़ के पेड़ से ताड़ी का सेवन करती थी जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक थी। सतत जीविकोपार्जन योजना माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है.

जबसे बिहार में शराबबंदी हुई है और जब से ताड़ी का कारोबार बंद करने का निर्णय लिया है. तब से नीरा का खपत काफी बढ़ गया है. कैफे के माध्यम से नीरा पेय के अतिरिक्त नीरा से बने विभिन्न उत्पाद जैसे-नीरा बर्फी, नीरा लड्डू, नीरा पेड़ा, नीरा आईस्क्रीम, आदि का उत्पाद सह बिक्री की जा रही है. डीएम डॉ सिंह एवं उपस्थित सभी वरिष्ट पदाधिकारियों ने अमृत-तुल्य रस नीरा एवं नीरा से बने हुए व्यंजनों का स्वाद चखा और कहा की नीरा स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक प्राकृतिक पेय है. यह सभी उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है.

नीराथॉन में सीईओ जीविका राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त, पटना तनय सुल्तानिया, डीपीएम, जीविका मुकेश कुमार सासमल साथ में अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण सहित 300 से ज्यादा जीविका कर्मी, जीविका दीदियाँ एवं टैपर्स शामिल हुए. डीएम डॉ सिंह ने कहा की अबतक जीविका ने 220 काउंटर के माध्यम से लगभग 3,00,554 लीटर नीरा की बिक्री की है. जबकि जुलाई 2023 तक 5,00,000 लीटर नीरा के बिक्री के साथ जन-जन तक पहुचाने का लक्ष्य है। नीरा साइकिल एक्सप्रेस में ऑडियो के तहत नीरा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु हर गली, मोहल्ले में जन-जन तक इसकी पहुँच बढ़ेगी। पहले लोग नीरा का नाम सुनते थे पर अब ये सभी इलाके में मिलना शुरू हो गया है. जीविका के द्वारा पटना जिला के प्रमुख चयनित जगहों पर उत्पाद समूह बनाकर लक्षित समुदाय के पर्स  के द्वारा नीरा का स्थाई विपणन केंद्र के माध्यम से नीरा एवं उससे बने उत्पादों विपणन हो रहा है. कैफे के माध्यम से नीरा पेय के अतिरिक्त नीरा से बने विभिन्न उत्पाद जैसे-नीरा बर्फी, नीरा लड्डू, नीरा पेड़ा, नीरा आईस्क्रीम, आदि का उत्पाद सह बिक्री की जा रही है। जीविका नीरा कैफे का संचालन बिहार में सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। कैफे स्थानीय महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनने का अवसर प्रदान करती है.

सीईओ जीविका राहुल कुमार ने कहा नीरा पुरे राज्य में इस साल एक करोड़ लीटर से भी जयादा नीरा बिक्रय करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे अभीतक70 लाख लीटर से भी जयादा नीरा का बिक्री स्थाई एवं अस्थाई केन्द्रों के माध्यम से लक्षित समुदायों के द्वारा की जा रही है. जीविका के द्वारा उत्पादक समूह बनाकर प्रशिक्षण के साथ नीरा के बिक्री हेतु सभी प्रकार के सहयोग दी जा रही है। एक पौष्टिक प्राकृतिक पेय है जिसमे बहुत ही फायदेमंद रासायनिक पदार्थ जैसे कैल्शियम पोटैशियम पाए जाते है आज के इस प्रोग्राम का उद्देश्य नीरा का प्रचार-प्रसार एवं शहरी इलाके के लोगो को भी जागरूक करना था. पटना जिला के अन्तर्गत जीविका-प्रोत्साहित सामुदायिक संगठनों के माध्यम से वर्तमान वर्ष में 220 नीरा कैफे के अन्तर्गत 3,00,554 लीटर नीरा की बिक्री की जा चुकी है। पटना जिला में प्रतिदिन औसतन 14000 हजार लीटर नीरा का खपत है.

रवीन्द्र भारती