Dr. Archna Singh – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आपका ये हुनर बना सकता है आपको हीरो !
सम्भावना के बच्चों ने सीखा जीवन रक्षक कौशल (CPR) का तरीका

आरा, 18 दिसंबर. हर व्यक्ति हीरो बनना चाहता है और हर व्यक्ति के अंदर हीरो छुपा होता है. लेकिन हर कोई उस फिल्मी हीरो की तरह उस मौके की तलाश में होता है कि कब किसी को वह संकट के परिस्थितियों में पहुँच अपना हीरोइज्म प्रकट कर सके. किसी के जीवन को बचा कर हीरो बनाना सचमुच आसान है लेकिन इसके लिए आपको फिल्मी हीरो की तरह किसी से फाइट कर किसी को नही बचाना है बल्कि बस आपको एक हुनर सीखने की जरूरत है जो आपके मामूली से दिखने वाले हाथ कर सकते हैं.

इसी बात को बताने के लिए बुधवार को शुभ नारायण नगर,मझौवां स्थित सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) ट्रेनिंग दी गई. आजकल युवाओं में हार्ट अटैक का प्रचलन बढ़ गया है और आये दिन कहीं भी ऐसी घटनाएं घट रही है और हॉस्पिटल तक पहुंचने से पहले लोगों की जान चली जा रही है. अगर CPR की जानकारी आपने ले ली तो समझिए ऐसे किसी परिस्थिति में आप उस व्यक्ति के लिए संकटमोचन बन प्रकट हो सकते हैं.

इस मौके पर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ अमित जयसवाल ने कहा कि CPR हीरो बनने का आसान तरीका है. हर्ट की नसें जब ब्लॉक हो जाती हैं तो हार्ट अटैक होता है. कार्डियक अरेस्ट अटैक के वजह से होता है. यह न जानने के आभाव में जानें चली जाती है. दरसअल हम हार्ट बैठ जाने के कारण उसके पम्पिंग का काम अपने हाथ से करते हैं. ब्लड को मैनुअली ब्रेन तक पहुँचाने के लिए हाथ से पम्प कराते हैं. यह किसी को बचाने का आसन तरीका है. इसके लिए किसी यंत्र की जरूरत नही,आपका हाथ का हुनर ही काफी है. फिर क्या..इसके बाद अगर कोई बच जाए तो सामने वाले के लिए तो आप हीरो ही हैं.

CPR का ये है तरीका जो आपको हीरो बना सकता है

इस मौके पर मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी कंसल्टेंट डॉ सैयद फैज अहमद ने बताया कि कार्डियक अटैक और कार्डियक डिजीज दोनों में भिन्नता है. उन्होंने CPR का तरीका उपस्थित लोगों को सिखाया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले मरीज को सेफ साइड लाकर ब्रीदिंग चेक करना है. फिर एक सेकेंड में 120 बार हाथ से पम्पिंग करना है. हाथों को लॉक करके हर काउंटिंग के 30 सेकेंड के बाद पल्स चेक करना है और मुँह से सांस भी देना है. यह काम तबतक करना है जबतक इलाज के लिए कोई मेडिकल हेल्प वहाँ नही पहुंचता है. कार्डियक अरेस्ट लगातार धूप या भीड़ में खड़े रहने से आता है.

इस मौके पर डॉ सैफ ने खुद CPR डेमोंस्ट्रेशन भी कर के दिखाया. उसके बाद विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह और विद्यालय के बच्चों ने भी CPR को खुद से किया। इस मौके पर डॉ मालती श्रीवास्तव ने ऐसे कार्यक्रम को स्कूल में आयोजित कराने के लिए धन्यवाद दिया.

इस कार्यक्रम से स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने जीवन रक्षक कौशलता को सीखा. कार्यक्रम रोटरी क्लब आरा और मेदान्ता हॉस्पिटल के सँयुक्त तत्वावधान में किया गया. मंच संचालन रोटेरियन अवधेश पाण्डेय और अध्यक्षता रोटरी के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने किया.

कार्यक्रम के दौरान, छात्रों और शिक्षकों को CPR के मूल सिद्धांतों और तकनीकों के बारे में सिखाया गया. उन्हें यह भी सिखाया गया कि कैसे एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने या दम घुटने पर CPR दिया जा सकता है.

इस मौके पर रोटरी क्लब के राम कुमार सिंह ( रोटरी क्लब प्रेसिडेंट), अवधेश कुमार पांडेय, अभय कुमार जैन, अखिलेश्वर प्रसाद( कोषाध्यक्ष, रोटरी क्लब), मनोज कुमार सिंह(ADG, रोटरी क्लब), मंजीत आनंद, सुरेश कुमार चौधरी, राजेश कुमार उर्फ पप्पूजी, नीरज कुमार,विपुल कुमार(RSS), डॉ मनीष(दन्त चिकित्सक), अभिषेक कुमार जैन के साथ मेदान्ता टीम के कुंदन कुमार और सुमित कुमार के साथ विद्यालय के निदेशक डॉ कुमार द्विजेन्द्र व स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थे.

कार्यक्रम में आये सभी आगन्तुकों को इस जीवन रक्षक कौशलता को सीखने और सिखाने के लिए विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक संपन्न
राम के नाम पर बुलंदियों पर जाने वाले का चाल, चरित्र और चेहरा हुआ उजागर

राम भक्त कभी विध्वंसक नहीं हो सकता-डॉ. अर्चना सिंह

अध्यक्ष बोली: हम समाज को सृजन में विश्वास रखते हैं

आरा,15 सितंबर. नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक शनिवार को स्थानीय संभावना स्कूल के जुबली हॉल में हुई. अध्यक्षता नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह एवं संचालन अवधेश कुमार पाण्डेय ने की. संचालन करते हुए अवधेश कुमार पांडेय ने ट्रस्ट के उद्वेश्य और तथ्यों को कार्यकारिणी के सामने रखा‌.

इस मौके पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था को पूर्णता, स्थायित्व देने एवं नियम-कानून से चलाने के लिए बनाते हैं. मैंने नगर रामलीला समिति को ट्रस्ट बनाकर पूर्णता देने का प्रयास किया. सनातन को आगे बढ़ने का कार्य किया. ट्रस्ट का बैंक अकाउंट खोला, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. यही बात विरोधियों को आंख में लग गई और वे प्रोपगंडा चलाने लगे. आज सनातन के नाम पर बुलंदियों पर जाने वाले लोग का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है. वे कभी पर्दे के सामने और कभी पर्दे के पीछे रहकर खेल-खेल रहे हैं. जनता उनकी लीला देख रही है. उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है ना ही मैंने आज तक किसी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली है.मुझे भविष्य में भी राजनीति में नहीं जाना है. हमारे खून में सृजन है. हमारे माता-पिता ने सृजन का पाठ पढ़ाया है. हम देश और समाज को जोड़ने में विश्वास रखते हैं ना कि विध्वंस करने की तरकीब सोचते हैं. हम अपने विद्यालय में बच्चों को समाज और देश को बढ़ाने का गुर सिखाते हैं. कुछ लोग बोलते चलते हैं कि उनके दोनों हाथ में लड्डू है तो वे अपने लड्डू खुद खाते रहे और अपने परिवार को खिलाते रहे.

उन्होंने रामलीला मैदान में भगवान राम, सीता और हनुमान का फोटो युक्त होर्डिंग फाड़ने पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि होर्डिंग फाड़ना और गेट पर ताला जड़ना यह धृणात्मक कार्य है, इससे पूरा सनातन समाज द्रवित और दुखित है. रामलीला मैदान के अस्तित्व की लड़ाई अधिवक्ता राय जी के काफी परिश्रम से मिली है. इसलिए मैं नहीं चाहती कि इस बार रामलीला में किसी तरह का व्यावधान हो. जिन्हें करना है वह करें. मैं उसमें सहयोग करूंगी. चंद लोग सौहार्दपूर्ण माहौल बिगड़कर हिंदुओं और सनातन धर्मावलंबियों को बांटना चाह रहे हैं. हम उनकी मनसा को पूरा नहीं होने देंगे.

उन्होंने कहा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट सिर्फ 18 दिवसीय कार्यक्रम के लिए नहीं बना है बल्कि ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला मैदान में सालोंभर धार्मिक व अन्य तरह की गतिविधियां होती रहेगी, जिसे भोजपुर की जनता देखेगी. ट्रस्ट के सचिव विष्णु शंकर ने कहा कि पहले पांच लोग ही अपने पाॕकेट की तरह नगर रामलीला समिति की संस्था को चला रहे थे. राम सबके है न कि पांच लोगों के. अब ट्रस्ट बन गया है पूरी पारदर्शिता के साथ इस संस्था का संचालन होगा. ‌उन्होंने अपने उपर लगे आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि वे वर्ष 2014 से नगर रामलीला समिति से जुडे हुए हैं. उनके पास लेटर और सदस्यता रसीद का प्रमाण पत्र है. जो लोग आरोप लगा रहे हैं उनके पास ही कोई प्रमाण नहीं है.

उपाध्यक्ष शंभु चौरसिया ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने राजमहल त्याग कर वनवास धारण किया था. अर्चना सिंह के नेतृत्व में पिछले साल काफी अच्छे तरीके और अनुशासित तरीके से रामलीला का आयोजन हुआ. जिसको लेकर श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया था. मैं पिछले 25 सालो से शोभा यात्रा सम्पन्न करा रहा हूं. नगर रामलीला समिति ट्रस्ट को रामलीला के अलावे धर्म का कार्य, गरीब बच्चियों की शादी समेत अन्य तरह के कार्य कराना हैं. इसमें सभी सनातनी भाई सहयोग करें.

धन्यवाद ज्ञापन रंगकर्मी सह ट्रस्टी ओपी कश्यप ने किया. बैठक में नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के डॉ. कुमार द्विजेंद्र, राम कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, हरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार, ओपी कश्यप, अविनाश कुमार यादव उर्फ लड्डू यादव, अविनाश कुमार (सेवानिवृत डीएसपी), मिथलेश रंजन, मनोज सिंह, अरविंद कुमार सिंह (अधिवक्ता), ऋषिकेश ओझा, सोनू सिंह, अमित सिंह गौतम, अनिरुद्ध सिंह, प्रकाश बजरंगी, रविश, राहुल राय, अमन, गोविंद तिवारी, शशिभूषण समेत कई लोग मौजूद थे.

10वीं के 100% रिजल्ट के बाद स्कूल ने किया बड़ा एलान
90% से ऊपर अंक पाने वालों को मिलेगी 50% की छूट

पिछले कई सालों से संभावना रिजल्ट देने में रहा है  जिले का अग्रणी विद्यालय

आरा, 14 मई(ओ पी पांडेय). 10वीं का रिजल्ट किसी भी विद्यार्थी के लिए उसके सपनों की पहली पायदान की तरह होती है. उस रिजल्ट पर न सिर्फ उस विद्यार्थी की बल्कि स्कूल, परिवार और उसके मुहल्ले वालों तक की नजर रहती है जो सबके सामने विद्यार्थी के मेहनत का आकलन कर एक इमेज बनाती है. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित वर्ग 10वीं की माध्यमिक परीक्षा-2024 का परीक्षा-फल सोमवार को घोषित हुआ जिसके बाद बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों में खुशी की लहर तो दौड़ी ही घर वालों के चेहरे पर भी चमकती मुस्कान के साथ ऊर्जा में बढ़ोतरी देखी गयी.जिले के सभी स्कूलों में जिन छात्रों ने अच्छे अंक लाए उनका सबने जोरदार स्वागत किया और मिठाईयां बांटी लेकिन पिछले कई सालों से रिजल्ट से जिले के अग्रणी बने संभावना आवासीय उच्च विद्यालय ने पढ़ने वाले छात्रों के लिए विद्यालय का हर द्वार खोल दिया और एलान किया कि 90% या उससे ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों का 11th में नामांकन कराने पर 50% की छूट विद्यालय देगा. ऐसा दरियादिल दिखाने वाला कोई नही होता. यह विद्यार्थियों के लिए ही नही बल्कि उन अभिभावकों के लिए भी एक संजीवनी की तरह है जो पैसों के आभाव में बच्चों को उच्च शिक्षा देने में मन मसोसकर रह जाते हैं.

स्थानीय शान्ति स्मृति सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा से कुल 280 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था. जिसमें शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है. हर साल की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने रिजल्ट से स्कूल का मान बरकरार रखा है.

280 परीक्षार्थियों में से विद्यालय का परीक्षाफल पाने वाले निम्न हैं :

स्कूल टॉपर(1st) : आयुष भारती 96%
स्कूल टॉपर(2nd) :पियूष कुमार भारती 95%
स्कूल टॉपर(3rd) : प्राची कुमारी 94%
स्कूल टॉपर(4th): आलोक अतुल्य 94%

स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने 90% से लेकर 96% अंक प्राप्त की है. वही 80% से लेकर 90% अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 48 है. 70% से लेकर 80% अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 82 और 60% से लेकर 70% अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 78 है.

शेष 45 परीक्षार्थियों का अंक 50% से 60% के बीच मिला है.

90% से 96% तक अंक प्राप्त करने वाले ये हैं 27 होनहार :
आयुष भारती, पियूष कुमार तिवारी, प्राची कुमारी, आलोक अतुल्य, उज्जवल दूबे, सामिया करीम, रोनक राज सिंह, आशीष कुमार, जया दूबे, अंकिता कुमारी, स्वाती सिंह, श्रेया सिंह, आदित्य कुमार गुप्ता, विकास कुमार, सुमाना उमर, रूपेश कुमार सिंह, रूची कुमारी, वंदना कुमारी, सृष्टि कुमारी, मोनु कुमार, अविकारी नियानता, जित कुमार, अंजली कुमारी,अर्पित राज, अजय कुमार और पवन कुमार सिंह. विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना कुमारी ने विद्यालय के 100% (सौ प्रतिशत) परीक्षाफल पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कुल 280 परीक्षार्थीयों में से 27 छात्र-छात्राओं ने 90% तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया है. साथ ही, आयुष भारती ने संस्कृत में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है.

उन्होंने कहा कि यह परीक्षाफल अभी तक का सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल है. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी.

विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ कुमार द्विजेन्द्र ने विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परीक्षाफल शिक्षकों की मेहनत और छात्र-छात्राओं के लगन तथा उनके अनुशासन का परिणाम है. उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को शुभकामना देते हुए यह घोषणा किया कि जो छात्र-छात्रा 90% (प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है, उनका कक्षा XI के नामांकन में सभी तरह के शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी.

डाॅ.अर्चना सिंह बनी नगर रामलीला समिति की नई अध्यक्ष, हुआ सम्मान समारोह
सुयोग्य नारी शक्ति को मिला नगर रामलीला का अध्यक्ष पद : राधाचरण साह

भगवान श्रीराम के नेक कार्य को आगे बढ़ाऊंगी : डाॅ.अर्चना सिंह

आरा,12 सितंबर. शहर के एक स्थानीय होटल के सभागार में सोमवार को नगर रामलीला समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह का सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत नगर रामलीला समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र तिवारी, संभावना स्कूल के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद, नगर रामलीला समिति के सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, संरक्षक रामेश्वर प्रसाद, मेजर राणा प्रताप सिंह, अविनाश कुमार एवं विष्णु शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया.

तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा राम दरबार पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर नगर रामलीला समिति के निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन और कोर कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया. तत्पश्चात अन्य लोगों ने निर्वाचित अध्यक्ष को बुके और मोमेन्टो देकर सम्मानित किया. समारोह में भोजपुर -बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह ने कहा डॉ. अर्चना सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बदौलत शिक्षा जगत में ऊंचाई प्राप्त की है. ऐसे सुयोग्य नारी शक्ति को नगर रामलीला का अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे नगर रामलीला समिति को नई दिशा व गति प्रदान करेगी.

निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने कहा कि समय गतिशील होता है. नगर रामलीला समिति का निर्णय स्वागत योग्य है. नई अध्यक्ष की देखरेख में रामलीला और बेहतर होगा. नगर रामलीला समिति में काफी संख्या में लोगों का जुड़ाव हुआ है. अन्य लोगों को भी इस नेक कार्य में जुड़ना चाहिए, उन्होंने कहा कि मेरा डिजिटल रामलीला कराने का सपना था, मुझे उम्मीद है कि आगे नयी अध्यक्ष के देखरेख में डिजिटल रामलीला का सपना पूरा होगा.

वीर कुंवर सिंह विवि के पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे. वे सत्य, त्याग की प्रतिमूर्ति थे. शाहाबाद की हृदयस्थली आरा में नगर रामलीला समिति की बागडोर मातृशक्ति के हाथों में मिला है. आज शक्ति पूजा सार्थक हुई. राम के इस कार्य को श्रद्धापूर्वक करते हुए आगे बढ़िए. हित नारायण क्षत्रिय स्कूल के पूर्व प्राचार्य सीताराम सिंह कहा कि अनुशासनप्रिय व शिक्षाविद् डॉ. अर्चना सिंह के हाथों में नगर रामलीला समिति की बागडोर मिली है,जो निश्चित रूप से सराहनीय कार्य करेगी.

भाजपा नेता सूरजभान सिंह ने कहा कि नगर रामलीला समिति को निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन ने गति प्रदान की थी,उसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह चार चांद लगाने का कार्य करेंगीं. सांसद प्रतिनिधि ई. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि रामचरितमानस से बड़ा कोई ग्रंथ नहीं है. राम के चरित्र को बनाए रखें, उन्होंने रामलीला में हर तरह के सहयोग देने की बात कही। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसके रुंगटा ने कहा कि डॉ.अर्चना सिंह नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष बनी है, यह पूरे जनपद के लिए सौभाग्य की बात है. इससे नगर रामलीला समिति की शोभा बढ़ेगी. भोजपुर जिले का मान-सम्मान बढ़ेगा.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह पुरुषों में जो उत्तम है वे भगवान श्रीराम हैं. श्रीराम का व्यक्तित्व व जीवनी हमें मनन, चिंतन करने एवं मर्यादा में रहने की बात सीखना है. उन्होंने कहा कि भगवान राम ने मुझे बहुत बड़ा उत्तरदायित्व दिया है, मैं मेहनती और जुझारु हूँ. मैं भगवान श्रीराम के इस नेक कार्य को आगे बढ़ाऊंगी. उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह मीठी-मीठी बातें में नहीं रहें. रामचरितमानस का अनुसरण व पाठ करें. निश्चित रूप में आज के युवा अनुशासित होंगे हमारा घर-परिवार नहीं टूटेगा.

संचालन नगर रामलीला समिति के वरीय सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर रामलीला समिति के सचिव शंभूनाथ प्रसाद ने की. अभिनंदन समारोह में डॉ. केएन सिंह, डॉ. एसके रुंगटा, रेड क्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, पंकज प्रभाकर, राकेश कुमार ‘धन्नू’, मुन्ना सिंह ,अशोक मिश्र, राकेश रंजन उर्फ पुतुल, डॉ. अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सुनील नैय्यर, सरदार गुरु चरण सिंह, सन्नी शाहाबादी, संजीव पांडेय, प्रिंस सिंह बजरंगी, वरीय अधिवक्ता नागेश्वर दुबे, एपीपी नागेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, रामनाथ चौरसिया, संभावना स्कूल के उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, डंडी बाबा, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, रंजीत सिंह, बम ओझा, संटू लाल, नीतीश कुमार, अश्वनी कुमार, अधिवक्ता सुरेश सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, राज कुमार, निर्मल कुमार, राजेश कुमार, अंजनी तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता सिंह, हैंडबॉल एसोसिएशन भोजपुर के अध्यक्ष राकेश सिंह, एबीभीपी के चंदन कुमार, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन, रेड क्रॉस सोसाइटी, संभावना स्कूल के स्टाफ समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहें.