Doordarshan – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

रंगों की बौछार 18 मार्च को
पटना, 17 मार्च. रंग का नाम सुनते ही मन उमंग और उल्लास से भर जाता है. इस रंग को आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति के माध्यम से बताने के लिए लोककला का बड़ा योगदान है जिसे व्यापक पैमाने पर लोगो तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शन ने इन लोककलाओ की रिकॉर्डिंग पिछले दिनों अपने परिसर में ही किया, जिसे होली के मौके पर प्रसारित किया जाएगा.

दूरदर्शन केन्द्र पटना द्वारा बिहार के लोक संस्कृति एवं विरासत पर आधारित होली पर विशेष कार्यक्रम “रंगो की बौछार की रिकॉर्डिंग कोरोना गाईडलाइन का अनुपालन करते हुए डीडी बिहार परिसर में दर्शको के समक्ष किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई. इस अवसर पर उपस्थित दर्शको के समक्ष स्वागत संबोधन करते हुए कार्यक्रम प्रमुख डॉ. राज कुमार नाहर ने कहा कि होली हम सभी के जीवन में नवखुशियों, नवरंग, नवउल्लास, नवस्फूति एवं नव प्रेरणा से सरावोर करती है तथा हम आपसी भेदभाव को भूलकर विश्व बंधुत्व के तार से जुड़ जाते है. इसी को ध्यान में रखते हुए डीडी बिहार द्वारा प्रायः प्रत्येक वर्ष वसंत एवं होली पर अधारित कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है. उन्होंने कहा कि अपने पावन देश व लोक संस्कृति से समृद्धि प्रदेश में होली के पारम्परिक विधाओं की प्रस्तुति लोकप्रिय कलाकारों के द्वारा उपस्थित दर्शक के समक्ष करते आये है. आज भी हम होली आधारित लोक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति कर गौरावन्वित महसूस कर रहे है. उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम “रंगो की बौछार हमारे जीवन के सदा उमंग भरने का काम करेंगी तथा हमें अपने लोक संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी.

इस अवसर पर दूरर्शन केन्द्र पटना के केन्द्राध्यक्ष राजीव सिन्हा ने कहा है कि होली हमारी सभी बुराईयों को मिटाकर आर्दश पथ पर चलने की प्रेरणा देती है. हम नई उर्जा एवं उत्साह से परिपूर्ण होकर जीवन में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करते हैं. आपसी वैर भाव को भूलाकर आपसी भाईचारा को बढ़ाने का संदेश हमें होली से प्राप्त होता है. डीडी बिहार का भी यही उद्देश्य है कि हम अपने सभी कार्यक्रमों के द्वारा दर्शकों का मार्ग दर्शन करते रहे है. सूचना ज्ञान एवं स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य है जिसके दिशा में हम लगातार प्रयत्नशील है. उसके बाद लोकगीत कार्यक्रम की शुरूआत होली लोकगीत गायन से किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक जानेमाने लोकप्रिय कलाकारों की प्रस्तुति हुई. बलवीर सिंह बग्गा, प्रियुष कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता के द्वारा होली गायन किया गया फिर उर्वशी कुमारी, प्रियंका सिंह चौहान, गायत्री कुमारी ने होली गायन किया, उसके बाद रोहित कुमार तिवारी, विनय कुमार मिश्रा एवं सुनील कुमार मउआर के द्वारा होली गायन किया गया. इन सभी कलाकारों के साथ तबला पर अर्जुन कुमार चौधरी, बैजों पर हरेन्द्र साह, क्लारनेट पर बुचुल भट्ट, नगाड़ा पर विनोद पंडित, इफेक्ट पर सूरज कुमार एवं इफेक्ट पर नीरज कुमार ने संगत किया. होली गायन के बाद होली आधारित लोकनृत्य की प्रस्तुति भी हुई.

नृत्य कलाकारों ने फागून के एक शाम में दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया ट्रोली लोकनृत्य महिमा एवं साथी के द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, दर्शको के अलावा दूरदर्शन केन्द्र, पटना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. होली पर आधारित विशेष कार्यक्रमों के प्रस्तुतकर्ता अनिल कुमार मिश्रा, ललित कुमार, राकेश कुमार एवं भारत प्रसाद है. इसका प्रसारण डीडी बिहार चैनल पर 18 मार्च को अपराहन 3 से 5 संध्या 6 से 7 बजे के बीच किया जाएगा.

PNCB

दूरदर्शन कर्मचारी का हुआ ये हाल
चेन्नई (ब्यूरो रिपोर्ट) | प्रसार भारती ने चेन्नई दूरदर्शन केंद्र की महिला अधिकारी को बिना कोई लिखित कारण के निलंबित कर दिया है. कहा जा रहा है कि दूरदर्शन केंद्र, पोधिगाई (Podhigai) की असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) आर वासुमति (R Vasumathi) ने कथित तौर पर चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के प्रसारण को रोक दिया था. इसी कारण उस महिला अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.
एक अक्टूबर मंगलवार को इस मामले में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती की ओर से वासुमति के निलंबन का आदेश जारी किया गया है. हालांकि इस आदेश में निलंबन का कोई कारण नहीं बताया गया है और सिर्फ अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात कही गई है. प्रसार भारती के सूत्रों हवाले से यह कहा जा रहा है कि आदेशों को न मानने और मोदी के कार्यक्रम की कवरेज न दिखाने को लेकर वासुमति के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है.
जैसा कि विदित है, 30 सितंबर को चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी ने दो कार्यक्रमों को संबोधित किया था जिसमें एक आईईटी मद्रास का 56वां वार्षिक दीक्षांत समारोह था और दूसरा IIT मद्रास के रिसर्च सेंटर में सिंगापुर-इंडिया हैकेथॉन-2019 शामिल था. पीएम ने चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद भाजपा समर्थकों की एक सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने तमिल भाषा के इतिहास के बारे में बात की, जिसे डीडी पोडिगई द्वारा लाइव टेलीकास्ट किया गया था. दूरदर्शन के पोधिगाई केंद्र ने IIT मद्रास के दीक्षांत समारोह का तो लाइव प्रसारण किया, लेकिन हैकेथॉन में मोदी के भाषण का प्रसारण नहीं किया. जानकारी के मुताबिक, असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) आर वासुमति को दोनों कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उपचुनाव के मद्देनजर आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सिर्फ दीक्षांत समारोह के लाइव प्रसारण का निर्णय लिया और दूसरे कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया.
प्रसार भारती के अधिकारियों ने कहा कि वासुमति पर अब केंद्रीय सिविल सेवा नियम (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1965 के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी. उनपर जांच शुरू होने के बाद उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बोला जाएगा. वासुमति के निलंबन आदेशों में यह भी कहा गया है कि अपने तैनाती स्थल चेन्नई से कहीं बाहर जाने से पहले उन्हें प्रसार भारती से अनुमति लेनी होगी.

डीडी PODHIGAI द्वारा लाइव टेलीकास्ट न करने को प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा गंभीरता से लिया गया था, जिसके बारे में कहा जाता है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को घटना के बारे में विस्तृत रूप से पता लगाने के लिए मंत्री द्वारा प्रतिनियुक्त भी किया गया था.

डीडी PODHIGAI टीवी द्वारा इस घटना के परस्पर विरोधी कारण बताये जा रहे हैं कि इस घटना को लाइव क्यों नहीं कवर किया जा सकता था. जहां एक ओर इसका का बचाव करते हुए, कुछ डीडी पोडिगाई अधिकारियों का दावा कर रहे है कि उन्हें भाषण के लाइव टेलीकास्ट में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि इसके चालक दल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं कर सके थे. वहीं दूसरों का दावा है कि चेन्नई में डीडी की एक विशाल टीम जिसमें दो दर्जन से अधिक कैमरेंपर्सन शामिल थे, ने इस आयोजन को कवर किया था.