door to door – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पल्स पोलियो अभियान की तरह इन जिलों में होगी डोर टू डोर स्क्रीनिंग
देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है. तीन मई तक बिहार समेत देशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को घरों में रहने को कहा गया है. लेकिन जिन जगहों पर कोरोना के मामले ज्यादा पाए गए हैं, वहां सख्ती और बढ़ेगी. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ये साफ कर दिया है. खास तौर पर आने वाले 6 दिन बेहद कठिनाई वाले होंगे, उन जिलों के लिए जहां कोरोना के केसेज ज्यादा सामने आ रहे हैं. बिहार के चार ऐसे जिलों को लेकर मंगलवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विशेष आदेश जारी कर दिया है.

सीएम के आदेश के मुताबिक सीवान, बेगूसराय, नालंदा और नवादा में पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर हर घर की स्क्रीनिंग होगी. सीएम नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर हो रहे कार्यों के संबंध में मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्वास्थ्य के साथ गहन समीक्षा की.

16 अप्रैल से होगी डोर टू डोर स्क्रीनिंग

सीएम ने कहा कि सीवान, बेगूसराय, नालंदा और नवादा में डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान 16 अप्रैल से चलाया जाय. इन जिलों के सीमावर्ती जिलों में भी जो क्षेत्र प्रभावित है, वहां भी डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाय. अब तक जो कोरोना के 66 पाॅजिटिव केस पाये गये हैं, उन मरीजों के रहने वाले क्षेत्रों को एपीसेंटर मानते हुये उसके 3 किलोमीटर की परिधि की भी डोर टू डोर स्क्रीनिंग करायें. 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और उनलोगों की स्क्रीनिंग भी ठीक से करायी जाय. मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 से 23 मार्च तक राज्य में बाहर से आने वाले सभी लोगों की भी घर-घर तक स्क्रीनिंग करायी जाय. जो भी चिकित्सकीय स्टाफ जांच के लिये जाते हैं, उनकी सुविधा और सुरक्षा का ख्याल रखें. इस अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकना ठीक नहीं है, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है. इस बात के लिये लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करें.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य सेवा में लगे फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें. ये लोग प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर देश और समाज के लिये काम कर रहे हैं. हम सभी का दायित्व है कि इन सभी का उत्साह बढ़ाते रहें. सभी को इनकी सुविधाओं एवं सुरक्षा का ध्यान रखना होगा. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को लेकर फैल रहे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि लोगों तक सही जानकारी पहुॅचायें और यह सुनिश्चित करें कि सामाजिक सद्भाव बना रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग लाॅकडाउन का अनुशासन बनाये रखें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये सरकार हरसंभव कदम उठा रही है. लोग अपने घरों में रहें और सरकार के दिये गये निर्देशों का पालन करें. लोग घबराये नहीं, अपने घरों में सुरक्षित रहें. उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी कठिन समय आया है, हमलोगों ने मिल-जुलकर मुकाबला किया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी आप सबके सहयोग से कोरोना महामारी से निपटने में सक्षम होंगे.