Diwakar tejasvi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पहल ने किया प्रमुख डॉक्टर्स को सम्मानित
पटना।। आज पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एपरोच फॉर लिविंग (पहल) के तत्वाधान में स्थानीय होटल सर्वोदय, राजेन्द्र पथ, पटना में डॉ केके शरण स्मृति चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में डॉ (प्रो) संजीव कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष-कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, एम्स पटना, डॉ (प्रो) मनोज कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष-जनरल सर्जरी, एम्स पटना, डॉ अमर कुमार सिंह, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट एवं डॉ सारिका राय, प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ को डॉ केके शरण स्मृति चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पद्मश्री डॉ शांति राय एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ किरण शरण के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एप्रोच फॉर लिविंग (पहल) के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ दिवाकर तेजस्वी ने बताया कि डॉ संजीव कुमार देश के प्रतिष्ठित कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं. जटिल हृदय शल्य चिकित्सा में उनकी अद्वितीय दक्षता, समर्पण एवं रोगी.केन्द्रित दृष्टिकोण ने उन्हें चिकित्सा जगत में विशिष्ट स्थान दिलाया है. एम्स पटना में उनके नेतृत्व में हृदय शल्य चिकित्सा विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति की है. वे न केवल एक उत्कृष्ट सर्जन हैं, बल्कि एक संवेदनशील चिकित्सक और प्रेरणास्रोत भी हैं. डॉ मनोज कुमार एक अत्यंत अनुभवी एवं कुशल जनरल सर्जन हैं. सर्जरी के क्षेत्र में उनकी अकादमिक दक्षताए अनुशासित कार्यशैली तथा रोगियों के प्रति समर्पण प्रशंसनीय है. एम्स पटना में सर्जरी विभाग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है. वे विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श शिक्षक और चिकित्सकों के लिए प्रेरणा हैं. डॉ तेजस्वी ने बताया कि डॉ अमर कुमार सिंह रेडियोलॉजी के क्षेत्र में अपनी सटीकता, अनुभव और नैदानिक समझ के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं. कठिन से कठिन रोगों के सही निदान में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. आधुनिक इमेजिंग तकनीकों के माध्यम से उन्होंने हजारों रोगियों के उपचार में अमूल्य योगदान दिया है. डॉ सारिका राय महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक समर्पित चिकित्सक हैं. प्रसूति एवं स्त्री रोग में उनका अनुभव उन्हें विशेष बनाता है. मातृत्व सुरक्षा, जटिल प्रसव प्रबंधन एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है.

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ शंकरनाथ ने स्वर्गीय डॉ केके शरण को समय के पाबंद, कुशल एवं आदर्श ईएनटी चिकित्सक के रूप में स्मरण किया, वहीं ’’पहल’’ के अध्यक्ष डॉ हिमांशु रॉय ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में नंदिनी शरण ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस अवसर पर डॉ आलोक अभिजीत, प्रो नलिनी रंजन कुमार, डॉ दीपिका तेजस्वी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.

pncb