Divya Darbar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दिव्य दरबार में खुली पर्ची, लगी सामूहिक अर्जी
दोपहर में लगा बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार

पटना,15 मई(ओ पी पांडेय). बढ़ती भीड़ और भीषण गर्मी की वजह से नौबतपुर के तरेत पाली मठ में आयोजित बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार आखिरकार सोमवार(15 मई) को दोपहर में लगा और लोगों की पर्चियाँ भी खुलीं. हालाँकि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने सुबह एक वीडियो जारी कर दिव्य-दरबार लगाने की बात कही थी लेकिन उसमें सार्वजनिक अर्जी ही लगाने की बात की थी. उन्होंने वीडियो में कहा था हनुमान जी की मर्जी होगी तो वे पर्ची भी खोलवाएंगे.

दिव्य-दरबार सजा और शास्त्री जी के इष्ट के आदेश से पर्ची खुली और उन्होंने लाखों की भीड़ में बैठे लोगों से किसी को नाम से तो किसी को उनके कपड़े के रंग टोपी और अन्य वस्तुओं के रंग व नाम से पुकार मंच पर बुलाना शुरू किया और अर्जी लगानी शुरू कर दी. रात से ही दूर-दराज से आये भक्तों ने बाबा के इस दिव्य-दरबार मे भक्तों को पुकारते देखा तो उनकी आंखों में उम्मीदों का बन्द पिटारा खुशियों के आंसू में तब्दील हो गया. दो दिनों के रामकथा के बाद तीसरे दिन दिव्य दरबार मे लोगों की मुरादें पूरी होने का आशीर्वाद मिला जिन्हें वे जेहन के समेट कर ले गए जो बच गए वे भी मायूस नहीं हुए क्योंकि बाबा बागेश्वर सरकार के समक्ष पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सबकी सार्वजनिक अर्जी लगवाई. इस अर्जी के बाद वहाँ पहुँचे लोगों को अपने कष्टों से मुक्त हो अपने सपने को पाने की उम्मीदें दृढ़ता के साथ बंध गए.

इधर अर्जी और पर्चियाँ निकल रही थी और उधर राजनीतिक गलियारे में गर्मी के पारे से अधिक लोगों की धड़कने तेज हो रही थी. राजद के शिवानन्द तिवारी बाबा को ढोंगी और धर्म के नाम पर अंधविश्वासी कह दिया तो गिरिराज किशोर ने भी इसपर चुटकी लेते हुए कहा कि बाबा को राजद की भी एक पर्ची निकाल देनी चाहिए. तो क्या सचमुच राजद और महागठबंधन के लोग इसी डर से बाबा का विरोध कर रहे हैं या फिर BJP के लोगों के समर्थन की वजह से बाबा से दूरी है? इस बात पर गायक व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ये अच्छी बात है कि हमें बाबा से जोड़ा जा रहा है. क्या सनातनी या साधु संतों का सम्मान करना उन्हें अपना वक्ता या एजेंट बनाना है.

बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन से पूर्व ही उनको लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने रोकने के लिए अपनी श्रवण सेना की तैयारी का बयान दिया था, तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हिन्दू-मुस्लिम कर बिहार की फिजा में जहर घोलने का बयान देकर रोकने की बात कही थी, वही शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही थी.

इन सब बयानों के बावजूद बागेश्वर सरकार के लिए 10 लाख लोगों का उमड़ा जन समूह क्या सिर्फ BJP के समर्थकों का है? या ये भीड़ उन सनातनियों,उन लोगों का है जो लोक और तंत्र की लगड़ी हो चुकी स्तम्भों को बैशाखियों पर देख निराश हो अपनी उम्मीदों का चिराग बागेश्वर सरकार को मान रहे हैं?

भीड़ बढ़ी तो स्थगित हुआ दिव्य दरबार
बाबा की कथा में उमस व से धूल से 15 लोग बीमार
17 मई तक रोज होगा हनुमत कथा

अत्यधिक ज्यादा भीड़ देख 15 मिनट पहले ही हनुमंत कथा का हुआ समापन

भारी भीड़ और उमस भरी गर्मी से कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

फुलवारी शरीफ,अजीत ।। पटना के नौबतपुर तरेत पाली प्रांगण में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी हनुमत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्तों की अत्यधिक भीड़ में कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ता देख मंच से नीचे उतर कर बीमार और बेहोश हो रहे लोगों को तत्काल सहायता करने का निर्देश दिया. आयोजन समिति के वालंटीयर्स तत्काल बीमार लोगों को इलाज और उपचार की व्यवस्था में जुट गए . बता दें कि बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा 17 मई तक रोजाना अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा. हालांकि 15 मई को लगने वाला बाबा का दिव्य दरबार स्थगित कर दिया गया है.

बागेश्वर धाम फाउंडेशन के अध्यक्ष के के शास्वत ने बताया की 15 मई को लगने वाले बाबा का दिव्य दरबार के बारे में सोमवार को सुबह में बाबा खुद फैसला करेंगे .
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा सुनने दूसरे दिन बिहार ही नही आसपास के कई राज्य से करीब डेढ़ से दो लाख की भीड़ पड़ी.

हनुमत कथा के दूसरे दिन नौबतपुर की तरह पाली सभा स्थल पर अत्यधिक भीड़ के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी . अपनी हनुमत कथा सुनाने आए श्रद्धालु भक्तों की तबीयत खराब होता देख बाबा ने कथा का समापन 15 मिनट पहले 6:45 पर कर दी .बाबा ने कहा भीड़ ज्यादा बढ़ने से उमस और धूल के चलते यहां अब लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. उन्होंने कथा का मतलब आनंद होता है लेकिन यहां लोगों को परेशानी हो रही है.श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने अपने घर चले जाएं और वहां से टीवी चैनलों के जरिए हनुमत कथा का श्रवण करें टीवी पर कथा सुनने से भी आपकी भक्ति में कोई कमी नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि टीवी पर भी कार्यक्रम सुनिए आप के ऊपर वाला सरकार का आशीर्वाद बना रहेगा.बागेश्वर धाम वाले बाबा ने कहा कि कल सोमवार को उनका दिव्य दरबार लगेगा या नही इस बारे में अभी कुछ तय नहीं कर पाए, लेकिन जो लोग ही पंडाल में पहुंच रहे हैं वह कल अपने साथ किसी को लेकर नहीं आए.उन्होंने कहा कि हमें पटना से यहां तक पहुंचने में 10 किलोमीटर तक जाम का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि आप सभी लोग घर बैठ कर ही बागेश्वर धाम संत चैनल पर मेरे कार्यक्रम को लाइव देखें .

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज मदर्स डे है, उन्होंने कहा कि इसे अंग्रेजों ने बनाया था. हमारी देश की परंपरा यह है कि हम लोग प्रतिदिन मदर्स डे मनाए .उन्होंने कहा कि माता का ऋण कभी भी चुकता नहीं किया जा सकता.बाबा बागेश्वर धाम ने कथा के दौरान कहा की परमात्मा चित्र नहीं चरित्र में बसते हैं . उन्होंने कहा कि हमारा चरित्र उज्जवल और उत्तम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि चित्र जैसा भी हो अंधा हो, काना हो,लंगड़ा हो, काला हो, गोरा हो कोई दिक्कत नहीं , लेकिन चरित्र बढ़िया होना चाहिए. भगवान के दरबार में चित्र नहीं चरित्र दिखा जाता है. उन्होंने कहा कि चरित्र बढ़िया होगा तो आपको भगवान का पूरा सहयोग आशीर्वाद मिलेगा चरित्र खराब होगा बुरा होगा तो भगवान आपसे कभी परेशान नहीं होंगे लिए बाबा बागेश्वर धाम बाला सरकार का आशीर्वाद उन्हें तभी मिलेगा जब उनका चरित्र अपने घर-परिवार और समाज में अच्छा होगा.
कार्यक्रम स्थल पर राघवेंद्र सरकार मठ के महंत स्वामी सुदर्शनाचार्य जी ने भगवान की स्तुति पढ़कर हनुमंत कथा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद 5:35 पर बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा का प्रारंभ “सीता राम हनुमान, सीता राम हनुमान” भजन से शुरू किया. बागेश्वर बाबा ने सभी भक्तों से इस भजन को उनके पीछे-पीछे दोहराने की बात कही.

बता दें की आयोजन समिति की ओर से रविवार को कथा से पूर्व बताया गया था की 15 मई सोमवार को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार 11:15 पर लगेगी . इस दौरान वह किसी भी मरीज को लेकर कार्यक्रम स्थल पर नहीं आए. आयोजक समिति ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जो भी बाबा के दिव्या दरबार में अर्जी लगाना चाहते हैं वह मरीज का फोटो लेकर वहां पहुंचे. फोटो के माध्यम से ही बाबा उनके बीमारी को देखेंगे और फिर उन्हें फोन से सूचना दे दी जाएगी.

pncb