Dilip kumar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

BSSC अध्यक्ष पद से आलोक राज के इस्तीफे पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग
अभ्यर्थियों और विपक्ष की ओर उठी मांग

ज्वायनिंग के छठे दिन ही आलोक राज ने क्यों दे दिया इस्तीफा!

पटना।। बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से आलोक राज के इस्तीफा से बिहार में चल रही भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है. मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने इस पर सरकार से जवाब मांगा है.

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने BSSC के अध्यक्ष पद से आलोक राज द्वारा दिए गए इस्तीफे को असामान्य घटना बताते हुए बिहार सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मात्र छह दिनों के अंदर हीं आलोक राज का इस्तीफा दिए जाने को हल्के में नहीं लिया जा सकता. बिहार में अभी कई विभागों में बहाली की प्रक्रिया चल रही है और इस बीच आलोक राज के इस्तीफे से सवाल जरूर खड़े होते हैं.

राजद प्रवक्ता ने कहा कि आलोक राज ने इस्तीफे का कारण भले ही व्यक्तिगत बताया हो, लेकिन अगर ऐसा होता तो वे पदभार ही ग्रहण नहीं करते. चूंकि ऐसे पदों पर नियुक्ति कोई आनन-फानन में नहीं की जाती. नियुक्ति के पहले उच्च स्तरीय विमर्श जरुर किया गया होगा और अधिसूचना जारी करने के पहले उनकी सहमति भी जरुर ली गई होगी. उन्होंने बजाप्ता पदभार भी ग्रहण कर लिया था और काम करना भी शुरू कर दिया था. फिर पदभार ग्रहण करने के मात्र पांच-छह दिनों में हीं इस्तीफा देना सवाल जरूर खड़ा करता है.

राजद नेता ने कहा कि स्पष्ट तौर पर यह व्यवस्था पर सवाल है  क्योंकि जिस ढंग से बिहार के एनडीए शासनकाल में बहाली से सम्बंधित अधिकांश परीक्षाओं की बदनामी होती रही है, परीक्षाएं सवाल के घेरे में आती रही हैं. कहीं प्रश्नपत्र लीक हुआ तो कहीं सेंटर मैनेज करने के आरोप लगे. ऐसी एजेंसियों से भी परीक्षा संचालित कराई गई है जो दूसरे राज्यों में ब्लैक लिस्टेड हैं या जिनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं. ऐसे में आलोक राज के इस्तीफे पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है. इसलिए आलोक राज के इस्तीफे को लेकर बिहार सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

इधर छात्र नेता दिलीप कुमार ने भी आलोक राज के इस्तीफा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि आलोक राज एक ईमानदार और स्वच्छ छवि के अधिकारी रहे हैं. उनका इस्तीफा बीएसएससी में किसी बड़े खेल और धांधली की ओर इशारा करता है. दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि बीएसएससी पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है. कई परीक्षाओं में पेपर लीक और सेटिंग के मामले सामने आ चुके हैं. वर्तमान में आयोग के माध्यम से द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा, CGL-4 सहित बड़ी संख्या में बहाली होनी हैं. ऐसे समय में अध्यक्ष का इस्तीफा अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है. छात्र नेता ने बीपीएससी के पूर्व परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 67वीं बीपीएससी परीक्षा के पेपर लीक मामले में आंदोलन कर अमरेंद्र कुमार को हटवाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बीएसएससी का सदस्य बना दिया गया, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

pncb

छात्र नेता दिलीप कुमार दरभंगा के बहादुरपुर से निर्दलीय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
पटना।। पिछले दस वर्षों से छात्र – युवाओं के लिए संघर्षरत और आंदोलन करने वाले बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को पटना में प्रेस वार्ता में दिलीप कुमार ने बताया कि वे दरभंगा के बहादुरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

दिलीप कुमार ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही छात्र-युवाओं के प्रति असंवेदनशील है. कोई भी छात्रों के प्रति गंभीर नहीं है. विधानसभा में कोई भी छात्रों के लिए निष्पक्ष रूप से आवाज बुलंद नहीं करता. इसलिए छात्रों के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सड़क के साथ-साथ अब सदन में भी छात्रों की आवाज गूंजनी चाहिए.

दिलीप कुमार ने कहा कि बहादुरपुर का चुनाव बिहार के छात्रों का चुनाव है. दिलीप कुमार ने कहा कि चुनाव लड़ने की मांग बिहार के सभी जिलों से छात्रों की थी. बिहार के छात्र – युवाओं और बहादुरपुर के युवाओं सहित आम जनता की सलाह पर बहादुरपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है.

pncb

डोमिसाइल के लिए सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम
संपूर्ण क्रांति दिवस पर अभ्यर्थियों ने किया पटना में डोमिसाइल के लिए महा आंदोलन

‘लाठी खाए बिहारी और नौकरी ले बाहरी, अब ये नहीं चलेगा’

वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी, अब ये नहीं चलेगा– दिलीप कुमार

बिहार की सरकारी नौकरियों पर पहला हक बिहारियों का- दिलीप कुमार

पटना।। बिहार की सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल और पारदर्शिता लागू करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. डोमिसाइल के लिए गुरुवार को राजधानी पटना में बिहार के सभी जिलों से आए हजारों अभ्यर्थियों ने महा आंदोलन किया. आज सुबह पटना कॉलेज में सभी अभ्यर्थी इकट्ठा हुए. बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार के द्वारा महाआंदोलन का आह्वान किया गया था.

पटना कॉलेज से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में मार्च करते हुए गांधी चौक, मुसल्लहपुर, भिखना पहाड़ी, नया टोला, मछुआ टोली, हथुआ मार्केट होते हुए जेपी गोलंबर, गांधी मैदान पहुंचे जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया. काफी देर तक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी रहा.

बाद में पांच अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री सचिवालय वार्ता के लिए प्रशासन के द्वारा ले जाया गया. प्रतिनिधि मंडल में छात्र नेता दिलीप कुमार के साथ शशिकला, सुष्मिता, दीपक पाण्डेय और रवि शंकर सिंह शामिल थे. दिलीप कुमार ने बिहार सरकार से बिहार की सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल और पारदर्शिता लागू करने की मांग किया. दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार की सरकारी नौकरियों पर पहला हक बिहारी छात्रों का है. वोट दे बिहारी और नौकरी पाए बाहरी ये अब नहीं चलेगा. लाठी खाए बिहारी और नौकरी ले बाहरी अब ये नहीं चलेगा.

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि कुछ राज्यों में प्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू है जिससे बिहार के अभ्यर्थियों का नुकसान हो रहा है.
कुछ राज्यों में परीक्षा की प्रक्रिया और सिलेबस ऐसा बनाया गया है जिससे उस राज्य से संबंधित प्रश्न अधिक पूछकर उस राज्य के अभ्यर्थियों को फायदा पहुँचाया जाता है यानी अप्रत्यक्ष रुप से डोमिसाइल लागू है.
बिहार मे बीपीएससी टीआरई (शिक्षक भर्ती) में प्राथमिक मे सौ प्रतिशत डोमिसाइल लागू किया जाए क्योंकि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में देने से बच्चों को फायदा होता है. बीपीएससी टीआरई में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक तथा दारोगा, सिपाही, लाइब्रेरियन, बीएसएससी, सहित बिहार की सभी सरकारी नौकरियों मे 90 प्रतिशत डोमिसाइल प्रत्यक्ष रूप से लागू किया जाए. 10 प्रतिशत सीट खुला रखा जाए जिसमे बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर हो सकता है तथा मेरिट के आधार पर बिहार के अभ्यर्थी भी चयनित हो सकते हैं. साथ ही बिहार के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बिहार से संबंधित प्रश्न भी अधिक-से-अधिक पूछकर अप्रत्यक्ष रूप से भी डोमिसाइल लागू किया जाए. इसके लिए अलग से एक पेपर हो जिसमे सिर्फ बिहार से संबंधित प्रश्न ही पूछे जाएं.

दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार की जनसंख्या भी अधिक है और यहाँ फैक्ट्रियाँ भी नहीं हैं. रोजगार का एकमात्र सबसे बड़ा साधन सरकारी नौकरी ही है. पूरे देश में सबसे अधिक बहाली बिहार मे ही निकल रही है जिसके लिए हम नीतीश सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं. बिहार में जितनी बहालियां आ रही है उसकी तुलना अन्य राज्यों में बहुत कम बहाली आ रही है या ना के बराबर बहाली आ रही है. इस कारण पूरे देश के अभ्यर्थी बिहार की बहालियों मे बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं.

बीपीएससी टीआरई में कुछ विषय में सामान्य श्रेणी में बिहार से बहुत अधिक बिहार से बाहर का चयन हुआ. इसलिए बिहारी छात्रों के हित मे डोमिसाइल लागू होना चाहिए. बिहार सरकार से मांग है कि बिहार में डोमिसाइल लागू किया जाए. साथ ही बीएसएससी, दारोगा, सिपाही, लाइब्रेरियन सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लायी जाए.

सात दिन का अल्टीमेटम

दिलीप कुमार ने कहा कि सात दिन के अंदर सरकार के द्वारा डोमिसाइल पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो फिर से आंदोलन किया जाएगा. आंदोलन में प्रियंका पटेल, फरहा खातून, खुशबू , अनामिका, मोना, रौशन, रवि दास, राजेश मालाकर, संतोष, विक्रम , आर्यन , अभिनव, आकांक्षा, रीतू, विकास सहित हजारों अभ्यर्थी शामिल थे. इस आंदोलन की सबसे खासियत यह रही कि महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी बड़ी संख्या में रही.

pncb

राजकीय सम्मान के साथ ट्रैजडी किंग की विदाई
मुंबई,7 जुलाई. ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया. वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उनका इलाज हिंदूजा अस्पताल में चल रहा था जहाँ बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. हिंदूजा अस्पताल के डॉक्टर जलील पालकर ने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की. वे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति थे. साथ ही वे राज्य सभा के सदस्य भी रह चुके थे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता दिलीप कुमार के शव को जुहू क़ब्रिस्तान में शाम 5 बजे दफ़नाया गया.

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सुबह 8 बजे उनके निधन की जानकारी ट्वीट की गई. यह ट्वीट उनके पारिवारिक मित्र फ़ैसल फ़ारूक़ी की ओर से किया गया.
ट्वीट में लिखा है, “भारी मन और गहरे दुख के साथ मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि हमारे चहेते दिलीप साब कुछ देर पहले नहीं रहे. हम ख़ुदा की तरफ़ से आए हैं और उसी की ओर लौट जाना है.- फ़ैसल फ़ारूक़ी.”

File Pic

PM मोदी ने भी जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट के जरिये इसे सांस्कृतिक दुनिया के लिए नुक़सान बताया है.

Dilip Kumar Ji will be remembered as a cinematic legend. He was blessed with unparalleled brilliance, due to which audiences across generations were enthralled. His passing away is a loss to our cultural world. Condolences to his family, friends and innumerable admirers. RIP.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2021

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा. वो अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे, जिससे पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है. उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं. RIP.”

बिहार के मुख्यमंत्री ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर अपनी सवेंदना व्यक्त किया है.

हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 7, 2021

फिल्मी सफर:
11दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के किस्सा ख्वानी बाजार में जन्मे यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का फिल्मी कॅरियर 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से शुरू हुआ, लेकिन 1949 में बनी महबूब खान की फिल्म ‘अंदाज’ से वह चर्चा में आये. उनकी पहली हिट फिल्म “जुगनू” थी. 1947 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉलीवुड में दिलीप कुमार को हिट फिल्मों के स्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया. ‘ट्रेजेडी किंग’ कहलाने वाले दिलीप कुमार ने अपने पाँच दशक लंबे करियर में ‘मुग़ले आज़म’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी हिट फ़िल्में दीं. वे आख़िरी बार 1998 में आई फ़िल्म ‘क़िला’ में नज़र आये थे.

अंतिम विदाई के समय की कुछ तस्वीरें:

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार ने न सिर्फ फिल्मी दुनिया के रुपहले पर्दे पर राज किया था बल्कि लोगो के दिल पर उन्होंने वर्षो तक राज किया. उनके लिए जाति और धर्म किसी बन्धन में नही बंधे थे. उनके निधन की खबर के बाद कई फिल्मी हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन के लिए जहाँ उनके घर पहुँचे वही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व उनके बेटे वन व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी दिलीप कुमार के घर उनके अंतिम दर्शन के किये पहुँचे और परिवार का ढांढस बनाया. पूरे राजकीय सम्मान के साथ घर से जुहू कब्रिस्तान तक जनाजा निकला.

PNCB