Digha to didarganj – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पटना के पूर्वी छोर से पश्चिम छोर का सफर हुआ आसान
पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथांश का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पथ का जायजा भी लिया. जे०पी० गंगा पथ की दीघा से दीदारगंज तक कुल लम्बाई 20.5 किलोमीटर है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका आज लोकार्पण किया गया है। इस पथ के बन जाने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, समय की भी बचत होगी। यात्रियों को पटना शहर के विभिन्न इलाकों के आवागमन में सहूलियत होगी.

ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा पटना शहर में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर 3831 करोड़ रुपये की लागत राशि से दीघा से दीदारगंज तक जे०पी० गंगा पथ का निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया गया है। जे०पी० गंगा पथ परियोजना का शिलान्यास लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर 2013 को किया गया था.

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्मान में इस पथ का नामकरण जे०पी० गंगा पथ किया गया है। प्रथम चरण में दीघा से पी०एम०सी०एच० तक इस पथ का निर्माण कार्य कराया गया, जिसकी लम्बाई 7.5 किलोमीटर है। इसके बाद द्वितीय चरण में पी०एम०सी०एच० से गायघाट तक जे०पी० गंगा पथ का निर्माण कराया गया, जिसकी लम्बाई 5 किलोमीटर है। तृतीय चरण में गायघाट से कंगन घाट तक जे०पी० गंगा पथ परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया, जिसकी लम्बाई 3 किलोमीटर है। जे०पी० गंगा पथ की उपयोगिता को देखते हुए दीघा से दीदारगंज के बीच इसकी संपर्कता अटल पथ, एल०सी०टी० घाट, ए०एन० सिन्हा इस्टीच्यूट के समीप गांधी मैदान, पी०एम०सी०एच०, कृष्णा घाट, गायघाट, कंगन घाट एवं पटना घाट से प्रदान की गयी है। जे०पी० गंगा पथ के दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से पटना के पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम हो गया है. प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जे०पी० गंगा पथ के पूरब दिशा में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ होते हुए मोकामा तक एवं पश्चिम दिशा में बिहटा, कोईलवर तक विस्तारित करने की घोषणा की गयी है, जिसका क्रियान्वयन पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है.

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना-बख्तियारपुर 4-लेन बाईपास (एन०एच०-30) से राघोपुर तक निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ की कार्य प्रगति एवं अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें. निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें. इस सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के बन जाने से उत्तर बिहार के लोगों को काफी लाभ मिलेगा, इससे आवागमन सुगम होगा.

बता दें कि पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 4988.40 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर 8-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण कराया जा रहा है= इस पथ की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है, जिसमें पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर एवं पहुँच पथ की लंबाई 10 किलोमीटर है. यह पथ पटना जिला के कच्ची दरगाह के पास पटना-बख्तियारपुर 4 लेन बाईपास (एन०एच०-30) से प्रारंभ होकर वैशाली जिला के कल्याणपुर (चकसिकंदर) एन०एच०-103/322 तक जाता है.इस परियोजना का कार्यारम्भ 18 जनवरी, 2017 को किया गया है. गंगा नदी पर निर्माणाधीन 6-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुँच पथ के प्रथम चरण में पटना से राघोपुर दियारा तक पथ का निर्माण अप्रैल 2025 तक, द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ (एन०एच०-122बी) से राष्ट्रीय उच्च पथ (103/322) का निर्माण जून 2025 तक एवं तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ तक परियोजना को दिसंबर 2025 में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है. इस पथ के बन जाने से दक्षिण बिहार एवं उत्तर बिहार के बीच आवागमन हेतु एक अतिरिक्त सड़क संपर्कता की सुविधा प्राप्त होगी. विशेषकर राघोपुर दियारा के निवासियों को सालों भर सड़क की सुविधा भी उपलब्ध हो जायेगी.

pncb

जेपी गंगा पथ पर अब दीदारगंज तक होगा सफर, आज मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
गंगा किनारे बनी 20.5 किमी लंबी सड़क का 10 अप्रैल को लोकार्पण

पटना।। राजधानी में गंगा नदी के किनारे बने जेपी गंगा पथ परियोजना का विस्तार दीदारगंज तक होने जा रहा है. अभी दीघा से लेकर कंगन घाट तक यह पथ तैयार है. अब इसका विस्तार दीदारगंज तक होने जा रहा है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे. करीब 3831 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पथ निर्माण निगम ने कराया है. पटना शहर के दो महत्वपूर्ण छोरों को जोड़ने वाली इस अतिमहत्वपूर्ण सड़क की लंबाई 20.5 किलोमीटर है.

प्रगति यात्रा के दौरान डॉउन रैंप को मिली थी स्वीकृति
फरवरी 2025 की ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान मंदिरी नाला से जेपी गंगा पथ की सीधी संपर्कता के अलावा गायघाट में नदी की ओर डाउन रैंप निर्माण की स्वीकृति भी दी गई थी। इस सड़क की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहुआयामी संपर्कता है. यह पटना के सबसे जाम वाले इलाकों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. पटना के दो विपरित छोर दिघा से दीदारगंज तक की दूरी को पूरी करने में बेहद कम समय लगेगा. यह अटल पथ, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, एनआईटी, गायघाट, कंगन घाट, कृष्णा घाट और पटना घाट जैसे सभी महत्वपूर्ण स्थानों को एक सीध में जोड़ती है. इससे पटना के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच यातायात काफी सुगम हो गया है.

जेपी के नाम पर हुआ इसका नामाकरण
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर 2013 पर इस परियोजना की नींव रखी गई थी. उसी दिन से इसे जेपी गंगा पथ नाम दिया गया। पिछले कुछ वर्षों में इसका निर्माण चरणबद्ध रूप में हुआ है. पहले चरण में दीघा से गांधी मैदान तक 7.5 किमी सड़क 24 जून 2022 को जनता को समर्पित की गई. इसके बाद दूसरे चरण में 14 अगस्त 2023 पीएमसीएच से गायघाट तक 5.0 किमी, तीसरे चरण 10 जुलाई 2024 को गायघाट से कंगन घाट तक 3.0 किमी और चौथे चरण में कृष्णा घाट संपर्क पथ का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2024 को किया गया.

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच बनेगा मजबूत संपर्क
यह सड़क जे.पी. सेतु और महात्मा गांधी सेतु से जुड़ती है, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर और भी आसान हो गया है. दीदारगंज तक पूर्ण होने के बाद यह सड़क कच्चीदरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल से भी जुड़ जाएगी. यह अत्याधुनिक सड़क मार्ग आज पटना की जीवन रेखा तो बन ही गई है. साथ ही उत्तर बिहार को पटना के साथ जोड़ने और अन्य दक्षिण बिहार की तरफ जाने वाले कई प्रमुख रास्तों से भी बेहतरीन संपर्कता प्रदान करने वाली अति महत्वपूर्ण सड़क बनती जा रही है.
बिहटा से मोकामा तक होगा विस्तार
परियोजना के विस्तार की भी मंजूरी मिल गई है. पश्चिम में कोईलवर पुल तक और पूर्व में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर होते हुए मोकामा तक पुराने एनएच के चौड़ीकरण की योजना पर भी जल्द कार्य शुरू होगा. इतना ही नहीं दीघा से गांधी मैदान के बीच गंगा किनारे समग्र उद्यान भी विकसित किया जाएगा.
पटना रिंग रोड से भी जुड़ेगा गंगा पथ
वर्तमान में यह पथ गंगा नदी पर कुल पांच पुलों से जुड़ रहा है, जिनमें से तीन पुल निर्माणाधीन हैं. यह पटना रिंग रोड से होकर गुजरता है. कोईलवर तक विस्तार होने पर यह एनएच-922, एनएच-319 और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी संपर्क बनाएगा.
प्रमुख विशेषताएं:
• अटल पथ, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, एनआईटी, कृष्णा घाट, गाय घाट, कंगन घाट एवं पटना घाट के बीच सुगम संपर्कता
• दीघा से कंगन घाट तक मार्ग का पूर्ण हो जाना — पटना की ट्रैफिक समस्या में बड़ी राहत.
• पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों तक आवागमन में समय और दूरी की कमी हुई
• पटना रिंग रोड से सीधा जुड़ाव, जिससे यह मार्ग और अधिक प्रभावी हो गया है. उत्तर बिहार खासकर छपरा, गोपालगंज, सीवान समेत अन्य जिलों से इलाज के लिए पीएमसीएच तक आने वाले लोगों को समय की काफी बचत होगी. पटना के लोगों को शाम में गंगा किनारे बेहद सुंदर पर्यटकीय नजारा देखने को मिलता है. शाम को यहां का नजारा बेहद खास होता है. इस इलाके को स्मार्ट पटना योजना के तहत शहर के प्रमुख मनोरम स्थल एवं उद्यान के तौर पर विकसित करने की योजना है, जिसे जल्द मूर्तरूप दिया जाएगा.

विस्तार की दिशा में अग्रसर:

• जेपी गंगा पथ का विस्तार बिहटा में कोईलवर पुल तक — अब पटना से आरा-बक्सर (NH-922), आरा-मोहनिया (NH-319) एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक सीधा जुड़ाव संभव।
• गंगा नदी पर 5 पुलों से संपर्क, जिनमें से 3 पुलों का निर्माण शीघ्र पूर्ण होने वाला है.

pncb