Diesel autos and buses running in city – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सरकार के आदेश के बावजूद चले डीजल वाले ऑटो और बस
ऑटो चालकों और बस चालकों को कोई नहीं रोक रहा
सरकार के खिलाफ आंदोलन को तैयारी में ऑटो चालक

राजधानी पटना में आज से डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो का परिचालन बंद कर दिया गया है. परिवहन विभाग को ढेंगा दिखाते हुए आम दिनों की तरह बसें और ऑटो चल रहे है.सख्त निर्देश है कि डीजल और पेट्रोल वाले ऑटो अगर आज से सड़कों पर चले तो जुर्माना भरना ही होगा साथ में वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा. डीजल-पेट्रोल चलाने वाले ऑटो चालकों ने कहा कि आदेश तो  बहुत चीज का हुआ है उसे बंद कर के दिखायें, हम ऑटो बंद कर देंगे तो परिवार को कहाँ से खिलाएंगे हम सब खुद ही परेशान हैं. उनका कहना है कि कोरोना के बाद आर्थिक स्थिति बदतर है ऐसे में यह निर्णय उनके लिए और नुकसानदेह होगा.

चालक महादेव प्रसाद ने बताया कि हम लोग पिछले दो साल से कोरोना के कारण मर रहे थे. जैसे-तैसे कर्ज लेकर परिवार चला रहे थे. अब ऑटो चलाकर सारा कर्ज चुकाना चाह रहे थे. लेकिन सरकार ने ऐसा निर्णय ले लिया है जब हमारे पास पैसे नहीं हैं. इस तंगी हालत में सीएनजी ऑटो की ख़रीदारी कैसे करें. हमलोग तो पूरी तरह बरबाद हो चुके हैं. अब हमलोग धरने पर बैठेंगे और सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे.
दूसरे चालक ने कहा कि सरकार ने जब ये निर्देश दिया था तो कोरोना की वजह से दो साल उसी में समय निकल गया. तो हम लोग सीएनजी वाला ऑटो नहीं ले पाए. अभी तो खाने में मुसीबत हो रही है. बच्चों की पढ़ाई नहीं करवा पा रहे हैं. ऑटो चालक ने कहा कि अब ऑटो लेने के लिए सरकार लोन दे. नहीं तो बड़ा आंदोलन करेंगे.

PNCDESK