DGP BIHAR – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

DGP ने आरा में की समीक्षा बैठक
आरा,9 जून।। बिहार के पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को भोजपुर में शाहाबाद क्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त बैठक कर समीक्षा की. समीक्षा बैठक थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, सीनियर पदाधिकारियों के द्वारा भी गंभीर कांडों में छापेमारी, गिरफ्तारी स्वयं के नेतृत्व में करवाने जैसे मुद्दों को लेकर की गई. प्राथमिकी दर्ज करते समय अभियुक्त के साथ-साथ संदिग्ध के कॉलम में प्रविष्टि करना ,आने वाले त्योहारों को देखते हुए निरोधात्मक और बंध पत्र की कार्यवाही करना, अवैध हथियारों और लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग को देखते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ तमाम उपलब्ध विधि संगत कार्रवाई सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर बात की गई.

इसके साथ ही वैध लाइसेंस के अवैध प्रयोग को देखते हुए उनका कैंसिलेशन के लिए प्रस्ताव भेजना ,थाना में प्राथमिकी के साथ-साथ जनता की अन्य शिकायतों को त्वरित रूप से सुनते हुए तुरंत तथ्य अनुसार कार्रवाई करने पर बल दिया गया. इसके साथ-साथ शाहाबाद क्षेत्र के सभी जिलों की पुलिस सभा का आयोजन किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों से संबंधित सामूहिक समस्याओं के विषय में तमाम पुलिसकर्मियों ने अपनी बात पुलिस महानिदेशक के सामने रखी. पुलिसकर्मियों द्वारा प्रस्तावित बातों पर कुछ त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही कुछ मांगों को मुख्यालय या नीतिगत स्तर पर हल करने का वादा किया गया. पुलिस महानिदेशक के द्वारा तमाम पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और बेहतर व्यवहार के साथ अपनी ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया.

पुलिस महानिदेशक ने इसके साथ ही जनता के साथ बेहतर संबंध और विश्वास बनाए रखने का भी निर्देश दिया. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने कई अतिरिक्त व महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली और बेहतर हो सके और जनता के बीच पुलिस का विश्वास और बन सके.

PNCB

क्या बिहार पुलिस कोर्ट से भी ऊपर है : हाईकोर्ट
बिहार पुलिस का कारनामा, परिणाम भुगत रहे डीजीपी

हाई कोर्ट ने आज कोर्ट में पेश होने को कहा

जज के चैम्बर में तान दिया था पिस्तौल

जज के साथ मारपीट का आरोप और कर दिया उन्ही पर एफआईआर

बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट औऱ हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा रखी है. एक मामले की सुनवाई के दौरान बेलगाम पुलिस की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की बेंच भी हैरान रह गयी. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बिहार पुलिस के खिलाफ बेहद सख्त टिप्पणियां करते हुए कहा कि बिहार के डीजीपी के साथ साथ संबंधित एसपी और आईओ को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाये. नाराज कोर्ट ने कहा कि हम कल ही फैसला करेंगे कि उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाये या नहीं. आज ढ़ाई बजे कोर्ट ने डीजीपी के साथ साथ संबंधित एसपी और आईओ को भी पेश करें. आज उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

एडीजे प्रथम अविनाश कुमार

झंझारपुर कोर्ट में जज के चेंबर में घुसकर पुलिस थानेदार औऱ एक और दरोगा ने एडीजे प्रथम अविनाश कुमार की पिटाई कर दी थी. मधुबनी जिले के झंझारपुर सिविल कोर्ट में घोघरडीहा थाने के थानेदार गोपाल कृष्ण और दरोगा अभिमन्यू कुमार शर्मा ने चेंबर में घुसकर जज के साथ मारपीट की थी. थानेदार ने जज पर पिस्तौल तान दिया था. कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने जज को किसी तरह बचाया था. इस वाकये के बाद बिहार पुलिस ने जो किया उस पर पटना हाईकोर्ट बुरी तरह नाराज है.

कोर्ट में जज और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी

कोर्ट को बताया गया कि बिहार पुलिस ने झंझारपुर के एडीजे अविनाश कुमार पर ही एफआईआर कर दिया है. जिन पुलिसकर्मियों पर जज की पिटाई का आरोप लगा था उनके बयान पर जज के खिलाफ ही एफआईआर कर दिया गया. पटना हाईकोर्ट इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की बेंच में इस मामले की सुनवाई हो रही थी. कोर्ट ने सरकार के वकील से पूछा कि किस कानून के तहत जज के खिलाफ एफआईआर किया गया है. सरकारी वकील इस सवाल का जवाब नहीं दे पाये.

वकील मृगांक मौली ने बेंच को बताया कि सुप्रीम कोर्ट समेत देश के कई हाईकोर्ट स्पष्ट तौर पर ये आदेश दे चुके हैं कि किसी न्यायिक पदाधिकारी के खिलाफ तभी कोई एफआईआर दर्ज किया जा सकता है जब उसकी मंजूरी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दें. झंझारपुर मामले में बिहार सरकार या पुलिस ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से कोई मंजूरी नहीं ली. बिहार पुलिस का पक्ष रख रहे वकील ने कहा कि एफआईआर करने के लिए चीफ जस्टिस को पत्र लिखा गया था. चीफ जस्टिस संजय करोल सरकारी वकील का जवाब सुनकर हैरान रह गये. उन्होंने कहा-मैंने कोई मंजूरी नहीं दी फिर केस कैसे दर्ज हो गया.

PNCDESK

EOU ने शुरू की पेपर लीक कांड की जांच, नहीं बचेगा अपराधी
बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद आयोग की सिफारिश पर डीजीपी एसके सिंघल ने आर्थिक अपराध इकाई को जांच का जिम्मा सौंप दिया है. बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर कोई आंच नहीं आने देंगे. उन्होंने बताया कि आयोग ने जांच की मांग की है उनका पत्र मिल गया है और हमने एडीजी ईओयू को जांच का जिम्मा सौंप दिया है.

DGP Bihar

आपको बता दें कि बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र आज परीक्षा शुरू होने से पहले ही वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि आरा के एक परीक्षा केंद्र पर जमकर धांधली हुई है. हंगामा और बवाल के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई और उसे जांच का जिम्मा सौंपा. कमेटी ने 3 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपी और इस बात की पुष्टि कर दी कि परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लीक हो गया था. जिसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने पीटी परीक्षा को रद्द कर दिया और बिहार के डीजीपी से पूरे मामले की साइबर सेल से जांच कराने की मांग की.

वायरल प्रश्न पत्र

इस बात की पुष्टि बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने की है कि उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग का पत्र मिला है जिसके बाद उन्होंने आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी को जांच की जिम्मेदारी दी है.

सुनिए क्या बोले बिहार के डीजीपी एसके सिंघल

pncb

एक साथ मिले 54 नये मरीज
बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 54 नए मरीज मिले हैं. इनमें भागलपुर में 12, बांका में 10, नालंदा और मधुबनी में 6-6, गोपालगंज और कटिहार में एक-एक,  सुपौल में दो और सबसे ज्यादा 15 नए मरीज खगड़िया में मिले हैं. बिहार में 1573 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं.

वहीं सरकार जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटी है। 57 दिन के लॉकडाउन में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को व्यवस्थित कर के लिए कुछ छूट की घोषणा सरकार ने की है.

लॉक डाउन 4 को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि 11 बजे से 4 बजे तक ही अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी करने के लिए अपने घर से निकलेें.

डीजीपी ने कहा कि लोग अपने घर से आसपास के दुकानों से ही खरीददार करें. उन्होंने कहा कि खरीददारी के वक्त लोग मास्क और सोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन करें.
डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को देखते हुए कड़े शब्दों में कहा कि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ़्यू जैसी स्थिति रहेगी.

गुप्तेश्वर पाण्डेय ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बिना काम के घर से निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन और कोरोना वायरस संक्रमण के चेन को तोड़ने और आवश्यक काम करने वाले कोविड 19 वारियर्स को आने – जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.
सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1573 तक पहुंच गई है. अब तक नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 534 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

हीरेश

क्षेत्र में आपराधिक और असामाजिक घटनाओं से त्रस्त सपरिवारों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं धरना
पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र की जनता आपराधिक और असामाजिक घटनाओं से त्रस्त,
महात्मा गांधी नगर के निवासियों का सपरिवार सांकेतिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं धरना
पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | आपराधिक घटनाएँ जैसे चोरी, छिनतई इत्यादि से परेशान होकर बिहार के डीजीपी एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से शनिवार 3 अगस्त 2019 को संध्या समय महात्मा गाँधी नगर, बहादुरपुर हाऊसिंग कॉलोनी, पटना क्षेत्र में स्थानीय निवासियों द्वारा वार्ड पार्षद पूनम शर्मा के नेतृत्व में सपरिवार एक सांकेतिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं धरना का आयोजन किया गया. इससे पहले महात्मा गाँधी नगर, बहादुरपुर हाऊसिंग कॉलोनी, पटना के स्थानीय वाशिंदों द्वारा रोड संख्या 1, 2, और 3 में शांति मार्च करते हुए रोड संख्या 2 के अंजली गैस ऑफिस के समीप एकत्रित हुए.

ज्ञातव्य है कि बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी , बिहार राज्य आवास बोर्ड के द्वारा आवंटित कॉलोनियों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी शायद बिहार राज्य आवास बोर्ड का अकेला कॉलोनी है जिसमें बहुमंजिला फ्लैट एवं हर आय वर्ग के लिये भूखंड के साथ साथ व्यापारिक भूखंड का भी आवंटन हुआ है. बिहार राज्य आवास बोर्ड के बड़े कॉलोनियों में अपना एक स्थान रखने वाले इस बहादुरपुर हाउसिंग कॉलनी में विगत कुछ माह से चोरी और छिनतई की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है. उल्लेखनीय है की इस कॉलोनी में कई अवकाश प्राप्त न्यायाधीश और विधायक भी रहते हैं परन्तु उनके पास सुरक्षा के अपने इंतज़ाम हैं.
स्थानीय निवासियों के अनुसार पहले भी इस तरह की घटनाएँ होती थी परन्तु अब स्थिति बर्दाश्त से हो गयी है, रात में घर में घुस कर चोरी करना तो अब आम बात हो गयी है; एक ही रात में एक से ज़्यादा घरों में चोरी होती है; चोर चेहरा छुपा कर घर में घुसते है और सीसीटीवी कैमरा घुमा देने के बाद चोरी करते है; यहाँ तक कि अब तो दिन-दहाड़े घर के सामने से मोटरसाइकिल उठा लेते हैं. वर्तमान मे घर में घुस कर खिड़की से मोबाइल, घडी, बटुआ इत्यादि किमती सामान चोरी की तो दर्जनों घटनायें घटित हो चुकी है; साथ ही साथ घर के सामने सड़क से दर्जनों के संखया में मोटरसाइकिल भी उठाया जा चुका है; चार पहिया वाहन भी चोरी हो चुका है. उनके अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी राह चलते लोगो से मोबाईल और चेन छीन लेते है. उन्होंने कहा कि अब तो ये आलम है कि हमलोग सपरिवार इस डर से घर खाली छोड़ कर कही बाहर जा भी नहीं सकते हैं तथा हम सब एक अजीब से डर के साये में जी रहे हैं.

मोहल्ला वासियों ने निम्नलिखित मांगों पर पुलिस और प्रशासन की ध्यान वांछित किया है जिसमें
पुलिस की रात्री गश्ती में बृद्धि, थाना के द्वारा क्षेत्र में एक सिविल जांच दल / सिविल डिफेन्स कमिटी का गठन किया  जिसमे साधारण नागरिक, विभिन विभागों से कार्यरत एवं अवकाशप्राप्त गणमान्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी इत्यादि शामिल हो; क्षेत्र में पान/चाय दुकानों पर अवांछित व्यक्ति एवं असामाजिक तत्वो की गुटबाजी पर रोक, आवासीय क्षेत्र के समीप अनाधिकृत पान गुटखा अंडा चाय इत्यादि की दुकानों को हटाना, सड़क पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, घटना से पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर त्वरित एवं उचित कार्यवाई आदि मुख्य हैं.

समिति ने इस सन्दर्भ में बिहार के डीजीपी, आईजी (लॉ एंड आर्डर), पटना के डीआईजी, एसएसपी, एसपी (अर्बन), सिटी एसपी, पटना के डीएम, प्रोटोकॉल अफसर, सदर एसडीओ, म्युनिसिपल कमिश्नर इत्यादि को ईमेल के द्वारा सुरक्षा प्रदान करने हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया.
इस धरना में तकरीबन 100 से अधिक स्थानीय निवासियों ने भाग लिया जिनमे मुख्यतः सनोज कुमार, मोहल्ला समिति से सुमन सिन्हा (अध्यक्ष), अरुण कुमार अभिषेक (सचिव), पूनम देवी (कोषाध्यक्ष), गोरखनाथ दास (अवकाशप्राप्त दंडाधिकारी), दिग्विजय सिंह, कार्तिक प्रसाद, सरस्वती देवी, शिव शंकर प्रसाद (अवकाशप्राप्त मुख्य अभियंता) लाला बीर वर्मा, कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, विवेक कुमार इत्यादि ने अपनी पूर्ण सहभागिता दी.