dawood in hospital – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में एडमिट,जहर देने की आशंका
सोशल मीडिया पर जहर दिए जाने का दावा
पाकिस्तानी मीडिया ने भी सोशल मीडिया का हवाला दिया,सोशल मीडिया सर्वर डाउन

नई दिल्ली
मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. दावा किया जा रहा कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है. इसके चलते दाऊद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि दाऊद गंभीर बीमारी के चलते कराची के अस्पताल में भर्ती है, दो दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और जिस फ्लोर पर वह एडिमट है, वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. सिर्फ शीर्ष अधिकारियों और परिवार के करीबी लोग ही वहां जा सकते हैं.

जहर दिए जाने की अभी पुष्टि नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के अधिकारी दाऊद के करीबी रिश्तेदारों (भतीजे अलीशाह पारकर और साजिद वागले) से भी इस बारे में अधिक जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं. टीवी न्यूज ने भी सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिसे कथित तौर पर गंभीर चिकित्सा स्थिति के बाद पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपुष्ट रिपोर्टों में इसका कारण जहर बताया जा रहा है. 65 वर्षीय भगोड़ा दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए कई वर्षों से कराची में रह रहा है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. क्योंकि पाकिस्तानी और भारतीय अधिकारियों ने इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि दाऊद की अचानक तबीयत खराब होने के पीछे का कारण जहर हो सकता है. इससे पहले भी दावा किया गया था कि दाऊद कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है. पिछले दिनों चर्चा थी कि गैंग्रीन के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गई थी.

इसको लेकर पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने भी यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को जिक्र किया गया है. उन्होंने किसी बड़ी घटना को लेकर शक जताते हुए कहा कि पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहे हैं. यूट्यूब, गूगल आदि का सर्वर डाउन है.

उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि उन्हें जहर दिया गया है. उसकी हालत नाजुक है और अस्पताल में रखा गया है. ये खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हालांकि इसकी पुष्टि कौन करेगा, ये सवाल है. क्योंकि अगर कोई इस संबंध में पूछेगा तो उसकी भी शामत आ जाएगी. पाकिस्तान में अचानक सभी सोशल प्लैटफॉर्म सर्विस ठप हो गई हैं. इससे कहीं न कहीं शक गहराता है कि दाल में कुछ काला. वरना अचानक इस खबर के आते ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म सर्विस डाउन कैसे हो सकती हैं.

ऐसे डी-कंपनी का मुखिया बना दाऊद

बता दें कि दाऊद इब्राहिम कासकर का जन्म दिसंबर 1955 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था. उसके पिता इब्राहिम कासकर पुलिस कांस्टेबल थे. बाद में दाऊद इब्राहिम का परिवार मुंबई के डोंगरी इलाके में बस गया था. 70 के दशक में दाऊद का नाम मुंबई के अंडरवर्ल्ड में तेजी से उभरने लगा था. पहले वो हाजी मस्तान गैंग में काम करता था. वहीं रहते रहते उसका प्रभाव बढ़ने लगा. उसके गैंग को लोग डी-कंपनी कहने लगे थे. वो उसका मुखिया माना जाता था.

1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड वही था. धमाको को अंजाम देने के बाद वो भारत छोड़कर दुबई भाग गया था. इसके बाद उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बनाया. अब वो अपने परिवार के साथ वहीं रहता है. उसके खिलाफ भारत में आतंकी हमला, मर्डर, अपहरण, सुपारी हत्या, संगठित अपराध, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं. साल 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था. साल 2011 में एफबीआई और फ़ोर्ब्स की एक लिस्ट में उसे दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड भगोड़ा अपराधी बताया गया था.

PNCDESK