darbhnga – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

एक साल में भारत बनेगा तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था – निर्मला सीतारमन
एक साल में इंडिया बन जाएगा दुनिया का तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था – निर्मला सीतारमन

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का दरभंगा में आयोजन

दरभंगा समेत देश में कुल 25 बीसी मैक्स सेंटर का हुआ ऑनलाइन शुभारंभ

कुल 49137 लाभार्थियों को बांटे गए 1388 करोड़ रुपए का ऋण

महिला केंद्रित बजट से महिला नेतृत्व बजट की ओर देश

संजय मिश्र,दरभंगा

29 नवम्बर, 2024 के दिन इंडिया की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि एक साल में इंडिया दुनिया की पांचवीं बड़ी आर्थिक महाशक्ति से तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा. वित्त मंत्री ने जुम्मे के दिन दरभंगा में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में दरभंगा के राज मैदान में हुए क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान दरभंगा समेत देश में कुल 25 बीसी मैक्स सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया. इसके अलावा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में 49137 लाभार्थियों को 1388 करोड़ रुपए के ऋण बांटे गए.

वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई द्वारा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे पहली बार दरभंगा आई हैं. बिहार पवित्र भूमि है और यहां की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. ये महान लोगों की जन्म और कर्म स्थली है. उन्होंने कहा कि इंडिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति की सेवा को परम कर्तव्य मानते हैं. पीएम मोदी की दृष्टि साफ है. उनका मानना है कि गरीब, महिला, किसान और युवा विकसित भारत के ड्राइविंग फोर्स हैं. इसलिए इनका साथ देना आवश्यक है.

इस कार्यक्रम के द्वारा गरीब, किसान, महिला के लिए जितने भी कल्याणकारी योजना हैं, सभी को बैंकों द्वारा जो लाभ मिलना चाहिए, बैंकों के अधिकारियों द्वारा प्रयास किया गया है. बैंकों के सभी अधिकारियों ने पिछले लगातार चार महीना में गांव गांव जाकर हर परिवार के योग्य लाभार्थी को लाभ दिलाया है.

उन्होंने मखाना का जिक्र करते हुए कहा कि मत्स्य संपदा योजना पीएम के ड्रीम योजना का हिस्सा है. मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत बैंकों के माध्यम से मछुआरों को लाभ दिया जा रहा है. किसान क्रेडिट कार्ड के तहत खेतों में काम करने वाले किसानों के साथ साथ पशुपालक, मछुआरा, बकरी पालन करने वाले लोगों को लाभ दिया जा रहा है.

निर्मला सीतारमन ने कहा कि पीएम का पहले जोर था महिला केंद्रित बजट बनाने का. लेकिन अब महिला नेतृत्व बजट बनाने की दिशा में देश चल पड़ा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दरभंगा के राज मैदान में आयोजित इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें आर्थिक रूप से समर्थ बनाना है. आम जनता को एवं विभिन्न संस्थाओं को आर्थिक रूप से ताकतवर बनाकर ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का प्रधानमंत्री के सपने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है.

इस अवसर पर विभिन्न बैंकों एवं संस्थाओं द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी का आयोजन कर विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों से आम जन को परिचित कराया गया. इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नवोन्मेष पहल करते हुए बीसी मैक्स का शुभारम्भ किया. बीसी मैक्स एक ऐसी सुविधा है जिससे एक ही स्थान पर बीसी एवं बैंक अधिकारी मिलकर सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं को आसानी से उपलब्ध करा सकते हैं. दरभंगा में 1 बीसी मैक्स सेंटर एवं देश में कुल 25 बीसी मैक्स सेंटर का वित्त मंत्री ने ऑनलाइन शुभारंभ किया.

कार्यक्रम के प्रारंभ में वित्त मंत्री ने जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी को पुरस्कृत किया. दोनो अधिकारियों को संस्कृत और मैथिली में लिखी संविधान की प्रति दी.

कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ एम वी राव ने कहा कि जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को इस कार्यक्रम के आयोजन की मिली जिम्मेदारी बैंक के लिए गौरव की बात है. राज्य के दस जिले में अग्रणी बैंक की भूमिका निभाते हुए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया सदैव नवोन्मेष पहल करते हुए तमाम बैंकिंग जरूरतों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसी के साथ सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सीएसआर एक्टिविटी के तहत मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित एक एम्बुलेंस रेड क्रॉस सोसाइटी को प्रदान किया.

आउटरीच कार्यक्रम में बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं द्वारा 25 स्टॉल लगाए गए हैं जो कि अगले तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेंगी एवं उनके द्वारा वित्तीय एवं अन्य उत्पादों की जानकारी जनता से साझा किया जायेगा.

इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी, सांसद गोपालजी ठाकुर, संजय कुमार झा, अशोक कुमार यादव, मंत्री, बिहार सरकार, हरि सहनी, विधान सभा सदस्य संजय सरावगी इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उपस्थित थे तथा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम हेतु सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पहल की सराहना की. साथ ही सीता देवी अध्यक्ष, जिला परिषद आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया. धन्यवाद ज्ञापन भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र राणा ने किया.

देवहर समाज की जाले सभा में हुंकार, चाहिए एससी का दर्जा
पटना का सम्मेलन तय करेगा देवहर जाति की दशा और दिशा – गौरव

राजनीतिक हिस्सेदारी से पीछे हटने का सवाल नहीं

संजय मिश्र,दरभंगा

देवहर समुदाय विकास समिति ने शनिवार को जाले विधानसभा का जातीय सम्मेलन सिंहवाड़ा प्रखंड के अग्यासपूर में आयोजित किया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव शरीक हुए. देवहर जाति को राजनीतिक हिस्सेदारी, सरकार में भागीदारी, एससी में शामिल करने की मांग को लेकर फरवरी 2024 में पटना में होने वाली देवहर समुदाय के राष्ट्रीय सम्मेलन पर विचार विमर्श किया गया.

मौके पर आयोजित विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से हासिये पर देवहर जाति का उत्थान तभी संभव होगा जब हमें भी राजनीतिक दलों के द्वारा राजनीतिक हिस्सेदारी, सरकार में भागीदारी सुनिश्चित हो. देवहर जाति समाज के मुख्य धारा में तभी आएगी जब हमें अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जायेगा. गौरव ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इस समाज में गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी चरम पर है. आज तक देवहर समाज के किसी भी व्यक्ति को विधानसभा, लोकसभा अथवा किसी अन्य सदन का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है.

नतीजतन हम अपनी समस्याओं को सदन या सरकार तक नहीं रख पाए हैं. उन्होंने कहा कि देवहर समुदाय भी अपनी समस्या और आवाज रखने के लिए राजनीतिक दलों से हिस्सेदारी मांगती है. राजनीतिक हिस्सेदारी के बाद ही सरकार में साझेदारी संभव है. उन्होंने ये भी कहा कि देवहर समुदाय राजनीतिक हिस्सेदारी सरकार में भागीदारी और एससी में शामिल होने की मांग को लेकर आगामी फरवरी माह में पटना में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा. पटना का यह राष्ट्रीय सम्मेलन देवहर समुदाय की दिशा और दशा तय करेगा. डॉ गौरव ने आगे कहा कि दरभंगा में पिछले दिनों आयोजित संकल्प सभा के माध्यम से जिस प्रकार से समाज के लोगों ने चट्टानी एकता का परिचय दिया उसी प्रकार से पटना में भी अपनी ताकत दिखानी है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार लाल ने तो मंच संचालन ओमप्रकाश आजाद और राजेन्द्र लाल देव ने संयुक्त रूप से की.
मौके पर कार्यक्रम को समुदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार देव, उपाध्यक्ष गोपाल लाल देव, सचिव विनोद लाल देव, बहेरी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनोज लालदेव, महेश लाल देव, सतनारायण लालदेव, दिलीप लालदेव, विजय लाल देव, राजेंद्र लाल देव, सुजीत गौरव, जगदीश लाल देव, काली प्रसाद देव, संजय कुमार देव, पारस कुमार देव, राहुल प्रसाद देव, न्यूटन कुमार देव, हरेराम लाल देव, रामबाबू लाल देव, रंजीत कुमार देव, विजय कुमार देव, दिलीप लालदेव, मिथिलेश भारती, बबलू लाल देव, मिंटू लाल देव, धर्मेंद्र लाल, राजीव कुमार देव, रामप्रवेश लाल, राजारमलाल देव, प्रदीप लाल, रूपेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया.

अस्तित्व का सवाल है, संघर्ष ही रास्ता : श्वेता सुमन
आंदोलन जारी है .. सेविका सहायिका फिर उतरी सड़क पर

दरभंगा जिले में संघर्ष समिति के 11 सदस्य चयनमुक्त

मांगों पर संवेदनशील होने की सरकार से गुहार

संजय मिश्र,दरभंगा

सरकार की महत्वाकांक्षी बाल विकास परियोजना की सेवाओं को साकार करने वाली सेविका और सहायिका के चेहरे उदास हैं. वे हीं इन सेवाओं को जमीन पर उतारती हैं. बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए पोषाहार तथा उनके देखभाल के वृहत्तर दायित्व को वे संभालती हैं. ताकि भावी समाज तन और मस्तिष्क से स्वस्थ हो. इतने अहम काम करने वाली सेविका और सहायिका का मानस निराशा से भरा है. दूसरे का भविष्य संवारने वाली सरकार के इस अंग के परिवार का भविष्य दूर दूर तक उज्ज्वल नहीं है.

ये बातें बिहार राज्य सेविका सहायिका संघर्ष समिति की जिलाध्यक्ष श्वेता सुमन ने शनिवार को लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड में कही. समिति के पूर्व घोषित धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनशीलता के अभाव से सेविका और सहायिका में मायूसी छाई है. ऊपर से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी 5 सूत्री मांगों पर जोर देने के एवज में लाठियां मिलीं. उन्होंने हैरानी जताई कि एक दैनिक मजदूर को मिलने वाले मजदूरी से भी कम पैसे उन्हें सरकार देती है. अन्य राज्यों ने मिलने वाली राशि को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया लेकिन बिहार की सरकार बेपरवाह बनी बैठी है. उल्टे चयन मुक्ति जैसे कड़े प्रतिरोधी कदम उठाए हैं. सरकार से गुहार है कि समिति के जायज मांगों पर संवेदनशील और मानवीय दृष्टि अपनाए.

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि मांगें नहीं मानी जा रही.. चयन मुक्ति जैसे कठोर कदम उठाए जा रहे हैं.. अस्तित्व का सवाल है तो संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ही दिन यानि 6 नवंबर 2023 को दस सेविका को चयनमुक्त कर दिया गया. इनमें मीनू कुमारी, गुलशन आरा, नासरीन निगाह, हनीफा खातून, रेखा सिन्हा, रंजीता कुमारी, श्वेता सुमन, शकुंतला कुमारी, शाहीन परवीन और धर्मशिला देवी शामिल हैं. इतनी कड़ी कार्रवाई के बाद भी आंदोलकारियों का मनोबल पूरी तरह टूटता नहीं देख 14 नवंबर को शमशाद बेगम को चयन मुक्त कर दिया गया. शमशाद पर अन्य कारणों के अलावा आरोप लगाया गया है कि वे उन सेविकाओं को धमकी दे रहीं थीं जो आंदोलन छोड़ काम पर लौट आईं. चयन मुक्त सेविकाएं अलीनगर, सदर, बेनीपुर, बहेड़ी, हायाघाट और बहादुरपुर प्रखण्ड से हैं. चयन मुक्त आदेश पत्र में गुंजाइश छोड़ी गई है कि प्रभावित सेविका आईसीडीएस निदेशालय के संशोधित प्रावधान के तहत अपील कर सकती हैं.

संघर्ष समिति सदस्यों के उधेड़बुन देख और उनका हौसला बढ़ाने वामपंथी नेता सामने आए हैं. शनिवार को हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष श्वेता सुमन की अगुवाई में 25 नवंबर को हुए प्रदर्शन में उनने बढ़ चढ़ कर शिरकत की. उनका फोकस इस बात के इर्द गिर्द रहा कि प्रदर्शनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं हो. न्याय करने खातिर सरकार मानवीय दृष्टिकोण दिखाए और संयुक्त संघर्ष समिति नेताओं को वार्ता के टेबल पर लाए. सीपीआई नेता नारायणजी झा, सीपीएम नेता राजीव कुमार चौधरी, माले नेता नंदलाल ठाकुर, खेत मजदूर सभा नेता सत्य नारायण पासवान, खेत मजदूर सभा मार्क्सवादी नेता दिलीप कुमार भगत और रसोइया संघ नेता मनोज कुमार गुप्ता के संबोधन का मजमून यही रहा कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन के बदले ठोस और सम्मानजनक उपाय तलाशे जाएं. चयन मुक्त सेविकाओं को नौकरी पर रिइंस्टेट किया जाए. नौकरी खाने वाली सरकार की छवि अफसोसनाक होगा.

धरना स्थल से प्रदर्शनकारी लहेरियासराय टावर स्थित गांधी प्रतिमा तक गए. बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा. नासरीन निगाह, रंजीता कुमारी, रूपम कुमारी, शकुंतला देवी, वन्दना कुमारी, संगीता कुमारी, कुमारी सुधा सहित सैकड़ों सेविकाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया.आपको बता दें कि सेविका सहायिका की हड़ताल 29-9-23 से शुरू हुई.

जेडीयू का अंतर्कलह: जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल को हटाने की मांग
नहीं नपे जिलाध्यक्ष तो प्रदेश पार्टी दफ्तर में धरने पर बैठेगा बागी गुट

बागी गुट की बैठक में हुआ निर्णय

मनमाने तरीके से जिलाध्यक्ष चलाते हैं पार्टी संगठन – रूमी

ऐसी किसी बैठक की कोई जानकारी नहीं .. नो कॉमेंट्स – गोपाल मंडल

घटना छोटी, राजनीतिक निहितार्थ बड़े

ऐतिहासिक निर्णय नीतीश के, तो जेडीयू हो यश का प्राकृतिक भागी

संजय मिश्र,दरभंगा

बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में हलचल मची है और नीतीश की पार्टी कैच 22 सिचुएशन में है. जेडीयू को फिर से ज्ञान हुआ है कि सीएम नीतीश ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं लेकिन पार्टी संगठन में उसका लाभ लेने की क्षमता नहीं है. जिद्द है कि आगामी चुनावों में लाभ तो लेना है. छटपटी है कि वैसे वर्कर और नेता की जिम्मेदारी बढ़ाई जाए जो नीतीश कुमार के प्रति वफादार हैं साथ ही समता पार्टी के समय से संगठन से जुड़े रहे हैं. अविश्वास की घटाटोप के बीच कोशिश है कि दूसरी पार्टियों से आयात किए गए नेताओं से परहेज रखा जाय. इन बातों की प्रतिध्वनि गुरुवार नवंबर 23, 2023 को दरभंगा में सुनाई दी जब पार्टी के कई वरीय नेताओं की अगुवाई में ये तय पाया गया कि दरभंगा के मौजूदा जेडीयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल को उनके पद से हटवाया जाए.

जोर देकर कहा गया कि गोपाल मंडल दूसरी पार्टी (आरजेडी पढ़ें) से आए हैं और कि उनकी दिलचस्पी संगठन विस्तार में नहीं है जिस कारण जेडीयू निर्बल है. वे मनमौजी तरीके से पार्टी चलाते हैं जिस कारण नीतीश के तमिलनाडु मॉडल अपनाने के बाद भी जेडीयू को उसका फायदा नहीं होगा. प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य एजाज अख्तर खां “रूमी” ने बैठक में कहा कि जेडीयू को बचाना है तो समता पार्टी काल के पुराने कार्यकर्ताओं को आगे लाना होगा.उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का जिला संगठन ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जिनका संगठन विस्तार में योगदान नहीं है. कहा कि विरोधी दल की राजनीति करनेवाले गोपाल मंडल जैसे व्यक्ति के चंगुल में फंसा हुआ है जेडीयू.

दरअसल पुराने कार्यकर्ताओं तथा जाति आधारित गणना जैसे ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई थी. रूमी ने कहा कि जातीय सर्वे और फिर उस आधार पर नौकरी तथा शिक्षा में अपेक्षित आरक्षण की व्यवस्था का निर्णय कर नीतीश ने इतिहास कायम किया है. सामाजिक न्याय के साथ विकास के अपने लक्ष्य को पुष्ट किया है.पार्टी के राजनैतिक सलाहकार सदस्य गंगा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं एजाज अख्तर खां रूमी के संचालन में हुई बैठक में निशाना साधते हुए कहा गया कि ठेकेदारी संस्कृति में शामिल रहने वाले जिला अध्यक्ष के भरोसे लोकसभा चुनाव खातिर बूथ स्तर पर संगठन स्थापित करने की जिम्मेदारी छोड़ना भूल होगी. बैठक में इस बात पर क्षोभ जताया गया कि जिला बीस सूत्री के गठन में जिला अध्यक्ष ने उन लोगों को तरजीह दी जिनकी नीतीश कुमार के प्रति वफादारी संदिग्ध रही है.

बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए. इनमें एक प्रतिनिधिमंडल का गठन कर अभिलंब प्रदेश कार्यालय को सूचना देने कि दरभंगा जेडीयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल दूसरे दल से आए हैं और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को पहचानने से इनकार करते हैं. लिहाजा इनको जिला अध्यक्ष पद से हटाया जाए तथा दल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में से किसी सदस्य को अध्यक्ष नियुक्त किया जाए. कहा गया कि इस पर अमल नहीं हुआ तो बैठक में शामिल नेता प्रदेश कार्यालय में धरना पर तब तक बैठेंगे जब तक गोपाल मंडल को पद मुक्त नहीं किया जाता है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दरभंगा जिला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सीट जेडीयू के खाते में जाए. यह निर्णय लिया गया कि गोपाल मंडल द्वारा बुलाए गए किसी भी बैठक में वे लोग (बागी गुट) सम्मिलित नहीं होंगे. आखिरी प्रस्ताव में जातीय सर्वे जैसे ऐतिहासिक कार्य करवाने के लिए सीएम नीतीश का आभार व्यक्त किया गया है.

बैठक में शमशाद अली कमर ,पप्पू महासेठ, गौरव कुमार राय, कन्हैया प्रसाद शाह, अली हसन अंसारी, एस एम रजी हैदर , श्याम रेखा मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद , चानो देवी, धीरेंद्र चौधरी , संजय पोद्दार, विकास यादव, पप्पू चौधरी , जागेश्वर महतो , जवाहरलाल शर्मा, दीपक सिन्हा, विकास यादव, वली इमाम बेग, जमीदुल, विनय कुमार चौधरी, विमल कुमार चौधरी, सरफराज आलम, ठाकुर इश्वर प्रसाद सिंह, राम बहादुर सिंह, ख्वाजा फरीदुद्दीन, प्रेम कुमार झा, अनिल कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, संजीव झा लालू , मृदुला राय, प्रभु नारायण दास, इकबाल राईन, अशरफ , रामजी विश्वकर्मा, रघुवंश प्रसाद सिंह, सोती यादव, महेश महथा, विद्यानंद सिंह आदि ने अपने विचार रखे.

जब इस संबंध में गोपाल मंडल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी किसी बैठक की कोई जानकारी नहीं .. नो कॉमेंट्स.

असल में गोपाल मंडल पहले आरजेडी में थे. मंत्री रह चुके अली अशरफ फातमी भी पहले आरजेडी में थे. गोपाल मंडल के बारे में कहा जाता है कि वे फातमी के करीबी हैं. दोनो ही अभी जेडीयू में हैं. सियासी जानकारों पर यकीन करें तो असल में नीतीश जिस मास्टर स्ट्रोक के आसरे राहुल गांधी को प्रभावित कर विपक्षी एकता मंच का कन्वेनर बनना चाहते थे वो अरमान पूरा नहीं हुआ. आखिर में उसी मास्टर स्ट्रोक के तहत नीतीश ने बिहार में आरक्षण सीमा 75 फीसदी तक बढ़ा दी है. अब जेडीयू इस फसल को खुद काटना चाहती है. आरजेडी का मजबूत वोट आधार इसमें बाधक हो सकता है. जेडीयू में आरजेडी तत्वों की पैठ नीतीश समर्थकों को बेचैन करता है. जेडीयू के लिए आरजेडी शब्द पर दवाब बनाए रखना मजबूरी है. अधिकारियों के जरिए जन संवाद की श्रृंखला से अपेक्षित राजनीतिक लाभ की एक सीमा तो होगी ही.

सुनील भारती बने मुजफ्फरपुर जिला जदयू संगठन प्रभारी
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सीएम नीतीश का जताया आभार

संजय मिश्र, दरभंगा

दरभंगा जिला जनता दल यू के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव सुनील भारती सहनी को मुजफ्फरपुर जिला जदयू संगठन का प्रभारी बनाया गया है. खबर जैसे ही दरभंगा पहुंची तो स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. सुनील भारती के प्रभारी मनोनीत होने पर इनने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को कोटि-कोटि साधुवाद दिया है.पार्टी की दरभंगा इकाई के नेता उम्मीद जता रहे हैं कि जुझारू प्रवृति के सुनील सहनी के प्रभारी मनोनीत होने से मुजफ्फरपुर जिला जदयू इकाई में मजबूती आएगी.

सुनील भारती के मनोनयन पर बधाई देने वालो में जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्याम किशोर प्रधान, अशोक सिंह, प्रभु नारायण दास, शिवनंदन सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, रविंद्र यादव, मृदुल राय, श्याम रेखा मिश्रा, जनक किशोर चौधरी, रजौल्ला, शमशाद अली कमर, महेश प्रसाद महता, गौरी पासवान, सुधीर गुप्ता, उमेश सहनी, प्रदीप महतो, कन्हैया शाह, अवधेश लाल देव, तरुण मंडल, रौशन महतो सैकड़ों कार्यकर्तो ने बधाई दी है.

PNCDESK

दरभंगा में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत
शराब विक्रेता को पुलिस ने दबोचा; घर से दो लीटर देसी शराब जब्त

शराब पीने के बाद होने लगी खूब की उल्टी,चली गई आँखों की रौशनी

भोजन करने के बाद बिगड़ने लगी तबीयत

दरभंगा. बिहार में शराबबंदी है बावजूद इसके शराब बिका रही है ताजा जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के हायाघाट थानाक्षेत्र के मकसूदपुर गांव में जहरीली शराब पीने के बाद गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती लालटुन सहनी (55) की मौत सोमवार की देर रात हो गई. इधर, पुलिस ने मकसूदपुर में छापेमारी कर शराब बेचने के आरोपित दिनेश दास को गिरफ्तार कर लिया है. उसके घर से दो लीटर देसी शराब जब्त की गई है. इनके साथ शराब पीने वाले दो अन्य की खोज की जा रही है. इसके पहले रविवार की रात दशरथ सहनी उर्फ भुखला सहनी (56) की मौत हो गई थी. जबकि संतोष कुमार दास (26) की मौत सोमवार की सुबह हो गई थी.मकसूदपुर निवासी संतोष कुमार दास (26), दशरथ सहनी उर्फ भुखला सहनी (56), लालटुन सहनी (55), अर्जुन दास (55) और एक अन्य युवक रविवार को दिनेश दास से शराब खरीदकर एक साथ बैठकर पी थी .

इसके बाद सभी अपने घर चले गए. घर पहुंचकर भोजन करने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. पेट दर्द और उल्टी दस्त होने लगा. शुरू में घर के लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया. दशरथ सहनी को खून की उल्टी होने लगी. आंख की रोशनी गायब हो गई. पीएचसी पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई. जबकि पेट दर्द की शिकायत के बाद संतोष दास को स्वजन ने सोमवार की सुबह हायाघाट पीएचसी में भर्ती कराया.

प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. स्वजन ने दोनों के शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए हायाघाट थाना के सामने स्थित श्मशान में जला दिया. अब तीसरे की मौत के बाद डीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है. एसएसपी अवकाश कुमार के मुताबिक, शराब बेचने के आरोपित दिनेश दास से पूछताछ की जा रही है. उससे जब्त शराब को जांच के लिए भेजा जाएगा.

PNCDESK

बिहार में अघोषित आपातकाल जैसी हालात: विजय कुमार सिन्हा
ये लोग राज्य में दहशत पैदा करना चाहते  है

घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए

दरभंगा में हुए कई तनावपूर्ण घटनाओं पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष

4 सदस्यीय टीम के साथ दरभंगा जिला के कमतौल व मब्बी का किया दौरा

30 जुलाई तक सभी सोशल साईट और इन्टरनेट बंद करने का फैसला सही नहीं

दरभंगा , बिहार के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा अपने 4 सदस्यीय टीम के साथ दरभंगा जिला के कमतौल व मब्बी थाना क्षेत्र में गत दिनों दो समुदाय के बीच हुए तनाव इलाके का दौरा किया. वही प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद परिसदन में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.वहीं उन्होंने इस घटना की घोर निंदा करते हुए, राज्य सरकार से मांग किया कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

वहीं विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए  दरभंगा में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बाधित कर रही है.यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह की सेवा को बिहार में बाधित की गई हो. वही उन्होंने कहा कि बिहार शरीफ के अंदर किस तरह लूटा गया. राम नवमी के अवसर पर हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया.सासाराम में हमारे पूर्व विधायक जवाहर कुशवाहा को जेल के अंदर बंद कर दिया गया. यह अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। इस तरह की स्थिति पैदा कर ये लोग राज्य में दहशत पैदा करना चाहती है.

वहीं उन्होंने कहा कि मणिपुर में एक घटना घटित हुआ है. बिहार में तो ऐसे कई घटनाएं ऐसीं घटी है. जिसमे दलित बेटियों के साथ बलात्कारका हुआ. ताजा मामला बेगूसराय का है. जहां का एक वीडियो सभी ने देखा है. किस तरह से दलित बच्ची के वस्त्र को फारकर चीर हरण किया जा रहा है. वही उन्होंने कहा कि धिक्कार है कुर्सी के लिए समझौता करने वाले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का. इस तरह के कांड में उनकी जवान से आवाज तक नहीं निकल रहा है.

वही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष हर घटना में जाकर के पीड़ित परिवार से मिल रहा है. तो सत्ता में बैठे हस्तिनापुर के धृतराष्ट्र की भूमिका निभाने वाले क्यों नहीं अपने प्रतिनिधि को भेज रहे हैं. क्यों नहीं सच को जानने का प्रयास कर रहे हैं. क्यों नहीं इसका उच्च स्तरीय जांच कराने की हिम्मत कर रहे हैं. अगर उनके अंदर है हिम्मत तो इसकी उच्च स्तरीय जांच करावे. तब जाकर सबके सामने आएगा.ऐसी सत्ता को धिक्कार है जो लोगों की अस्मिता को नहीं बचा सके। महिलाओं की सम्मान को नहीं बचा सके.

संजय मिश्र ,दरभंगा

अगर आपको पसंद है वाटर स्पोर्ट्स तो ..
बिहार के 6 जिलों में वाटर स्पोर्ट्स केन्द्र अक्टूबर से होंगे शुरू

पटना,दरभंगा,बांका, मुंगेर, जमुई, मोतिहारी और पूर्णिया में वाटर स्पोर्ट्स की मिलेगी सुविधा

केंद्रों पर बनेंगे ईको फ्रेंडली घर, स्विस कॉटेज भी होगा उपलब्ध

50 हजार के ठहरने की होगी क्षमता

राज्य में ही हर साल 10 करोड़ रु. खर्च होंगे

20 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा

बिहार  के लोगों को वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेने दूसरे राज्य अब जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पर्यटकों को पटना, दरभंगा, बांका, मुंगेर, जमुई, मोतिहारी और पूर्णिया में वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा मिलेगी. राज्य सरकार ने सात जिलों में आठ जगहों पर वाटर स्पोर्ट्स केन्द्र को मंजूरी दे दी है. इसमें राज्य का सबसे लंबा करीब दो किमी का वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पटना में गंगा किनारे बनेगा. बाकी सभी जगहों पर एक किमी में विकसित किया जाएगा.

यह सब बिहार राज्य पर्यटन निगम द्वारा किया जाएगा. निगम ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है. अक्टूबर तक सभी आठों जगहों पर वाटर स्पोर्ट्स केन्द्र शुरू करने का लक्ष्य है. वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में पैरासेलिंग बोट, मोटर बोट, स्की स्कूटर, 25 सीटर बोट, वाटर स्कीइंग, जेट स्की, काईट सर्फिंग, बनाना राइड्स, स्कूबा डाइविंग, जेटस्की बंपर राइड, कियाकिंग, कश्ती नौकायन और कई साहसिक खेलों का मजा ले सकते हैं.

जिन 8 केंद्रों पर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बनेंगे वहां ठहरने का भी इंतजाम होगा. स्विस कॉटेज व ईको फ्रेंडली घर बनेंगे. यहां 50 हजार लोगों के ठहरने का इंतजाम होगा. स्विज कॉटेज में गर्मी में एसी और ठंड में हीटर का प्रबंध रहेगा. प्रत्येक स्विज कॉटेज डबल बेड का होगा. पर्यटन निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी. प्रत्येक केन्द्र पर कैफेटेरिया और ओपन रेस्टाेरेंट होगा. बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन पार्क भी होगा.

बिहार स्टेट टूरिज्म एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह टूरिज्म एक्सपर्ट अभिषेक तिवारी ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने बिहार से हर साल करीब एक लाख लोग गोवा, अंडमान आदि जगहों पर जाते हैं. करीब 15 करोड़ खर्च करते हैं. बिहार में वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा शुरू हो जाएगी तो करीब 10 करोड़ रुपए राज्य में ही खर्च होगा.

PNCDESK

दरभंगा के प्रभारी मंत्री ने योजनाओं के अनुपालन में कोताही पर जताई नाराजगी
नल जल योजना में अग्निशमन प्वाइंट बनाने के निर्देश

प्रभारी मंत्री  जितेन्द्र कुमार राय ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की

समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री सह दरभंगा जिले के प्रभारी मंत्री  जितेन्द्र कुमार राय ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कई विभागों के अनुपालन प्रतिवेदन संतोषप्रद नहीं हैं. उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि अनुपालन प्रतिवेदन संतोषप्रद हो एवं समय से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.  अनुपालन प्रतिवेदन पूरी निष्ठा से की जाए और इसे गंभीरता से लिया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएँ जब समय पर क्रियान्वित होती हैं, तो जनता में सरकार की छवि बेहतर बनती है.

साल 2022 के 19 मई को दरभंगा के तत्कालीन प्रभारी मंत्री के अध्यक्षता में आयोजित बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी. बैठक में इस पिछली बैठक में लिए गए कई निर्णयों के अनुपालन पर विभिन्न सदस्यों ने असंतुष्टि जाहिर की. बताया गया कि अनुपालन विलम्ब से किया गया है.लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा के दौरान मंत्री, समाज कल्याण मदन सहनी ने कहा कि हाट-बाजार के समीप शौचालय की व्यवस्था की जरूरत है. बैठक में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बहादुरपुर के अंचल कार्यालय के क्रियाकलापों की जाँच कराने की माँग की. उन्होंने अपर समाहर्त्ता (राजस्व) को कमिटी बनाकर जाँच करवाने का निर्देश दिया. मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सुपौल बाजार की सड़क पर नाला निर्माण कराया जाना आवश्यक है.

इससे पहले बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने संभावित सुखाड़ के लिए जिला स्तर पर की गई तैयारी से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इसके लिए चौक-चौराहों पर प्याऊ, चापाकल की व्यवस्था की गई है. अभी तक पी.एच.ई.डी. द्वारा 943 चापाकलों की मरम्मति करायी गयी. जिले में 30 हजार से अधिक सरकारी चापाकल कार्यरत हैं. चापाकल मरम्मति दल क्षेत्र में भ्रमणशील है. जिले में 19 अग्निशमन वाहन कार्यरत है.

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला में कुल – 180 आगजनी की घटना हुई है, जिसमें 12 कच्चा पूर्ण, 11 कच्चा आंशिक, 615 झोपड़ी कुल – 638 गृह क्षतिग्रस्त हुए हैं. अग्नि कांड की घटना में 01 मनुष्य एवं 13 पशु की जान गई है. नगद एवं खाद्यान्न राशि के रूप में 37.32 लाख रूपये वस्त्र, बर्तन क्रय हेतु, 27.93 लाख रूपये एवं गृह क्षति के लिए 2 लाख 47 हजार 700 रूपये वितरित किये गये हैं. इसके साथ ही 814 पॉलिथिन शीट्स उपलब्ध कराए गए हैं.

प्रभारी मंत्री ने नल-जल योजना में अग्निशमन वाहन के लिए पानी प्राप्त करने हेतु प्वाइंट बनाने का निर्देश दिया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अग्निशमन पदाधिकारी से समन्वय कर शीघ्र जलापूर्ति प्वाइंट बनवाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया.  बताया गया कि जिले में 29 जलापूर्ति प्वाइंट कार्यरत हैं.

बाढ़ पूर्व तैयारी से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 14 प्रखण्डों में वर्षा मापक यंत्र कार्यरत हैं, 13 बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें में से 04 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. 397 बाढ़ ऊँचा शरण स्थल (रेज्ड प्लेटफार्म) चिन्ह्ति किया गया है. सम्पूर्ति पोर्टल को अद्यतन किया जा चुका है. बाढ़ आने की स्थिति में संबंधित स्थल के लाभार्थियों को तुरंत मुआवजा राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा. जिले में 172 सरकारी नाव हैं, 593 निजी नाव के मालिकों से एकरार किया जा चुका है. जिला गोदाम में 90 लाईफ जैकेट उपलब्ध है, जिनकी जाँच एन.डी.आर.एफ. द्वारा की जा चुकी है. निजी नाव का फ्रेश निबंधन जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है. पशु चारा एवं पशु दवा के साथ-साथ सभी पी.एच.सी. में आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है.

बैठक में बताया गया कि बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा 17 स्थलों पर, ड्रनेज द्वारा 11 स्थलों पर, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, झंझारपुर-02 द्वारा 02 स्थलों पर एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, निर्मली द्वारा 02 स्थलों पर कुल – 32 स्थलों पर कटाव निरोधक/तटबंध सुरक्षा का कार्य कराये जा रहे हैं. ग्रामीण कार्य विभाग के चारों डिविजन द्वारा यातायात सुविधा बहाल रखने हेतु 33 क्षतिग्रस्त सड़कों में मरम्मति का कार्य कराया गया है.

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत जिले में 01 लाख 95 हजार 15 आवास का निर्माण करवाया गया है, जो लक्ष्य का 97.94 प्रतिशत है. इसी प्रकार आवास प्लस योजना के अन्तर्गत 15 हजार 43 आवास को पूर्ण करवाया गया है, जो लक्ष्य का 94.06 प्रतिशत है. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत 157 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है जबकि 67 आवास पूर्ण कराए गए हैं.

जिलाधिकारी ने बताया कि आंतरिक संसाधन के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में राजस्व वसूली के तहत वाणिज्य कर विभाग द्वारा लक्ष्य के विरूद्ध 72.76 प्रतिशत, निबंधन विभाग द्वारा 109.13 प्रतिशत, परिवहन विभाग द्वारा 90.52 प्रतिशत, खनन विभाग द्वारा 84.23 प्रतिशत, सहकारिता विभाग द्वारा 75.48 प्रतिशत्, नगर निगम द्वारा 115.40 प्रतिशत, नगर परिषद्, बेनीपुर द्वारा 68.41 प्रतिशत, राजस्व विभाग द्वारा 63.23 प्रतिशत, बिजली विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में 91.66 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में 81.30 प्रतिशत, जिला परिषद् द्वारा 106.95 प्रतिशत, वन विभाग द्वारा 48.46 प्रतिशत की राजस्व वसूली की गयी है.

प्रभारी मंत्री के सामने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, हायाघाट के विधायक रामचन्द्र साह, कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भूषण हजारी, बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी,  केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा, अलीनगर के विधायक मिश्री लाल यादव, जिला परिषद् अध्यक्ष रेणु देवी ने विभिन्न समस्याओं को रखा.

संजय मिश्र,दरभंगा