darbhanga – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

चुनावी रण में पान समाज दिखाएगा शक्ति – आई पी गुप्ता
25 हजार मेंबर लाएं और इंडियन इंकलाब पार्टी से एमएलए का टिकट पाएं

चुनावी गठबंधन के खुले हैं रास्ते

संजय मिश्र, दरभंगा

हर बीतते दिन बिहार विधान सभा चुनाव 2025 का परिदृष्य रोचक होता जा रहा है. सालों से बिहार के निवासियों के मन मस्तिष्क में पैठ बनाए दो सियासी गठबंधन के अलावा नए राजनीतिक दलों की एंट्री हो रही है। इस कड़ी में ताजी हवा के झौंके की तरह चुनावी रण में उतरी आई आई पी यानि इंडियन इंकलाब पार्टी लोगों के चित को झकझोर रही है. खास कर पान समाज की उम्मीदें उद्वेलित हो रही हैं। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार 6 जुलाई 2025 को दरभंगा में दिखा.

लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड ऑडिटोरियम में आई आई पी सुप्रीमो आई पी गुप्ता के उद्बोधन से पान समाज (तांती ततवा समूह) के लोग स्पंदित हुए जा रहे थे. त्रिशंकु जैसी स्थिति में पहुंच गए इन समाज के आरक्षण का मुद्दा के लिए अनवरत संघर्ष को नया आयाम देते हुए इनने महसूस किया है कि लक्ष्य खातिर चुनावी रास्ता अख्तियार करना जरूरी है. आई पी गुप्ता ने इसे स्वर देते हुए कहा कि अब तक दूसरों को शक्ति देते आए. संख्या बल और उसकी संचित ऊर्जा का उपयोग अपने लिए क्यों न हो। पान समाज की पटना रैली की धमक पूरे बिहार में गूंजी और सियासतदां ने सुनी आई पी गुप्ता की दहाड़.

दहाड़ की जगह अब ले ली है रणनीति ने बिहार के अन्य हिस्सों की तरह दरभंगा का पान समाज चुनावी मोड में प्रवेश करने को उतावला है. आई आई पी सुप्रीमो आई पी गुप्ता ने कहा कि चुनाव को देखते हुए दरभंगा में समीक्षा बैठक की है. जन संवाद फ्रूटफुल रही. उन्होंने साफ किया कि आई आई पी किसी न किसी गठबंधन का हिस्सा होगी.

पार्टी की नजर दरभंगा जिले के बेनीपुर, बहादुरपुर और हायाघाट विधान सभा क्षेत्र पर रिवेटेड है. नजर टिकना स्वाभाविक है. इन विधान सभा क्षेत्रों में 50 हजार से ऊपर है पान समाज की आबादी. जिले में कम से कम 3 लाख से अधिक है लक्ष्य समूह। गुप्ता ने कहा कि जिले के आठ विधान सभा क्षेत्र में पान समाज की अच्छी खासी आबादी है. करीब 25 हजार से 40 हजार के बीच है यह संख्या. उन्होंने दावा किया कि पान समाज में दरभंगा जिले की एक ढर्रे पर चलती जा रही राजनीति को पलटने की क्षमता है.

अभियान से राजनीतिक पार्टी बनाने तक के सफर का दर्द बयां करते हुए आई पी गुप्ता ने कहा कि अब तक दूसरों को मजबूत बनाने में लगे रहे. आश्वासनों के सिवा क्या मिला? लिहाजा इस बार खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे.सदन में जाकर समाज अपनी आवाज बुलंद करेगा. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के लिए संकल्प को परवान चढ़ाना है. उन्होंने आह्वान किया कि जितना पान का वोटर उतना मेंबरशिप लाएं. 25000 मेंबरशिप टिकट के लिए न्यूनतम अहर्ता होगी. जहां मजबूत हैं उसके लिए 60 हजार मेंबर लाएं और पार्टी का टिकट पाएं.

खुद चुनाव लड़ने के संबंध में आई पी गुप्ता ने पत्ते नहीं खोले हैं. अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला अध्यक्ष किशोरी दास ने कहा कि पान समाज की महत्वकांक्षा से जिले के सियासी बिरादरी में कितनी हलचल मची है इसका आकलन प्रि मैच्योर है लेकिन यहां की मुख्य धारा की पार्टी के लोग सावधान हो गए हैं.

आम जनता प्रगति पार्टी ने दी बिहार में दस्तक
प्रेस मीट कर विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान।

संजय मिश्र
दरभंगा

बिहार में अभी से चुनावी माहौल सुहाना हो गया है। छोटे बड़े कई राजनीतिक दल लोक लुभावन वादों के साथ मैदान में उतरे हैं। वहीं कई पार्टियां बुनियादी मुद्दों पर फोकस कर चुनाव में उतरने की बात कर रही है। आम जनता प्रगति पार्टी ने राज्य में दस्तक दे दी है। शनिवार को दरभंगा में प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी ने बिहार के बुनियादी ढांचे में बदलाव के लिए प्रतिबद्धता जताई। पार्टी ने उद्घोष किया कि फिलहाल पांच बेसिक मुद्दों पर जन समर्थन हासिल किया जा रहा है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

आम जनता प्रगति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह ने खुलासा किया कि बीस विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। 15 अगस्त को सीटों की घोषणा कर दी जाएगी। गठबंधन के लिए सारे विकल्प खुले हुए हैं। महासचिव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति पूर्वी बिहार के कई जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम चला रही है। जो फीडबैक आ रहा है वह निराशाजनक है। वही एमएलए और वही एमपी फिर भी विकास के शोर के बीच मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हर जिले में कार्यकारिणी समिति का गठन करने की प्रक्रिया में है। ये समितियां हस्तक्षेप का रास्ता अपनाते हुए सौ दिनों के भीतर कई समस्याओं के निदान सुनिश्चित करवाएगी।

मिथिला प्रभारी आशुतोष नारायण ने कहा कि तकनीकी आधारित ग्राम स्वराज और रोजगार सृजन के अवसर, बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षा विभाग में लोकपाल गठन, जवाबदेह प्रशासन, महिला सुरक्षा, किसान सेंट्रिक कृषि प्राथमिकता होंगी। दरभंगा के कायाकल्प की योजना पर उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में दरभंगा अकेला शहर है जहां तमाम मुख्य सड़कों पर वन वे यातायात चल रहा है। ये चौंकाता है और हुक्मरानों की संवेदना के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में फुटपाथ, पार्क और महिलाओं के लिए प्रदूषण मुक्त खुली जगह के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि बड़े बड़े अस्पताल हैं लेकिन उसमें डिलीवर करने वाले लोग जनता को सेवा देने के प्रति चेतन शून्य हैं। नतीजतन, इधर के मरीज आज भी महानगरों के अस्पताल में इलाज के लिए धक्के खा रहे हैं। स्वास्थ्य की प्रभावकारी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने याद कराया कि साल 2020 में पार्टी का गठन हुआ। शुरुआत में पार्टी दिल्ली – एनसीआर में सक्रिय रही। अब पार्टी ने दायरा बढ़ाते हुए बिहार प्रदेश में कदम बढ़ाया है। आशुतोष ने कहा कि आम जनता प्रगति पार्टी को पंचायत स्तर तक सुदृढ़ किया जा रहा है।

आरजेडी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की पटना रैली की बढ़ी सरगर्मी
रैली की सफलता के लिए दरभंगा में पार्टी नेताओं का जुटान

रैली में दरभंगा के पार्टी वर्कर्स की होगी सबसे अधिक भागीदारी – कुमार गौरव

संजय मिश्र,दरभंगा

अन्य सियासी दलों की तरह आरजेडी विभिन्न सामाजिक प्रेशर ग्रुप के दवाब की तपिश झेल रही है। सबको पार्टी के सौजन्य से अधिक से अधिक भागीदारी चाहिए.अति पिछड़ा समाज तेजस्वी में सीएम का अक्स देखना चाहता है बदले में ये समाज आरजेडी में अपने बढ़े हैसियत को व्याकुल है। कुछ ऐसे ही स्वर शनिवार को दरभंगा के लहेरियासराय में आयोजित पार्टी समारोह में गूंजते रहे.

तीन मई 2025 को पटना के मिलर स्कूल मैदान में आरजेडी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की रैली होनी है.इसकी सफलता में प्रकोष्ठ के दरभंगा चैप्टर की ज्यादा भूमिका के मद्देनजर ये आयोजन हुआ. अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में हुए इस आयोजन के दौरान हुए मंथन में तेजस्वी को सीएम बनाने का संकल्प लेने में नेतागण एक राय रहे. साथ ही आरजेडी के पावरफुल स्थानों पर इन समाज की यथोचित भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश पार्टी कर्ता धर्त्ता को दिया गया। न बोलकर भी विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों की लालसा कुलाचें मार रही थी। इसको लेकर खदबदाहट साफ दिखी.

आरजेडी के ओल्ड गार्ड मंगनी लाल मंडल ने सवालिया लहजे में हुंकार भरी कि जब वोट हमारा तो राज हमारा क्यों नहीं? उन्होंने दावा किया कि बिहार में अति पिछड़ों की आबादी 36 फीसदी है. उन्होंने आगाह किया कि आखिर ये वोट कहां जा रहा है. कर्पूरी और लालू आज भी गरीबों के मसीहा कहे जाते तो फिर वोट उनसे दूर क्यों जा रहे? इन असहज सवालों में छुपी धड़कन को कार्यक्रम में मौजूद अली अशरफ फातमी जैसे नेता महसूस करते रहे. इसके पीछे के संदेश का वे गुना भाग जरूर कर रहे होंगे.

आयोजक कुमार गौरव मुलायम और संयत दिखे। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी के साथ साथ कुमार गौरव ने पहले तेजस्वी के हाथ मजबूत करने की आवश्यकता की ओर ध्यान दिलाया और इस खातिर पटना रैली को सफल बनाने की पार्टी वर्कर से अपील की। गौरव ने कहा कि पटना रैली में दरभंगा की धमक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा के आइकन तेजस्वी को जब तक सीएम नहीं बना देते तब तक अति पिछड़ा समाज चैन से नहीं बैठेगा.

कार्यक्रम में मौजूद वर्कर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी सहित कई नेताओं ने संबोधन दिया. कार्यक्रम में भरत भूषण मंडल, गोपाल लाल देव, गंगा मंडल, पन्ना यादव, विनोद भगत, भोला सहनी, मुकेश, सुवंस यादव, सुभाष पासवान, रईस अहमद, राजा पासवान, उदय शंकर चौधरी, प्रवीण यादव, सुजीत, रामबाबू लाल देव, हरेराम लाल देव, बिनोद लाल देव, चंद्रिका प्रसाद देव, यास्मिन खातून, स्वाति देव, पूनम मणि शर्मा, रंजना कुमारी समेत सैकड़ों वर्कर मौजूद थे.

हांको रथ, हम पान हैं – का दरभंगा में गूंजा नारा
आरक्षण के हक के लिए सड़क से संसद तक करेंगे संघर्ष – आई पी गुप्ता

पान समाज को मिले 5 लोकसभा और 20 विधानसभा सीट

संजय मिश्र,दरभंगा

सर्वे की सियासत छिटकी तो आरक्षण की तपिश बिहार को अपनी आगोश में लेने को तैयार है. पान (तांती – ततवा) के आरक्षण का संघर्ष तीखा होता जा रहा है. शक्ति प्रदर्शन की श्रृंखला जारी है. रविवार 24 नवंबर को दरभंगा के पोलो ग्राउंड में विशाल सभा हुई. पान नेताओं ने जता दिया कि उनसे छीना गया एस सी वर्ग वाला आरक्षण वापस पाने के लिए उनका समाज दत्त चित है. अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई पी गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए हुंकार भरी कि आरक्षण के हक के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा.

बिहार में चल रही नीतीश की एनडीए सरकार की लानत मलानत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के हुक्मरानों की लापरवाही के चलते अदालत में समाज का हित छिन गया. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत सर्वे में पान की आबादी को 80 लाख से घटा कर 22 लाख दिखाया गया.हांको रथ, हम पान हैं का नारा बुलंद करते हुए आई पी गुप्ता ने कहा कि बिहार में संसद की 5 सीट और राज्य में 20 विधायक की सीट से कम पान समाज को मंजूर नहीं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि ये तोल मोल नहीं है और आरक्षण की लड़ाई इससे प्रभावित नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इसका मकसद है मांग को सड़क के अलावा सदन के अंदर से भी बुलंद किया जाए.

एस सी संवर्ग में प्रवेश और फिर इस अधिकार से वंचित होने का दर्द उनके संबोधन में छलकता रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि पान समाज के कुछ तत्व हैं जो उनके और नीतीश के बीच संवाद में बाधक बने. बावजूद इसके समाज को एकजुट करने का अभियान जारी रहेगा. मार्च 2025 में पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन होगा.

जिला अध्यक्ष किशोरी दास की अध्यक्षता में हुई सभा में दरभंगा प्रमंडल के जिलों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी पान समाज के नेता और लोग पधारे. किशोरी दास ने बताया कि संगठन की सभा का अगला पड़ाव बेगूसराय है.कोई मेरे पीछे आ रहा है – जैसी अनुगूंज बता रही है कि पान समाज के सांगठनिक बिखराव रोकने की कोशिश पर अभी मंथन नहीं है. असल में पान समाज के दूसरे गुट संतोष दास पान की अगुवाई में बिहार पान महादलित कोऑर्डिनेशन कमिटी, पटना की तरफ से पान समाज की समानांतर सभाएं चल रही हैं. 17 नवंबर को दरभंगा के पोलो ग्राउंड में बड़ी सभा हुई थी. उनकी अगली सभा बेगूसराय और अगले साल अप्रैल में पटना के गांधी मैदान में घोषित है.

संतोष दास पान वाला गुट जेडीयू से अपनत्व रखता है जबकि आई पी गुप्ता खुद पहले कांग्रेस में रहे. बाद में कांग्रेस से दूरी बनाई. 17 नवंबर की रैली और 24 नवंबर की रैली में नेताओं के भाषण की अपेक्षाओं के ओवरटोन यही हैं कि पान तांती आरक्षण की इस लपट में या तो बीजेपी झुलसे या फिर सुप्रीम कोर्ट से अदावत मोल ले.

कोसी बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं
झेल रहे विकराल समस्याएं

डीएम ने कहा छूटे हुए पीड़ितों को जल्द मिलेगी बाढ़ राहत राशि

संजय मिश्र,दरभंगा

फोटो सेशन का दौर थम सा गया है. दरभंगा जिले के कोसी बाढ़ त्रासदी के मारे लोगों की पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही. नाम कमा लेने वालों के कल्लरखाने बंद हो चुके हैं. बड़े सार्वजनिक चेहरों का राहत पर्यटन ओझल होते ही स्थानीय सरकारी अमले की मनमानी कोसी के रौद्र बेग से प्रतियोगिता कर रही है. अब वही सरकार हैं लिहाजा अदा ऐसी मानो पीड़ितों को जो टुकड़े फेक दें उसे ही अहसान मान लें लोग.

यह कथा वस्तु किरतपुर प्रखण्ड की है. अधिकारियों की मनमानी से आहत स्थानीय जन प्रतिनिधि बेचारे महसूस कर रहे हैं. अब और नहीं सहेंगे के मनोभाव से लथ पथ मुखिया संघ के सदस्य जुम्मे के दिन दरभंगा डीएम से मिलने आ गए. हकीकत बयां की और उनसे निज पहल की गुजारिश की. डीएम से ही पूछा बाढ़ राहत से वंचित लोगों को राहत कैसे मिले?

मुखिया संघ के किरतपुर प्रखण्ड के प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता जमालपुर के मुखिया अफजाल अली खान ने किया. उन्होंने बताया कि पिछले महीने कोसी नदी का पश्चिमी तटबंध टूट जाने के बाद प्रखंड क्षेत्र के लोगो के बीच भुखमरी की स्थिति है. सरकार के द्वारा दी जाने वाली राहत से क्षेत्र के बड़े हिस्से के लोग वंचित हैं. सीएम की घोषणा के तहत सरकार के द्वारा दी जाने वाली 7 हजार के राशि के लिए प्रखंड स्तर से एक लिस्ट तैयार किया गया. जिसमें अंचल प्रशासन के द्वारा सही लोगों का नाम छोड़ दिया गया है. जितने लोगों का नाम भेजा भी गया उसमें से लगभग आधे पीड़ितों के बैंक खाते में पैसा नहीं आया है.

समस्याएं विकट हैं. किसानों को सरकार के द्वारा फसल क्षति मिलना था जिसका पोर्टल बंद कर दिया गया है. जिसके कारण किसान प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं पर अधिकारी सुनते ही नहीं. बाढ़ आपदा के कारण हजारों परिवार बेघर हैं. जिसमें से आधे अधूरे लोगों को मुआवजा दिया गया. जबकि सैकड़ों परिवार अभी भी वंचित हैं. बाढ़ के कारण क्षेत्र के आधे से अधिक शौचालय टूट गए. लोग खुले में शौच करने को विवश हैं. नतीजतन महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है. बाढ़ के कारण क्षेत्र की अधिकतर सड़कें टूट गई. आवागमन दुरूह है.

मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख ने डीएम से कहा कि प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड प्रमुख कार्यालय को कब्जा कर लिया है. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी की भी शिकायत की. कहा कि बीडीओ जन प्रतिनिधि का उचित सम्मान नहीं करते हैं.

मामले की गंभीरता के संबंध में डीएम राजीव रौशन ने बताया कि किरतपुर मुखिया संघ का प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. समस्याएं मानवीय संवेदना से जुड़ी हैं और जायज हैं. जल्द ही सभी मांगे पूरी की जायेगी. प्रमुख को जल्द कार्यालय उपलब्ध करवाई जाएगी. डीएम ने कहा कि बीडीओ के आचरण की जांच के लिए कमिटी गठित की जा रही है.

मौके पर संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बबन यादव, उपाध्यक्ष फेकन कामती, मुखिया अफजाल अली खान, आदिल, नरेश यादव, नसीम, प्रदीप यादव, रामप्रसाद सदा, कैलू सदा, प्रखंड प्रमुख रणजीत यादव, पंचायत समिति सदस्य गौरी शंकर पासवान, गुलाम रसूल, भिखो राजा, बबीता देवी समेत अन्य जन प्रतिनिधि शामिल थे.

कुछ लोगों की उन्नति पूरे समाज की उन्नति का परिचायक नहीं – बलराम राम
संविधान की आत्मा के प्रतिकूल है एससी के उपवर्गीकरण का सुप्रीम अदालत का आदेश

संजय मिश्र,दरभंगा

अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ दरभंगा के जिला उपाध्यक्ष सह रविदास सेवा संघ दरभंगा के अध्यक्ष बलराम राम ने कहा है कि एससी के कुछ लोगों की उन्नति पूरे समाज की उन्नति का परिचायक नहीं है. सुप्रीम कोर्ट का अनुसूचित जाति में उपवर्गीकरण का आदेश संविधान की आत्मा के प्रतिकूल है. भारत में सन 1935 में ही अनुसूचित जाति को लिस्टेड किया गया.

संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत अनुसूचित जातियों का विवरण है जिसमें राज्यों द्वारा हस्तक्षेप की इजाजत नहीं है. वर्तमान में देश में 1002 अनुसूचित जातियां हैं. सन 1950 में जब भारत में संविधान लागू हुआ तब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को अंबेडकर के प्रयासों से आरक्षण प्राप्त हुआ. आरक्षण की चार श्रेणियां हैं. पहले पॉलिटिकल रिजर्वेशन दूसरा रिजर्वेशन इन एजुकेशन तीसरा रिजर्वेशन इन एंप्लॉयमेंट और चौथा रिजर्वेशन इन प्रमोशन. भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 एवं 16 मूलभूत संवैधानिक अधिकार है जिसके तहत अनुसूचित जाति को शिक्षा और रोजगार में आरक्षण दिया गया. अनुच्छेद 332 में अनुसूचित जातियों को विधानसभा एवं लोकसभा में आरक्षण दिया गया.इसके पीछे समझ थी कि एससी समूह के लोगों को वर्षों तक प्रताड़ित किया गया. इससे उबारने हेतु ऐसी व्यवस्था की गई थी.

बलराम राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त बातें कही हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुसूचित जाति का किसी एक पीढ़ी द्वारा तरक्की कर लेने से पूरे अनुसूचित जाति का तरक्की नहीं हो सकता. अनुसूचित जाति का कोई व्यक्ति अधिकारी बन जाए या राजनीति में ऊंचा पद प्राप्त कर ले तो इससे पूरे समाज का तरक्की हो गया ऐसा नहीं माना जा सकता. अनुसूचित जाति को आरक्षण देने का मूल आधार हिंदू समाज में व्याप्त छुआछूत और सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पिछड़ापन रहा है. आज भी दलित समाज इसका शिकार होता रहता है.

संघ नेता ने कहा कि अनुच्छेद 341 के अनुसार अनुसूचित जाति एक समान समूह को प्रतिबिंबित करता है उसमें विभाजन नहीं किया जा सकता. अनुसूचित जाति समाज में समानता लाने के लिए सकारात्मक उपाय की आवश्यकता है न कि अनुसूचित जाति में उप वर्गीकरण करने की.

गया, भागलपुर, दरभंगा समेत 13 शहरों में शुरू होगी टैक्सी कैब की सेवा
ओला, उबर, रैपिडो की टैक्सी सेवा देने की तैयारी

पटना।। राजधानी पटना में टैक्सी कैब सेवा की सफलता के बाद अब बिहार के अन्य प्रमुख शहरों में भी ओला, उबर, सवारी मिथिला की और रैपिडो जैसी बाइक और टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों की सुविधाएं उपलब्ध होगी. इसके लिए परिवहन विभाग ने संबंधित सभी एग्रीगेटर कपनियों के प्रतिनिधियों को निदेश दिया है.

प्रथम फेज में इन 13 जिलों में शुरु हो जायेगी टैक्सी सेवा

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, मुंगेर, नालंदा, बेगुसराय, रोहतास, कटिहार और किशनगंज जिला में बाइक और टैक्सी सेवा शुरु करने का निर्णय लिया गया है. प्रथम फेज में इन 13 जिलों में बाइक और टैक्सी की सेवा शुरू की जाएगी. वहीं द्वितीय फेज में कुल 25 जिलों में शुरू होगी. शनिवार को परिवहन सचिव द्वारा आई०आई०एम०, बोधगया में परिवहन कार्यालय गया के कार्यों की समीक्षा के दौरान इन सभी एग्रीगेटर प्रतिनिधियों को पुनः निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द टैक्सी सुविधा उपलब्ध कराया जाए.

मोबाइल द्वारा किराये पर टैक्सी की ले सकते हैं सुविधा

एग्रीगेटर सर्विस उपलब्ध होने से किराए पर टैक्सी / CAB का उपयोग करने से उपयोगकर्ता के मन में संशय की भावना नहीं होती है. साथ ही साथ टैक्सी सेवा प्रदाता चिंता एवं संशय से मुक्त रहते हैं कि उनकी वाहन का उपयोग Registered Person के द्वारा किया जा रहा है, अतः यह दोनों (उपयोगकर्ता एवं सेवाप्रदाता) के लिए उपयोगी है. सबसे महत्वपूर्ण है कि इस सुविधा के उपलब्ध होने पर उपयोगकर्ता कहीं भी किसी भी समय अपने मोबाइल के द्वारा किराया पर टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं.

टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए हुई बैठक

टैक्स कैब की सेवा शुरु करने के लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संबंधित जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी एवं टैक्सी कैब सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई. परिवहन सचिव ने संबंधित जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कैब में यूज़ होने वाले वाहनों का कैंप लगा कन्वर्जन कराएं एवं वाहनों का फिटनेस और परमिट दें.

टैक्सी सेवा से यात्रियों की सुविधा के साथ रोजगार का भी होगा सृजन

बैठक में परिवहन सचिव ने निर्देश दिया कि उक्त कंपनियां बिहार के विभिन्न शहरों में अपनी प्रीपेड बाइक और टैक्सी सेवाएं शीघ्र प्रारंभ करें, ताकि राज्य के नागरिक पटना के अलावा अन्य शहरों में भी परिवहन सुविधाओं का लाभ उठा सकें. उन्होंने बताया कि ओला, उबर, सवारी मिथिला की और रैपिडो जैसी कंपनियों की सेवा मिलने से यात्रियों की सुविधा बढेगी एवं रोजगार का भी सृजन हो सकेगा.

सुरक्षित और किफायती यात्रा का मिलेगा अवसर

संजय अग्रवाल ने कहा कि इन सुविधाओं से बिहार के नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का अवसर मिलेगा. वे अब ओला और उबर के माध्यम से अपनी यात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सरल बना सकेंगे. उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं का लाभ पहले से ही पटना में उपलब्ध है और अब यह अन्य शहरों में भी मिलेगा.

पटना के अलावा अन्य जिलों में रेंटल कार सेवा का होगा विस्तार

रेंटल कार सेवा का विस्तार पटना के अलावा गया- बोधगया एवं अन्य जिलों में किया जायेगा. गया जिला राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए विशेष महत्व रखता है. गया जिला स्थित महत्वपूर्ण स्थल-विष्णुपदर मंदिर, महाबोधि मंदिर एवं बौद्धकालीन विभिन्न स्थल (कुर्कीहार) पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिन्दु है. सालों भर गया में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आवागमन होता रहता है.

ऑनलाइन कार रेंटल सेवा से जुड़े कम्पनी टैक्सी बुकिंग और कॉर्पोरेट कार रेंटल सेवाएं उपलब्ध कराते हैं. इस तरह की परिवहन सुविधा काफी सुरक्षित साबित हो रही है. मोबाइल के एक क्लिक पर इसका उपयोग किया जा सकता है. वर्तमान में इस तरह की सर्विस बिहार के राजधानी पटना में प्रदान की जा रही है. सुरक्षित व सहुलियत यात्रा के लिए ऑनलाइन कार रेंटल सेवा काफी महत्वपूर्ण है. देश-विदेश के पर्यटकों, तीर्थयात्रियों सहित एकल यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए ऑनलाइन कार रेंटल सेवा काफी लाभप्रद व सुरक्षित है.

pncb

338 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
सर्वे कार्य में तेजी को राज्य सरकार प्रतिबद्ध

विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, लिपिक एवं अमीन नियुक्त

विशेष समारोह आयोजित कर बांटे गए नियुक्ति पत्र

दरभंगा जिले में 338 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

दरभंगा, 5 जुलाई. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा भू अभिलेख तथा परिमाप निदेशालय बिहार सरकार ने नवनियुक्त सर्वेक्षण कर्मियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में किया. इसका लाइव प्रसारण दरभंगा के पोलो ग्राउंड ऑडिटोरियम में किया गया.

विशेष सर्वेक्षण कार्य के लिए चयनित अभ्यर्थियों में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी 15, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो 27, विशेष सर्वेक्षण लिपिक 30, विशेष सर्वेक्षण अमीन 266 को विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, प्रभारी जिलाधिकारी सह नगर आयुक्त कुमार गौरव, अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास एवं उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद के हाथों बुधवार को नियोजन पत्र वितरण किया गया.

जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला में 338 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र प्रदान किया गया है. जिनमें विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, पंकज कुमार, सुनील मिश्र, सुमित कुमार, मंगल कुमार, महबूब, हैप्पी कुमारी, सुप्रिया , सोनल राज, प्रज्ञा कुमारी, कोमल कुमारी, कुँवरजीत राजा, प्रिंस कुमार, आलोक रंजन आदि शामिल है.

विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के पद के पप्पू कुमार, अमित कुमार, नव्या, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार, गौतम कुमार, प्रेम कुमार, अर्चना, विनीता कुमारी, प्रिया कुमारी, यशवंत कुमार एवं घनश्याम कुमार आदि को नियुक्ति पत्र दिया गया.

विशेष सर्वेक्षण लिपिक पद पर सुजीत कुमार, रूबी कुमारी, स्वीटी कुमारी, अनुपम कुमारी, विनीत कुमार, रमेश कुमार, पप्पू कुमार, रितेश कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, ज्ञान भारती, श्वेता कुमारी, अनिता कुमारी, कंचन कुमारी, रमेश कुमार एवं गौरव कुमार को विशेष समारोह में नियुक्ति पत्र दिए गए.

विशेष सर्वेक्षण अमीन पद के लिए मधुमाला, प्रियंका कुमारी, सविता कुमारी, शालिनी कुमारी, खुशबू कुमारी, आयुषी कुमारी, मधु कुमारी, अनामिका सिंह, रेखा, रीमा कुमारी, विभा कुमारी, रक्षा कुमारी, मोनिका कुमारी, कुमारी ममता यादव, रमेश कुमार चौधरी, शशि रंजन कुमार, शिवम कुमार आदि को नियुक्ति पत्र दिया गया. नियुक्ति पत्र पाकर अधिकारी और कर्मी काफी खुश नजर आए.

इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन को बधाई देते हुए उन्हें अपने पदस्थापन कार्यालय में जाकर सर्वे कार्य को सरकार के निर्देश के आलोक में यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.

दरभंगा से संजय मिश्र की रिपोर्ट

जब जवाब देने में पदाधिकारियों के छूटे पसीने
जिला परिषद की सामान्य बैठक में विभिन्न योजनाएं पारित

टेबल पर लाई गई पूर्व की बैठक की कई योजनाएं संपुष्ट

पूर्व जिप अध्यक्ष को पीना पड़ा कड़वा घूंट

दरभंगा, 5 जुलाई. गुरुवार को जिला परिषद दरभंगा के नव निर्वाचित अध्यक्ष सीता देवी की अध्यक्षता में सामान्य बैठक सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी चित्रगुप्त कुमार ने शुरुआत में अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया. वहीं अध्यक्ष ने सर्वप्रथम बैठक की कार्यवाही सभागार में उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से बारी-बारी निर्धारित बैठक की कार्यावली पर चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया. प्रथम ,द्वितीय, एवं तृतीय कार्यावली पर प्रस्ताव रखते हुए जिप सदस्य धीरेन्द्र मिश्र ने गत बैठक की संपुष्टि पर प्रस्ताव रखा.

उन्होंने (27-12-2023) को संपन्न सामान्य बैठक के प्रस्ताव संख्या 01, 02 एवं 03 को छोड़कर शेष प्रस्ताव को अनुमोदन करने का प्रस्ताव पेश किया. दूसरे कार्यावली पर मिश्र ने प्रस्ताव दिया कि दिनांक 11-09-2023 को सम्पन जिला परिषद के सामान्य बैठक के प्रस्ताव संख्या शून्य को निरस्त किया जाए. जिसमें कथित तौर पर फर्जी योजना सूची कर कार्य पुस्तिका में दर्ज कर दिया गया था. साथ ही 27-09-23 को सम्पन्न जिला परिषद के सामान्य बैठक के प्रस्ताव संख्या एक, दो एवं तीन को निरस्त करने का भी प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा. जिसका जिप सदस्य सागर नवदिया ने समर्थन किया. इस पर चर्चा उपरांत अध्यक्ष की अनुमति से हाथ उठाकर मतदान किया गया. उपस्थित सदस्यों में से बहुमत ने हाथ उठाकर प्रस्ताव को पारित किया.

वहीं दूसरे कार्यावली पर प्रस्ताव रखते हुए अवधेश यादव ने कहा कि 15 वीं वितीय वर्ष 2024-2025 हेतु उपलब्ध वितीय वर्ष-2020-21, 2021-22, 2022-2023 के अवशेष राशि एवं वितीय वर्ष 2023-24, 2024-25 की सम्पूर्ण राशि से योजना चयन के लिए अध्यक्ष का नाम अधिकृत करने का प्रस्ताव दिया. जिसका जिप सदस्य धर्मेंद्र झा ने समर्थन किया. सदन ने बहुमत से इस प्रस्ताव को अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया. सदस्य अमित ठाकुर से षष्टम राज्य वित्त एवं पंचम राज्य वित्त मद में अवशेष राशि से योजना चयन के लिए अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव दिया जिसका हरिमोहन यादव ने समर्थन किया एवं एक स्वर में मेज थपथपाकर एवं हाथ उठाकर सभी पार्षद, प्रमुख ने बहुमत से इस प्रस्ताव को पारित किया.

वहीं जिप सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर ने प्रस्ताव दिया कि जिला परिषद के स्थायी समिति के गठन के लिए अधिकृत करने के लिए अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित किया जाए. जिसे सभी ने एक स्वर में समर्थन देकर बहुमत से इस प्रस्ताव को पारित किया.

सदस्य सागर नवदिया ने अध्यक्ष आवास, जिला परिषद आईबी., बहेड़ा स्थित डाक बंगला के जीर्णोद्धार, मिट्टीकरण, चाहरदीवारी, संपर्क पथ एवं व्यवसायिक भवन के निर्माण एवं शहर के प्रमुख स्थल जेल गेट कोना पर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में अतिक्रमित स्थल पर व्यवसायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा. जिसे बहुमत से पारित किया गया. वहीं शिक्षा विभाग से पूर्व के बैठक में किये गए प्रश्न का अनुमोदन शत-प्रतिशत करने हेतु कतिपय सदस्यों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया. सदस्यों ने भरोसा जताया कि अन्य विभाग इनका अनुकरण करें. स्वास्थ्य, पी एच ई डी, भवन निर्माण, आर डब्लू डी के पदाधिकारियों से तीखा प्रश्न किया गया जिसका जबाब देने में सभी पदाधिकारियों का पसीना छूट रहा था. वहीं जो विभाग के पदाधिकारि बैठक में नहीं आये उनके विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया.

बैठक में जिप सदस्य अमरनाथ ठाकुर, दिनेश राम, नवीन दुबे, सुजाता कुमारी, ललिता झा, ललित नारायण पासवान सहित अधिकांश सदस्य एवं प्रमुख उपस्थित थे. बदले सत्ता समीकरण का असर देखा गया जब पूर्व अध्यक्ष को कई दफा चुप रहने पर विवश कर दिया गया. गैर राजनीतिक स्तर पर चुन कर आए हैं सदस्य. लेकिन कुर्सी नहीं रहने की लाचारगी वाली सियासत खूब दिखी.

दरभंगा से संजय मिश्र की रिपोर्ट

कार्यकर्ता की होगी नैया पार, या चलेगा दबंग राजनेता का सिक्का
मोदी ब्रांड हिंदुत्व से सराबोर समाजवाद खिलखिलाएगा या चलेगा जाति का कार्ड

13 मई को दरभंगा के मतदाता बटन दबा कर लेंगे फैसला

लोगों की चुप्पी सुविचारित, अंडरकरेंट का दे रही संकेत!

दरभंगा,9 मई (संजय मिश्र). बिहार के अन्य हिस्सों की भांति दरभंगा में जातिवादी राजनीति के प्रति आग्रह, सोशल इंजीनियरिंग का बहार, पलटने की राजनीति पर खदबदाहट और हिंदुत्व के परचम का कॉकटेल है. 14 – दरभंगा लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान है. मिथिला का केंद्र होने के कारण सीट तो हाई प्रोफाइल रही है लेकिन अभी हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों वाली सीट जैसी चुनावी टक्कर यहां नहीं है. एक तरफ कार्यकर्त्ता मनोवृति में जीने वाले बीजेपी के सीटिंग एमपी गोपालजी ठाकुर हैं तो दूसरी ओर आरजेडी के ललित कुमार यादव उनसे मुकाबला करने आए हैं. ललित रुआब रखने वाले किसी टिपिकल बिहारी नेता वाली छवि के स्वामी हैं. बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पहली दफा एमपी का चुनाव लड़ रहे.

मिथिला का हृदय माना जाने वाले दरभंगा के इस केंद्रीय लोकसभा सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के सीटिंग एमपी गोपालजी ठाकुर और आरजेडी के ललित कुमार यादव के बीच ही है.

भीषण गर्मी और दोनो ओर से मोटे तौर पर शांतचित्त चुनाव प्रचार के कारण चुनावी विश्लेषण करने वाले पंडित तरह तरह के अर्थ निकाल रहे. कमला और बागमती नदी में 5 बरस में बहुत पानी बह चुका है लेकिन जमीन पर कमोबेश साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय जैसा ही नीरव माहौल है. चुनाव की तपिश परवान चढ़ाने पीएम मोदी की जनसभा हो चुकी है. इसके असर का गुना भाग लगाने दरभंगा में तेजस्वी डेरा जमाए रहे. उन्हें क्या फीडबैक मिला कहना मुश्किल पर पुर्णिया में दिया अपना बयान उन्हें जरूर कुरेद रहा होगा.

सियासत बेशक निष्ठुर होती है.
लेकिन आमजन से ऐसी अपेक्षा नहीं की जा सकती. क्या पलटने की राजनीति से उपजी खदबदाहट मद्धम हुई है? अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जोश क्या इस राजनीति ने कम किया? दोनों रंगत के टॉप लीडर्स सावधान तो होंगे ही. यही वजह है कि चुनावी लोकतंत्र उत्सव का आकार ले इसकी झलक पीएम मोदी के ऑप्टिक्स में दिखी. दरभंगा की जनसभा में उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा को याद करते हुए अयोध्या और मिथिला के संबंध का जिक्र किया. देश के तूफानी दौरों में वे विपक्ष पर धार्मिक आधार पर आरक्षण का कुचक्र रचने का आरोप लगाते हुए लगातार निशाना साध रहे.

बाहरी उम्मीदवारों को अबलम्ब देने का रिकार्ड रहा है दरभंगा लोक सभा सीट को. बिनोदानंद झा, ललित नारायण मिश्र, विजय मिश्र, कीर्ति आजाद सरीखे लोग यहां का प्यार पाने में सफल रहे. लेकिन विकास पुरुष ललित नारायण मिश्र के अलावा अन्य लोग अपनी चमकदमक दिखाने में ही मगन रहे. लोगों को महसूस हुआ कि स्थानीय उम्मीदवार हों तो वे दुख दर्द जानें. पिछली दफा की तरह इस बार भी स्थानीय उम्मीदवार वाले राजनीतिक बिंब का जोर है.

आरजेडी उम्मीदवार की प्रोफाइल —
ललित कुमार यादव छह बार विधायक बने हैं. दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. महागठबंधन सरकार में मंत्री हुए. पत्नी शिव कुमारी यादव का साथ है. पुत्र विजय प्रकाश यादव आस्ट्रेलिया से उच्च शिक्षा प्राप्त हैं. दूसरे पुत्र हैं विनय प्रकाश यादव. तीन पुत्रियां हैं. अस्मिता यादव वकील हैं तो स्मृति यादव पत्रकार. तीसरी पुत्री हैं खुशबू यादव. माता भूली देवी और पिता गणेश यादव का आशीर्वाद को अब तक की सफलता का राज बताते हैं ललित. सार्वजनिक जीवन यात्रा में भाई धनवीर यादव और स्वर्गीय गुलाब यादव का संग मिला.

बहनें गुलजार देवी और पूनम देवी समाजवादी धारा के रुझान वाले परिवारों में ब्याही गई. ललित का जन्म – 01 – 01 – 1966 को हुआ. माता जानकी, राजा सलहेस और अंबेडकर जैसे व्यक्तित्व से अनुप्राणित हैं. समता मूलक समाज का सपना को यथार्थ में उतारने में लगे रहने का दावा करते हैं.

जन्म स्थान और ग्राम तारडीह है. बाबा जीवछ यादव की छत्रछाया में रह कर प्राथमिक विद्यालय, तारडीह से प्राथमिक शिक्षा ली. माध्यमिक शिक्षा – बलुवाही हाई स्कूल से हुआ. इंटर के लिए आर के कॉलेज, मधुबनी गए. दरभंगा के मारवाड़ी कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक किया. एल एन मिथिला यूनिवर्सिटी से समाज शास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की. छात्र राजनीति में वे सक्रिय रहे. अस्सी के दशक में अंबेडकर जयंती मनाई जिसने ललित की ओर सबका ध्यान खींचा. दरभंगा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से 1995 में पहली बार विधायक बने. क्षेत्र की जनता का विश्वास है जिस कारण वहीं से अभी तक विधायक हैं.

बीजेपी के सीटिंग एमपी की प्रोफाइल –

गोपालजी ठाकुर दरभंगा जिले के बिरौल इलाके के ग्राम पड़री के निवासी हैं. पत्नी का नाम चंदु ठाकुर है. पुत्र केशव कुणाल और पुत्री का नाम कुमारी कोमल है.

गोपालजी को जमीन से उठा हुआ नेता माना जाता है. अर्बन और एलिट नेता की छौंक तो लेस मात्र नहीं उनमें. दरभंगा के पुराने पत्रकार आज भी उन दिनों को याद करते हैं कि गोपालजी बतौर कार्यकर्त्ता बीजेपी की प्रेस विज्ञप्ति देने मीडिया दफ्तर जाया करते थे. वर्ष 2019 में वे पहली दफा सांसद बने तो शुभकामना देने वाले विरोधी दलों के स्थानीय नेताओं ने एक स्वर से कहा था कि ये नेता नहीं बल्कि एक कार्यकर्त्ता की विजय है. अब गोपालजी पर ही छोड़ा जाना चाहिए कि वे पीछे मुड़ कर विपक्षी नेताओं के उस उद्गार को याद करें और महसूस करें कि उनकी भावनाओं के अनुरूप सांसद ने लोक व्यवहार किया या नहीं!

गोपालजी का कहना है कि मोदी वाली विकास की गारंटी के अलावा 5 साल तक सघन जनसंपर्क में बीता उनका समय उनकी पूंजी है. उसका फायदा मिलने का वे दावा करते. मुश्किल से लोकसभा क्षेत्र का कोई पंचायत बचा हो जहां वे न गए हों. दिल्ली प्रवास से जैसे ही फारिग होते वे दरभंगा के किसी गांव में जन संपर्क करते पाए गए.

पाग, मिथिला पेंटिंग वाले अंग वस्त्र और मखाना की माला पहनाना उनकी पहचान बन गई है. इन उत्पादों का वे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते. तीनों ही उत्पाद को व्यापक फलक दिया. दिल्ली, पटना और दरभंगा में .. शायद ही कोई दिन बीता हो जब सांसद द्वारा कोई अहम व्यक्ति इन उत्पादों से सम्मानित न किए गए हों. अह्लादपूर्वक सम्मान देने के क्रम में दरभंगा के विकास के लिए किसी प्रोजेक्ट खातिर स्मारपत्र सौंपना एजेंडा का हिस्सा होता. सांसद का यकीन है कि उनके कारण तीनों ही उत्पाद की आपूर्ति करने वाले मोटे तौर पर एक लाख से अधिक व्यक्ति सीधे या परोक्ष लाभान्वित हुए हैं. एक प्रकार से गोपालजी ने इन उत्पादों की ब्रांडिंग, कॉटेज इंडस्ट्री बनने और प्रसार में 5 सालों तक सतत सहायक की भूमिका निभाई है.

पिछली दफा यानि साल 2019 लोकसभा आम चुनाव में दरभंगा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर के सामने आरजेडी के उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी जोर आजमाइश कर रहे थे. सिद्दीकी को 318689 वोटर्स ने पसंद किया जबकि जीतने वाले गोपालजी ठाकुर में 586668 वोटर्स ने आस्था जताई. बीएसपी के उम्मीदवार मुख्तार को 11255 वोट मिले. निर्दलीय सगुनी राय को 13774 मत मिले. दिलचस्प है कि नोटा के खाते में 20468 वोट आए. जबकि 514 वोट रिजेक्ट हुए.

अब गौर करते हैं अन्य आंकड़ों की ओर. मतगणना के तमाम राउंड में बीजेपी उम्मीदवार आगे रहे. पोस्टल बैलेट में से सिद्दीकी को 1204 वहीं गोपालजी को 1655 वोट मिले.

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों का ब्रेकअप और भी रोचक है. गौरा बौराम में सिद्दीकी को 53006 जबकि ठाकुर को 83691 वोट हासिल हुए. बेनीपुर में सिद्दीकी को 48395 वहीं गोपालजी को 107212 मत मिला. अलीनगर गृह क्षेत्र है सिद्दीकी का. लेकिन यहां उन्हें 56076 जबकि ठाकुर को 91084 वोट मिले. दरभंगा ग्रामीण से मौजूदा (2024) आरजेडी उम्मीदवार विधायक बनते आ रहे हैं लेकिन 2019 में आरजेडी के सिद्दीकी को इस विधानसभा क्षेत्र में 53369 वोट मिले जबकि ठाकुर को 88340 वोट मिले. दरभंगा नगर विधानसभा क्षेत्र से सिद्दीकी को 53803 मत आए वहीं गोपालजी को 104208 वोट मिले. बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में सिद्दीकी को 52836 जबकि गोपालजी ठाकुर को 110478 वोट मिले. आंकड़ों की दास्तान संकेत करती है कि जब संसद के लिए चुनाव हो तो वोटर्स का रुझान अलग होता है.

आरजेडी प्रत्याशी को कई समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है. पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ने की मनोवैज्ञानिक बाधा से जूझ रहे. माय समीकरण वाले कई नेता यहां की सांसदी की ललक रखते हैं. इनमें पूर्व में एमपी रह चुके, पूर्व में उम्मीदवार रह चुके और नई पीढ़ी के कुछ महत्वाकांक्षी नेता शामिल हैं. ललित को उन्हें मनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी है. इन तीनों श्रेणी के नेता और उनके समर्थक किस हद तक माने कहना मुश्किल. इन समर्थकों के एक हिस्से पर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का रंग चढ़ने की खबर है.

उधर, दलित सियासत भी गरमा गई है. दलितों को आरजेडी से खास एतराज नहीं रहा पर पहले के प्रकरणों के कारण ललित यादव से नापसंदगी है. कई जाति समूह खास कर पासवान समुदाय पर इसका असर देखा जा रहा है. गठबंधन सरकार रहने के बावजूद पिछले डेढ़ साल में दरभंगा और मधुबनी जिले की सीमा में उन पर हुए जुल्म ओ सितम को वे भूलना नहीं चाहते. वे याद दिलाते कि उन त्रासद पलों में किसी ने उन्हें नहीं पुचकारा. समूह के समझ रखने वाले कई अगुआ बीते दशकों की – दलितवाद की कीमत पर पिछड़ावाद – वाली नैरेटिव को याद करने लगे हैं. रोचक है कि सीपीआई(एमएल) आज ललित के साथ खड़ी है और चुनाव प्रचार कर रही है. वही एमएल जो उस दौर में इस नैरेटिव के खिलाफ संघर्ष करती रही. अभी तो तमाम वाम दलों के नेता इतने मुखर हैं मानो आरजेडी के प्रचार अभियान की इनने कमान ले ली हो.

दरभंगा एम्स के मुद्दे को गठबंधन दलों के नेता उठा रहे. खास कर वाम दलों के नेता. पर आरजेडी उम्मीदवार या उनके करीबियों में इस रणनीति पर दृढ़ निश्चय का अभाव दिखता है. उन्हें अहसास है कि इस मुद्दे पर चर्चा से वो सवाल भी खड़ा हो जाएगा कि डीएमसीएच ग्राउंड वाले एम्स निर्माण स्थल को क्यों बदला गया ?

एक तरफ भगवती सीता की अराधना की बात करते हैं ललित कुमार यादव तो दूसरी तरफ माता सीता के लिए असहनीय कुवचन कहने वाले आरजेडी नेता उनके चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं. दरभंगा के निवासियों को 13 मई का बेसब्री से इंतजार है.