darbhanga zila parishad – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अरुणा झा बनी जिला परिषद उपाध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
जनसुराज खेमे में खुशी, समर्थक उपाध्यक्ष की जीत से जिप में मजबूत पकड़ का मंसूबा

संजय मिश्र, दरभंगा।। जन सुराज की समर्थक कही जाने वाली अरुणा झा दरभंगा जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं. पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार अम्बेडकर सभागार में जिला परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान 36 निर्वाचित जिला परिषद सदस्य उपस्थित हुए. अन्य सदस्यों के लिए 1 घंटे का इंतजार किया गया लेकिन निर्धारित समय तक केवल 36 सदस्य ही उपस्थित रहे. उसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी.

इसके लिए निर्धारित 10 मिनट का समय तय था जिसमें केवल एक सदस्य अरुणा झा क्षेत्र सं-36, तारडीह ने अपना नामांकन दाखिल किया. जिलाधिकारी ने नामांकन पत्र की समीक्षा के उपरांत अरुणा झा को जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया एवं जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.

जीत के बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अरुणा झा ने जीत का श्रेय सभी जिला परिषद सदस्यों को दिया. उन्होंने कहा कि समर्थक सदस्यों की चट्टानी एकता, संघर्ष एवं लंबे न्यायिक प्रकिया के बाद यह ऐतिहासिक जीत मिली है. उन्होंने अध्यक्ष सीता देवी और सभी सदस्यों को जीत समर्पित करने की बात कही. विकास को गति प्रदान करना लक्ष्य बताया.

इस संघर्ष के सूत्रधार कहे जाने वाले जिप सदस्य धीरेन्द्र मिश्र “सीतल” एवं अवधेश यादव ने अरूणा झा को जिला परिषद् उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए बधाई दी.

जिप सदस्य सागर नवदिया ने कहा जिला परिषद में पूर्व उपाध्यक्ष के भ्रष्टाचार के काले साम्राज्य का अंत हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमे में झूठी गवाही देकर 2 सदस्यों को जेल एवं 16 सदस्यों पर मुकदमा करवाने की मुख्य साजिशकर्ता पूर्व उपाध्यक्ष रहीं. उनकी हालत ऐसे हो गयी कि चुनाव मैदान से पीठ दिखाकर भाग खड़ी हुई.

चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिप सदस्य हरिमोहन यादव, धर्मेंद्र झा, ललित पासवान, दिनेश राम, अमरनाथ शर्मा, अमित ठाकुर, धीरज झा, अजय यादव, पूनम मणि शर्मा, सुमित्रा देवी, आशा देवी, फूलबाबु लालदेव, हकीकुल, हबीबुल्लाह हाशमी आदि उपस्थित थे.

सदस्यों के उद्गार से इतर इस जीत ने सियासी पंडितों का ध्यान खींचा. कुछ समय पहले अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई सीता देवी की जीत का सेहरा जन सुराज ने लिया था. और अब उपाध्यक्ष का पद. हाल ही में दरभंगा में जन सुराज की जंबो बैठक हुई जिसमें तमाम प्रमुख दलों के कई नामचीन चेहरे देखे गए.

आखिरकार जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर लग गया अविश्वास प्रस्ताव
कयासों को लगा विराम, 12 जनवरी की बैठक में होगा घमासान

14 जिप सदस्यों ने पेश किया अविश्वास का प्रस्ताव

संजय मिश्र, दरभंगा

पर्दे के पीछे .. दिनों से चल रही सियासी गतिविधियों का पटाक्षेप 4 जनवरी 2024 को हो गया. 12 जनवरी को तय बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के भाग्य का फैसला हो जाएगा. उन पर गुरुवार को लगे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी. दोनों पक्ष की तैयारियों को देख संभावना है कि आरोप प्रत्यारोप के तीखे तीर चलेंगे.

तारडीह प्रखंड के जिला परिषद सदस्य लाल कुमार सिंह के नेतृत्व में कुल 14 सदस्यों ने अविश्वास पत्र पर हस्ताक्षर किया है. जिन सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर हस्ताक्षर किया है उनमे लाल कुमार सिंह,अजय कुमार यादव, समता कुमारी,विभा देवी,आशा देवी,पुनम मणि शर्मा,छेदी साहु, नन्दकिशोर झा,गुणेश्वर ठाकुर, फरहत हैदर,दिलीप कुमार यादव, सुनीता यादव,रूही प्रवीण,नवीन कुमार दुबे शामिल हैं.

अविश्वास प्रस्ताव पत्र में कुल 7 बिंदुओं का जिक्र करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है. अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर आरोप लगाया गया है कि जब से ये लोग पदभार ग्रहण किए हैं कोई भी अधिकारी अथवा कर्मी जिप सदस्यों को सम्मान नहीं करते हैं. इनके कार्यकाल में जिला परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है जिनको रोक पाने में ये असफल हैं. इनके कार्यकाल में जिला परिषद की बैठक में पारित प्रस्ताव का समय पर अनुपालन नहीं करवाया जा रहा है.

अधिकांश विभागीय अधिकारी ना तो जिला परिषद की बैठक में आते हैं और ना ही बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन ही भेजते हैं. यह उनकी असफलता को दर्शाता है. इनके कार्यकाल में जिला परिषद के आंतरिक स्रोत से आय में ना तो अपेक्षित वृद्धि हुई है और ना ही उसको बढ़ाने हेतु कोई समुचित प्रयास किया गया है. सदस्यों ने आरोप लगाते हुए आगे कहा है कि इनके कार्यकाल में जिला परिषद की महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण होता रहा लेकिन उसे रोकने हेतु कोई प्रयास नहीं किया गया. यहां तक कि अभी तक जिला परिषद की सभी भूमि का सीमांकन नहीं कराया गया है.इनके कार्यकाल में जर्जर डाक बंगलों के जीर्णोद्धार एवं विकास हेतु कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिला परिषद के नए डाक बंगले को बनाने के लिए कोई पहल नहीं की गई. सरकार से राशि प्राप्त रहने के बावजूद जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निर्माण नहीं कराया जा रहा है.

पिछले कई दिनों से अविश्वास प्रस्ताव पर हो रहे चर्चाओं के बाजार पर विराम लगाते हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लगा दिया गया है. अविश्वास प्रस्ताव के तुरंत बाद ही जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी प्रतिभा रानी ने अध्यक्ष के निर्देश पर 12 जनवरी 2024 को 11 बजे पूर्वाह्न में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु बैठक भी बुलाई है. इस संबंध में सभी जिप सदस्यों को पत्र भी जारी कर दी है.