Darbhanga mo – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दरभंगा में गोपालजी ठाकुर ने किया नामांकन
मोदी की गारंटी की धमक के आगे सब बेहाल – गोपालजी ठाकुर

संजय मिश्र, दरभंगा।। गुरुवार 18 अप्रैल 2024 को दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया. उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया.

इससे पहले सिटिंग एमपी और BJP प्रत्याशी गोपालजी दरभंगा के मनोकामना मंदिर एवं श्यामा मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद सांसद एनडीए के हजारों समर्थकों एवं आम जनता के साथ रोड शो करते हुए लहेरियासराय समाहरणालय पहुंचे. गोपालजी के प्रस्तावक के रूप में बीजेपी नगर विधायक संजय सरावगी और बिहार सरकार के मंत्री सह जेडीयू विधायक मदन सहनी प्रत्याशी के साथ उपस्थित रहे. नामांकन के दौरान बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी की मौजूदगी रही.

नामांकन रोड शो के दौरान लोगों ने जगह जगह सांसद पर पुष्पवर्षा एवं माला देकर स्वागत किया एवं अग्रिम जीत की बधाई दी. एनडीए कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी के ज़िंदाबाद के नारे लगाते रहे.

नामांकन के पश्चात मेडिकल मैदान में आयोजित आशीर्वाद सह नामांकन सभा में गोपालजी के उत्साहवर्धन के लिए प्रदेश के तमाम एनडीए नेता शरीक हुए. चिलचिलाती गर्मी के बावजूद संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सो से आए महिला एवं पुरुष नेताओं के संबोधन को उत्सुक थे .

जनसभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, बिहार के मंत्री मदन सहनी, हरि सहनी, मधुबनी सांसद अशोक यादव, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, क्लस्टर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश कुमार, नगर विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक विनय चौधरी, गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद सुनील चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, लोकसभा प्रभारी उमेश चंद्र कुशवाहा, पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित एनडीए के दर्जनों पार्टी पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे.

जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने आरजेडी के परिवारवाद पर निशाना साधा . उन्होंने कहा कि आरक्षण का झूठा राग अलापने वाली आरजेडी सिर्फ अपने परिवार के लोगों के लिए आरक्षण चाहती है. उन्होंने कहा कि दरभंगा में महागठबंधन के प्रत्याशी की काली करतूत और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ किया गया करतूत किसी से छुपा नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद पर भ्रष्टाचार का आरोप कांग्रेस के कार्यकाल में सिद्ध हुआ था और उनको जेल भेजने का श्रेय राहुल गांधी को दिए. सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य का तेज गति से विकास हो रहा है. आम लोगों तक सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है. भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी पर देश को पूर्ण भरोसा है. उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए इस लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी चालीस सीट के साथ देश भर में चार सौ से अधिक सीट जीतेगी. चौधरी ने दावा किया कि गोपालजी ठाकुर पिछली बार से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी के विकास कार्यों की दुनिया कायल है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 25 करोड़ गरीबों को गरीबी के कुचक्र से बाहर लाने में सफल हुई है. गरीबों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है. जिस सामाजिक न्याय के नारे को लोग वर्षों से सुनते आ रहे थे, उसे मोदी सरकार ने साकार किया है. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के रूप में बने श्रीराम मंदिर से मां जानकी का मिथिला गौरवान्वित है.

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार को बीमारू राज्य बनाने और जातिवाद की आग में झोंकने का श्रेय लालू प्रसाद को जाता है. अपने पारिवारिक राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए लालू यादव ने बिहार में जातीय उन्माद का सहारा लिया . पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब बिहार परिवारवाद की जमींदारी और भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है. बिहार अब प्रगति के पथ पर तेज गति से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दरभंगा के प्रत्याशी आतंक के द्योतक रहे हैं. उन्होंने अपने मंत्रित्वकाल में कई घालमेल किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी के जंगल राज में इनकी मुख्य भूमिका थी.

जेडीयू महासचिव सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की बीते दस वर्षों में किए गए विकास सिर्फ ट्रेलर है, विकास का पिक्चर अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश की डबल इंजन से सभी क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हो रहा है. गोपालजी भाजपा, जेडीयू, लोजपा, हम, रालोमो के संयुक्त प्रत्याशी हैं. गोपालजी चार लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे.

दरभंगा सांसद सह भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मूलभूत विकास से वंचित दरभंगा व मिथिला के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय लिखा गया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की योजनाओं का लाभ देश के हर पात्र नागरिक तक पहुंचा है, और उसे वह सुविधा मिली है.