darbhanga aims – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दरभंगा एम्स के मुद्दे ने बिगाड़ा सियासी बिरादरी का स्वाद
गांधी जयंती के दिन दरभंगा सांसद बैठे अनशन पर

सीएम नीतीश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

कहा शोभन चिन्हित स्थल के 24 किसानों ने किया है केस

सत्ताधारी जमात के स्थानीय नेताओं में खलबली

संजय मिश्र,दरभंगा

इंडिया में गांधी जयंती के दिन सादे समारोह होते.. रश्मि आयोजन का चलन है. वातावरण में सहज शांति की अनुभूति होती है. दरभंगा में सोमवार को प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर हुए समारोहों में ऐसी शीतलता तो रही. लेकिन बिहार के सत्तारूढ़ सियासी जमात के लोग जब लहेरियासराय टावर पर स्थापित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे तो शांत.. सौम्य अभिव्यक्त होने की जगह उनके बॉडी लैंग्वेज में आवेश नजर आया. नीरव हो गांधी के योगदान को याद करने के बदले दरभंगा एम्स का मुद्दा उनके बोल वचन से रह रह कर निः सृत होता रहा. ये कैसी बेचैनी? विस्मय होना स्वाभाविक!

उधर इसी जगह से कमोबेश 10 किलोमीटर दूर शोभन के बाई पास से नीचे धसते.. नदी की तरफ कहीं पानी तो कहीं दलदल से दिखने वाले खेतों के बाध के बीच बने मंच पर बिहार के विरोधी दल बीजेपी के नेता अनशन पर बैठ गए. लोगों में कौतुक है पर वे चुप्पी साधे हैं. उन्होंने जाना है कि ये अनशन दरभंगा एम्स के लिए है.

फिसलते  शोभन एम्स स्थल पर ही अनशन की ठानी दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर ने. वे कहते दुनिया देखेगी कि महत्वाकांक्षी एम्स निर्माण प्रोजेक्ट के लिए गढ्ढे वाली जमीन दे दी है नीतीश सरकार ने. जाने या अनजाने गोपालजी ठाकुर का ये निर्णय क्या  शोभन स्थल को अहमियत और पवित्रता तो नहीं दे रहा! लड़खड़ाते बोल.. डीएमसीएच एम्स स्थल पर ज़िद्द से पीछे हटते कदम तो नहीं! शोभन एम्स स्थल के 24 किसानों का डीएम कोर्ट में केस करने से बंधी आस में ओज कितना! सवाल ही सवाल. नागरिकों के मन में मची हलचल से जुड़े सवाल.. बीजेपी से और उससे बढ़ कर बिहार के सत्तारूढ़ खेमा से. बीजेपी का राज्य सरकार से और बिहार सरकार के दलों के केंद्र सरकार और दरभंगा सांसद से त्वरित पलटवार. मीडिया का दोनों सियासी खेमों से. कभी मीडिया सवाल में उलझ जाता कि अभियंता समंदर और नदी में बड़े पुल बना लेते तो शोभन में एम्स क्यों नहीं ! नागरिकों की सिसकी पूछते पूछते रुक सी जाती कि वही अभियंता डीएमसीएच के मिट्टी भरे हुए स्थल पर एम्स निर्माण क्यों नहीं कर सकते ? ये सवाल मीडिया राज्य के सरकारी नेताओं से नहीं पूछता. पहले बीजेपी पूछती थी पर वो.. कहीं बन जाए.. से बढ़ते हुए .. शोभन में उपयुक्त और विकसित स्थल देने की मांग पर आ टिकी है. ऐसा कौन सा वेस्टेड इंटरेस्ट जुड़ा है शोभन एम्स स्थल से जो सब अपस्यांत हो रहे हैं.

नागरिकों के मन में कौंधते सवाल अपनी जगह.. लेकिन दरभंगा सांसद ने गांधी जयंती के अवसर पर गड्ढे वाले स्थल पर अनशन शुरू कर दिया है. उनका साथ देने बड़े बड़े इलाकाई नेता पहुंचे. इस खबर की एक तस्वीर में खाली खेत है जहां दूर में कम से कम तीन बिजली के खंभे दिख रहे बायपास सड़क की ऊंचाई से कम ऊंचे प्रतीत हो रहे. अनशन स्थल पर मंच के सामने बैठी अधिकांश महिलाओं वाली तस्वीर के ऊपरी हिस्से से दूर क्षितिज में आपको धार दिख रहा होगा.

खलबली तो मची हुई है तमाम खेमों में. जो बातें पहले बयानबाजी तक सीमित थीं वो अब अनशन पर जा पहुंची है. नीतीश सरकार के खिलाफ बयानबाजी बीजेपी की तरफ से होती थी तो जवाब वाम दलों खास कर माले की तरफ से आता. आरजेडी और जेडीयू नेता आम तौर पर सुषुप्त रहते. उन्हें लगता कि ये मुद्दा प्रचंड मुद्दा बन पाएगा या नहीं. जैसे ही एमएसयू और मिथिलावादी पार्टी के नेताओं ने डीएमसीएच परिसर स्थित मेडिकल ग्राउंड (ओरिजनल एम्स निर्माण साइट) पर कई दिनों तक अनशन किया, सियासी दलों के कान खड़े हुए. एमएसयूओ के दो सदस्य जेल गए.. कइयों को नाजुक हालात में अस्पताल में भर्ती किया गया. इस अनशन के दौरान भाषणों में मेडिकल लॉबी पर प्रहार किए गए थे. अनशन समाप्त हुआ कि अगले ही दिन माले नेता नागरिक मंच के बैनर तले धरना पर बैठ गए. वाम दल एम्स मामले में इतने सक्रिय पाए जाते मानो बिहार महागठबंधन ने उन्हें इस मुद्दे की जिम्मेदारी आउटसोर्स कर दी हो. जैसे ही मेडिकल लॉबी की चर्चा होती है माले अतिशय सक्रिय हो जाती.

मुख्य धारा की पार्टियों को लगा कि एमएसयू ने आम लोगों का ध्यान खींचा है तो वे साकांक्ष हुए. सांसद गोपालजी ठाकुर ने प्रेस मीट कर 2 अक्टूबर से अनशन की घोषणा कर दी. घोषणा होते ही माले के भरोसे बैठे आरजेडी और जेडीयू के नेता सुरफुराए. गोपालजी ठाकुर के अनशन की ताप कम करने और उसके असर को प्री-एम्प्ट करने 1 अक्टूबर को ही शोभन के पास भरौल में अनशन करने गठबंधन के नेता पहुंच गए. इस दफा आरजेडी और जेडीयू के स्थानीय बड़े नेता उस अनशन में शरीक हुए. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी पहुंचे जिनके बड़े नेता प्रेमचंद मिश्र शोभन एम्स स्थल का कड़ा विरोध करते रहे हैं. जेडीयू के विधायक भी पहुंचे जिस पार्टी के 20 सांसद एम्स को दरभंगा के बदले सहरसा की तरफ शिफ्ट करने की मांग से संबंधित पत्र पीएम मोदी को लिख चुके हैं.

गोपालजी ठाकुर ने बिहार सरकार के दरभंगा एम्स विरोधी नीति, वादाखिलाफी, दरभंगा एम्स निर्माण हेतु उपयुक्त जमीन उपलब्ध नही कराए जाने एवं बार बार स्थल बदल राजनीति करते हुए बाधा उत्पन्न करने के विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा चिन्हित शोभन एकमी बायपास (मौजा-बलिया) में कथित 30 फीट गड्ढे वाली भूमि पर अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया. बीजेपी के अनशन स्थल पर नेताओं ने नारे लिखी तख्तियां ले रखी थी. उनके संबोधन हुए.

सांसद ने कहा कि बिहार सरकार दरभंगा में एम्स निर्माण हेतु 200 एकड़ भार मुक्त जमीन, फोर लेन सड़क कनेक्टिविटी, बिजली, पानी, सीवरेज सहित कई अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में ही अधिकारिक सहमति दे चुकी है. जिसके बाद 15 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 1264 करोड़ की लागत से 750 बेड वाले एम्स की कैबिनेट स्वीकृति दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार बिहार में दूसरा एम्स नही बने इसको लेकर षड्यंत्र रचते हुए वादाखिलाफी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज जनता को गड्ढे वाली जमीन की असलियत का पता चल गया है और राज्य सरकार की एम्स विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है.

सांसद ने कहा कि एम्स के मानक अनुरूप जमीन भारत सरकार को दिए बिना ही गठबंधन के नेता एनओसी की बात कर रहे हैं. ये हास्यास्पद है, निम्न स्तर की राजनीति है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार दरभंगा एम्स निर्माण में सबसे बड़ी बाधक है. बीते आठ वर्षों से आठ करोड़ मिथिलावासी को एम्स के नाम पर राज्य सरकार व उनके नुमाइंदों ने दिग्भ्रमित कर ठगने व गुमराह करने का कार्य किया है.

सांसद ने आरोप लगाया कि 30 फीट गड्ढा वाले सिर्फ 113 एकड़ की घोषणा कर 150 एकड़ जमीन देने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है. और बिना 36 एकड़ रैयती भूमि का अधिग्रहण किए हुए मिट्टीकरण एवं बाउंड्री के नाम पर राज्य सरकार द्वारा कागजी टेंडर का ढोंग किया गया है. उन्होंने कहा कि बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार को शोभन एकमी के बीच मौजूद गड्ढे वाली जमीन की हकीकत से दरभंगावासी को अवगत कराने का अनुरोध किया था परंतु नीतीश कुमार इस गड्ढे वाली जमीन से पूरी तरह अवगत हैं. इसीलिए वह खुद कई बार पत्रकार बंधु को आमंत्रण देने के वाबजूद भी इस स्थल पर आने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं. उन्होंने कहा बिना किसी तथ्य पूर्ण जानकारी के महागठबंधन सरकार व उनके नेता, मंत्री और प्रवक्ता ओछी राजनीति व अनर्गल बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं.

बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने आरोप लगाया कि भू एवं मेडिकल माफिया को संरक्षण देने वाली सरकार दरभंगा एम्स को ठंडे बस्ते में डाल चुकी है.बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम ने कहा कि दरभंगा एम्स को लेकर मुख्यमंत्री पलटी मार वाली भूमिका अपना रहे हैं.मधुबनी सांसद अशोक यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार दरभंगा एम्स निर्माण नहीं चाह रहे है, ग्रीनफील्ड लैंड के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है तथा दरभंगा एम्स को अटकाने, लटकाने एवं भटकाने का कार्य किया जा रहा है.

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मोदी सरकार दरभंगा एम्स निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है, उपयुक्त जमीन मिलने के साथ ही एम्स निर्माण शुरू हो जाएगा.केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि बिहार के महगठबंधन सरकार के दरभंगा एम्स विरोधी मानसिकता को मिथिला की जनता जान चुकी है और आने वाले चुनाव में इन्हे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी.

हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार उपयुक्त जमीन दे और छलपूर्ण नीति को त्याग कर एम्स निर्माण में सहयोग करें.पूर्व मंत्री व राजनगर विधायक (मधुबनी) ने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण में राज्य सरकार सहयोगात्मक रवैया अपनाए और सभी बुनियादी सुविधा के साथ अविलंब जमीन दे.बिस्फी विधायक (मधुबनी) हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि महागठबंधन सरकार के मुखिया नीतीश कुमार मिथिलावासी के प्रति संवेदनहीन है, विकास विरोधी नीति के साथ दरभंगा एम्स निर्माण के सबसे बड़े विरोधी हैं. पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि नीतीश कुमार संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार चुके हैं. दरभंगा एम्स में बाधा बनकर आठ करोड़ मिथिलावासी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं.बीजेपी जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि दरभंगा एम्स में बिहार सरकार की नीति के विरूद्ध जबरदस्त आक्रोश है और आम जनता इस अनिश्चितकालीन अनशन को ऐतिहासिक बना राज्य सरकार को करारा जवाब देगी.मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा ने दावा किया कि दरभंगा एम्स को लेकर राज्य सरकार की मानसिकता को मिथिला की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी, आने वाले चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होना तय है.

मौके पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैजनाथ चौधरी, पूर्व सैनिक परिषद दरभंगा के अध्यक्ष प्रेम झा, मिथिला राज्य निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम मोहन झा सहित कई समाजसेवियों ने दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर द्वारा किए जा रहे अनशन का भरपूर समर्थन किया और लोगों से सहयोग हेतु सार्वजनिक अपील की. मौके पर पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, लोकसभा प्रभारी रामकुमार झा, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, झंझारपुर जिला (सांगठनिक) के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव सहित कई कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. बीजेपी नेता प्रतिपक्ष के मेडिकल माफिया पर लगाए आरोप में दम है तो नागरिकों के मन को ये सवाल जरूर मथेगा कि मेडिकल लॉबी सरकार के अकबाल को इस तरह श्रीहीन बना सकता है क्या ?

दरभंगा एम्स पर थम नहीं रहा हलचल,दरभंगा के सांसद मिले राज्यपाल से
कहा- एम्स बचाने को करें पहल

एक बारिश ने खोल दी डीएमसीएच के उद्धार की पोल

संजय मिश्र,दरभंगा

शनिवार को दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर ने पटना में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की. उनसे आग्रह किया कि दरभंगा एम्स के जल्द निर्माण पर पहल करें. उधर एक दिन की कड़क बारिश ने उन लोगों की पोल खोल कर रख दी है कि एम्स को प्रस्तावित मौलिक साइट से भगाने के बाद डीएमसीएच का कायाकल्प हो जाएगा. बारिश से कॉलेज ही नहीं बल्कि अस्पताल के तमाम वार्ड पानी से उपलाने लगे. मरीज भागने लगे और उन्हीं लोगों को कॉलेज के क्लास ठप करने की नोटिस निकालने पड़े जो एम्स को भगाने के अगुआ लोगों में शामिल हो गए.

सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े संस्थानों की दुर्दशा से राज्यपाल को उन्होंने अवगत कराया. सांसद के साथ बीजेपी नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह और कुणाल सिंह भी मौजूद रहे. सांसद ने राज्यपाल से कहा कि दरभंगा एम्स मिथिला और नेपाल के करोड़ों लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक वरदान साबित होगा. लेकिन बिहार सरकार के असहयोगात्मक रवैया एवं अटकाने, लटकाने एवं भटकाने वाली नीति के कारण इसका निर्माण कार्य वर्षों से लंबित पड़ा है. फुटबाल की तरह कभी इधर तो कभी उधर वाली स्थिति बना दी गई है.

उन्होंने राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट करते हुए मिथिला क्षेत्र के करोड़ों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015-16 के आम बजट में बिहार में दूसरे एम्स निर्माण को मंजूरी दिया था. और 15 सितंबर 2020 को दरभंगा में 1264 करोड़ की लागत से 750 बेड वाले एम्स निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दिलाई. केंद्रीय कैबिनेट के स्वीकृति से अगले 48 महीना के भीतर इसका निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया था. एम्स के कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा दरभंगा एम्स में निदेशक का भी पदस्थापन कर दिया गया है.

सांसद ने उन्हें बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एम्स निर्माण हेतु डीएमसीएच की 300 एकड़ जमीन में से 200 एकड़ भूमि पर एम्स बनाने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट से स्वीकृति देते हुए जमीन केंद्र को हस्तांतरित कर दिया गया. लगभग 14 करोड़ की लागत से प्रथम फेज में 75 एकड़ जमीन पर मिट्टी भराई एवं पुराने भवनों को तोड़ने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है. एम्स निर्माण की दिशा में अग्रेतर कारवाई के लिए जनवरी 2023 में केंद्रीय टीम इस जमीन का निरीक्षण करने आई तो कुछ दिन बाद ही बिहार के मुख्यमंत्री अपने समाधान यात्रा के दौरान इसके स्थल परिवर्तन की घोषणा कर इसका निर्माण प्रारंभ होने से पहले इसको अधर में लटका दिए.

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के सीएम राजनीतिक द्वेष एवं मिथिला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रखने के उद्देश्य से दरभंगा एम्स को अटकाने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने राज्यपाल को ध्यान दिलाया कि दरभंगा एम्स के साथ और बाद में घोषित अन्य सभी राज्यों में एम्स बनकर तैयार हो चुका है. उन्होंने राज्यपाल से दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करवाने का अनुरोध किया.सांसद ने राज्यपाल को दरभंगा आकर तमाम संस्थानों की दुर्दशा का खुद से अवलोकन करने की गुजारिश की.

दरभंगा एम्स ने बढ़ाई सियासी दलों की धड़कन
सकपकाए सत्तारूढ़ दलों के नेता उतरे सड़क पर

केंद्र पर लगाया एम्स प्रोजेक्ट को लटकाने का आरोप

दरभंगा सांसद के खिलाफ लगे नारे

संजय मिश्र,दरभंगा

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

सीएम नीतीश ने मामले में कहा कि हमने एम्स का सारा काम करा दिया था. केंद्र से मिलकर सारी बात हो गई थी. पहले DMCH में निर्माण की बात थी पर वहां बनाने की स्थिति नहीं थी तो शोभन में जगह देखा गया. शोभन में स्थित जगह सबसे बेहतर है. सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार के दिमाग में कुछ और बात होगी. कुछ अच्छा काम करने की बात कहेंगे तो कुछ सुनेंगे नहीं. नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आगे ये लोग हटेंगे तब जाकर अच्छा काम होगा. उन्होंने कहा कि उस जगह को मीडिया भी जाकर देखे. वहां रास्ते को फोरलेन करने की भी तैयारी चल रही है. दरभंगा के अस्पताल को भी बेहतर किया जाएगा.

कुछ ही समय पहले डीएमसीएच परिसर में हो रहे दरभंगा एम्स के निर्माण को रूकवाने में सफल होने पर जिनके होठों पर मुस्की आई वे आज सड़कों पर हैं. सियासी नफा नुकसान से ओत प्रोत होकर जिनने दरभंगा नगर को मिले स्वर्णिम अवसर को गंवाने जैसे आत्मघाती कदम उठाए उन्हें क्या मालूम कि उनकी उस समय की कुटिल सियासी मुस्कान इतने कम दिनों तक बरकरार रहेगी. सोमवार 12 जून 2023 को वे प्रखर प्रदर्शन तो करते दिखे लेकिन उनके चेहरे की श्रीहीन कांति बताती रही कि वे सांसत में हैं और उनकी मनोदशा हताश खिलाड़ी सी है.

और वे लोग जो तब तक दरभंगा एम्स निर्माण की उपलब्धि बटोरने को अपने प्रयास का स्वाभाविक हकदार मानते रहे वे अमूल्य चीज हाथ से फिसल जाने पर मन मसोस कर रह गए.. आज वे कुटिल सियासी मुस्कान से सराबोर हुए जा रहे. दरभंगा के नागरिक सदमे के गर्त में समा गए ये देख कर कि इस सियासत के स्थानीय पात्र इतने निष्ठुर हुए कि अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेने में कोई संकोच नहीं आई. बरास्ते एपीएम … शोभन के गहरे नदी क्षेत्र में तब एम्स बनाना भाग्य विधाताओं ने तय माना.

शुरुआत आरजेडी के भोला यादव ने की. एपीएम परिसर की वकालत की. सिलसिला आगे बढ़ा. लेकिन वे सड़क पर उतरने को मजबूर हैं. सोमवार के प्रदर्शन का नेतृत्व सत्ताधारी जेडीयू के जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने किया. उनका साथ आरजेडी के जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने दिया. तमाम वाम दल के नेता का संग उन्हें मिला. प्रदर्शनकारी अंबेडकर पार्क से लहेरियासराय टावर तक गए जहां मार्च सभा में तब्दील हो गई.

गोपाल मंडल ने कहा कि दरभंगा के शोभन में एम्स निर्माण पर केंद्रीय टीम ने जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें प्रस्तावित स्थल को अनुपयुक्त बताया है. उन्होंने खीज उतारते हुए आरोप लगाया कि ये रिपोर्ट उस जगह पर एम्स निर्माण नहीं होने देने की साजिश है. उन्होंने बीजेपी को कोसते हुए कहा कि साजिश के पीछे एक केंद्रीय मंत्री का हाथ है. गोपाल मंडल ने उद्घोष किया कि एम्स निर्माण में आ रहे अरचन के खिलाफ दरभंगा जिले में राजनीतिक लड़ाई तेज की जाएगी.

आरजेडी जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री ने शोभन में एम्स निर्माण के लिए 200 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ 309 करोड रुपए मिट्टी एवं घेराबंदी के लिए आवंटित किया. टेंडर भी निकला. उसके बावजूद एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार स्थल को अनुपयोगी बता रही है. वाम नेताओं ने अपने चिर परिचित शैली में उद्गार व्यक्त किए. श्याम भारती ने कहा कि इस मुद्दे पर महागठबंधन में शामिल दलों की ओर से 15 जून को व्यापक स्तर पर प्रदर्शन होगा. बैजनाथ यादव ने मौके पर आरोप लगाया कि दरभंगा के सांसद शोभन में एम्स निर्माण में अड़ंगा डाल रहे हैं. सभा को संबोधित करने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अली अशरफ फातमी भी पहुंचे. दरभंगा से लोक सभा का टिकट पाने के लिए व्याकुल.. इन दिनों बागी तेवर अपनाने वाले फातमी को अपनी सिविल इंजिनियरिंग की पृष्ठभूमि याद आई. उन्होंने दावा किया कि शोभन का प्रस्तावित स्थल एम्स निर्माण के सभी मापदंडों को पूरा करता है.

सभा को सुभाष चौपाल, राम नरेश यादव, राजीव चौधरी, इस्मत जहां, मृदुला राय, उदय शंकर चौधरी, अमरेश यादव, भोलू यादव, यास्मीन खातून, दिनेश झा, गणेश महतो, नीरज कुमार, नंदलाल ठाकुर, नियाज अहमद, आर के सहनी आदि ने भी संबोधित किया.

ऐसा नहीं कि एम्स के मुद्दे पर मुख्य धारा के राजनीतिक दल ही रोटी सेंकते रहे हैं. हैरानी होगी कि शपथ खा कर चिकित्सक बनने वाले लोग भी इस हमाम में नंगे हो गए. डीएमसीएच के डाक्टरों का एक तबका एम्स विरोध की राजनीतिक धूरी का हितैषी बन गया. बजाप्ता प्रेस बयान जारी कर डीएमसीएच परिसर में एम्स निर्माण को रूकवाने और दूसरी जगह ले जाने की वकालत करने लगे. कहने लगे कि डीएमसीएच को बचाएंगे.. इसका उद्धार करवाएंगे. डीएमसीएच परिसर में एम्स निर्माण तो रुक गया लेकिन डीएमसीएच का कितना उद्धार हुआ? डीएमसीएच के नालियों में मृत नवजात क्यों मिलते हैं?

लोगों में आम चर्चा है कि ताकतवर जमीन माफिया लॉबी और चिकित्सा व्यवसाय लॉबी डीएमसीएच परिसर में एम्स निर्माण रूकवाने खातिर सत्ताधीशों पर असर डालने में कामयाब रहा. इनकी नजर डीएमसीएच परिसर की जमीन अतिक्रमण करने पर बनी रहती है. नेताओं के उद्गार सियासी खलबली की वजह बता रहे. आम जन की चुप्पी उन्हें सता रही. जाहिर है सियासतदां गोलबंदी करेंगे.. पर गम में डूबे और व्यग्र आम जन क्या सोच रहे ?