darbbhanga – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

और अब .. हायाघाट प्रमुख लपेटे में
लटकी अविश्वास की तलवार

11 जनवरी को होगी अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक

पंचायत समिति सदस्यों को रिझाने की कवायद शुरू

संजय मिश्र,दरभंगा

सियासी गतिविधियों की बदलती करवट मौसम की अनिश्चितता को पीछे छोड़ने को व्यग्र है. दरभंगा जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास के प्रस्ताव से जो सिलसिला शुरू हुआ वो प्रखण्ड प्रमुखों को बेचैन करने लगा है. बहादुरपुर प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की गरमी थमी नहीं कि अब हायाघाट प्रखण्ड प्रमुख इसके लपेटे में हैं.मंगलवार को हायाघाट प्रखंड प्रमुख सीता देवी के खिलाफ 7 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास का प्रस्ताव पेश कर दिया है. प्रखंड क्षेत्र के श्रीरामपुर से पंचायत समिति सदस्य लीला देवी एवं सिधौली की पंचायत समिति सदस्य अशरफुन निशा के के नेतृत्व में प्रस्ताव दिया गया. प्रस्ताव को 7 पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन हासिल हुआ है.

प्रस्ताव में प्रखंड प्रमुख सीता देवी पर कई आरोप लगाए गए हैं. पत्र में खुल कर कहा गया है कि सीता देवी पंचायत समिति सदस्यों का विश्वास खो चुकी हैं. कहा गया है कि पंचायत राज अधिनियम से प्रदत्त शक्तियों का सही इस्तेमाल नहीं होने के कारण अधिकारी और उनके कर्मी बेलगाम हो गए हैं. प्रखंड में जनसुलभ माहौल नहीं है. इतना तक कि पंचायत समिति सदस्यों का कद्र नहीं किया जाता है. प्रखण्ड में बिचौलियों की चलती है. सीता देवी के अभी तक के कार्यकाल में राशन कार्ड बनबाने, स्वास्थ्य सेवा मिलने और एकीकृत बाल विकास योजना का लाभ पाने में भी लोग परेशान हो गए हैं.

पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव के आलोक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति हायाघाट अमित कुमार ने अपने पत्रांक 3 दिनांक 2 जनवरी 2024 के मार्फत प्रखंड प्रमुख सीता देवी एवं सभी पंचायत समिति सदस्य को अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी दे दी है. बीपीआरओ ने अपने पत्र के द्वारा सभी आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा है कि प्रखंड प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 11 जनवरी 2024 को 11 बजकर 30 मिनट पर विशेष बैठक आयोजित की जाएगी. अमित कुमार ने बताया कि लीला देवी के नेतृत्व में 7 समिति सदस्य के हस्ताक्षर से प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है. तिथि निर्धारण प्रखंड प्रमुख के अधिकार में आता है. इसलिए उनके निर्देश पर 11 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाई गई है.

हायाघाट प्रखंड में 17 पंचायत समिति सदस्य हैं. अपने ऊपर व्यक्त अविश्वास के संबंध में पूछे जाने पर प्रमुख सीता देवी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी उन्हें मिली है. वे हर चुनौती के लिए तैयार हैं. विपक्षियों की उम्मीद धरी की धरी रह जाएगी. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष की तरफ से पंचायत समिति सदस्यों को रिझाने की कवायद शुरू हो चुकी है.

महागठबंधन सरकार के रहते गरीबों पर हो रहे जुल्म
आपराधिक घटनाओं में न्यायसम्मत कार्रवाई और न न्याय होता हुआ दिख रहा – नेयाज अहमद

पुलिस रवैए से क्षुब्ध इंसाफ मंच का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ग्रामीणों पर लादे गए मुकदमें वापस लेने  नामजद अभियुक्तों क़ो गिरफ्तार किया जाए

दरभंगा जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. घटना के दौरान और फिर पुलिस कार्रवाई में गरीब ही पिस रहे हैं. न्याय होता हुआ कहीं से नहीं दिख रहा है. ये बातें इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद ने सोमवार 12 दिसंबर 2022 को कही. वे दरभंगा के पोलो ग्राउंड में चल रहे बेमियादी धरना को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में जिले से दो मंत्री रहते हुए भी गरीब पीड़ितों के आंसू पोछने वाले कोई नहीं हैं. ऐसे में एसएसपी के समक्ष धरना देने के अलावा कोई चारा नहीं है.

वक्ताओं ने बताया कि रजवाड़ा कांड में प्रशासन ने अपनी गलती छिपाने के लिए 74 दलितों को मुजरिम बनाकर गरीबों के साथ नाइंसाफी की है. आगाह किया गया कि महागठबंधन सरकार में गरीबों के सवाल पर चुप्पी खतरनाक है. न्याय के सवाल पर पुलिस प्रशासन पहल नहीं करता है तो 15 दिसंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रदर्शन होगा.

बताया गया कि मनीगाछी थाना कांड संख्या 177/22 (नेहरा ओपी अंतर्गत रजवाड़ा) में वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई हो. आरोप लगाया गया कि पुलिस ने झूठे कंफ्सेशनल बयान का सहारा लिया. फंसाए गए भाकपा(माले) नेताओं मकसूद आलम, अशोक पासवान और भारत ठाकुर व अन्य को बरी किया जाए. उधर बिरौल थाना कांड संख्या 149/22 देकुलीधाम के 7 महीने पहले अपहृत हुए कृष्ण कुमार शर्मा की बरामदगी नहीं हुई है. मांग की गई कि कमतौल थाना कांड संख्या -148/2022 एवं 150/2022 में ग्रामीणों पर लादे गए मुकदमें वापस लेने और दलित हत्या कांड कमतौल थाना 149/2022 के नामजद अभियुक्तों क़ो गिरफ्तार किया जाए.

दरभंगा सदर थाना कांड संख्या 145/22 का उद्दभेदन करते हुए तमाम अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की भी मांग की गई. कमतौल थाना कांड संख्या 237/22 धारा 363, 376 और 506 में पुनः पर्यवेक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की जाय. सिहवाड़ा थाना कांड संख्या 171/22 में भी न्याय किया जाए. इसी तरह महिला थाना कांड संख्या 66/22, केवटी थाना कांड संख्या 371/22, बहेड़ी थाना कांड संख्या 291/220, महिला थाना कांड 77/22, सिमरी थाना कांड संख्या 175/21 और सदर थाना कांड संख्या 395/22 में इंसाफ हो.

भाकपा(माले) और इंसाफ मंच के  बैनर तले चल रहे इस धरने में पीड़ित परिवारों के कई सदस्य शामिल हैं.धरना का नेतृत्व नेयाज अहमद, किसान महासभा के जिला सचिव धर्मेश यादव, लक्ष्मण पासवान, भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य शिवन यादव, विनोद सिंह, इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अकबर रजा देवेंद्र साह कर रहे हैं. धरना स्थल पर त्रिवेणी यादव, रंजीत यादव, विजय यादव, मो गुलाब, रघुनन्दन दास, ललिता देवी, शिला देवी, सावित्री देवी और मो जावीर हुसैन उपस्थित थे.

संजय मिश्र,दरभंगा