dakbangala – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

रामनवमी पर राज्यपाल, सीएम नीतीश और बिहार भाजपा के दिग्गज नेता एक मंच पर दिखे
रामनवमी पर राजधानी में  गूंजा ‘जय-जय सियाराम’ जय श्री राम

फूलों और गुलाब जल की होती रही बारिश

मीठापुर की झांकी रावण का दरबार को लोगों ने किया पसंद

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा की आरती उतारी. इस दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा नेता मौजूद रहे जिन्होंने शोभायात्रा का अभिवादन किया. रामनवमी पर बिहार में खास बात देखने को मिली. भगवान राम की आस्था में बिहार के पक्ष-विपक्ष के नेता एक मंच पर साथ खड़े नजर आए. भगवान श्रीराम की आरती के दौरान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे. डाकबंगला चौराहा और आसपास का क्षेत्र गुरुवार की शाम ‘जय जय सियाराम’, ‘जय श्रीराम, बजरंग बली की जय’ आदि के जयघोष से गूंजता रहा. राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाम में विभिन्न मोहल्लों से निकली शोभायात्रा की आरती उतारी और अभिनंदन किया.

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा के नेतृत्वकर्ताओं को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. आयोजन समिति ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया. उन्होंने रामनवमी की शुभकामनाएं भी राज्यवासियों को दीं. मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री मनसुख भाई दलसानिया, नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. इनके साथ ही, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक सह पूर्व मंत्री नितिन नवीन, अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू, विधायक संजीव चौरसिया, अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय मयूख, मेयर सीता साहू, पूर्व विधान पार्षद किरण घई, लाल बाबू प्रसाद व अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह,राजीव रंजन यादव ,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सतीश राजू ,विकास कुमार सिंह और आनंद श्रीवास्तव  आदि ने शोभायात्रा का अभिवादन किया.

मीठापुर की ओर से विशाल झांकी निकाली गई जिसका नेतृत्व राजीव रंजन यादव ने किया, मीठापुर की झांकी में राम रावण युद्ध और रावण दरबार में नर्तकियों के नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया.  गुरुवार की शाम डाकबंगला की ओर आने वाली हर सड़क शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से पटी रही. आयोजन स्थल पर सबसे पहले लोहानीपुर की शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया. पूरे रास्ते श्रद्धालुओं के ऊपर गुलाब जल और पुष्प वर्षा होती रही. 50 से अधिक शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों से निकली. पुनाईचक, लोदीपुर, कंकड़बाग, बोरिंग रोड, मीठापुर, राजाबाजार सहित 30 से अधिक मोहल्लों से शोभायात्रा घोड़ा-ऊंट, ढोल-बाजा, बैंड, डीजे आदि के साथ निकली.

मीठापुर की झांकी में रावण दरबार का दृश्य

श्रद्धालुओं को झांकी में प्रभु श्रीराम और बजरंग बली के बाल रूप सबसे ज्यादा आकर्षित किया. विभिन्न स्वरूपों के माध्यम से श्रीराम की मर्यादा, पराक्रम आदि को दर्शाया गया. 20 फीट के हनुमान जी के स्वरूप के साथ लोग सेल्फी लेने के लिए आपाधापी करते रहे. प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, बजरंग बली के साथ शंकर भगवान और लव-कुश के स्वरूप भी शोभायात्रा को भक्तिमय बना रहे थे. झांकी में नेपाल से अयोध्या गई शिला की आकृति भी दिखी. शोभायात्रा की आरती बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर उतारी गई. शंखनाद और बड़े-बड़े डमरू की ध्वनि श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा रही थी. रामनवमी का यह आयोजन राजधानी के भजन श्रद्धालुओं को मोहित करने वाले थे.

PNCDESK