Dakaiti – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार में अब तक की सबसे बड़ी डकैती!
आरा में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ के गहने लूटे, पुलिस के हाथ खाली

आरा. बिहार में अपराधियों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है. सोमवार को भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलरी शोरूम पर अब तक की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया. हथियारों से लैस 7 बदमाशों ने बेखौफ होकर करीब 25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी व हीरे के गहनों की लूट की और फरार हो गए.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह 10:15 बजे अपराधी ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे. गार्ड और कर्मचारियों को गनप्वाइंट पर लेकर उन्होंने शोरूम में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया. विरोध करने पर सेल्समैन रोहित कुमार को बेरहमी से पीटा, जबकि गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज ठाकुर की लाइसेंसी रायफल छीन ली. इसके बाद अपराधियों ने दोनों फ्लोर पर धावा बोल दिया और महंगे गहनों से शोकेस खाली कर दिए.

CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन हंट

लूट के दौरान शोरूम में लगे CCTV कैमरों में अपराधियों की हरकतें कैद हो गईं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बदमाश ने मास्क पहन रखा था, जबकि बाकी बिना नकाब के थे. लूटपाट के बाद अपराधी बड़ी चालाकी से छपरा की ओर भाग निकले. सोचने वाली बात यह है कि डकैती उस इलाके में हुई है जहाँ पैदल चलना भी भारी भीड़ के कारण मुश्किल होता है. डकैती में शामिल सभी अपराधी कम उम्र के हैं और कॉलेज स्टूडेंट दिख रहे हैं.

4 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता – 2 अपराधी गिरफ्तार, लूट के गहने बरामद

शाम होते-होते पुलिस को बड़ा ब्रेकथ्रू मिला. बड़हरा थाना की पुलिस बबुरा छोटी पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर छह संदिग्ध भागते दिखे. पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे डोरीगंज की ओर फरार होने लगे.

पुलिस ने पीछा किया और अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैरों में गोली लगी और वे पकड़े गए. उनकी पहचान विशाल गुप्ता (सारण) और कुणाल कुमार (सोनपुर) के रूप में हुई है.इनके पास से दो पिस्टल, 10 कारतूस, पल्सर बाइक और लूटे गए करोड़ों के गहने बरामद हुए हैं.

अभी भी 5 अपराधी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है. लोग यह सोचकर सहमे हुए हैं कि आखिर बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या पुलिस अपराधियों के सामने लाचार हो चुकी है? क्या दिनदहाड़े हुई 25 करोड़ की यह लूट पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा साबित होगी? सवाल यह भी है कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 30 CCTV लगने के बाद भी अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे फरार हो जा रहे हैं. सवाल यह उठता है कि क्या CCTV काम नही करता है या फिर CCTV के नाम पर ऐसे ही पैसे का बंदरबाट कर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है CCTV के दिखावे पर सुरक्षा का ताना-बाना चल रहा है.

तीन घरों में धावा, पुजारी के घर हथियार के बल पर डकैती
कच्छा बनियान गैंग के डकैतों का आतंक

फुलवारी शरीफ, अजित : पटना में 16 दिनों के अंदर कच्छा बनियान गिरोह के डकैतों ने कुछ दिनों के अंतराल पर लगातार तीसरे घर में डकैती की वारदात का अंजाम दिया है. डकैती की यह वारदात गिरोह के लोगों ने वैसे घरों को बनाया अपना निशाना जो गांव से बाहर सुनसान में नए-नए मकान बना है. चिपुरा मनोहरपुर कछुआरा में हुई डकैती के वारदात को पुलिस सुलझा भी नहीं पाए थे कि परसा बाजार थाना क्षेत्र के छतना गांव के बाहर बने नए मकान को डकैतों ने अपना निशाना बनाया है.

बुधवार की आधी रात परसा बाजार थाना के छतना गांव में करीब दस से बारह की संख्या में रहे डकैतों के दल ने घावा बोल दिया. गांव में घुसे डकैतों ने तीन घर को निशाना बनाया मगर वहां कुछ नही मिला तब एक पूजारी के घर में प्रवेश कर डकैती की बड़ी वारदात को अंजात दे डाला. घर में घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर सब को अपने कब्जे में करते हुए कोने कोने की तलाशी लेते हुए घर में रखे गहने जेवरात एवं नगद रूपया लूट कर निकल गये. पेटी बक्सा अलमारी सबको तोड़कर गहने जेवर और नगद रुपए ले लिए. जाने के क्रम में घर के लोगों का मोबाईल फोन ले लिया और घर से कुछ दूर पर उससे फेंक दिया. घटना की जानकारी सुबह परसा बाजार थाना को मिली. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई. पुलिस ने अपराधियों की खोज में खोजी कुत्ते को बुलाया. मौके पर डीएसपी एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी पहुंच कर छानबीन किया. अपराधियों का दल छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर गया था.

घटना के बारे में बताया जाता है कि छतना गांव के दक्षिण छोर पर स्व कम्मत सिंह के बोरिंग के समीप सुनील कुमार, शिवबालक महतो शिवम कुमार पंडित का घर है. सभी घर अभी कुछ माह पहले ही बने हैं और कुछ मकान में अभी काम चल ही रहा है. सुनील कुमार कुरथौल शिव बालक महतो पटना में सीडीए कॉलोनी मे रहते हैं और अभी अपना मकान बनाया है मगर गृह प्रवेश नहीं किया है. वहीं पास में पूजारी शिवम कुमार ने मकान बनाया है जहां वह पत्नी विधा बेटी अनुष्का सात वर्ष आकांक्षा दस वर्ष और तीन साल का एक बेटा सत्तयम के साथ रहते हैं. बीती रात एक दर्जन की संख्या में अपराधियों का दल घर में प्रवेश कर गया. अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही घर के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में कर लिया और बच्चों को एक कमरे में एवं बड़ों को एक स्थान पर कर दिया. उसके बाद घर के कोने कोने की तलाशी लेते हुए घर में रखे डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात एवं नगद रूपया चालीस हजार ले लिया. डकैतों ने घर में बना खाना भी खाया. करीब एक घंटे तक घर में अपराधियों का दल सब को कब्जे में लेकर डरा धमका कर किमती समान समेटता रहा. गृह स्वामी की माने तो डकैतों ने सब को धमकी दिया कि अगर हल्ला करोगे तो काट कर जान मार देंगे. इस कारण सभी डर से चूप चाप रहे. जेवरात और नगद लेकर जाने के क्रम में अपराधियों ने सब का मोबाईल फोन ले लिया और बाद में घर से कुछ दूर पर उससे फेंक दिया. सुबह गृह स्वामी ने घटना की जानकारी परसा बाजार थाना को दिया. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया. मौके पर परसा बाजार के प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार एवं पुलिसकर्मी सुनील कुमार पहुंचकर मकान के अगल-बगल खेतों में बिखरे सामान को दिखा. धान के खेतों में ताला टूटा हुआ भी फेंका हुआ था. पुलिस ने अपराधियों की टोह में खोजी कुत्ते को बुलाया.मौके पर डीएसपी सदर टू एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी पहुंचे और अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए आस पास के इलाके में तालाशी अभियान चलाया.पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
गांव से दूर धान के खेतों के बीच बना रहे हैं नए-नए मकान. शिवम कुमार पंडित जी शिव महतो सुनील कुमार बढई मिस्त्री के पास ही झून्नी सिंह का भी मकान बन रहा है. झून्नी सिंह के मकान का भी ताजा तोड़ा गया था लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला. जहां नए-नए मकान बन रहा है वहां कम्मत सिंह का बोरिंग है और वहां आने जाने का कोई रास्ता भी नहीं है. वहीं पास में अपना मकान बना रहा है धनंजय बढई मिस्त्री ने बताया कि जितने भी मकान है किसी का रास्ता नहीं है सभी अभी धान के खेत के मेड़ और आड़ी से होकर वहां पहुंचते हैं. गौर तलब हो कोई 1 जुलाई को चिपुरा में एक मकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. 3 जुलाई को इसी चंवर में मनोहरपुर कछुआरा मे जदयू पटना के उपाध्यक्ष के मकान में भी भीषण डकैती की वारदात का अंजाम कच्छा बनियान गिरोह के लोगों ने ही दिया था. 16 दिनों के अंदर जो तीन बार दांतों को कक्षा बनियान की रॉकेट कितने अंजाम दिया है वह सभी मकान गांव से दूर नया-नया बने हैं. सभी मकानों में डकैती को एक ही अंदाज में अंजाम दिया गया है.

डकैती में पंडित जी के 3 साल के बेटे के गर्दन पर रख दिया दबिया (धारदार हथियार )

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में छतना गांव के बाहर नया मकान बने पंडित जी शिवम कुमार के घर में घुसे डकैतों ने उनके 3 साल के बेटे के गर्दन पर रख दिया दबिया (धारदार हथियार) और मां पिता को बेबस कर बंधक बनाकर आराम से डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. पूजा पाठ का काम करने वाले शिवम कुमार ने बताया कि वे लोग मूल रूप से पंडारक के भदौर गांव के रहने वाले हैं और पटना में पूजा पाठ का काम करते हैं. पटना में किराए का रूम काफी महंगा मिल रहा था इसके लिए उन्होंने महज छह धुर जमीन सतना गांव के पास खरीदी थी. सोचा था मकान बना लेंगे तो किराया नहीं देना पड़ेगा. इसी 26 अप्रैल 2024 को गृह प्रवेश का घर में आकर रहने लगे. घर में पत्नी विद्या देवी के अलावा आकांक्षा अनुष्का क्रमशः 10 और 7 वर्ष एवं 3 साल का इकलौता बेटा सत्यम को लेकर रहते आ रहे थे. उन्होंने बताया कि डकैतों ने छत के रास्ते अंदर घुसे और सबसे पहले उनके 3 साल के बेटे को गर्दन पर दबिया रख दिया. दोनों छोटी बच्चियों को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद पति-पत्नी बेबस होकर खड़े होकर डकैतों के मनमर्जी अनुसार लूटपाट करते देखते रहे और कुछ नहीं कर पाए. सुबह-सुबह जब घटना की जानकारी उन्होंने अपने ससुराल और अपने गांव पंडारक के भदौर में दिया तब वहां से परिजन पहुंचे. शिवम कुमार पंडित जी के ससुर सुरेंद्र पांडे एक बोरा चावल लेकर मदद मे नवादा से आए वही पंडित जी के माता-पिता वहां पहुंचे और अपने स्तर से हर संभव मदद किया. डकैतों ने डकैती के दौरान अनाज और कपड़ा तक नहीं छोड़ा.