Counting – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सिर्फ सही और भरोसेमंद रिजल्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
पटना।। बिहार के लिए आज बड़ा दिन है. विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे और ये तय होगा कि राज्य में अब किसकी सरकार बनेगी और कौन विपक्ष में बैठेगा.

पटना के एक एन कॉलेज में जिले के 14 विधानसभा सीटों की मतगणना चल रही है. रिजल्ट और रुझान के लिए चुनाव आयोग ने की व्यवस्था की है. साथ ही जिला प्रशासन ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि 14 नवम्बर को ए.एन. कॉलेज, पटना में पटना जिला के सभी 14 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना होगी. हर एक राउण्ड के परिणाम की सूचना विभिन्न माध्यमों जैसे भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया इत्यादि से कोई भी व्यक्ति घर बैठे देख सकते हैं. मतगणना परिणाम जानने के लिए आम लोगों को ए.एन. कॉलेज के समीप आने की कोई आवश्यकता नहीं है. यातायात व्यवस्था, जन सुविधा एवं लोक हित के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन, पटना आम जनता से अपील करता है कि आप जहाँ हैं वहीं से सुविधाजनक ढंग से मतगणना परिणाम की जानकारी लें. ए.एन. कॉलेज के पास आने की कोई ज़रूरत नहीं है.

बिल्कुल सही , सटीक और भरोसेमंद रिजल्ट अपडेट के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

https://results.eci.gov.in/ResultAcGenNov2025/index.htm

pncb

मतगणना को लेकर अलर्ट पर पुलिस और प्रशासन
पटना।। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे. किसका दावा सही होगा और किसका गलत, ये शुक्रवार दोपहर तक पता चल जाएगा. लेकिन उससे पहले जिस तरह की बयानबाजी हो रही है उससे बिहार पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नतीजे जानने के लिए टीवी और मोबाइल का उपयोग करें. नतीजे जानने के लिए उन्हें काउंटिंग सेन्टर पर जाने की जरूरत नहीं है.

गुरुवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर साइबर सेल ने राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सुनील सिंह ने गुरुवार को आपत्तिजनक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर नतीजे में गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसे हालात यहां भी हो सकते हैं.

इधर पटना डीएम त्यागराजन ने कहा है कि मतगणना दिवस के अवसर पर एवं इसके पश्चात विधि-व्यवस्था संधारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. आयोग से निरूपित आदर्श आचार संहिता 16 नवम्बर, 2025 तक सम्पूर्ण जिला में लागू रहेगा. इसका अनुपालन हर हाल में अनिवार्य है। उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोक-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना की तिथि से आदर्श आचार संहिता की समाप्ति तक पटना जिला में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगा। किसी भी प्रकार के विजय जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध बीएनएसएस की धारा 163 एवं बीएनएस की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी. पटना जिला में कक्षा एक से बारह तक के सभी स्कूलों शुक्रवार को बंद कर दिया गया है.

बता दें कि पटना जिला अंतर्गत सभी 14 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 नवम्बर को 08ः00 बजे पूर्वाह्न से ए.एन. कॉलेज, पटना में होना निर्धारित है.

एडवाइजरी: 14 नवम्बर को ए.एन. कॉलेज, पटना में पटना जिला के सभी 14 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना होगी. हर एक राउण्ड के परिणाम की सूचना विभिन्न माध्यमों जैसे भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया इत्यादि से कोई भी व्यक्ति घर बैठे देख सकते हैं. मतगणना परिणाम जानने के लिए आम लोगों को ए.एन. कॉलेज के समीप आने की कोई आवश्यकता नहीं है. यातायात व्यवस्था, जन सुविधा एवं लोक हित के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन, पटना आम जनता से अपील करता है कि आप जहाँ हैं वहीं से सुविधाजनक ढंग से मतगणना परिणाम की जानकारी लें. ए.एन. कॉलेज के पास आने की कोई ज़रूरत नहीं है.

मतगणना के आंकड़े इस लिंक से भी देखे जा सकते हैं –

https://results.eci.gov.in

pncb

पालीगंज में 23 पंचायतों में से 19 में नए मुखिया
पटना के पालीगंज प्रखंड की 23 पंचायतों में 19 नए लोगों को मुखिया बनाया है जनता ने. वहीं, जिला परिषद की 4 सीटों पर भी 3 नए चेहरों ने जीत हासिल की है. पालीगंज प्रखंड की 23 पंचायतों में सबसे पहले बात मसौढ़ा जलपुरा पंचायत की. यहां से नए प्रत्याशी गुड्डू कुमार ने सुनील कुमार को 838 मतों से हराया. खानपुरा सहारनपुर से दशरथ राम ने नरेश प्रसाद को 95 मतों से मात दी. चिकसी पंचायत से सनोज कुमार ने डॉक्टर कृष्णा को 98 मतों से हराया. कटका पैगंबरपुर से ज्ञान वर्धन ने कृष्ण कुमार को 407 मतों से हराया जबकि लालगंज सेहरा से ममता देवी ने शारदा कुमारी को 115 मत से हरा दिया.

पालीगंज के महाबलीपुर पंचायत से निकेश कुमार ने विनोद कुमार को 771 मतों से हराया. सरसी पीपरदहा से रियासत हुसैन को मीना देवी पर 963 मतों से जीत मिली है. भेरहरिया सियारामपुर से दुखनी देवी ने भीम पासवान को 1265 वोट से हरा दिया है. अकबरपुर रानीपुर से तीजा देवी ने उर्मिला देवी को 209 मतों से हराया. मेरा पतौना से मनोरमा देवी ने पंकज कुमार को 93 मत से हराकर दूसरी बार मुखिया पद पर जीत हासिल की है. मौरी पियरपुरा से अनीश कुमारी ने अमृता देवी को 364 मतों से हराया है जबकि जरखा से फिरोज आलम ने अब्दुल मतीन को 404 वोट से हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की है. मुड़िका पंचायत से कंचनमाला ने शैल देवी को 140 मतों से हराया है. रानीपुर कुरकुरी से पप्पू कुमार ने मोर रजवार को 432 मत से हराया. मधवां मखामिलपुर से आशा देवी को देवगन मोची पर 531 मत के अंतर से जीत मिली है.

राजेश तिवारी