Coronavaccine – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सब तक वैक्सीन की पहुँच बनाने में लगा गेट्स फ़ाउंडेशन
भारत में भी अधिक से अधिक वैक्सीन पहुंचाने की कोशिश में बीएमजीएफ
• सीईओ ने कहा, फाउंडेशन ने दिया कई कंपनियों को लोन ताकि जल्द से जल्द अधिक से अधिक वैक्सीन बन सकें
• वैक्सीन बनाने में उपयोग होने वाले मटेरियल का भी भंडारण किया, कंपनियों के बीच तकनीक का आदान-प्रदान भी किया
• किसी भी बाधा को वैक्सीन के पहुंच के रास्ते में नहीं खड़ा होना चाहिए – सीईओ मार्क सूज़मैन

पटना, 12 मई(ओ पी पांडेय). भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन जल्द से जल्द पहुंचे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके.

फाउंडेशन के CEO मार्क सूजमैन ने शनिवार को बताया कि बीएमजीएफ की विभिन्न वैक्सीन निर्माता कंपनियों से बातचीत चल रही है. फाउंडेशन ने वैक्सीन के निर्माण व सुचारू वितरण के लिए 3000 लाख डालर से ज्यादा का निवेश किया है. इसके अलावा 3000 लाख डालर का लोन कंपनियों को दिया है ताकि जल्द से जल्द भारत में वैक्सीन पहुंच सके. इसमें भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य 2000 लाख वैक्सीन तैयार कराने का है जिस पर तेजी से काम चल रहा है.
सीईओ ने बताया कि वैक्सीन का उत्पादन बढ़वाने के लिए फाउंडेशन ने कई देशों की कंपनियों के बीच तकनीक का आदान-प्रदान कराया है. इसके अलावा वैक्सीन बनाने में उपयोग होने वाले मटेरियल का भंडारण भी कर रखा है ताकि किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो. उन्होंने आश्वस्त किया है कि फाउंडेशन आगे भी जनहित में काम करता रहेगा. जिनको आवश्यकता है उन सभी लोगों को टीके लगवाना बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के लिए अहम कार्य है. गेट्स फाउंडेशन अपने संसाधनों का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करेगा कि काम जारी रहे और सफल रहे.

वरिष्ठ नागरिकों व पत्रकारों समेत 130 लोगों ने लिया वैक्सीन, 5 निकले कोरोना पॉजिटिव
गड़हनी. स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र समेत क्षेत्र के विभिन्न गाँव मे बुधवार को कुल 130 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. इनमें सबसे ज्यादा 60 वर्ष की उम्र से उपर के वरिष्ठ नागरिक व 45 वर्ष तक के लोग शामिल थे. वहीं लोक तंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले मीडिया बन्धु ने भी कोविड का पहला डोज लिया. हिन्दुस्तान अखबार संवाददाता मुरली मनोहर जोशी,बोलता भोजपुर पोर्टल, बिरसा वाणी व सोनभद्र अखबार संवाददाता अविनाश कुमार राव और केवल सच मासिक पत्रिका के जिला ब्यूरो गुड्डू कुमार सिंह,चन्दन सोनी को भी कोरोना टीका का पहला डोज दिया गया. स्वास्थ प्रभारी डॉ० रीता शर्मा ने बताया कि गड़हनी पीएचसी व प्रखंड क्षेत्र में कुल 130 लोगों को टीका लगाया गया.

गड़हनी में 5 लोगों का रिपोर्ट आया कोरोना पोजेटिव

प्रखंड में लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को 5 नए लोगों का रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है. पीएचसी प्रबन्धक अनिल कुमार ने बताया कि कुल 70 लोगों का कोरोना जाँच किया गया जिसमें 5 लोगों का रिपोर्ट पोजेटिव आया है.पोजेटिव लोगों को डॉक्टरी सलाह के बाद होम कोरेटाइन कर दिया गया है. बराप टोला,बजेन, सिकटी,गड़हनी धमनिया गाँव से एक एक व्यक्ति कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं.

गड़हनी से मुरली मनोहर जोशी की रिपोर्ट

कोरोना के टीका के लिए ऐसे हो रहे हैं लोग जागरूक !
भोजपुर जिला मुख्यालय में तीन स्थानों पर हुई नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति
लोगों को टीका लेने और सामान्य नियमों का पालन करने के लिए किया गया प्रेरित

आरा. टीकाकरण के प्रति जिले के लोगों में संशय को दूर करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ समिति के द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया. बुधवार को जिला मुख्यालय में तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया, जिसमें कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी. नुक्कड़ नाटक की शुरुआत सदर प्रखंड परिसर से की गई, जहां पर नाटक के माध्यम से ओपीडी व इमरजेंसी में आए मरीजों और उनके परिजनों को कोरोना से बचाव, उपचार तथा कोविड-19 टीका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. वहीं, दूसरी नुक्कड़ प्रस्तुति कृषि भवन परिसर में की गयी. जहां काफी संख्या में सरकारी कर्मचारी व लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के बारे में जागरूक किया गया. अंत में कलाकारों ने सदर अस्पताल परिसर में आए मरीजों और उनके परिजनों को टीके की अहमियत बताई.

नुक्कड़ नाटक की टीम में निर्देशक डॉ अनिल सिंह, कलाकार अंबुज कुमार, भरत आर्य, कुमार नरेंद्र, सुमन कुमार, राम नाथ प्रसाद, भोला सिंह, राजीव रंजन त्रिपाठी, पल्लवी प्रियदर्शिनी और सारिका पाठक शामिल थे. इस दौरान सीफार के डिविजनल कोऑर्डिनेटर प्रोग्राम नवनीत सिन्हा व डिविजनल कोऑर्डिनेटर मीडिया अमित सिंह मौजूद रहे.

टीकाकरण से घबराने और डरने की जरूरत नहीं
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आम जनों को यह जानकारी दी कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. पूरी जांच-परख के बाद ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है. इससे घबराने और डरने की जरूरत नहीं है. स्वयं परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए सभी को यह कोविड-19 का टीका लेना चाहिए. ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके या इसे खत्म किया जा सके. लोगों को यह जानकारी दी गई कि कोरोना का संक्रमण किसी जात-पात, ऊंच-नीच देखकर नहीं होता है बल्कि यह किसी को भी हो सकता है. इससे बचाव के लिए सावधानी अति आवश्यक है. जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा चुकी है. प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जा रहा है.

टीकाकरण के प्रति लोगों को किया गया प्रेरित
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण के प्रति आम लोगों में जो झिझक बनी हुई है उसे दूर करने का प्रयास किया गया. सदर पीएचसी, कृषि भवन व सदर अस्पताल में नुक्कड़ नाटक देखने वाले विभिन्न लोगों ने कहा कि इसके माध्यम से हम लोगों को काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. टीकाकरण को लेकर जो मन में भ्रांतियां थी वह दूर हुई है, और जब भी आम जनों को टीका टिका दिया जाएगा, तो हम बेझिझक जाकर अपना टीकाकरण करवाएंगे और इसके लिए दुसरों को भी प्रेरित करेंगे. साथ ही, यह बताया गया कि कोविड-19 टीकाकरण 2 डोज में पूरा होगा. व्यक्ति को जिस दिन टीका दिया जाएगा उसके 28 दिन बाद दूसरा डोज भी लेना अनिवार्य है. दूसरा डोज लेने के 14 दिन बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा. इसलिए सभी को दोनों डोज का टीका लेना अनिवार्य है. अगर सभी लोग दोनों डोज का टीका लेंगे तभी यह टीकाकरण अभियान सफल हो पाएगा.

जन जागरूकता फैलाने में सीफार का सहयोग सराहनीय
एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि कोविड-19 को लेकर जन जागरूकता फैलाने में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च का सहयोग काफी सराहनीय रहा है. कोरोना काल में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के द्वारा लगातार मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता फैलाने में जो सहयोग किया गया है वह काफी महत्वपूर्ण है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने कहा वर्तमान में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर भी सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के द्वारा लगातार जागरूकता फैलाया जा रहा है. अब नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आम जनों को जागरूक करने की पहल शुरू की गई है. जिसके माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण को लेकर आम जनों में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान यूनिसेफ के एसएमसी कुमुद रंजन मिश्रा व अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद थे.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट