Cold weather – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मौसम में फिर आएगा बदलाव, बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
दिन में खिली रही तेज धूप, लेकिन शाम से मौसम बदल रहा मिजाज

पटना।। मकर संक्रांति के बाद बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने का अनुमान है. हालांकि मंगलवार को दिन भर अच्छी खासी धूप खिली रही, जिससे लोगों की दिनचर्या सामान्य बनी रही.

पटना मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय धूप के कारण ठंड का असर कुछ कम महसूस किया जा रहा है. सुबह और दोपहर के समय धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बनी रही. लोगों ने धूप का लाभ उठाते हुए दैनिक कार्य सामान्य रूप से किए.दिन में धूप के कारण जनजीवन सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव से ठंड फिर बढ़ सकती है, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर फिर तेज हो सकता है.
राजधानी पटना में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. गया और मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं. भागलपुर और दरभंगा सहित उत्तर बिहार के जिलों में नमी बढ़ने से कोहरा और धुंध की स्थिति बन सकती है. वहीं दक्षिण बिहार के इलाकों में बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है.
मंगलवार को राज्य में मौसम का हाल अपेक्षाकृत सामान्य रहा. बीते 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस बांका में रहा. न्यूनतम तापमान की बात करें तो शेखपुरा में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन बीच-बीच में बादल और हल्की बारिश के आसार से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

Ajit

धूप से मिली राहत, लेकिन कड़ाके की ठंड बरकरार, पटना में कक्षा 5 तक की पढ़ाई 13 जनवरी तक बंद.
बिहार में सर्दी का सितम जारी

पटना। अजीत।। राजधानी पटना में रविवार को लगातार दूसरे दिन कई घंटों तक तेज धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह, शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड का असर पूरी तरह बरकरार रहा. दिन में धूप निकलने के बाद लोगों ने जरूरी काम निपटाए और धूप का आनंद लिया, हालांकि दोपहर बाद ठंडी हवाओं ने फिर से पूरे वातावरण को ठंडा कर दिया.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कई दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात के समय भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति जारी रहेगी. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा. दरभंगा और वाल्मीकिनगर में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया, जबकि अररिया, मोतिहारी, नालंदा, वैशाली और मुंगेर में शीत दिवस की स्थिति रही.

राज्य में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 23.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम वाल्मीकिनगर में 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सबौर (भागलपुर) में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर में न्यूनतम दृश्यता 30 मीटर तक रही. भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई 13 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगी. यह आदेश सोमवार से प्रभावी होगा.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 6 और उससे ऊपर की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकेगी. इस दौरान स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. प्रशासन ने लोगों से ठंड को लेकर सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की अपील की है.

Ajit

सर्दी का सितम: बिहार में शीतलहर और कोहरे का कहर नहीं हो रहा कम
ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं

पटना और वैशाली समेत कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद

पटना। अजीत।। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी तथा उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं और अगले तीन से चार दिनों तक शीतलहर व घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. लगातार गिरते तापमान, ठंडी पछुआ हवाओं और बढ़ती ठिठुरन ने राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

भीषण ठंड को देखते हुए पटना और वैशाली जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए राजधानी में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 11 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. प्रशासन के अनुसार कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच ही संचालित की जाएंगी.

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. गुरुवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर इससे कहीं अधिक महसूस किया गया. दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बनी रही. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर काफी कम हो गया है, जिससे शीतलहर की स्थिति और गंभीर हो गई है.

गुरुवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा. राजधानी पटना में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक सिमट गई. कई इलाकों में ओस की बूंदों के कारण हल्की बारिश जैसी स्थिति भी बनी, जिससे ठंड और बढ़ गई. घने कोहरे का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर भी देखने को मिला. पटना एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा. बुधवार को इंडिगो की पांच जोड़ी उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि 22 जोड़ी उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुईं. यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में कोल्ड-डे और शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान दरभंगा में भीषण शीत दिवस जबकि छपरा और वाल्मीकिनगर में शीत दिवस की स्थिति रही. राज्य का अधिकतम तापमान 13.2 से 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.1 से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. गयाजी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री, भागलपुर में 4.4 डिग्री, समस्तीपुर में 5.6 डिग्री, जबकि शेखपुरा, छपरा, किशनगंज और गया में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के कारण ठंडी पछुआ हवाएं लगातार बिहार की ओर बढ़ रही हैं, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे अधिक रहेगा. मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचें और वाहन चलाते समय घने कोहरे में विशेष सावधानी बरतें.

बिहार में सर्दी का सितम जारी, बर्फीली हवाओं से कांप रही राजधानी
कोहरा–कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, बिहार में जनजीवन बेहाल

मौसम विभाग का अलर्ट- अगले 4–5 दिन और चुनौतीपूर्ण

पटना ।। राजधानी पटना से लेकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों तक भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार को पूरे दिन ठिठुरन भरी ठंड और बर्फीली पछुआ हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया. मौसम विभाग की चेतावनी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है.पटना समेत पूरे बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक शीत दिवस व घने कोहरे से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.

रविवार की सुबह पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई. कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन बादलों की मोटी चादर ने उसे जल्द ही ढक लिया. दिनभर 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने तापमान को और नीचे धकेल दिया, जिससे दिन में भी कनकनी बनी रही.

राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से बिहार का तापमान लगातार नीचे जा रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोगों को स्वेटर, जैकेट और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

शनिवार और रविवार को पटना, गया, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों में दिनभर धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण कोई खास राहत नहीं मिली. पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी. अगले 2–3 दिनों तक कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी करते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 13.4 से 20.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. छपरा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि वाल्मीकि नगर में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक पहुंच गई.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की आशंका है. इससे ठंड और ज्यादा चुभने वाली हो सकती है.
इन जिलों में घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और धीमी गति रखें. विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से बिहार में सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा.

कुल मिलाकर, बिहार में ठंड का यह दौर आम जनजीवन, व्यापार और यातायात पर गहरा असर डाल रहा है. आने वाले चार से पांच दिन लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं.

अजीत

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा बिहार, पटना में दिनभर रही सिहरन
ठंड से कांपा बिहार, सुबह-शाम बढ़ेगी परेशानी

पटना में DM ने 8वीं तक के स्कूलों में 30 दिसंबर तक छुट्टी की

पटना।। बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विज्ञान विभाग की आज शाम की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन तापमान में गिरावट और अधिक आर्द्रता के कारण दिनभर सिहरन महसूस की गई. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान मात्र 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा.

ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ नजर आया. सुबह से ही सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे, जबकि धूप कमजोर रहने से दिन में भी ठंड बनी रही. स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वालों को सुबह और शाम ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी.

राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. गया में 20.2, भागलपुर में 21.4, पूर्णिया में 23.2, मुजफ्फरपुर में 15.2, दरभंगा में 16.2, समस्तीपुर और सीवान में 15.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. किशनगंज 24.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा. अधिकांश जिलों में 80 से 95 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और तीखा हो गया.
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और देर रात घने कोहरे की संभावना है. न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ठंड बढ़ने के साथ ही अलाव की मांग बढ़ गई है और शाम ढलते ही सड़कों पर आवाजाही कम होती दिख रही है. आने वाले दिनों में ठंड का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है.

अजीत

शिमला से भी अधिक ठंडा हुआ पटना, बांका, गया और औरंगाबाद
ठंड का प्रचंड प्रहार जारी है
48 घंटो तक राज्य में कोल्ड डे का अलर्ट

28 जनवरी तक ठंड से कोई राहत नहीं
पटना,25 जनवरी(अजीत ). दिल्ली एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे के कारण लोगों की हालत खराब है. रेल, विमान समेत तमाम परिवहन भी इसके कारण देरी से चल रहे हैं. राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में धूप नहीं मिली और कड़ाके की सर्दी से राहत पाने के लिए जगह-जगह पर लोगों को अलाव जलाकर बैठे देखा जा रहा है. दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों की सुबह तो बारिश की बूंदाबांदी के साथ हुई है. जनवरी महीना खत्म होने को है लेकिन बिहार में अभी भी कंपाने वाली ठंड देखने को मिल रही है। पटना का तापमान शिमला से भी कम मापा गया है. मौसम विभाग ने राज्य नें घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से बिहार में 28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है. वही बिहार में बर्फीली के चलते 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतर जिलों में बुधवार को काफी घना कोहरा है। सुबह नौ बजे तक 100 मीटर तक की विजिबिलिटी रही। दो दिन से धूप भी नहीं निकल रही है. लोगों को सड़क पर वाहनों की हेडलाइट जलाकर जाना पड़ा. कोहरे की मार ट्रेन और फ्लाइट्स पर पड़ी है. कई ट्रेनें 14 घंटे की देरी से चल रही हैं. यही हाल फ्लाइट्स का है. साढ़े दस बजे तक एक भी फ्लाइट पटना में नहीं उतरी थी. पटना में 25 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में अगले पांच दिनों तक कमोबेश इसी तरह का मौसम रहेगा. बुधवार को भी राज्य के उत्तर, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के कुछ स्थानों में कोल्ड डे होने की संभावना है. बिहार में हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रति घंटा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जनवरी को पूरे बिहार के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पुरवैया और पछुआ की टकराहट से कुछ जगहों पर तापमान का पारा और गिराने की संभावना है.पिछले 24 घंटे के दौरान बांका जिला सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में रहा. मौसम विभाग ने पटना, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद रोहतास, बक्सर और कैमूर में घने स्तर के कोहरे के साथ ही शीत दिवस (कोल्ड डे) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वही इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 25 जनवरी तक भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी. लेकिन, पछुआ के कारण सुबह-शाम कनकनी रहेगी. पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं पटना समेत 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई.
बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है. पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फॉरबिसगंज, मोतिहारी में कोल्ड डे जैसे हालात है. सूबे के 18 जिलों में शीतलहर का जन जीवन पर खासा असर पड़ा है. सीवान, शेखपुरा, गोपालगंज में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.गया में तापमान का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है.

पटना में मंगलवार को धूप निकलने से दिन में कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते होते ठंड ने कंपकपाना शुरु कर दिया. बुधवार की अहले सुबह ठंड के साथ कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. तो वहीं पुरवैया हवा पछुआ हवा ने साथ मिलकर बिहार के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में 23 जनवरी से तेज हवा के साथ बारिश और ओला वृष्टि के आसार बन गये हैं.पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित 18 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है.सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर के लिए शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अधिक दिनों तक रहेगा।25 जनवरी तक प्रचंड कोल्ड डे की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है.मौसम विभाग के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. पूरे राज्य में अधिकतर जिलों में प्रचंड शीत दिवस की स्थिति बनी रही. पूरा बिहार धने कोहरे में डूबा रहा. पटना और गया सहित सभी जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया है.

मौसम केंद्र पटना से जारी बुलेटिन में बताया गया कि विगत 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा है। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेंटीग्रेट फारबिसगंज में जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया. बिहार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेंटीग्रेड तथा औसत न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. भीषण शीत दिवस पटना गया दरभंगा शेखपुरा जमुई नवादा जिरादेई तथा पूसा में महसूस किया गया जबकि शीत दिवस डेहरी आन सोन गोपालगंज औरंगाबाद और कैमूर में रहा. बहुत घना कोहरा पूर्णिया जबकि घना कोहरा पटना गया वाल्ममिकी नगर में रहा. वही मध्यम स्तर का कुहासा भागलपुर में रहा. बुधवार के मौसम विश्लेषण के अनुसार राज्य भर में पछुआ हवा का प्रभाव जारी है अगले 48 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही राज्य के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य तथा दक्षिण मध्य में भीषण शीत दिवस एवं उतार पूर्व एवं दक्षिण पूर्व के भागों में सीट दिवस रहने का पूर्वानुमान है। बहुत घना कोहरा अगले 48 घंटो में राज्य के उत्तरी भाग में तथा दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य के कुछ भागों में रहने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटे में राज के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने का पूर्वानुमान नहीं है।