Cold day – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

11 जनवरी तक आठवीं तक के बच्चों को राहत, डीएम ने जारी किया आदेश
पटना।। डीएम अंकल का आदेश जारी हो गया है. न सिर्फ बच्चों बल्कि उनके  पेरेंट्स को भी जिलाधिकारी के आदेश का बेसब्री से इंतजार था. पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 11.01.2025 तक प्रतिबंध डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने लगाया है.

आदेश के मुताबिक वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाहन 09.00 बजे से अपराह्न 03.30 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं. बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा.

पटना डीएम ने कहा कि जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति बनी हुयी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है.

पटना के अलावा मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने भी बिल्कुल ऐसा ही आदेश जारी किया है. मुजफ्फरपुर जिले में भी आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की कक्षाएं 11 जनवरी तक स्थगित रहेगी.

pncb

अभी और सताएगी सर्दी, कंपकंपाती ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

फुलवारी शरीफ़, अजित।। उत्तर पछुआ हवा के जोर एवं पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश के चलते मैदानी इलाके उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. फिलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. बिहार के तमाम जिलों में 15 जनवरी तक भीषण शीतलहर दिवस का अलर्ट भी जारी किया गया है.

बीमार लोगों, बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं एवं हार्ट के मरीजों को साफ-साफ मौसम विभाग ने इस ठंड में बचने की सलाह दी है. हालांकि गुरुवार को पटना में खिली धूप से कुछ घंटे के लिए लोगों को बड़ी राहत मिली है. जहां बुधवार को दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए थे वहीं गुरुवार को कुछ घंटे के लिए दोपहर में सूर्य के दर्शन से लोगों को ठंड से थोड़ी कपकंपी कम लगी. ठीठुरन से राहत मिलते ही बाजारों में चहल-पहल का माहौल रहा.

बिहार में गुरुवार को डेहरी सबसे ठंडा जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम एवं औरंगाबाद में सबसे अधिकतम तापमान आंका गया. नई दिल्ली से भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल बिहार में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इन हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है. हालांकि ये स्थिति ठंड को और बढ़ा सकती हैं. आने वाले 15 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार हैं. वहीं अक्टूबर से जनवरी तक सर्दियों की बारिश की कमी ने पहले ही फसलों की उत्पादकता को प्रभावित कर दिया है. बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है। सर्द पछुआ हवा ने कनकनी काफी बढ़ा दी है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक यही हालात रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शीत लहर जैसे हालात बने रहेंगे। सर्द पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ी है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 3 दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के भागों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. अगले 2 दिनों में गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिलों के भागों में रात के समय ठिठुरन रहने का पूर्वानुमान है. ठंड में ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक की शिकायत बढ़ जाती है. इसलिए ठंड से बच कर रहें। जरूरी हो तभी घर से निकलें. ठीक से गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलें. नहाने में भी सावधानी बरतें. बाथरुम से निकलने समय कोई शॉल आदि ओढ़कर निकलें. ठंड लगने पर शुरुआती लक्षण सिर में दर्द, उल्टी होना है. इसलिए खान-पान में भी सावधानी बरतें। खास तौर से रात के समय हल्का खाना खाएं और हल्का गर्म पानी पीएं. भारत के कई हिस्से में हो रही बर्फबारी का असर अब पूरे बिहार में भी दिखने लगा है. पिछले कुछ दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 15 जनवरी तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. वहीं स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
अगले 48 घंटे में पश्चिम विहार एवं उत्तर बिहार के एक या दो स्थानों में शीत दिवस कोल्ड की भी संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी की स्थिति यह है कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवा बिहार में आ रही है. इससे न्यूनतम तापमान गिर रहा है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हुई तो कोल्ड वेब की स्थिति हो सकती है. हालांकि, इसकी आशंका अभी नहीं है. ‘अभी पटना का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. फॉग ऊपर की तरफ जा रहा है। एक-दो हजार फीट पर जाकर जमा हो जा रहा है, जो सूर्य की रोशनी को रोक रहा है. इसलिए अधिकतम तापमान बढ़ नहीं पा रहा है. तापमान कम रहने से दिन के समय भी कनकनी महसूस होती है. वहीं, कोहरा ऊपर की तरफ स्थिर है। ऐसी स्थिति आगे 48 घंटे तक रहने की संभावना है. तीन-चार दिनों के बाद ठंड घटने की उम्मीद है. हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले दो से चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद है. इस साल ठंड देर से आई है. इसका सबसे बड़ा असर गेहूं और दलहन की फसल पर पड़ा है. ठंड देर से आने की वजह बताते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के मेट्रोलॉजिस्ट कहते हैं कि ‘दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के बीच ज्यादा गैप की स्थिति रही. दिसंबर के फर्स्ट वीक और 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ा. दूसरा बड़ा कारण यह रहा कि बिहार में ज्यादा समय तक पुरवा हवा का प्रभाव रहा. ये हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई.  बिहार में वेस्टर्न डिस्टरबेंस मजबूत है. इसकी वजह से कनकनी वाली ठंड महसूस की जा रही है.

बिहार में सर्दी का सितम नहीं हो रहा कम, अभी और बढ़ेगी ठंड
बारिश के साथ कोल्ड-डे का अलर्ट जारी

19 जनवरी से ठंड में और तेजी से होगी बढ़ोतरी

पटना,अजीत।। आधा जनवरी बीतने के बाद भी ठंड के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं. ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, बुधवार का दिन सीजन में पिछले 10 सालों में सबसे सर्द रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी से तेजी से पछुआ और उत्तर सर्द पशु हवा चलेगी जिससे ठंड में और तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस समय दिन और रात बहुत सर्द चल रहे हैं, जिस कारण से राहत नहीं मिल रही है. धूप के भी दर्शन नहीं हुए.

राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, ऐसे में मौसम विभाग ने ठंड के बीच बारिश का अनुमान जारी किया है. कई जिलों में बारिश हो सकती है जिससे बिहार के लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है. सर्द पछुआ हवा के कारण पटना समेत प्रदेश के अधिकांश भाग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं. प्रदेश भर में घना कोहरा भी छा रहा है लिहाजा मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 26 जनवरी के आसपास एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसकी वजह से बिहार में 26 या 27 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है, इससे ठंड बढ़ेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 21 जनवरी यानी अगले 4 दिनों तक भीषण ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. इस दौरान घना कोहरा और कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है. पटना सहित अधिकांश भागों में जम्मू जैसे हालात हो गए हैं. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 8 डिग्री गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कश्मीर की हवा से बढ़ी ठंड के चलते गोपालगंज में बुधवार और गुरुवार को सुबह के समय कोहरा नहीं रहा लेकिन, लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे. कड़ाके की ठंड के बीच लोग दिन और रात गुजर रहे हैं. गर्म कपड़ों में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है. ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे. वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग खुद को गर्म कपड़ों में लपेटकर निकल रहे हैं. यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार का दिन पिछले 10 सालों में सबसे सर्द रहा है. पारा गिरता हुआ 14 डिग्री पर पहुंचा है. इस सीजन में पहली बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा, लेकिन सर्दी का एहसास 5 डिग्री से कम वाला था. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि अभी जेट स्ट्रीम (पृथ्वी की ऊपरी सतह पर चलने वाली तेज हवाएं ) हवाओं से 20 जनवरी तक ठंड का असर बना रहेगा. इधर, IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जनवरी तक ठंड पड़ते रहने की आशंका है. राज्य के उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और दक्षिणी बिहार में अगले 3 से 4 दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.

अजीत

कोल्ड आइलैंड बना बिहार
लगातार चौथे दिन कोल्ड-डे, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना

साइबेरिया से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते नहीं हो रही ठंड में कमी

भीषण शीतलहरी और सीवियर कोल्ड डे की चपेट में पूरा बिहार थरथराया

पटना में फतुहा व धनरूआ में 6.1°C तक गिरा पारा

पटना.अजीत।। पटना में लगातार चौथे दिन सोमवार को भी कोल्ड-डे की स्थिति रही. सुबह घने कोहरे के बाद दिन में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली. लेकिन दिन भर पछुआ हवा व कम तापमान के कारण लोगों को कनकनी महसूस हुई. साइबेरिया से आ रही ठंडी बर्फीली हवाओं ने बिहार को कोल्ड आइलैंड में तब्दील कर दिया है. कश्मीर घाटी व हिमाचल में भारी भारी बर्फबारी हो रही है. 5 से 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवा चल रही है. इससे शीतलहर की यह स्थिति हुई है.

मौसम सेवा केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जिले के धनरूआ, फतुहा और संपतचक में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो जिले में इस सीजन का सबसे कम तापमान है. वहीं, पटना एयरपोर्ट पर शहर का न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. बिहार में शीतलहर का कहर चल रहा है. ऐसे मौसम को देखते हुए कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. कोल्ड वेव चलने से हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है. मौसम विभाग लोगों को ठंड से बचने और लगातार सतर्क रहने के लिए सचेत कर रहा है. बिहार का गया भागलपुर सबौर बांका औरंगाबाद आदि इलाका में. तापमान काफी नीचे चला गया है. वहीं बिहार के 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे है. ठंड का आलम यह है कि पिछले तीन चार दिनों से अधिकतर जिलों में धूप तक नहीं निकली है. यही वजह है की मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड डे और अन्य जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश से सटे राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. भागलपुर और बांका समेत आसपास के जिलों में गलन वाली ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है. भागलपुर के सबौर का पारा गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच गया है. सीमांचल भी कनकनी वाली ठंड को झेल रहा है. पिछले एक सप्ताह से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है. कुहासे ने परेशानी और बढ़ा रखी है. सुबह पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया. तापमान गिरने से शीतलहर का कहर बढ़ गया है. कनकनी वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. पछिया हवा ने लोगों को थरथराने पर विवश कर दिया है. उत्तर बिहार में भी ठंड की मार से लोग बेहाल हैं. मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. समस्तीपुर जिला घने कोहरे के आगोश में है. सुबह में कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है. वही मौसम विभाग में 17 से कई जिलों में बारिश की संभावना भी जताई है.

बिहार में अभी मौसम का सबसे ठंडा समय चल रहा है. इस भीषण शीतलहरी सीवियर कोल्ड डे और कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए, ऐसा मौसम विभाग लगातार लोगों को सचेत भी कर रहा है. ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ा सा ध्यान रखेंगे तो आप इस मौसम में बिल्कुल बचकर रह पाएंगे और किसी बीमारी की चपेट में नहीं आएंगे.

डॉक्टर की सुनिए

कोल्ड डे को देखते हुए एम्स पटना के हृदय रोग विभागाध्यक्ष और एक्सपर्ट डॉ. संजीव कहते हैं- “कोल्ड स्ट्रोक का मौसम है, इसलिए शरीर को बाहरी तापमान में अचानक परिवर्तन झेलने के लिए विवश नहीं करना चाहिए. जैसे बिल्कुल बंद में हैं तो थोड़ा सामान्य होते हुए बाहर जाएं.मतलब, अचानक बाहर मत जाएं. बाहर निकलना है तो गर्म कपड़ा ठीक से पहनें. कान सर और गला ढंक कर रखें , पूरा गर्म कपड़ा कभी भी एक बार में नहीं उतारें.सुबह उठते ही या गर्म कपड़ा तुरंत उतारकर नहाने न जाएं. पहले से बीपी है तो दवा लेते रहें नहीं है तो भी आसामान्य लगने पर जांच कराते रहें. कई बार जाड़ा में बीपी की दवा की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करें.डायबिटीज रोगी या 60+ वाले लोग एक्सपोजर से विशेष तौर पर बचें .”

कोहरे से 16 विमान रद्द, 26 उड़ानों में देरी

घने कोहरे के कारण पटना आने वाली नौ और यहां से जाने वाली सात फ्लाइटें रद्द रहीं. पटना एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग सुबह 11:22 बजे हुई और पहली फ्लाइट दोपहर 12:06 बजे गयी. चार घंटे से अधिक तक देरी से विमान आये और गये. सबसे अधिक देरी से एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से आयी. दोपहर के 1:20 की जगह वह शाम 5:21 में आया. वहीं, यहां से इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली के लिए सबसे देरी से उड़ान भरी.

अजीत

हिमालय से आ रही सर्द बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में पूरा बिहार
अगले दो दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट, 17 को हो सकती है बारिश

पटना।। अजीत।। हिमालय के पश्चिमी हिस्से से आ रही सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से पूरे बिहार में ठंड और सर्दी का सितम कहर ढा रहा है. बिहार में शीतलहर के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक कंपकंपाती ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 17 जनवरी को पटना गया समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है. पटना के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.पटना, गया और राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों के दो-तीन जिलों में शीतलहर के आसार हैं. कोहरा और कनकनी का कहर जारी है.

लगातार दूसरे दिन सर्द कोहरे के बीच चली सर्द पछुआ पर लोग कांपते रहे। दोपहर धूप निकली तो राहत मिली। हालांकि शुक्रवार की तुलना में न्यनूतम तापमान जरूर कुछ बढ़ा लेकिन कनकनी में कमी नहीं रही. नमी की अधिकतता के बीच चली उत्तर-पश्चिमी हवा धूप से पहले तक परेशान करती रही. ऐसी स्थिति में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा. शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ तो अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया. शनिवार को अधिकतम 19.9 और न्यनूतम 6.4 डिग्री रहा. शुक्रवार को अधिकतम 21.9 व न्यूनतम 4.9 रहा. पिछले साल 2023 में 13 जन को अधिकतम 24.7 व न्यूनतम 6.7 डिग्री रहा.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. इस दौरान पटना, गया और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में मध्यम, जबकि अररिया, पूर्णिया और इससे सटे जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो 13 और 14 जनवरी को पटना, गया समेत एक-दो जिलों में शीतलहर के आसार हैं. वहीं 13 और 14 जनवरी को उत्तरी भागों के एक-दो स्थान पर कोल्ड डे रहने की संभावना है. दो दिनों तक शीतलहर और शीत दिवस को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है. कोहरा, कनकनी और सर्द पछुआ चलेगी. बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 जनवरी से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाएंगे. इधर, कड़ाके की ठंड का असर आम लोगों के साथ ही बाजार पर दिख रहा है. शनिवार की सुबह कनकनी के कारण सड़कों पर चहल-पहल कम रही. धूप निकलने से पहले तक बाजार में भीड़ कम रही है. लेकिन, धूप के बीच भीड़ बढ़ गई.

पटना में जिला प्रशासन ने की ठंड से बचाव की व्यवस्था

बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पटना के तत्वावधान में सार्वजनिक स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव जलाया जा रहा है, पंचायतों में कंबल का वितरण किया जा रहा है तथा विभिन्न स्थलों पर रैन बसेरों/आश्रय घरों का संचालन किया जा रहा है.

डीएम के निदेश पर वरीय अधिकारियों द्वारा ठंड से बचाव कार्यों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है.जिलाधिकारी भी समय-समय पर रात्रि में निकलकर अलाव स्थलों, रैन बसेरों तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल के वितरण कार्य का निरीक्षण करते हैं तथा लोगों से फ़ीडबैक लेते हैं. कई चौक-चौराहों, बाजारों, रैन बसेरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल सहित भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अलाव जलाया जा रहा है.

आज पटना में 204 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है. सभी अंचल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुख्य स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है. पटना नगर निगम द्वारा शहर में 23 जगह पर स्थायी एवं अस्थायी रैन बसेरा तथा आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है.

शीतलहर है भई, जरा बचके
48 घंटे में चार डिग्री गिरेगा पटना का पारा शीतलहर की आशंका

पटना, अजीत।। राज्य में 12 से 15 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड के आसार हैं. इस दौरान राज्य में एक-दो जगहों पर शीत दिवस या शीतलहर की स्थिति बन सकती है. आइएमडी पटना ने जारी पूर्वानुमान में ठंड से बचने के लिए अलर्ट जारी करते हुए सलाह जारी की है. पटना व आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है.

गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव है. हवा सतह से 5.8 किमी ऊपर तक चल रही है. अगले 48 घंटे में तापमान परिवर्तन के बाद अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. वहीं गुरुवार को भी सर्द हवाओं का प्रकोप रहा. राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी और 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, आइएमडी ने राज्य के लोगों को सलाह दी है कि वह ठंड से बचाव के उपाय करें.

बिहार में शीतलहर कोहरे के चलते पछुआ हवा के चलते ठंड का प्रकोप बना रहेगा

राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में चल रहे लगातार पछुआ हवा कोहरा और भीषण शीतलहरी के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग का मानना है कि अगले 3 से 4 दिन में कोई मौसम में परिवर्तन नहीं होने वाला है.बहरहाल ठंड का प्रकोप से अभी लोगों को निजात नहीं मिलने वाला है.ठंड की वजह से कई शहर में दिन का पारा गिरा है जिसमें दरभंगा में 1.4 डिग्री, मोतिहारी में 3.4 डिग्री, गोपालगंज में 2 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 2.2 डिग्री, सुपौल में 3.7 डिग्री, फारबिसगंज में 4.6 डिग्री और अररिया में 3.7 डिग्री का बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में पछुआ और उत्तर पछुआ का असर आने वाले समय में और बढ़ेगा. जिसकी वजह से पारा चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. कई जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों का समय भी बदल दिया है.

तापमान में गिरवाट की वजह से उत्तर बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया है. वहीं दक्षिण बिहार में पछुआ हवा की वजह से कोहरे में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में बांका में सबसे अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रहा, वहीं सबौर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है. पटना में अगले दो तीन दिनों में तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ेगी.

विगत 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा. राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस बांका में तथा सबसे कम न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस सबौर में दर्ज किया गया. बिहार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. बहुत घना कोहरा पूर्णिया में तथा घना कुहासा पटना और भागलपुर में छाया रहा. गुरूवार के मौसम विशेषण के अनुसार पछुआ तथा उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक जारी है. अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बने रहने का तथा घना कोहरा उत्तर बिहार के एक या दो स्थानों में जबकि शेष भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा सुबह के समय छाए रहने का पूर्वानुमान है. प्रदेश के उत्तर मध्य एवं उत्तर पूर्व भाग के एक या दो स्थानों में स्थित दिवस होने की संभावना है. अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने का पूर्वानुमान है, तत्पश्चात अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपील
शीतलहर है जानलेवा, गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें।
पौष्टिक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें
बीपी, शुगर, हृदय रोगी और बच्चों का रखें विशेष ध्यान
सामान्य धूप होने पर ही घर से बाहर निकलें.

पहाड़ों से चली बर्फीली हवाओं ने बिहार में फिर बढ़ाई ठंड, 5 जिले कोल्ड डे की चपेट में; 18 शहरों में गिरा तापमान
बिहार में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट होगी

पटना/ फुलवारी शरीफ,अजीत ।। रविवार और सोमवार लगातार दो दिनों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट के बाद अब न्यूनतम तापमान फिर से लुढ़कने लगा है. रात गहराने के बाद पटना सहित 18 शहरों में न्यूनतम तापमान में आई भारी कमी की वजह से सुबह और शाम में ठंड में काफी वृद्धि हुई है. पटना के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री की कमी आई है। इसमें अभी और कमी आने के आसार हैं. पूर्णिया में घने कोहरे की स्थिति रही. 4.5 डिग्री के साथ राज्यभर में सबौर सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्द हवाओं का प्रवाह तेज होने से ठंड में अगले एक-दो दिन में काफी वृद्धि होगी. इस दौरान प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 48 घंटों के भीतर राज्यभर में ठंड में भारी वृद्धि होगी। सुबह में ठंड का असर ज्यादा दिखेगा. राज्यभर में पारा तेजी से लुढ़केगा. पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान इससे नीचे भी जा सकता है. कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है.
दरअसल, दो दिनों तक राहत के बाद सर्द पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से सोमवार को राज्य के पांच शहर फिर से शीत दिवस की चपेट में आ गए. तेज हवाओं की वजह से सोमवार को मुजफ्फरपुर, छपरा, सुपौल, सबौर और मोतिहारी में शीत दिवस की स्थिति रही. पटना में दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्द और शुष्क हवाओं ने सतह पर अधिकतम तापमान को विशेष ऊपर चढ़ने नहीं दिया. सुबह से शाम तक लोग कनकनी महसूस करते रहे. पटना में दिन भर खिली धूप के बावजूद चली तेज ठंडी हवाओं से लोग कांप उठे. देर शाम ठंड व गलन अधिक होने पर लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गये है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी के कारण सोमवार को भी बाजार देरी से खुले और रात आठ बजे के बाद बजार बंद होने लगे। ठंडी हवाओं के झोंको से ठिठुरे लोग घरों में दुबके रहे।फिलहाल राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. सर्दी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है.सर्दी के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं. सुबह और शाम में ग्रामीण और खुले मैदानी इलाके में कोहरा होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही. देर रात पटना के ग्रामीण इलाके में भी हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए.

दो दिनों तक बिहार के मौसम में सुधार के बाद रविवार से ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. बर्फीली प्रभाव लेकर पहुंची पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया. इस वजह से रविवार को राज्य के 20 शहरों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार के सभी हिस्से में तीन दिनों तक यानी 18 जनवरी तक भीषण ठंड का असर दिखाई देगा. इस दौरान आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा. 17 जनवरी को न्यूनतम नौ डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री, 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके साथ ही कड़ाके की ठंड ने बिहार के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कुछ अलग-अलग हिस्सों में हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान कोहरे के साथ ही कुछ इलाकों में सर्दी का सितम जारी रहेगा. फिलहाल दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड का एहसास होता रहेगा ऐसे में लोग दिन में गर्म कपड़े पहन कर ही निकले.
बिहार में सोमवार को सेकंड वेब का असर देखने को मिला जहां धूप खिलने के बावजूद लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ सुबह-सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के झोंकों से सर्दी अपने शराब पर रहे वही दिन खोलने के साथ ही जब धूप खिली तो लोगों को लगा कि मौसम में सुधार होगा लेकिन खिली धूप के बावजूद ठंडी हवाओं के थपेड़ों से आम जनजीवन ठंडा होता रहा.
सोमवार को दिनभर राजधानी पटना समेत आसपास के के जिलों में सूर्य के दर्शन हुए उसके बावजूद ठंड से लोगों को गलन और कनकनी का एहसास होता रहा. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस एवं गया का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया. पटना मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का सर्व निम्न न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस सबौर भागलपुर तथा सर्वोच्च अधिकतम तापमान डेहरी में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, जिसके कारण सबौर सुपौल छपरा मोतिहारी मुजफ्फरपुर आदि जगहों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई थी. मौसम विश्लेषण के अनुसार पूरे राज्य पर सर्द पछूआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा और इसके साथ ही अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रात्रिकालीन तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस या इससे भी कम हो सकता है एवं राज्य के कई भागों में शीत दिवस और शीतलहरी की स्थिति बनी रहेगी.इस मौसम को देखते हुए आम नागरिकों से पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड, आवश्यक कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है. बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली रही है. सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये. लोग अलाव, गर्म भोजन, गर्म कपड़े, रूम हीटर आदि उपायों से ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं.तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है. वही मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में विशेष कर शीत दिवस कड़ाके की शीतलहर का कहर जारी रहेगा. बिहार का मौसम 16 जनवरी से फिर करवट लेने लगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पूर्वानुमान कर कहा कि 16 से 18 जनवरी तक सूबे में कड़ाके की ठंड का अलर्ट है. राज्यभर में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में संभावित बड़ी गिरावट से राज्य के कई जिले 20 जनवरी तक शीतलहर के प्रभाव में रह सकते हैं. कहीं-कहीं ठंड का प्रभाव उसके बाद भी बना रहेगा. मध्य बिहार और दक्षिण बिहार में ठंडी हवा का प्रवाह अधिक रहने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस ठंड की अनुभूति दर्ज तापमान से भी अधिक हो सकती है.