cm nitish 1919 health project in biha – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सीएम नीतीश ने दिया स्वास्थ्य के क्षेत्र में तोहफा
1919.95 करोड़ रूपये की 772 विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
बच्चों के लिए बनेंगे मल्टीस्पेश्लिस्ट सुपर हॉस्पिटल
कॉफी टेबल बुक मीमांशा – 2021 का लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के परिसर में टेलीमेडिसिन स्टूडियो (ई-संजीवनी) का शुभारंभ किया.मुख्यमंत्री ने टेलीमेडिसिन स्टूडियो (ई-संजीवनी) का निरीक्षण किया. इसके पश्चात् मुख्यमंत्री परिसर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवन का भी निरीक्षण किया.इसके पश्चात् राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के सभागार में मुख्यमंत्री ने 1919 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से 772 विभिन्न योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास कार्यारम्भ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने जमुई में लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से बननेवाले मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया .

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में यहां उपस्थित लोगों तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं. मुझे खुशी है कि आज कई योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारम्भ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया है. इसके संबंध में विस्तृत जानकारी आपलोगों को दी गई है. उन्होंने कहा कि जब से हमलोगों को काम करने का मौका मिला है, तब से सभी क्षेत्रों में विकास का काम किया जा रहा है. शुरुआत में हमने समाचार माध्यमों से कहा था कि स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी चीजों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा तो लोगों में इसके प्रति जागरुता आएगी. उस समय आज की तरह आधुनिक तकनीक नहीं थी लेकिन उस समय समाचार पत्रों के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कामों की चर्चा होती थी, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलती थी और उससे फायदा होता था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छह बेडों का था, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिणत कर 30 बेडों की व्यवस्था की जा रही है. बिहार में पहले छह सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, जबकि 2 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज थे. अब राज्य में 11 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 6 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज यानि कुल 16 मेडिकल कॉलेज हैं। हमलोगों ने आई०जी०आई०एम०एस० में भी काफी काम कराया. अब इसे 2500 बेडों वाला अस्पताल बनाया जा रहा है. पहले कोई यहां इलाज के लिए नहीं आना चाहता था लेकिन यहां की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सुविधा के लिए काफी लोग आते हैं और उनका बेहतर इलाज हो रहा है.

पटना में एम्स का निर्माण कराया गया,दरभंगा में भी एम्स का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में इलाज के लिए आनेवाले लोगों को बेहतर इलाज के लिए विशेषज्ञों के माध्यम से टेलीमेडिसिन द्वारा परामर्श देने का काम प्रारंभ किया गया है. सिटी स्कैन, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, डायलिसिस सहित मरीजों को हर प्रकार की सुविधाएं सभी जिला अस्पतालों में उपलब्ध करायी जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में हाल ही में आंखों के इलाज के दौरान मरीजों के आंखों की रौशनी चली गई. यह बेहद दुखद है. प्राइवेट अस्पतालों को ठीक से काम करना होगा. हमलोग इस घटना की जांच करवा रहे हैं जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आंखें चली गईं है राज्य सरकार की तरफ से पीड़ितों को सहायता दी जाएगी.

पटना के एम्स में इलाज कराने आनेवाले मरीजों के परिजनों के लिए एम्स के पास ही राज्य सरकार की तरफ से रोगी परिचारी गृह का निर्माण कराया जायेगा. एम्स के एक्सपैनशन के लिए भी हमलोग जमीन उपलब्ध कराएंगे। शिशु रोग अतिविशिष्ट अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, अधिकारी, कर्मियों ने कोरोना काल में काफी बेहतर काम किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे फेज की बात की जा रही है। कई विकसित देशों में कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रॉन के केस बढ़ रहे हैं. अपने देश में और राज्य में भी इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। हमलोग पिछड़े राज्य होते हुए भी विकास के कई काम कर रहे हैं. हमलोगों की आबादी अधिक है और क्षेत्रफल कम है इसलिए हमलोग पिछड़े राज्य हैं। पटना में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं इसको लेकर हमलोग सतर्क हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग सबके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए निरंतर काम करते रहेंगे ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें. कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी,स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पौधा भेंटकर किया।

कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष सचिव सह कार्यपालक निदेशक राज्य आयुष समिति अरविंदर सिंह, अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति श्री अनिमेश कुमार पराशर, ओ०एस०डी० स्वास्थ्य विभाग रेणु देवी, असिस्टेंट डायरेक्टर राज्य स्वास्थ्य समिति मनीष रंजन, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, राज्य स्वास्थ्य समिति विवेक कुमार सिंह, पी०एम०यू० हेल्थ डिपोर्टमेंट धन्या शशि, पी०एम०यू० हेल्थ डिपोर्टमेंट सना जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के ‘डिजिटल बल्ड डोनर कार्ड को रक्तदाता मुंगेर के पत्रकार श्री त्रिपुरारी कुमार मिश्रा, सीतामढ़ी की चिकित्सक डॉ० प्रतिमा आनंद को वितरित किया .

कार्यक्रम के दौरान कॉफी टेबल बुक मीमांशा – 2021′ का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, बिल एंड गेट्स मिलिंडा फाउंडेशन के कंट्री हेड हरि मेनन, अपर सचिव स्वास्थ्य श्री कौशल किशोर, अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति केश्वेंद्र कुमार, अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति अनिमेश कुमार पराशर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद चिराग पासवान, विधायक दामोदर रावत, विधायक श्रेयसी सिंह, अन्य सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे.

PNC DESK