Chitranjan gagan – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

राज्यसभा जाने के लिए क्यों मजबूर हुए नीतीश कुमार; विपक्ष ने सीएम से मांगा जवाब
अचानक राज्यसभा जाने का फैसला क्यों!

पटना 9 मार्च 2026।। एक तरफ नीतीश कुमार दस मार्च से अपनी समृद्धि यात्रा पर फिर से निकल रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक राज्यसभा के लिए नामांकन विपक्ष के गले नहीं उतर रहा. बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगा है.

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री से यह जानना चाहती है कि 20 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के मात्र 100 दिनों के बाद हीं वैसी कौन सी स्थिति पैदा हो गई जो उन्हें राज्यसभा जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह केवल जदयू और एनडीए का आंतरिक और मुख्यमंत्री जी का व्यक्तिगत मामला नहीं है, यह बिहार के मुख्यमंत्री का मामला है जिसके अगले पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम पर बिहार के मतदाताओं से वोट मांगे गए थे। इसलिए बिहार की जनता को यह जानने का हक है कि आखिर आज ऐसी कौन सी स्थिति आ गई जो उन्हें राज्यसभा जाना पड़ रहा है और उनके लड़के को उसके अभिरुचि के विरुद्ध राजनीति में आने के लिए राजी किया गया है.

राजद प्रवक्ता ने उम्मीद जताई है कि अपनी प्रस्तावित यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बिहार के लोगों के बीच बदली हुई राजनीतिक स्थिति की सच्चाई रखने का साहस करेंगे क्योंकि यह मामला हर बिहारी की भावना से जुड़ा हुआ है. मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट से जो ट्वीट किया गया है उसकी भाषा और शैली देखकर किसी को भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ट्वीट मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा या उनके लड़के निशांत द्वारा भी जो बोला गया है वह भी स्वाभाविक नहीं लगता. निशांत ने खुद मीडिया के सामने बोला था कि पिता जी को 2025 से 2030 के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है. राजद नेता ने कहा कि फिर ऐसी कौन सी स्थिति पैदा हो गई कि मुख्यमंत्री को राज्यसभा जाना पड़ रहा है. इसलिए पर्दे के पीछे की असलियत को यदि छुपाया जाता है तो यह बिहार के साथ विश्वासघात होगा और इसकी कीमत उन सभी लोगों को चुकानी होगी जो इस अभियान में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं.

pncb

‘इंडिया गठबंधन के डर से घरेलू गैस के कीमतों में कटौती’
पटना 29 अगस्त 2023 ।। केंद्र सरकार ने आज रसोई गैस की कीमतों में ₹200 की कमी की घोषणा की है और इसे रक्षाबंधन का उपहार बताया है. केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू गैस की कीमत में की गई इस कटौती को लोलीपॉप बताते हुए राजद ने कहा है कि आगामी 31 अगस्त और 1 सितम्बर को मुम्बई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से डरकर केन्द्र की सरकार घरेलू गैस के कीमतों में कटौती करने को मजबूर हुई है.

यह कैसा उपहार! 3 गुना बढ़ाकर कम किया महज ₹200
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में घरेलू गैस की कीमत 400 रुपया से 1200 रुपया यानी तीन गुना बढ़ा कर आम लोगों के घरेलू बजट को तबाह कर देने वाली जन विरोधी केन्द्र की सरकार आज 200 रुपए की कटौती को गृहणियों के लिए रक्षाबंधन का उपहार बता रही है. उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई पर अबतक कुम्भकरणी निन्द्रा में सोई हुई सरकार की नींद अब खुली है जब लोकसभा का चुनाव आने वाला है और जब देश का जनमानस इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प ले चुका है.
pncb

‘एनडीए ने बिहार में पंचायतीराज व्यवस्था को शो-पीस बना दिया’
राजद ने एनडीए पर बड़ा हमला बोला है. राष्ट्रीय जनता दल का आरोप है कि जिस पंचायती राज व्यवस्था को राजद ने बिहार में लागू किया उसे एनडीए सरकार ने महज शो पीस बना कर छोड़ दिया.

राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन , एजाज अहमद एवं सारिका पासवान ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले राजद शासनकाल में हीं बिहार में पंचायतीराज व्यवस्था लागू किया गया था और विकास के साथ हीं शासन और प्रशासन में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष भागीदारी दी गई थी . जबकि एनडीए की सरकार ने पंचायतीराज व्यवस्था को मात्र शो-पीस बनाकर रख दिया है. उन्होंने कहा कि 73 वें संविधान संशोधन के द्वारा जो अधिकार पंचायतों को दिया गया है , बिहार की वर्तमान सरकार द्वरा उन सारे अधिकारों का अतिक्रमण कर दिया गया है .
राजद प्रवक्ताओं ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था के प्रति वर्तमान सरकार की उदासीनता की वजह से 2006 से लेकर अबतक पंचायतीराज व्यवस्था का नियमावली भी सरकार नहीं बना पायी है।. आज किस मुँह से भाजपा और जदयू विधान परिषद चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों से वोट माँग रही है जबकी सरकार के पंचायत प्रतिनिधि बिरोधी गलत नीतियों के कारण हजारों पंचायत प्रतिनिधि आज भी कोर्ट – कचहरी का चक्कर काट रहे हैं.
राजद प्रवक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद के मुख्यमंत्रित्व काल में हीं बिहार पंचायतीराज अधिनियम 1993 बनाकर पंचायतीराज संस्थाओं को स्वायत्तता दी गई थी और राबड़ी देवी जी के मुख्यमंत्रित्व काल में हीं 2001 में पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव कराया गया था . राजद शासनकाल में 2001 में हुये पंचायती संस्थाओं के चुनाव में हीं महिलाओं और अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू किया गया था .
राजद प्रवक्ताओं ने याद दिलाया है कि भाजपा के विरोध के बाद भी जब पंचायत राज अधिनियम 1993 बन गया और 1996 में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई तो भाजपा और समता पार्टी ( जदयू ) के इशारे पर आरक्षण प्रावधानों के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट दायर कर चुनाव पर रोक लगवा दिया गया था.
सर्वप्रथम 2001 में राबडी देवी जी के मुख्यमंत्रित्व काल में हीं पंचायतों का चुनाव कराया गया और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार 11 वीं अनुसूची में शामिल 29 विषयों को पंचायती राज संस्थाओं के साथ सम्बद्ध कर दिया गया . एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 पारित कर पंचायतों के अधिकार सीमीत कर दिए गए. संविधान के अनुसूची 11 में शामिल एक भी विषय को पंचायतों को हस्तांतरित करने का कोई राजकिय अधिसूचना जारी नहीं की गयी. पंचायतों के अधिकार केवल उन्हीं योजनाओं अथवा कार्यक्रमों तक सिमित कर दिए गए जिन्हें पंचायतों के माध्यम से निष्पादित कराने की वैधानिक अनिवार्यता है. एनडीए शासनकाल में पंचायती संस्थाओं को पूर्ण रूप से पंगु बना दिया गया है और वह मात्र हाथीदांत बन कर रह गया है.
राज्य सरकार के नये फैसले के अनुसार अब डीडीसी के जगह पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होंगे. जबकि 73 वें संविधान संशोधन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिलाधिकारी के समकक्ष स्तर के पदाधिकारी हीं होंगे. डीडीसी को जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नहीं रहने का मतलब है जिला के विकास योजनाओं से जिला परिषद की भूमिका को पूर्णतः वंचित कर देना. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केवल रुटीन वर्क कर सकते हैं अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी से कनीय रहने की वजह से वे प्रभावहीन साबित होंगे.
यही स्थिति प्रखंडों में पंचायत समितियों की होने जा रही है. प्रस्तावित संशोधन के अनुसार अब प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी नहीं होंगे.
राजद प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सोलह सालों के एनडीए शासनकाल में अबतक तीन-तीन बार नये अधिनियम बनाये गए और हर नये अधिनियम मे पंचायतों के अधिकार सीमीत करने का सिलसिला जारी है। नये संशोधनों के द्वारा पंचायती संस्थाओं को पदाधिकारियों के मातहत गिरवी रख दिया गया है.राज्य की यह सरकार संवैधानिक मजबूरी के कारण पंचायतीराज व्यवस्था के अस्तित्व को समाप्त तो नहीं कर सकता पर उसे प्रभावहीन और अधिकार विहीन बना कर केवल “शो-पीस” रहने दिया गया है.
pncb