Champaran – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

चंपारण में बोले सीएम, लोगों का जीवन होगा आसान और विकसित बनेगा बिहार
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा-2026 के दौरान पश्चिम चम्पारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण जिले के लिए 153 करोड़ रुपये की 125 योजनाओं का शिलान्यास एवं 29 करोड़ रुपये की 36 योजनाओं का किया उद्घाटन

प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) के दिन सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोगों की शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी 19 जनवरी, 2026 से निर्धारित कार्यस्थल/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे

पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में समृद्धि यात्रा-2026 के तहत रमना मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर 153 करोड़ रुपये की 125 योजनाओं का शिलान्यास एवं 29 करोड़ रुपये की 36 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा-2026 के दौरान पश्चिम चम्पारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें. उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको मालूम है कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है. सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है. इसे लेकर हमलोग लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं. कई बार ऐसा देखा गया है कि आम लोग जब अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं तो अधिकारी उपस्थित नहीं रहते हैं, जिसके कारण उन्हें असुविधा होती है. इसे देखते हुए अब राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसे लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल एवं राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्यस्थल / कार्यालय कक्ष में मिलेंगे. निर्धारित दोनों दिवसों पर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे और उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका त्वरित निराकरण करेंगे. सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों को सम्मानपूर्वक बैठाने एवं मिलने के साथ-साथ उनके लिए जरूरी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी. आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण किया जाएगा एवं शिकायतों के सतत् अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से प्रभावी ढंग से लागू करें। इसके लागू होने से आमजनों को काफी सुविधा होगी और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। हमलोग राज्य के सभी नागरिकों की सुविधाओं का ख्याल रख रहे हैं। उनके जीवन को आसान और विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सभी अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित कर पूर्ण करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।

pncb

बेतिया में आज समृद्धि यात्रा का आगाज
सीएम नीतीश चंपारण से शुरू कर रहे अपनी यात्रा

पहले चरण में नौ जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री

पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज पश्चिम चंपारण से शुरू हो रही है. बेतिया से शुरू हो रही इस यात्रा में मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा और 7 निश्चय से संबंधित योजनाओं और जिले के अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्य प्रारंभ के बाद जनसंवाद भी करेंगे. कार्यक्रम के अंत में जिले की समीक्षा बैठक होगी.

मुख्यमंत्री आज हेलीकॉप्टर से पटना से रवाना हो रहे हैं. बता दें कि पहले चरण की समृद्धि यात्रा 16 से 24 जनवरी तक होगी. 17 जनवरी शनिवार को मुख्यमंत्री पूर्वी चंपारण जाएंगे. रविवार को मुख्यमंत्री पटना में रहेंगे. सोमवार को सीतामढ़ी और शिवहर, मंगलवार को गोपालगंज, बुधवार को सारण, गुरुवार को सिवान, शुक्रवार को मुजफ्फरपुर और शनिवार को वैशाली में समृद्धि यात्रा का मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है.

pncb

चंपारण महोत्सव में गंगा-स्नान का रहा जलवा
अरुण बक्शी को भाया गंगा स्नान, बोले आसान नही है नाटक करना

चंपारण, 4 मार्च. “राजनीति पर आधारित ‘बकरी’ फिल्म ने देश में चर्चित किया, जिसमें 20 गाने गाएं , वही ‘सफेद कुंडली’ फिल्म में 55 गानें गाकर तहलका मचा दिया,”- उक्त बातें शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित ऑडिटोरियम में फ़िल्म और थियेटर के जाने-माने अभिनेता व गायक अरुण बक्शी ने की. वे चंपारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. बता दें कि वे पहले व्यक्ति है जिन्होंने कलाकार के रूप में 200 फिल्मों में काम तो किया ही पार्श्व गायक के रूप में 331 गाने भी गा चुके हैं. उन्होंने कहा कि थिएटर करना बहुत ही मुश्किल काम है. आरा से प्रस्तुति करने गयी टीम द्वारा प्रस्तुत नाटक गंगा-स्नान उन्हें खूब भाया जिसे उन्होंने खूब सराहा. उन्होंने आयोजकों से लेकर कलाकारों तक को खूब सराहा और कहा कि थियेटर आसान नही है. यह बहुत ही मेहनत और साधना का काम है.

अरुण बक्शी कलाकारों व दर्शकों को संबोधित करते हुए

तीन दिवसीय चंपारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव कार्यक्रम के आखिरी दिन तीन नाटकों, और तीन फिल्मों के स्क्रीनिंग के साथ ही महोत्सव का समापन फूलों की होली के साथ सम्पन्न हुआ. महोत्सव के आखिरी दिन शुक्रवार को भिखारी ठाकुर द्वारा लिखित व मनोज कुमार सिंह द्वारा निर्देशित नाटक गंगा स्नान का सफल मंचन हुआ, जिसे देख दर्शक बाग-बाग हो गए. माता-पिता की सेवा का संदेश देता यह नाटक जहां लोगों के दिलों तक गुदगुदाते पहुँचकर आंखों से उनके नमी को बाहर कर गया वही आडम्बरों पर भी नाटक ने करारा प्रहार किया.

नाटका गंगा स्नान का दृश्य

खाँटी भोजपुरिया शैली के साथ नाटक के निर्देशक के द्वारा ग्रामीण चरित्रों के मैनेरिज्म को दिखाना निर्देशक के सोंच की गहराई को साफ दिखाता था. इसके पूर्व भी प्रभाव क्रिएटिव की टीम ने गंगा स्नान की प्रस्तुति से प्रदेश के कई जगहों पर लोगों का दिल जीता है. नाटक के आलावें तीन लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ. पूरे आयोजन के दौरान लगभग 30 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया.

चंपारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव -2023 में प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत, नाटक- गंगा स्नान भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की कृति है जिसकी परिकल्पना व निर्देशन -मनोज कु.सिंह ने किया था. गांधी आडिटोरियम , मोतिहारी में मंचित इस नाटक के कलाकारों में निम्न कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया

कोरस-
1.साहेब लाल यादव
2.लड्डू भोपाली
3.मुकेश ओझा
4.दीपु कुमार
5.राजा
6.सुंदरम
तांत्रिक -लव कुश सिंह
माँ – आशा पांडेय
अटपट – गोकुल गुलशन
अटपट बहु – ऋतु पांडेय
मलेछु – पंकज भट्ट
मलेछु बहु – साधना श्रीवास्तव
संगीत – श्याम बाबू कुमार
गायन – राजा बसंत, मेहंदी राज , शशिकांत निराला
वादन – अभय ओझा (तबला)
हरिशंकर निराला (ढोलक)
प्रकाश – रवि राहुल
दल संयोजक सह रूप सज्जा एवं वस्त्र विन्यास – मनोज श्रीवास्तव

महोत्सव के दूसरे दिन देश भर से विभिन्न भाषाओं की चयनित 23 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई. जबकि नाट्य एवं कलाकर्मी राजकुमार द्वारा परिकल्पित एवं अभिनीत लघु नाटिका ‘फौजी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया. वरीय रंगकर्मी एवं ECZ के सदस्य प्रसाद रत्नेश्वर द्वारा परिकल्पित एवं अभिनीत एकल नाटक ‘विदाउट स्क्रिप्ट का प्रदर्शन हुआ. अपने तरह के अनूठे इस नाटक का कोई स्क्रिप्ट नहीं था. नाटक ने इम्प्रोवाइजेशन के माध्यम से अपने अंत की कहानी को तय किया.

तीसरी और अंतिम प्रस्तुति आशीर्वाद रंगमंडल बेगूसराय की श्रवण गोस्वामी लिखित एवं अमित रौशन द्वारा निर्देशित फुल लेंथ नाटक ‘कठकरेज’ का भावपूर्ण मंचन हुआ जिसे दर्शकों ने काफी सराहा. नाटक में आधुनिकता की अंधी दौड़ में बिगड़ते संबंधों के जीवंत चित्रण को देखने का मौका मिला. कार्यक्रम का संचालन प्रो. अरुण कुमार मिश्र व स्वागत भाषण अनिल वर्मा ने किया.

भोजपुर से मोतिहारी पहुँचे कलाकारों ने आयोजन और अपनी प्रस्तुति से दर्शकों के बीच अपना सम्मान पाकर गदगद हैं. सभी टीम ने अपने चेहतों के साथ जमकर फ़ोटो और सेल्फियां लीं. आयोजनकर्ताओं की तारीफ करते कलाकार दिखे गए. इस आयोजन से संस्कृति और कला को एक मजबूत बल मिला है.