cashless toll plaza – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

लीजिए जाम से मिलेगा अब निजात…
कुल्हड़िया टॉल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों से मिलेगी राहत, लागू हुए नए भुगतान नियम

कोइलवर/भोजपुर, 30 जुलाई. भोजपुर जिले के कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर अब वाहनों की लंबी कतारों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस टोल प्लाजा पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की भारी भीड़ और कई किलोमीटर लंबी कतारें लगती थीं। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ भोजपुर पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ता था।

आरा-पटना मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति के कारण लगभग 60 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार घंटों लग जाते थे. इस समस्या को लेकर लगातार लोगों में नाराजगी और विरोध भी देखने को मिलता था.

अब टोल प्रबंधन ने व्यवस्था में सुधार करते हुए नए भुगतान नियम लागू किए हैं. नए नियम के अनुसार टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों को डिजिटल माध्यम से ही टोल शुल्क का भुगतान करना होगा. जिन वाहनों में फास्टैग लगा होगा, उनसे स्वतः टोल शुल्क कट जाएगा. वहीं, जिनके पास फास्टैग नहीं है, वे टोल प्लाजा पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे.

यदि किसी वाहन चालक के पास न तो फास्टैग होगा और न ही यूपीआई से भुगतान की सुविधा होगी, तो ऐसे वाहन को टोल प्लाजा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

टोल प्रबंधन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया तेज होगी, वाहनों की आवाजाही सुचारु रहेगी और टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों में काफी कमी आएगी. इससे आरा-पटना मुख्य मार्ग पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इस नए नियम के लिए टॉल प्रबंधन की ओर से प्लाजा के पास पोस्टर और बैनर भी लगाया गया है जिससे यात्रियों और गाड़ी मालिकों को कोई दिक्कत नहीं हो. बता दे कि इसके पूर्व डिजिटल पेमेंट नहीं होने के कंडीशन में कैश पैसे द्वारा भी गाड़ियां गुजरती थीं जिसकी वजह से जाम लगा रहता था. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस नयी व्यवस्था के लागू होने के बाद यह आमजनों के साथ प्रशासन और टॉल प्लाजा मैनेजमेंट के लिए कितना कारगर साबित होता है.

PNCB

अब ये टोल प्लाजा भी हुआ कैशलेस
पहले GST और अब कैशलेस टोल प्लाजा. बेरोकटोक और बिना अतिरिक्त समय लिए अब नेशनल हाइवे पर गाड़ियां सरपट दौड़ सकेंगी. GST लागू होने से जहां चेक पोस्ट पर गाड़ियों को अनावश्यक रोकने की समस्या खत्म हो गई वहीं कैशलेस टोलप्लाजा से गाड़ियों को  अब हर टोलप्लाजा पर पेमेंट के लिए रुकने की मजबूरी नहीं रहेगी.

कैसे होगा पेमेंट-

पटना सिटी के NH30(पटना-बख्तियारपुर) टोलप्लाजा पर भी ये सुविधा शुरू हो गई है. अब सभी गाड़ियां बिना रोक-टोक के ही चलेंगी क्योंकि अब दीदारगंज टोल टैक्स प्लाजा कैशलेस हो गया है.  इस जगह पर सभी गाड़ी मालिकों को फ़ास्ट टैग कार्ड लेना होगा. इस कार्ड के माध्यम से हर गाड़ी में चिप लगा होगा. जैसे ही गाड़ी टोल टैक्स प्लाजा के पास आयेगी, चिप के माध्यम से पैसा डेबिट हो जायेगा और टोलप्लाजा का बूम अपने आप उठ जायेगा.

क्या है फास्ट टैग-

फास्ट टैग एक RFID टैग है जो ऑनलाइन तथा ऑफलाइन (बैंक और सेवा केन्द्रों) उपलब्ध है. NHAI ने 17 अगस्त 2017 को फास्ट टैग प्राप्त करने में आसानी के लिए 2 मोबाइल एप भी लांच किये हैं. केवल 2 सप्ताह में ही हजारों लोगों ने आवेदन पत्र डाउनलोड किये और फास्ट टैग खरीदा. 31 अगस्त 2017 तक फास्ट टैग का उपयोग बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया.

केन्द्र सरकार ने यह व्यवस्था की है कि एक अक्टूबर 2017 से बेचे जाने वाले सभी नये वाहन एक्टिव फास्ट टैग से युक्त होंगे. देश के 6 हजार डीलर ‘फास्ट टैग पार्टनर एप’ का उपयोग कर सकते हैं और वाहन को सुपूर्द करते समय फास्ट टैग को सक्रिय कर सकते हैं.

NHAI ने बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान भी प्रारम्भ किया है ताकि उपयोगकर्ताओं को इसके फायदों की जानकारी मिल सके.NHAI के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से टोल प्लाजा जाने का सुझाव दिया गया है ताकि वे इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह गलियारे का जायजा ले सकें. NHAI की योजना है कि जैसे-जैसे फास्ट टैग की संख्या बढ़ेगी वैसे ही अधिक-से-अधिक गलियारों को ETC के अंतर्गत लाया जाएगा.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) के क्षेत्रीय पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्र ने पटना बख्तियारपुर मार्ग में लगे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग योजना का निरीक्षण किया और चालकों से इस बारे में बात की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैशलेस योजना अब टोल टैक्स पर भी लागू होगी जिससे वाहन चालकों को घंटों इंतजार नहीं करना होगा और अपनी दूरी सही समय पर तय कर सकेंगे.

पटना सिटी से अरुण