buxar double murder – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बक्सर में डबल मर्डर से सनसनी,मां और भतीजे की हत्या
पूजा कर रही मां को रॉड से मार कर की हत्या

तीसरी मंजिल से भतीजे को फेंका, हुई मौत

बक्सर जिले में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी मां की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी युवक ने अपने ही भतीजे को मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई. आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई है. यह घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है. जानकारी के अनुसार, घटना नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ला में कब्रिस्तान के पास हुई है. मृतका का नाम जानकी देवी (50) बताया जा रहा है. मां और भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी का नाम मनोज कुमार साह है. वह बबन साह का बेटा है. आरोपी चार भाइयों में सबसे बड़ा है. यह पूरा परिवार छोटे-मोटे व्यवसाय करता है.

काफी दिनों से चल रहे आपसी विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले गई है. वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा जा रहा है. स्थानीय एसपी मनीष कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं. दिल दहला देने वाली इस दर्दनाक घटना के वक्त आरोपी की मां जानकी देवी घर की छत पर पूजा-अर्चना कर रही थी. इस दौरान उनका पोता भी बगल में ही उनके साथ मौजूद था. आरोपी ने पहले अपनी मां की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने भतीजे को तीन मंजिला घर की छत से नीचे फेंक दिया. इससे मासूम की भी मौत हो गई. बच्चा आरोपी के दूसरे भाई का इकलौता बेटा बताया जा रहा है.

PNCDESK