Bus service – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

एयरपोर्ट सहित सभी रुट पर सिटी बस सर्विस शुरू
सख्ती और जागरुकता के साथ बस स्टैंड से खुली बसें

बिहार में मंगलवार से एयरपोर्ट सिटी बस सर्विस सहित सभी रुट पर सिटी बस सर्विस चालू हो गया. करीब एक माह से अधिक समय बाद बसों का परिचालन फिर से बहाल किये जाने से यात्रियों में खुशी दिखी. विशेष रुप से कामकाजी महिलाओं को राहत मिली है. परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार में लागू अनलाॅक-3 के क्रम में सार्वजनिक परिवहन (ऑटो, टैक्सी, कैब को छोड़कर) पर रोक थी. बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 16 जुलाई से बसों का परिचालन स्थगित किया गया था.

कोराना के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए सख्ती और जागरुकता के साथ जिलों में बस स्टैंडों से बसें खुल. बस के ड्राइवर, कंडक्टर एवं उसमें सवार सभी यात्रियों को मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने के बाद ही बसों के परिचालन की कार्रवाई की गई. परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई और ईएसआई द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. सभी जिलों के डीएम/एसपी द्वारा विशेष दल बनाया गया है.

परिवहन सचिव ने बताया कि बिना मास्क लगाए बसों में सफर करने की इजाजत नहीं होगी. इसका अनुपालन कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. बसों में ओवर लोडिंग न हो एवं निर्धारित दिषा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं हो इसके लिए बसों की निगरानी हेतु बस स्टैंडों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है.

बांकीपुर बस स्टैंड से बस में सवार होकर बिहार शरीफ जा रही तान्या श्रीवास्तव ने बताया कि बसों की सेवा शुरु किये जाने से हम महिलाओं को काफी राहत मिली है. आने-जाने के लिए बस की सुविधा नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं सिटी बस से सफर कर रही नौरीन, काव्या और प्रिया ने बताया कि बस की सेवा नहीं मिलने की वजह से ऑफिस आने-जाने में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा था। अब कम पैसे में सुरक्षित यात्रा होगी.

नियमों के उल्लंघन करने पर कुल 8 बसों पर जुर्माना लगाया गया. मीठापुर बस स्टैंड में ओवर लोडिंग करते पकड़े जाने पर एक बस को जब्त किया गया. बस मीठापुर से आरा-बक्सर के लिए जा रही थी. वहीं अन्य जिलों में जागरुकता अभियान चलाने के साथ साथ बस संचालकों के साथ बैठक की गई एवं निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार बसों का परिचालन करने का निर्देश दिया गया.

पटना समेत सभी जिलों में बसों का परिचालन हुआ. पटना में बांकीपुर और मीठापुर बस डीपो से सिटी सर्विस की बसों के साथ अन्य बसों का परिचालन किया गया. मोतिहारी, औरंगाबाद, नवादा, बिहारशरीफ, हाजीपुर, दानापुर, बिहटा, पटना सिटी आदि मार्गों पर चलने वाली बसों के खुलने से पूर्व सैनिटाइज किया गया एवं बस के ड्राइवर, कंडक्टर एवं सवार सभी यात्रियों को मास्क लगाना सुनिश्चित किया गया.

PNCB