Bpsc paper leak – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बीपीएससी पेपर लीक मामले में पटना के दो छात्र हिरासत में
आइएएस अफसर ने 17 मिनट पहले भेजा था प्रश्न-पत्र

बीपीएससी अफसर आज सौंपेंगे रिपोर्ट

लोहानीपुर में छापेमारी, दो छात्र हिरासत में

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने शुक्रवार को वायरल प्रश्न-पत्र भेजने वाले आइएएस अफसर से भी पूछताछ की. जांच टीम ने आइएएस अफसर को पूछताछ के लिए ईओयू कार्यालय बुलाया था, जहां करीब डेढ़ घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किया गया. बीपीएससी परीक्षा शुरू होने से करीब 17 मिनट पहले इसी आइएएस अधिकारी ने बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक के मोबाइल पर वायरल प्रश्न पत्र भेजा था. परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होनी थी जबकि प्रश्नपत्र 11:43 बजे भेजा गया था. इसका जिक्र दोनों अफसरों के मोबाइल नंबर के साथ ईओयू की ओर से दर्ज प्राथमिकी में भी है. इसके पहले भी पेपर लीक मामले में आइएएस अफसर से बातचीत की गई थी मगर शुक्रवार को पहली बार उन्हें कार्यालय बुलाकर सवाल-जवाब किया गया है.

जांच टीम के अनुसार, बीपीएससी अधिकारियों से परीक्षा के संचालन से जुड़ी कई जानकारियां मांगी गई थी. इसमें आधी जानकारी ही अभी तक मिल पाई है. उम्मीद है कि शुक्रवार को बीपीएससी की ओर से ईओयू की जांच टीम को बाकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. ईओयू की जांच में परीक्षा के संचालन में भी कई कमियां पाई गई हैं. कई जिलों में केंद्रों पर प्रश्न-पत्र भेजने से लेकर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी आदि करने में लापरवाही की बात भी सामने आई है. इस बाबत भी ईओयू की टीम रिपोर्ट बना रही है.

पटना जिले की विशेष जांच टीम ने शुक्रवार को लोहानीपुर के एक घर में छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने दो छात्रों को भी हिरासत में लिया है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. छापेमारी के बाद छात्रों के मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटाप आदि उपकरण भी जब्त किए गए हैं. देर रात तक छात्रों से पूछताछ जारी थी. इस बाबत ईओयू के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. तकनीकी अनुसंधान और वाट्सएप की कड़ी जोड़कर टीम छात्रों तक पहुंची है.   PNCDESK

IAS को बदनाम करने की साज़िश, शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति
आईएएस अधिकारी डॉ रणजीत कुमार सिंह ने उस मीडिया संस्थान को कानूनी नोटिस भेजा है जिसने बीपीएससी पेपर लीक मामले में उनका नाम कुछ खबरों में चलाया है. डॉ रणजीत कुमार सिंह ने पटना  नाउ को बताया कि गलत तरीके से उनका नाम उछाला गया है और उन्हें बदनाम करने की यह पूरी साजिश है और इसीलिए उन्होंने उस मीडिया संस्थान को कानूनी नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है.

File Pic

बता दें कि BPSC पेपर लीक मामले की जांच के दौरान दो आइएएस का नाम सामने आने की खबर बेहद चर्चा में है. हालांकि इसका कोई आधार सामने नहीं आया है. कुछ जगहों पर ऐसी खबर के चलने के बाद से सवाल खड़े हो रहे हैं. एक तरफ जहां सरकार की ओर से इसका खंडन करते हुए इसे सरकार और अधिकारियों को बदनाम करने की साज़िश करार दिया गया है. दूसरी ओर शिक्षक संगठनों ने भी इसकी कड़ी निन्दा की है.

एनआइओएस डीएलएड संघ ने इसे आइएएस डॉ रणजीत कुमार सिंह की छवि धूमिल करने की साज़िश करार दिया है. एनआइओएस डीएलएड संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने कहा कि बिना सच्चाई जाने कुछ न्यूज चैनल आइएएस अधिकारी को बदनाम कर रहे हैं. पप्पू कुमार ने कहा कि पूरा Nios डीएलएड शिक्षक संघ बिहार इसका विरोध करता है. संबंधित चैनल को हमारे अधिवक्ता द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है ताकि आगे से इस तरह का गलती कोई न्यूज़ चैनल ना करें. उन्होंने बताया कि आज बिहार सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि आइएएस अधिकारी के पास सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत बीपीएससी के संबंधित अधिकारी को व्हाट्सएप द्वारा क्वेश्चन भेजकर सत्यता की जांच की मांग की.

pncb