bokaro taziya current – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बोकारो में मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा,चार लोगों की मौत
ताजिया हाईटेंशन तार से टकराया, ब्लास्ट में कई घायल

11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया

9 लोगों की हालत गंभीर

बोकारो ,शनिवार सुबह झारखंड के शहर बोकारो में मुहर्रम का जुलूस एक हादसे का शिकार हो गया. जुलूस के दौरान मौजूद ताजिया एक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना सुबह 6 बजे की है जब मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था, तभी जुलूस में मौजूद ताजिया 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक अचानक ताजिया एक तार में उलझ गया था, जिसके बाद एक आवाज़ हुई और कई लोग इसके चपेट में आ गए. एक तरफ कहा जा रहा है कि ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट भी हुआ था. घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत खेतको गांव में हुई है. जब लोहे से बना एक धार्मिक झंडा एक बिजली के तार के संपर्क में आ गया. प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि यह घटना शनिवार सुबह लगभग 6 बजे हुई जब वे मुहर्रम जुलूस की तैयारी कर रहे थे. उनके पास एक धार्मिक झंडा था और उसका खंभा लोहे का बना था. यह किसी तरह 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया. उन्होंने बताया कि सभी घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि उनमें से आठ को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया, जहां चार ने दम तोड़ दिया और तीन की हालत गंभीर बताई गई है.बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के मुताबिक इस हादसे में पेटरवार ब्लॉक के खेतको गांव के 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसे के बाद भगदड़ का माहौल हो गया था और इलाके में सदमा ज़ाहिर तौर पर देखा जा सकता है.

PNCDESK