bihta – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News
ESIC ने ESI अंशदान जमा करने की समय-सीमा को आगे बढ़ाया
कोविड-19 महामारी के कारण देश बहुत चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपट रहा है. कई संस्थान अस्थायी रूप से बंद हो चुके हैं और श्रमिक काम करने में असमर्थ हैं. सरकार द्वारा व्यवसायिक संस्थाओं और श्रमिकों को प्रदान की जा रही राहत उपायों के अनुरूप, कोविड-19 से लड़ाई में अपने चिकित्सा संसाधनों को मजबूत करने के अलावा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा अपने हितधारकों, विशेषकर नियोक्ताओं और बीमित व्यक्तियों के लिए राहत उपायों को लागू किया जा रहा है.
राहत उपाय के रूप में फरवरी और मार्च महीने के लिए, ईएसआई अंशदान जमा करने की समय-सीमा को पहले 15 अप्रैल और 15 मई तक बढ़ा दी गई थी. अब, नियोक्ताओं द्वारा उठाई जा रही कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए, फरवरी महीने के लिए ESI अंशदान जमा करने की अवधि को पहले विस्तारित की गई अवधि यानी 15 अप्रैल से 15 मई, 2020 तक बढ़ा दिया गया है. मार्च 2020 महीने के लिए भी अंशदान जमा करने की अवधि 15 मई, 2020 है. इस विस्तारित अवधि के दौरान संस्थानों से कोई जुर्माना या ब्याज या क्षति नहीं वसूली जाएगी. रिटर्न जमा करने की अवधि बढ़ाने के साथ ही, 3.49 करोड़ बीमित व्यक्तियों (आईपी) और 12,11,174 नियोक्ताओं को राहत मिलेगी.
इनके अलावा, बीमित व्यक्तियों और लाभार्थियों के लिए निम्नलिखित राहत उपाय किए गए हैं.
लॉकडाउन अवधि के दौरान ESI लाभार्थियों की कठिनाई को कम करने के लिए, ESI लाभार्थियों को निजी दवा विक्रेताओं से दवाओं की खरीद करने और इसके बाद ESIC द्वारा प्रतिपूर्ति प्राप्त करने अनुमति प्रदान की गई है.
लॉकडाउन की वर्तमान परिस्थितियों में, ऐसे मामले भी सामने आ सकते हैं जहां पर इन लाभार्थियों के लिए जारी किए गए चिकित्सा लाभ कार्ड की वैधता समाप्त हो जाती है क्योंकि ये लाभार्थी लॉकडाउन के कारण अग्रिम वार्षिक एकमुश्त अंशदान जमा करने में असमर्थ होते हैं. ऐसे लाभार्थियों को 30.06.2020 तक ESI (केंद्रीय कानून) के नियम 60 और 61 के अंतर्गत चिकित्सा लाभ प्राप्त करने की अनुमति प्रदान की गई है.
मार्च, 2020 महीने के लिए, स्थायी विकलांगता का लाभ और आश्रितों का लाभ के संबंध में 41.00 करोड़ रूपये (लगभग) का भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों में कर दिया गया है.
PNC BUREAU
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई | आग लगने से कार में फंसा चालक जिंदा जला
पटना/बिहटा (पटना नाउ रिपोर्ट) | शनिवार अहले सुबह पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग में अमहरा गोबर्धन बाबा के समीप एक अनियंत्रित वैगन आर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. इस कारण कार में आग गई तथा कार में फंसे कार का चालक जिंदा जलकर मर गया. मृतक की पहचान बिहटा के कंचनपुर निवासी मो भितरछेनी का 20 वर्षीय पुत्र  पुलिस उर्फ अंश के रूप में की जा रही है.
बताया जाता है कि कार में चार लोग सवार थे. बिक्रम से बारात कर घर वापस लौटने के क्रम में यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना के बाद कार में से तीन लोगो को निकाला गया तथा उन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया. लेकिन कार में फंसे पुलिस उर्फ़ अंश जिंदा जलकर राख हो गया. दुर्घटनाग्रस्त कार में घायल कंचनपुर निवासी सह कार का मालिक नंद किशोर सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
बिहटा ईएसआईसी अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट|सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल लेकिन सुविधा नदारद
500 बेड वाले 630 करोड़ की लागत से निर्मित ईएसआईसी अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट
13 माह पहले 50 बेड का हुआ था उद्घाटन पर अभी डिस्पेंसरी की तरह मिल रही ओपीडी सेवाएं
बिहटा/पटना | सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं का आज भी क्या हाल है ये किसी से छिपी हुई बात नहीं है. 10 वर्ष पूर्व के हालात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. अच्छे अस्पताल व इलाज की व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी संख्या में लोग दिल्ली सहित अन्य राज्यों में जाने को मजबूर थे. इसमें  बीमित श्रमिक भी शामिल थे. इन परेशानियों के मद्देनजर वर्ष 09 में बिहार के बीमित श्रमिकों के लिये केंद्र की सरकार ने 500 बेड का अस्पताल बनाने की बड़ी घोषणा कर दी. केंद्र के इस फैसले से श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई. राज्य की सरकार ने भी इसका स्वागत किया और अस्पताल के लिये बिहटा के सिकदंरपुर में 25 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दिए. तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया. अस्पताल निर्माण कराने वाली कंपनी को 2 साल में निर्माण की जवाबदेही दी गई थी. श्रमिकों को लगा कि अब उनके दिन बहुरेंगे. स्वास्थ्य संबंधी सभी तरह की परेशानी एक छत के नीचे हल हो जाएंगे. लेकिन 2साल में पूरा होने वाला उनका ये सपना 10 साल बाद भी हकीकत नहीं बन सकी. अस्पताल भवन निर्माण में विलंब का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़कर सभी अपने जिम्मेदारी से बचते रहे. लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों पर चुनाव में जाने के पूर्व केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने अस्पताल का निरीक्षण किया तथा ईएसआईसी के अधिकारियों से आनन- फानन में 100 बेड अस्पताल चालू करने की 7 जुलाई 2018 को डेड लाइन घोषित कर दी. इस आदेश पर तेजी से कार्रवाई शुरू हुआ, लेकिन उद्घाटन के दिन श्रमिकों को पता चला कि 100 नहीं महज 50 बेड ही चालू किया जा रहा है. लोगों ने ये सोचकर संतोष व्यक्त किया चलो चालू तो हुआ. लेकिन 13 माह बीत जाने के बाद भी अभी ये अस्पताल डिस्पेंसरी से आगे नहीं बढ़ सका है. क्यूंकि मॉडल डिस्पेंसरी में भी 6बेड पर इनडोर की व्यवस्था होती है.
50 बेड के लिये चाहिए 39 चिकित्सक बहाल हुए 17, पारामेडिकल स्टॉफ 89 के जगह 24 की प्रतिनियुक्ति
13 माह पूर्व हुए उद्घाटन में 50 बेड चालू करने की घोषणा की गई थी. बताया जाता है कि 50 बेड चालू करने के लिये जो चिकित्सक व पारामेडिकल स्टॉफ जरूरी है उसमें चिकित्सकों की संख्या 39 बताई गई है. जिसमें 26 डीजीएमओ व 13 स्पेस्लिस्ट चिकित्सक होने चाहिए. लेकिन महज 17 चिकित्सक बहाल हो सके है. इसमें चार स्पेस्लिस्ट है जो मानक से काफी कम है. इसके साथ पारामेडिकल स्टॉफ 89 चाहिए. इसमें नर्सिंग 52, ओटी के लिये 5, प्लास्टर में 4, पैथोलॉजी में 3, फार्मेसी में 4 एवम नर्सिंग ऑर्डरली में 21 स्टॉफ चाहिए. लेकिन मात्र 24 की ही अभी तक प्रतिनियुक्ति की जा सकी है.
ईएसआईसी को इनडोर शुरू करने के लिये ढूंढे नहीं मिल रहा एनेस्थीसिया का डॉक्टर
अस्पताल में इनडोर व्यवस्था शुरू करने के लिये एनेस्थीसिया के डॉक्टर की सख्त जरूरत होती है. क्यूंकि मरीज को किसी भी तरह के ऑपरेशन में बगैर उनके काम नहीं चल सकता है. लेकिन कई बार विज्ञापन निकाले जाने के बावजूद ये मामला सुलझ नहीं सका. बताया जाता है कि इस बार जिन चिकित्सको ने इच्छा जताई थी. उनके योगदान की अंतिम तिथि 14 अगस्त है. अगर इसके बाद भी चिकित्सक नहीं आते है तो दूसरा विकल्प तलाशा जाएगा.
उद्घाटन के समय केंद्रीय मंत्री ने जल्द 300 बेड चालू करने का दिया था आश्वासन
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रमिकों के बहुप्रतीक्षित अस्पताल का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने तब माना था कि ईएसआईसी का ये अस्पताल लंबे अड़चनों से जूझ रहा था जिसे गति देकर चालू कराया गया ताकि बिहार जो श्रमिकों का एक बड़ा राज्य है. यहां के लोगों को परेशानियों का सामना नही करना पड़े. उन्होंने कहा था जल्द ही इसे 300 बेड करने की योजना है ताकि यहां मेडिकल कॉलेज की मान्यता मिल जाये और श्रमिकों को सारी सुविधाएं मिलने लगे. हमारे देश के अंदर मजदूर एक बड़ा हिस्सा है. महज 6 करोड़ श्रमिक ही बीमित है, जिन्हें सभी प्रकार की सुविधा मिल रही है. जबकि 40 करोड़ मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम करते है. हमारी सरकार के मुखिया पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद इस बड़ी आबादी के परिवार के जीवन की सुरक्षा पर चिंता जताई थी. इसी के मद्देनजर श्रम कानून जो पहले काफी जटिल थे उन्हें तर्कसंगत बनाया जा रहा है. जिससे कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले और उसे हासिल करने में परेशानी का सामना नही करना पड़े. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये केंद्र की ओर से विशेष योजना चलाई जा रही है. जिसमें केंद्र व राज्य को 171 रुपये का अंशदान देना है. इस राशि से उनकी संरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. कई राज्यों मे इस पर काम शुरू किया जा चुका है. लगभग 3 करोड़ मजदूर इस योजना से जुड़ भी गए है. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में केंद्र की सरकार श्रमिकों के सभी पहलुओं पर काम कर मोदी सरकार के स्वस्थ भारत के परिकल्पना को साकार करेगी. लेकिन ऐसे हालात को देखकर नहीं लगता कि मंत्री जी की चिंता से अधिकारियों को कोई मतलब है.
50 बेड में हालात ऐसे तो कैसे शुरू होगा तीन सौ बेड व कॉलेज
अस्पताल की इस व्यवस्था व तैयारी को देखकर तरह तरह के सवाल बीमित श्रमिकों के ही नहीं आम लोगों के मन में उठने लगे है. जिसका कोई जवाब देने वाला नहीं है. लोगों का कहना था कि ये अस्पताल 500 बेड का है. जब 50 बेड में विभाग को ढूंढे चिकित्सक व स्टाफ नहीं मिल रहे है तो मेडिकल कॉलेज के लिये 300 बेड कैसे चालू होगा. इस मामले में ईएसआईसी के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है.
10 रुपया रजिस्ट्रेशन फी के बावजूद नहीं बढ़ी बाहरी लोगों की संख्या
अस्पताल में केंद्र सरकार की ओर से बाहरी लोगों के इलाज की भी व्यवस्था की गई है. दवा भी कम रेट पर मिलना है. लेकिन बिहटा में दूसरे चिकित्सकों के करीब 400 रुपया देकर 500 से अधिक मरीज दिखा रहे है. वहीं इस अस्पताल में 10 रुपया में तीन चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा के बावजूद संख्या अभी तक 20- 25 पहुंची है. आईपी की संख्या मात्र 100 के पार.
जल्द शुरू होगा इनडोर – एमएस
अस्पताल के एमएस डॉ असीम लोगानी ने बताया कि जिस प्रकार का संसाधन हमारे पास उपलब्ध है. उसमें हम बेहतर कर रहे है. अस्पताल में हमने डिलीवरी व सर्पदंश के मरीज का इलाज किया है. जल्द इनडोर व्यवस्था शुरू की जाएगी.
(ब्यूरो रिपोर्ट)
बिहटा में मोबाइल दुकानदार की हत्या
बिहटा में मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाइक पर पिस्तौल लहराते फरार हुए अपराधी
आक्रोशित लोगों ने बिहटा चौराहा पर शव को रख किया कई मार्गों पर यातायात ठप, आगजनी, हंगामा
बिहटा (सन्तोष चौहान की रिपोर्ट)| बिहटा चौराहे के निकट मंगलवार की रात करीब साढ़े 8 बजे अपराधियों ने विमल एंटरप्राइजेज मोबाईल के दुकान में घुसकर दुकानदार विमलेश की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर आरा की ओर भाग निकले. घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को बिहटा चौरस्ता पर रखकर कई मार्गों का यातायात जाम कर दिया. लोगों ने सड़क पर आगजनी कर पटना-आरा एनएच 30,खगौल और अरवल पालीगंज मार्ग पर यातायात ठप कर दिया है. साथ ही अपराधियो के अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मृतक विमलेश भोजपुर जिले के गड़हनी थाना के शिवपुर निवासी स्व रामानुज सिंह का माँझील पुत्र था. विमलेश बचपन से अपने मामा के घर रहता था. बताया जाता है कि रात 8बजे के करीब एक बाइक पर सवार होकर आए 2 अपराधियों ने उसके दुकान पर घुसकर दो गोली मार दी .एक गोली तो ऊपर से निकल गई . लेकिन दूसरी गोली उसके सीने में जा लगी. बाहर निकलकर उसने तीसरी गोली हवा में फायर किया और फिर हाथ में पिस्टल लहराते आरा की ओर भाग निकले.
मौत की सूचना पर आक्रोशित लोगों का चौराहा पर हंगामा
विमलेश की मौत पर आक्रोशित व्यवसायियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. शव को बिहटा चौराहा पर रखकर लोगों ने सड़क को चारों तरफ से जाम कर दिया. साथ ही टायर जलाकर बिहटा पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे. करीब दो घंटे बाद किसी प्रकार कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद शव को जब्त कर उसे थाना लाया गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमाटर्म के लिये दानापुर भेज दिया.
भाई कमलेश ने बताया किसी ने नही थी दुश्मनी
विमलेश की मौत बिलख रहे भाई कमलेश ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नही थी. लंबे समय से वो बिहटा चौराहा पर मोबाइल रिपेयरिंग व गाना डाउनलोड की दुकान चलाता था. इस घटना से परिजनों के साथ ही आसपास व्यवसायी भी दहशत में है.
बिहटा पुलिस की पहल पर एक संदिग्ध को कोइलवर पुलिस ने पकड़ा
हत्या की सूचना पर हरकत में आई बिहटा पुलिस की सूचना पर एक संदिग्ध को कोइलवर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा है. साथ ही आसपास के दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हत्या करने वाले अपराधियो को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया की जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे.
बालू माफिया पर कसा शिकंजा
पटना पुलिस ने की सघन छापेमारी
मनेर, बिहटा, कोइलवर से बड़ी संख्या में अवैध खनन करते मजदूर गिरफ्तार
9 बालू माफिया की तलाश में छापेमारी जारी
29 पोकलेन मशीनें जब्त
सरकार बदलते ही बिहार की फिजा जैसे बदलने लगी है. 2 दिनों के भीतर बिहार में सरकार बदल गई. कल तक जो लोग सत्ता के बल पर दंभ भर रहे थे आज ठीक इसके उलट हो गया. पटना SSP मनु महाराज के नेतृत्व में बालू माफिया पर शिकंजा कसने के लिए आईजी के विशेष दिशा निर्देश पर मनेर, बिहटा और कोईलवर में छापेमारी की गयी. छापेमारी की खबर मिलते ही पटना के मनेर तथा बिहटा के दियरा मे बालू माफिया में खलबली मच गयी.
बालू माफिया के खिलाफ एसएसपी मनु महाराज की टीम ने पूरे दिन अभियान चलाया. सोन नदी के दूसरी तरफ यानी कोईलवर में भी छापेमारी की गयी. सूत्रों की मानें तो भोजपुर में कार्रवाई को लेकर अंदर ही अंदर बड़ी कार्रवाई करने की योजना चल रही है. आपको बता दें कि भोजपुर का इलाका बालू के जरिए काली कमाई करने का एक बड़ा धंधा बना हुआ है. सूत्रों की मानें तो वरीय अधिकारियों से भोजपुर जिले की लिस्ट भी मांगी गई है. अवैध रूप से खनन कराने वाले बालू माफिया की लिस्ट भी अधिकारियों ने तैयार करनी शुरू कर दी है. इस लिस्ट में कई सफेदपोश लोगों के भी नाम आ रहे हैं.
एसएसपी मनु महाराज जिस फोजिया को तलाश कर रहे हैं. उसका भोजपुर जिला से भी जुड़ाव रहा है. रविवार को जहां मनु महाराज की टीम ने मनेर एवं बिहटा के क्षेत्रों में बालू के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 30 लोगों को हिरासत में लिया वही अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ कोईलवर पुलिस ने भी 5 नाव के साथ 59 मजदूर को गिरफ्तार किया है. हालांकि कोईलवर थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार किया.
भोजपुर के कोईलवर में छापेमारी के दौरान SP भोजपुर, SDPO, SDO और Dy SP के साथ कोईलवर, चाँदी और कृष्णगढ़ थाने के धानाध्यक्षों सहित पुलिस के जवान छापेमारी में शामिल थे.
पटना SSP मनु महाराज ने बताया कि 34 लोगों गिरफ्तार किया गया है. 29 पोकलेन  मशीनें भी जब्त की गई हैं. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं. जिनकी तलाश में छापेमारी चल रही है. ये सभी बालू के अवैध उत्खनन में लगे थे और इनकी लंबे समये से तलाश है.
आरा से ओपी पांडे के साथ ब्यूरो रिपोर्ट