bihar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार सृजन के आसार
पटना : उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में आवेदकों को भूमि एवं तैयार औद्योगिक शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई.

समिति द्वारा 10 औद्योगिक इकाइयों को लगभग 6.09 एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया. यह निर्णय राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा निवेश और रोजगार सृजन के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा. स्वीकृत परियोजनाओं में मखाना प्रोसेसिंग, बेकरी उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट्स, सिरिंज नीडल्स एवं मेडिकल उपकरण जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं.

ये इकाइयाँ राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों आईजीसी मरंगा; हाजीपुर; मुजफ्फरपुर; बेगूसराय; लोहट फेज-1; डुमरिया; नवादा; सहरसा; पूर्णिया एवं बरारी में स्थापित की जाएंगी. इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग ₹94.16 करोड़ के निवेश का अनुमान है, जिससे लगभग 2000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. प्रमुख स्वीकृत इकाइयों में M/S SAPL Industries Private Limited, Rudra Priyam Foods and Beverages, AROSON Foods Private Limited, Orel Pharma Private Limited तथा M/S T.S.S. Digital सहित अन्य इकाइयाँ शामिल हैं. इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को भी सुदृढ़ किया जाएगा. उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA एवं IDA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य में संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. BIADA के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं. साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, सुगम प्रक्रियाएँ, बेहतर कनेक्टिविटी एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके. यह पहल बिहार को निवेश के लिए एक उभरते औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

pncb

CBSE 10वीं रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, संभावना स्कूल में लड़कियों ने मारी बाज़ी
⁷uu se
आरा,16 अप्रैल(ओ पी पाण्डेय).सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के परिणाम में आरा के शांति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार खास बात यह रही कि बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ते हुए पूरी तरह दबदबा कायम किया।

विद्यालय की छात्रा ज्योति गुप्ता ने 97% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनते हुए न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। खास बात यह रही कि ज्योति ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 में 100 अंक लाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

टॉप पोजीशन पर भी लड़कियों का ही कब्जा रहा।
स्वर्णिका सिद्धे (93%) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कौशिकी कुमारी, आराध्या और अन्य छात्राओं ने भी 92% अंक के साथ शीर्ष सूची में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

कुल मिलाकर, टॉपर्स की सूची में लड़कियों की संख्या ज्यादा रही, जिससे यह साफ हो गया कि इस बार “बेटियां पढ़ाई में आगे, लड़के पीछे” का ट्रेंड देखने को मिला। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। कुल 285 परीक्षार्थियों में
* 21 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
* 32 छात्रों ने 80-90% के बीच अंक प्राप्त किए
* 95 छात्रों ने 70-80% अंक लाए

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अनुशासन का परिणाम है। वहीं प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि यह परिणाम स्कूल की गुणवत्ता शिक्षा का प्रमाण है। इस मौके पर सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

बड़ी घोषणा:
विद्यालय प्रबंधन ने ऐलान किया कि जिले में 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को कक्षा 11वीं में नामांकन पर 50% फीस छूट दी जाएगी। कुल मिलाकर, इस बार के रिजल्ट ने साफ कर दिया कि संभावना स्कूल में बेटियों का जलवा कायम है और उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है।

पार्टी मंदिर है, फिर भी निर्दलीय मैदान में… मनोज उपाध्याय का बड़ा दांव, सियासत गरम
इस बार MLC चुनाव होगा दिलचस्प

आरा , 16 अप्रैल (ओ.पी. पाण्डेय). भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव से पहले जदयू की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने आरा में प्रेस वार्ता कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. खास बात यह रही कि उन्होंने एक तरफ संगठन को अपना “मंदिर” बताया, तो दूसरी तरफ टिकट नहीं मिलने पर सीधे चुनावी मैदान में उतरने का फैसला सुना दिया.

आरा के पार्क व्यू होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उपाध्याय ने साफ कहा कि यह फैसला उन्होंने किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के दबाव और समर्थन के आधार पर लिया है. उन्होंने कहा,“संगठन मेरा मंदिर है और नीतीश कुमार जी मेरे आदर्श हैं, लेकिन जब जनप्रतिनिधियों ने लगातार कहा कि इस बार हमें मैदान में उतरना चाहिए, तो मैंने उनकी आवाज को नजरअंदाज नहीं किया।”

जनसमर्थन से घबराए लोग फैला रहे अफवाह:

उन्होंने मीडिया बंधुओं से बातचीत में यह भी कहा कि कुछ लोग उनके जन समर्थन से इतने घबराए हुए हैं कि शोर मचा रहे हैं कि मनोज उपाध्याय पैसा लेकर बैठ गए हैं . हमारे साथ घूमने वाले लोगों को डराया भी जा रहा है. इसलिए मैं इस बात को आप सभी से शेयर कर रहा हूं कि यदि किसी बातें किसी भी समय आपतक पहुंचे तो एक बार आप जरूर हमसे मेरा पक्ष जान लीजिएगा। मैं चुनाव में किसी के कहने पर बैठने वाला नहीं हूँ।

पिछले तीन महीनों से जारी बैठकों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि वार्ड सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि 35 वर्षों की समाजसेवा के अनुभव के साथ वे अब सीधे सदन में जाकर क्षेत्र की आवाज उठाना चाहते हैं.

टिकट नहीं मिलने के मुद्दे पर उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर स्पष्ट रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि“मैंने अपनी बात पार्टी नेतृत्व तक रखी, लेकिन जब टिकट नहीं मिला तो जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा कि इस बार धनबल और बाहुबल नहीं, जनता का बल दिखेगा.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बागी माना जाएगा, तो उन्होंने बेबाक जवाब दिया कि“हां, माना जाएगा, लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी भले मान ले पर यह बगावत नहीं है, यह जनता की आवाज है.”

उन्होंने यह भी साफ किया कि वे पार्टी छोड़ने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा“जो मेरा मंदिर है, उसे कैसे छोड़ सकता हूं?” मनोज उपाध्याय ने अपने चुनावी आत्मविश्वास को भी खुलकर जाहिर किया। उन्होंने कहा कि “मेरा बल न पैसा है, न बाहुबल… मेरा बल जनता का प्यार, विश्वास और समर्थन है. जनप्रतिनिधियों के सामने झुका हुआ मेरा सिर ही मेरी ताकत है.”

उन्होंने वार्ड महासंघ के समर्थन का हवाला देते हुए दावा किया कि वे चुनाव में मजबूत स्थिति में हैं और जीत के बाद क्षेत्र की आवाज को सदन में मजबूती से उठाएंगे. गौरतलब है कि भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में करीब 5,200 वार्ड सदस्य मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. ऐसे में जनप्रतिनिधियों का समर्थन इस चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकता है. प्रेस वार्ता में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बिहार में चमका भोजपुर: अक्षत आनंद ने टॉप कर बढ़ाया मान
छोटे से गांव से बड़ा कमाल: अक्षत आनंद बने बिहार के टॉपर

आरा, 3 फरवरी(ओ पी पाण्डेय). कहते हैं कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। यह सिर्फ प्रोत्साहन देने वाली बात नहीं, बल्कि जीवन की सच्चाई है. इसी सच को साबित करते हुए बिहार सरकार के अधीन संचालित सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के 26 मार्च 2026 को जारी परिणाम में भोजपुर के होनहार छात्र अक्षत आनंद ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर नया इतिहास रच दिया. उनकी इस शानदार सफलता से न केवल भोजपुर, बल्कि पूरा बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

अक्षत आनंद की इस शानदार उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हर जगह उनकी सफलता की चर्चा हो रही है. ग्रामीण परिवेश से निकलकर इतनी बड़ी परीक्षा में टॉप करना युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है.

अक्षत के पिता डॉ. आनंद कुमार ठाकुर शिक्षा जगत से जुड़े एक समर्पित शिक्षक हैं. वे भोजपुर के चरपोखरी ब्लॉक के जैतपुरा गाँव के निवासी हैं. वे पूर्व में सर्वोदय +2 विद्यालय, पिरौटा (भोजपुर) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में गांधी उच्च विद्यालय, खगौल, दानापुर (पटना) में माध्यमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. पिता की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अनुशासन ने अक्षत की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्षत की मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। उनकी सफलता से यह साबित होता है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती.

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की परीक्षा राज्य की सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में से एक है, जिसमें सफलता प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. ऐसे में अक्षत आनंद का टॉपर बनना उनकी असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है.

अक्षत आनंद की यह उपलब्धि आने वाले समय में हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह संदेश देगी कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

रामनवमी पर आस्था का उत्सव: आरा में श्रद्धालुओं के लिए सेवा का सराहनीय पहल
शोभा यात्रा में शामिल भक्तों को शीतल पेय व मिष्ठान का वितरण
आरा (भोजपुर),28 मार्च। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट, आरा द्वारा शहर के डीटी रोड स्थित बाल हिन्दी पुस्तकालय के समीप श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सेवा शिविर (स्टॉल) लगाया गया। इस दौरान रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हजारों राम भक्तों के बीच पेठा, गुड़ व बुंदिया से बने लड्डू, गुल्कोन-डी और शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम की विधिवत आरती की और सभी श्रद्धालुओं के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा आरा की धार्मिक एकता और आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी शहर के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी राम भक्तों ने अनुशासन और संयम के साथ अपनी-अपनी झांकियों का प्रदर्शन किया, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी इसी तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही गई।

इस अवसर पर सचिव विष्णु शंकर, कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, ट्रस्टी राम कुमार सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, हरखेन कुमार सिंह, देवदत्त सिंह, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, अविनाश प्रसाद (रि.डीएसपी), सुजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार ‘धन्नू’, अमित कुमार ‘भोलू’ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कश्मीर की नींव भी बिहार के सम्राट ने रखी थी !
राजगीर के मंच से क्षमा कौल का इतिहास और वर्तमान पर बेबाक बयान

संवाद और लोकतंत्र पर बोलते हुए मंच से छलका कश्मीरी लेखिका का दर्द

कश्मीर से विस्थापन का दर्द भी साझा किया, बोलीं – मातृभूमि छिन जाए तो संवाद खोखला लगता है

राजगीर, 16 मार्च (ओ पी पांडेय)। राजगीर में आयोजित नालंदा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के एक सत्र में कश्मीरी लेखिका क्षमा कौल ने कश्मीर के इतिहास, लोकतंत्र और विस्थापन के दर्द पर बेहद बेबाक तरीके से अपनी बात रखी। “संवाद और लोकतंत्र” विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने एक ऐतिहासिक तथ्य की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि कश्मीर के श्रीनगर शहर की स्थापना सम्राट अशोक ने की थी, जिनकी राजधानी पाटलिपुत्र यानी आज का पटना था।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और बिहार का रिश्ता हजारों वर्ष पुराना है। सम्राट अशोक ने अपने पुत्र जालोक को कश्मीर का शासन सौंपा था, जिसने वहां शैव और बौद्ध दोनों परंपराओं को समान सम्मान दिया। उनके अनुसार यह इतिहास में धार्मिक सहिष्णुता और लोकतांत्रिक भावना का एक अद्भुत उदाहरण था, जिसे आज की पीढ़ी लगभग भूल चुकी है।

लेखिका ने आदि शंकराचार्य, अभिनवगुप्त और जयंत भट्ट जैसे विद्वानों का उल्लेख करते हुए कश्मीर की गौरवशाली बौद्धिक परंपरा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कभी ज्ञान और दर्शन की भूमि रहा कश्मीर आज विस्थापन और पीड़ा की कहानी बन गया है।

लोकतंत्र और संवाद की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए क्षमा कौल का दर्द साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति से उसकी मातृभूमि और पहचान छिन जाती है तो केवल कागजी संवाद से न्याय नहीं मिलता। कश्मीर में हुए नरसंहार और विस्थापन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज कई कश्मीरी अपने ही देश में शरणार्थी की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं और उनके दर्द पर राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर बहस तक नहीं हुई।

इस दौरान उन्होंने बिहार की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह भूमि ज्ञान, चिंतन और विमर्श की अनमोल धरोहर रही है। उनके अनुसार बिहारियों में बौद्धिक क्षमता और श्रम दोनों का अद्भुत संगम है।

इतिहास के संदर्भ में बताया गया कि सम्राट अशोक (268–232 ईसा पूर्व) के समय मगध साम्राज्य का केंद्र आज का बिहार था। उनकी राजधानी पाटलिपुत्र से संचालित यह विशाल साम्राज्य उत्तर में हिमालय की तराई, पूर्व में बंगाल क्षेत्र, पश्चिम में सोन नदी और दक्षिण में विंध्य पर्वतमाला तक फैला हुआ था। मौर्य काल में चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक के शासन में मगध का विस्तार उत्तर-पश्चिम में हिंदुकुश पर्वतों तक था, जिसमें आज के अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और हेरात जैसे क्षेत्र भी शामिल थे।

इतिहासकारों के अनुसार कभी इतना विशाल और प्रभावशाली रहा मगध साम्राज्य आज कई प्रशासनिक हिस्सों में बंट चुका है। समय के साथ बिहार के भूभाग से अलग होकर कई नए राज्य और क्षेत्र बने।

मंच से यह भी संदेश दिया गया कि इतिहास के वैभव को केवल खंडहरों में बदलने देना किसी भी समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आज भी प्राचीन विश्वविद्यालयों और सभ्यताओं के अवशेष मानो अपने गौरव की कहानी सुना रहे हैं, लेकिन उनके पुनरुद्धार और संरक्षण के बजाय अक्सर उन्हें केवल राजनीतिक बहस का विषय बना दिया जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि जब तक साहित्य और चिंतन की परंपरा मजबूत नहीं होगी, तब तक इतिहास के गौरव को पुनर्जीवित करना कठिन है। साहित्य में समाज की सोच को बदलने और नई दिशा देने की ताकत होती है, इसलिए इतिहास और संस्कृति को पुनर्स्मरण कराने में साहित्य की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

कविताओं में जीवंत हुआ नालंदा का गौरव, कवि सम्मेलन में गूंजा ‘ज्ञान’ का स्वर
शब्दों की सरगम में डूबा नालंदा, कवियों की आवाज़ में झलकी मिट्टी की महक

कविता, विरासत और भावनाओं का संगम: नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल में सजी काव्य संध्या

नालंदा,16 मार्च(ओ पी पाण्डेय)। इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन एम्फीथियेटर में सजी काव्य संध्या ने साहित्य और संवेदना का ऐसा वातावरण रचा कि देर शाम तक श्रोता शब्दों की उस मधुर धारा में डूबे रहे। देश के प्रतिष्ठित युवा कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नालंदा की विरासत, मिट्टी और मानवीय भावनाओं को स्वर दिया।

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित और डार्क हॉर्स, औघड़ तथा विश्वगुरु जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक कवि नीलोत्पल मृणाल ने अपनी संवेदनशील कविता से श्रोताओं को गहराई से छू लिया। उनकी पंक्तियाँ –
“थोड़ा सा नदी का पानी,
मुट्ठी भर रेत रख लो,
धान-गेहूं-सरसों वाले
पीले-हरे खेत रख लो…
आने वाली पीढ़ियों को
चल कर दिखाएंगे-
दुनिया ऐसी हुआ करती थी।”

-ने बदलते समय के बीच स्मृतियों और प्रकृति को बचाए रखने का भाव जगाया।

नई दिल्ली में रहकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहने वाले नालंदा के कवि संजीव कुमार मुकेश ने अपनी कविताओं में राजगीर, मगध और बिहार की गौरवशाली पहचान को स्वर दिया। उनकी पंक्तियाँ-
“मगध का, राष्ट्र का, जन-जन का है अभिमान नालंदा,
विरासत, संस्कृति, जन-मन का गौरव गान नालंदा…
पुनः फैला रहा है विश्व भर में ‘ज्ञान’ नालंदा।”

– सुनते ही सभागार तालियों से गूंज उठा।

उन्होंने राजगीर की आध्यात्मिकता को भी शब्द दिए-
“जब मोह मनुज के ज्ञान को रुद्ध कर देता है,
तब मगध का रज गौतम को बुद्ध कर देता है।”

कवि सम्मेलन का संचालन मेरठ के चर्चित हास्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने अपने चुटीले अंदाज में किया। उन्होंने श्रोताओं से संवाद करते हुए कहा-
“साहित्यिक उत्सव मनाकर खुश हो ना,
ऊँची हस्तियाँ यहाँ बुलाकर खुश हो ना,
पूछ रहा हूँ राजगीर में मैं-
नालंदा की माटी को माथे से लगाकर खुश हो ना।”

दरभंगा से आईं चर्चित कवयित्री डॉ. तिष्या श्री ने अपनी सुरीली आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से काव्य संध्या को और भी मधुर बना दिया। उनकी पंक्तियाँ-
“बड़े आसान लफ़्ज़ों में उसे सरेआम लिखती हूँ,
सुनो तो गीत लगता है मगर पैग़ाम लिखती हूँ…
मुहब्बत जब कहे कोई, उसी का नाम लिखती हूँ।”

– ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया।

कवियों की रचनाओं, शब्दों की लय और भावनाओं की गर्माहट ने ऐसा समां बाँधा कि देर शाम तक लोग काव्य-रस में डूबे रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान आयोजक वैशाली सेता और अदिति नंदन द्वारा प्रदान किया गया।

कुल मिलाकर, यह काव्य संध्या केवल कविताओं का पाठ नहीं थी, बल्कि नालंदा की मिट्टी, उसकी स्मृति और उसके ज्ञान की उस परंपरा का उत्सव थी, जो आज भी शब्दों के माध्यम से दुनिया भर में फैल रही है।

बॉक्स ऑफिस पर क्या कह गए अमोल पालेकर !
नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल में अमोल पालेकर का सिनेमा पर बेबाक संवाद

सिनेमा की असली सफलता दर्शकों के दिल में होती है, बॉक्स ऑफिस में नहीं : अमोल पालेकर

नालंदा, 16 मार्च (ओ पी पाण्डेय)। नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल में आयोजित एक विशेष सत्र में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर केंद्र में रहे। इस अवसर पर उन्होंने सिनेमा, फिल्म आलोचना और अपने रचनात्मक अनुभवों पर खुलकर विचार साझा किए। सत्र में उनकी धर्मपत्नी और लेखिका संध्या गोखले तथा वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज भी उनके साथ संवाद में शामिल रहे।

बातचीत के दौरान अमोल पालेकर ने अपने लंबे फिल्मी अनुभव और अपनी लिखी पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता या असफलता का आकलन केवल उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, किसी फिल्म का वास्तविक मूल्य उसके विषय, संवेदनशीलता, सामाजिक प्रभाव और दर्शकों के मन पर पड़ने वाले स्थायी असर से तय होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक फिल्म समीक्षक की भूमिका सिर्फ यह बताने तक सीमित नहीं होनी चाहिए कि फिल्म हिट है या फ्लॉप। बल्कि उसका काम यह समझना और समझाना भी है कि कोई फिल्म अपने समय और समाज से किस तरह संवाद स्थापित करती है।

इस दौरान अमोल पालेकर ने अपनी फिल्मों और अभिनय यात्रा से जुड़े कई रोचक अनुभव भी साझा किए। उनकी सहज और आत्मीय बातचीत ने दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा और पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में पटना कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित लाइव पेंटिंग सत्र में बनाई गई एक विशेष कलाकृति अमोल पालेकर को भेंट की गई। इसके साथ ही उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और नालंदा की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती स्थानीय कलाकारों द्वारा मिट्टी से निर्मित एक प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

यह सत्र सिनेमा, कला और समाज के गहरे संबंधों को रेखांकित करते हुए नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल को और भी सार्थक बना गया।

नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल में आज शब्दों की शाम, देश के चर्चित कवि देंगे प्रस्तुति
राजगीर, 14 मार्च। नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन शनिवार को एम्पीथियेटर में संध्या 7 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस काव्य संध्या में देश के चर्चित और युवा कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम में बेस्टसेलर पुस्तकों डार्क हॉर्स, औघड़ और विश्वगुरु के लेखक तथा साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित कवि नीलोत्पल मृणाल अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही नालंदा के मूल निवासी और “गाँव का लड़का” नाम से चर्चित कवि एवं गीतकार संजीव कुमार मुकेश भी मंच से अपनी कविताएँ सुनाएंगे।

मेरठ के प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता, जो “सब कुछ ऑरिजनल है” के लिए जाने जाते हैं, अपने व्यंग्य और हास्य से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। वहीं दरभंगा की चर्चित कवयित्री डॉ. तिष्या श्री, जिन्हें “बिहार की बेटी” के नाम से पहचान मिली है, अपनी संवेदनशील कविताओं से श्रोताओं को भावुक करेंगी।

राजगीर की पंच पहाड़ियों के बीच आयोजित इस कवि सम्मेलन में कविता के विविध रंग देखने को मिलेंगे। यहाँ गाँव की सोंधी खुशबू के साथ हास्य और व्यंग्य की शीतल फुहार भी होगी। गीतों की मिठास, प्रेम और मनुहार के साथ यह काव्य संध्या श्रोताओं को शब्दों की दुनिया में डुबो देगी।

PNCB

नालंदा की धरती पर लौटा ज्ञान का उत्सव, राजगीर में सजा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026
नालंदा की विरासत के संग सजा ‘लिट भी और लिट्टी भी’, राजगीर में शुरू हुआ इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल

देशभर के साहित्यकारों ने जलाया ज्ञान का दीप, 12 से 15 मार्च तक इतिहास, साहित्य और संस्कृति पर होंगे सत्र

राजगीर, 12 मार्च। नालंदा की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर के ओपन मंच पर भव्य तरीके से किया गया। 12-15 मार्च तक चलने वाले इस लिटरेचर कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और विद्वानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अजय सिंह(राष्ट्रपति के पूर्व प्रेस सलाहकार), ओम थानवी(जनसत्ता के पूर्व एडिटर), अजय ब्रह्मात्मज(सिनेमा साहित्य के दिग्गज लेखक ), डॉ. कविता शर्मा (पूर्व प्राचार्य, हिंदू कॉलेज), आकाश पसरीचा, डॉ. आनंद सिंह (सीनियर प्रोफेसर), संजीव मुकेश, पंकज कुमार, गगन, निर्मल वैद्य, वैशाली सत्ता, अदिति नंदन और शैलेश कुमार समेत कई साहित्यिक हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में ज्ञान निकेतन की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि डॉ. कविता शर्मा, आकाश पसरीचा और डॉ. आनंद सिंह जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने नालंदा पर महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखकर इस ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। वहीं नालंदा कॉलेज के प्राचार्य सत्र के पहले पैनल में पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए।

मंच संचालन बिहार के चर्चित उद्घोषक शैलेश कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,“इस बिहार की पावन धरती, इस नालंदा की धरा पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है। मुझे मंच संचालन की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन मेरे सामने बैठे लोग मुझसे कहीं अधिक विद्वान और अपने आप में प्रकाश स्तंभ हैं। नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026, जिसे अमात्य फाउंडेशन ने आपके बीच समर्पित किया है, हमें धीरे-धीरे उस काल की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा है, जब पाँचवीं शताब्दी में नालंदा में जमीन पर इसी तरह बैठकर ज्ञान की चर्चा और अध्ययन हुआ करता था। आज हम उसी परंपरा को फिर से जीवंत करने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने अमात्य फाउंडेशन की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह किसी उजड़े हुए गांव को कुछ उत्साही लोग फिर से संवारने का प्रयास करते हैं, उसी तरह वैशाली सत्ता, अदिति नंदन और दिव्या भारद्वाज की टीम ने इस फेस्टिवल की परिकल्पना को साकार किया है।

कार्यक्रम के दौरान बिहार की साहित्यिक परंपरा का भी उल्लेख हुआ। उन्होंने पुराने दिनों की बात को याद करते हुए कहा कि एक बार नेहरू जी जब सीढी चढ़ते हुए लड़खड़ाए तो राष्ट्रकवि दिनकर ने उन्हें संभालते हुए कहा कि जब राजनीति लड़खड़ाती है तो साहित्य समाज को संभालने का काम करता है।

इसी धरती ने वीर कुंवर सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महान व्यक्तित्व दिए हैं। फेस्टिवल का टैगलाइन “Lit भी और Litti भी” खास आकर्षण का केंद्र रहा, जो बिहार की साहित्यिक समृद्धि के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा की पहचान को भी दर्शाता है। इस फेस्टिवल में आने वाले सारे अतिथियों को बिहार की खास व्यंजनों को खास बिहारी शेफ़ो द्वारा परोसा भी जाएगा।

इस मौके पर लेखिका वैशाली सेता ने अपने नाम से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि मुंबई में जन्मी और गुजरात से जुड़ी होने के कारण बचपन में उन्हें अपने नाम “वैशाली” से चिढ़ होती थी, क्योंकि महाराष्ट्र में कई कैफे का नाम भी वैशाली होता है। लेकिन 2007 में अदिति नंदन के संपर्क में आने और बिहार आने के बाद उन्हें पता चला कि विश्व के पहले गणराज्य का नाम वैशाली था। ये जानने के बाद उन्हें अपने नाम प्यार हो गया और इसके बाद इस गौरवशाली गणराज्य के पन्नो को उन्होंने बिहार के कोने कोने से खोजना शुरू किया। उनके दोस्त अदिति नंदन और कई लोगों ने मिलकर काम करना शुरू किया ताकि बिहार के उस गौरव को फिर से दुनिया में फैले सारे बिहार एक मंच पर आकर सार्थक के सकें। तब से लगातार वे बिहार में हीं हैं।

उन्होंने कहा कि आज जिस परिसर में यह लिटरेचर फेस्टिवल हो रहा है, वहां कार्यक्रम होते देखना उनके लिए भावुक क्षण है। उन्होंने बताया कि बिहार ज्ञान और इतिहास की धरती है, जहां करीब 400 स्थानों पर आदि मानवों द्वारा बनाए गए शैलचित्र मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने बिहार सरकार को सौंपकर धरोहर के रूप में संरक्षित करने की पहल की है। फेस्टिवल के पहले दिन साहित्य, इतिहास और संस्कृति से जुड़े कई सत्रों में देशभर से आए विद्वानों ने अपने विचार साझा किए.

ओपी पांडे