Bihar vidhan sabha – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

भाजपा विधायकों ने वेल में पहुंचकर दिखाये पोस्टर ,उठा ली कुर्सी, तेजस्वी के इस्तीफे की मांग
मुख्यमंत्री जी.. क्या मजबूरी जो भ्रष्टाचार से समझौता किया -विजय सिन्हा

हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

स्पीकर ने वेल में कुर्सी उठाये भाजपा सदस्यों को चेतावनी दी

प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में भारी हंगामा

पहली कैबिनेट में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा क्या हुआ

बिहार विधानसभा मे प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्यों ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का भारी विरोध किया. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जब ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े सवाल का जवाब देने खड़े हुए तो भाजपा सदस्यों ने विरोध किया. उन्होंने वेल में पहुंच तक तेजस्वी यादव को पोस्टर दिखाए. भाजपा के विधायक जोर जोर से तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे थे. स्पीकर ने वेल में पोस्टर लहरा रहे भाजपा सदस्यों से पोस्टर लेने का आदेश मार्शल को दिया. स्पीकर ने वेल में कुर्सी उठाये भाजपा सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा आचरण करेंगे तो हमें कार्रवाई करने पर बाध्य होना पड़ेगा. हंगामा बढ़ते देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया. दरअसल, लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भाजपा लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आज विधानसभा में मौजूद सीएम नीतीश से पूछा कि कहां गया आपका जीरो टॉलरेंस की नीति, आपने भ्रष्टाचार से क्यों समझौता किया ?

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि इतने कम उम्र में तेजस्वी यादव इतने संपत्ति के मालिक कैसे बने.., मैं आसन का सम्मान करता हूं, नेता विरोधी दल को बोलने की परंपरा रही है. पहली कैबिनेट में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा क्या हुआ… यहां मुख्यमंत्री बैठे हुए हैं, जवाब दें. शिक्षकों को समान वेतन देने की बात कहने वाले आज क्यों मौन है,,, किसान सलाहकार आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं लाठी चार्ज हो रहा है. भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.मुख्यमंत्री जी आपके जीरो टॉलरेंस का क्या हुआ. आप तेजस्वी यादव को बगल में बिठाये हिए हैं. उन पर भ्रष्टाचार करने को लेकर चार्जशीट दाखिल किया गया है..क्यों नहीं इस्तीफा ले रहे.वहीं आशा कार्यकर्ताओं के लिए भाकपा माले के विधायकोण ने जम कर नारेबाजी की.

PNCDESK

कटाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे एएमआईएम के विधायकों को मार्शल ने किया बाहर
विधायकों को अध्यक्ष के निर्देश पर  मार्शलों ने बाहर निकाला

परिसर में दे रहे हैं धरना,बोले -लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा

विधानसभा के वेल में नारेबाजी कर रहे एएमआईएम के विधायकों को मार्शल आउट किया गया है.  विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल खत्म होने के बाद एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान समेत अन्य सदस्य सीमांचल के कई हिस्सों में कटाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कई बार उन्हें अपने सीट पर जाने के लिए कहा लेकिन हाथों में प्लेकार्ड लिए जब विधायक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे तो उन्हें मार्शल आउट करा दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर सदन में मौजूद मार्शल अख्तरुल इमान समेत अन्य विधायकों को सदन से बाहर ले गए.

विधान सभा परिसर में धरने पर बैठे विधायक

सदन से मार्शल आउट किए जाने के बाद अख्तरुल इमान ने कहा कि उनकी संख्या कम है लिहाजा लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है. सीमांचल के कई गांवों में लगातार कटाव जारी है. बाढ़ की परेशानी से हर साल सीमांचल के लोग दो-चार होते हैं लेकिन अब तक सरकार ने इसका कोई ठोस उपाय नहीं निकाला है. आज इसी सवाल को हमने सदन में उठाया था लेकिन सदन से मार्शल आउट करा दिया गया. मार्शल आउट किए जाने के बाद सदन पोर्टिको में एआईएमआईएम के विधायक के धरने पर बैठ गए हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को भी विधानसभा में एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान को स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने फटकार लगाई थी. उन्हें चेतावनी भी दी थी. सदन में वह कई बार अपनी जगह पर खड़े होकर बगैर अनुमति के बोल रहे थे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई थी.

PNCDESK

वेब पत्रकारों को मिला वैधानिक सम्मान, वेब मीडिया नियमावली पर कैबिनेट की मुहर
मंगलमय बना मंगलवार, बिहार वेब मीडिया नियमावली-2021 को मिली कैबिनेट की मंजूरी

बिहार वेब मीडिया नियमावली-2021 की मंजूरी WJAI के मिशन का पहला सोपान

▶️बिहार वेब मीडिया नियमावली-2021 की स्वीकृति वेब पत्रकारों को वैधानिक सम्मान मिलने के बराबर–आनंद कौशल
▶️बिहार वेब मीडिया नियमावली-2021 की स्वीकृति बिहार सरकार का कदम स्वागत योग्य, WJAI के मिशन की पहली सीढ़ी–अमित रंजन
▶️बिहार कैबिनेट की स्वीकृति ने बिहार में साबित किया कि वेब मीडिया प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक से कम नहीं-ओम प्रकाश अश्क

पटना(ओ पी पाण्डेय). मंगलवार का दिन पत्रकारों और सरकार के लिए मंगलमय और ऐतिहासिक उस समय बन गया जब बिहार सरकार की कैबिनेट ने अपनी बैठक में “बिहार वेब मीडिया नियमावली- 2021” को मंजूरी दे दी. कैबिनेट से इस मंजूरी के बाद डिजिटल मीडिया के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है. कैबिनेट से वेब मीडिया नियमावली 2021 के पास कराने के लिए वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) ने कड़े संघर्ष किया है. नियमावली को मंजूरी मिलना WJAI की बहुत बड़ी सफलता साबित हुई है. बता दें कि बिहार में वेब मीडिया के लिए एक नियमावली बनाने के लिए WJAI के एक प्रतिनिधिमंडल सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री नीरज कुमार से मिला था और वेब मीडिया नियमावली बनाने मांग करते हुए एक सुझाव पत्र भी सौंपा था. जिसपर सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने WJAI को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही वेब मीडिया एवं वेब पत्रकारों के लिये बिहार सरकार कुछ निर्णय देगी.

बिहार में वेब पत्रकारों के लिये एक नियमावली की मांग को लेकर WJAI का संघर्ष मंगलवार को सार्थक साबित हुआ. राज्य सरकार से इस नियमावली को स्वीकृति दिलाने एवं सुझाव देने में WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क़, बिहार प्रदेश महासचिव रजनीकांत पाठक, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधुप मणि ‘पीकू’ समेत अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अहम योगदान रहा.

बिहार वेब मीडिया नियमावली-2021 के स्वीकृति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने खुशी व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ‘वेब पत्रकार मित्रों के लिये आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योकि बिहार उन कुछ गिने चुने राज्यों में शामिल हो गया है जहां आपके मान सम्मान को वैधानिकता प्रदान की जा रही है. मुख्यमंत्री एवं सूचना मंत्री के साथ ही तमाम विभाग के अधिकारियों को बहुत धन्यवाद जो आपने आज वेब मीडिया नीति को मंजूरी दी. वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तमाम सदस्यों के इस संघर्ष को सम्मान मिला है. उम्मीद है संस्था के स्वनियमन के रास्ते पर चलकर देश में स्वच्छ और स्वतंत्र पत्रकारिता को नया आयाम मिलेगा. संगठन का पहला मिशन आज सफल हुआ और ये सफर जारी रहेगा. सभी सदस्यों को बहुत शुभकामनाएं.’

वहीं राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने भी सरकार को धन्यवाद देते हुए एवं वेब पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि ‘सरकार ने बहुत बढ़िया कदम उठाया है कि सरकार ने वेब पत्रकारों को उनका हक दिया है. डब्लूजेएआई लगातार इसके लिए संघर्षरत था और आज सरकार के इस निर्णय के बाद वेब पत्रकार एवं इसके संचालकों को काफी सहजता मिलेगा. वेब पत्रकारों के लिये बिहार सरकार एवं बिहार कैबिनेट का यह निर्णय स्वागतयोग्य है.

इसके साथ ही राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क ने कहा कि सरकार का यह कदम स्वागतयोग्य है. सरकार ने इस नियमावली को स्वीकृत कर यह साबित कर दिया है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक से तनिक भी कम वेब मीडिया नहीं है.

बिहार प्रदेश महासचिव रजनीकांत पाठक ने कहा कि आज तक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी तेज समाचार लोगों तक पहुंचाने के बावजूद वेब मीडिया को उसका हक नहीं मिल रहा था लेकिन आज इस नियमावली के स्वीकृति के बाद वेब मीडिया के पत्रकारों को उनका हक मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने कहा कि सरकार के इस कदम से वेब पत्रकारों में खुशी की लहर है. सरकार ने इस नियमावली से वेब मीडिया संचालक को आर्थिक रूप से काफी सहयोग मिलेगा.

बिहार वेब मीडिया नियमावली-2021 की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीशकांत, अमिताभ ओझा, माधो सिंह, हर्षवर्धन द्विवेदी, आशीष शर्मा राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क, राष्ट्रीय सचिव निखिल के डी वर्मा, सुरभित दत्त, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, टी. स्वामीनाथन, संयुक्त सचिव मधुप मणि पीकू, मनोकामना सिंह, डॉ. लीना, डॉ. राजेश अस्थाना, जीतेन्द्र सिंह , अकबर इमाम, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मंजेश कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल ओंकार, बालकृष्ण, अक्षय आनन्द, सचिव चंदन कुमार, अमरदीप झा, कोषाध्यक्ष चंदन राज, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष चंद्रचूड गोस्वामी, महासचिव अर्पिता चटर्जी आदि ने सरकार को धन्यवाद एवं वेब पत्रकारों को बधाई दी.