Bihar vacancy – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

हेड टीचर और हेडमास्टर का रिजल्ट जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार देर शाम प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. 45452 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 42921 शिक्षक पास हुए हैं. इसमें प्राथमिक विद्यालयों के लिए 36947 शिक्षक सफल हुए हैं जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के लिए 5971 शिक्षक सफल हुए हैं.

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर शिक्षक अभ्यर्थी परिणाम देख सकते हैं. प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 28 और 29 जून को हुआ था जिसमें करीब 1.50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. प्रधान शिक्षक के लिए पहले 40247 पदों पर वैकेंसी निकली थी, लेकिन आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बदलाव के कारण वैकेंसी की संख्या घटकर 39391 हो गई थी और प्रधानाध्यापक के लिए वैकेंसी की संख्या 6061 हो गई थी. परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थी वही थे जिनके पास उक्त श्रेणी के विद्यालयों में 8 वर्ष पढ़ने का शैक्षणिक अनुभव था. उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रिंसिपल के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 1340 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 576, अनुसूचित जाति के लिए 1283, अनुसूचित जनजाति के लिए 128, अति पिछड़ा वर्ग 1595, पिछड़ा वर्ग के लिए 1139 पद शामिल हैं.

हेड टीचर और हेड मास्टर को मिलेगा इतना वेतन

प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक को 45000 रुपए से अधिक वेतन और अन्य भत्ता मिलेगा, वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक को करीब 60000 रुपए से अधिक मिलेंगे.

सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या पर भी पड़ेगा असर

इस रिजल्ट का सीधा असर सक्षमता वन पास शिक्षकों की संख्या पर भी पड़ेगा. इस बारे में एक वरिष्ठ शिक्षक पप्पू कुमार ने बताया कि सक्षमता वन में उत्तीर्ण लगभग एक लाख सत्तासी हजार शिक्षकों में से हजारों ऐसे शिक्षक भी हैं जिन्होंने  हेड टीचर और हेडमास्टर की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है. ऐसे में अगर ये शिक्षक हेड टीचर या हेडमास्टर के तौर पर ज्वायन करते हैं तो सक्षमता वन पास शिक्षकों की संख्या कम हो जाएगी और इसका असर उनकी पोस्टिंग पर भी पड़ेगा क्योंकि तब शिक्षा विभाग के पास ज्यादा संख्या में विशिष्ट शिक्षक के पोस्ट उपलब्ध होंगे. जाहिर तौर पर विशिष्ट शिक्षकों को मनचाही पोस्टिंग में भी इसका सीधा लाभ मिल सकता है.

pncb

बिहार में मैट्रिक पास भी बन सकेंगे स्वास्थ्य अनुदेशक
8386 पदों पर होनी है बिहार में भर्ती

शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट-डिप्लोमा-डिग्री की योग्यता जरूरी

बिहार में शिक्षक नियोजन नियमावली 2012 के प्रावधान के अनुरूप अहर्ता रखने वाले अभ्यर्थी मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के रूप में नियुक्त होंगे. इस नियमावली में साफ किया गया है कि भारत की नागरिकता, मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट-डिप्लोमा-डिग्री की योग्यता निर्धारित अहर्ता है. इसी आधार पर पात्रता परीक्षा 2019 ली गई थी. यही योग्यता वर्तमान में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में लागू होगी. इसको लेकर शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है. यानी मैट्रिक उत्तीर्ण भी स्वास्थ्य अनुदेशक बन सकेंगे.

आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि कई जिलों द्वारा इस संबंध में मार्गदर्शन की मांग की जा रही थी. इसी को देखते हुए जिलों को यह आदेश जारी किया जा रहा है. मालूम हो कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के 8386 पद हैं, जबकि वर्ष 2019 की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की संख्या 3523 है. नियोजन नियमावली 2020 में यह प्रावधान किया गया है कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति के लिए आवश्यक अहर्ता इंटर परीक्षा में 50 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से शारीरिक शिक्षा में कम-से-कम दो वर्ष का प्रमाणपत्र-डिप्लोमा होना निर्धारित है. पर, 30 मार्च, 2022 द्वारा निर्धारित नियोजन में 2012 नियमावली और पात्रता परीक्षा 2019 में निर्धारित अहर्ता ही मान्य होगी, न कि 2020 की नियमावली.

PNCDESK

15 सितंबर तक बिहार के इस विभाग में होंगी 30 हजार नियुक्तियां
बिहार सचिवालय

पटना, 01 जून।। बिहार में बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है. करीब तीस हजार पदों पर बहाली की ये प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है.

दरअसल बिहार में कोरोना महामारी ने स्वास्थ्य विभाग की तमाम खामियों को उजागर कर दिया है. कोविड की दूसरी लहर ने राज्य में जिस तरह की तबाही मचाई है, उसे देखते हुए बिहार सरकार ने संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के खाली पड़े करीब तीस हजार डॉक्टर, नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ के पदों पर बहाली हो रही है.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कोरोना के संभावित आने वाले तीसरे फेज से लड़ने के लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना बनायी है. मंगल पांडेय ने बताया विभाग के द्वारा विभिन्न स्तरों पर सघन समीक्षा करते हुए भविष्य के लिए तैयारी की जा रही है। वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कुल लगभग 30 हजार नियुक्तियां विभिन्न पदों पर की जाएंगीं.

मंगल पांडेय ने बताया कि व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए मानव बल की आवश्यकता है. इस क्रम में 6338 विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सक, 3270 आयुष चिकित्सक, जीएनएम (एनएचएम)- 4671 एवं एएनएम (एनएचएम)- 9233 की नियुक्ति 15 सितंबर 2021 तक कर लेने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही अन्य विभिन्न पदों पर लगभग 7 हजार नियुक्ति की प्रक्रिया को बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा विभिन्न मेडिकल काॅलेज सह अस्पतालों एवं सदर अस्पताल से प्राप्त नीकू, पीकू और एसएनसीयू के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची बीएमएसआईसीएल को उपलब्ध करा कर शीघ्र आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है.

मंगल पांडेय ने बताया कि कोरोना के संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हेतु विभिन्न संयंत्र, उपकरण एवं ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. इसके तहत सभी सीएचसी, रेफरल अस्पताल एवं पीएचसी पर 2-2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं सभी अनुमंडनलीय अस्पताल में 2-2 बाइपैप मशीन इस माह के अंदर भेजे जाएंगे. साथ ही 54 अनुमंडल एवं जिला अस्पतालों में पीएसए प्लांट एवं सभी मेडिकल काॅलेज सह अस्पतालों में अंंक्सीजन टैंक अगले तीन महीने में लगाना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है.

pncb