Bihar transport in lockdown – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

1 जून से कुछ ऐसी होगी बिहार की परिवहन व्यवस्था
बस, टैक्सी, कार, ऑटो के परिचालन पर आदेश जारी

1 जून से राज्य के अंदर चलेंंगी सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियां

बसों एवं सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन एक सीट एक व्यक्ति के सिद्धांत के अनुसार किया जा सकेगा.

राज्य में ई – रिक्शा, ऑटो रिक्शा का परिचालन कंटोनमेंट क्षेत्र को छोड़कर अनुमान्य होगा.

टैक्सी ओला उबर का परिचालन भी कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर अनुमान्य होगा.

भाड़े में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं होगी. Lock down से पूर्व का भाड़ा ही मान्य होगा.

1 जून से राज्य के अंदर बस एवं सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन शुरू हो जाएगा। 31 मई को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए सभी डीएम, एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बसों एवं सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन एक सीट एक व्यक्ति के सिद्धांत के अनुसार किया जा सकेगा. भाड़े में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं होगी.

लॉक डाउन से पूर्व का भाड़ा ही मान्य होगा.

राज्य में ई – रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ओला, उबर का परिचालन कंटोनमेंट क्षेत्र को छोड़कर अनुमान्य होगा.

बसों के परिचालन के क्रम में परिवहन सचिव ने निम्नलिखित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है :-

(क) वाहन मालिक द्वारा

वाहन को प्रतिदिन धुलवाने, साफ-सुथरा रखने एवं समय-समय पर हरेक ट्रिप के पश्चात सेनिटाइज कराना सुनिश्चित करवाएँगे.

ड्राइवर एवं कण्डक्टर को साफ कपड़े एवं मास्क, ग्लब्स पहनने का निदेश देंगे.

वाहनों के अंदर एवं बाहर कोविड-19 के संक्रमण से बचावों के उपायों संबंधी पोस्टर/स्टिकर लगवाएँगे. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पम्पलेट का यात्रियों के बीच वितरण सुनिश्चित कराएँगे.

वाहनों के अंदर चढ़ने, उतरने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा.

वाहनों में निर्धारित सीट के अतिरिक्त एक भी यात्री नहीं लिया जाएगा, इसकी हिदायत ड्राइवर एवं कण्डक्टर को देंगे.

वाहनों में सेनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे.

(ख) वाहन चालक एवं कण्डक्टर द्वारा

वाहनों में चढने से पूूर्व यात्री को हाथ साफ करने हेतु सेनिटाइजर उपलब्ध कराएँगे.

वाहनों की प्रतिदिन धुलाई की जाएगी एवं आवश्यक साफ-सफाई की जाएगी. प्रत्येक ट्रिप की समाप्ति के बाद बस की पुनः सफाई आवश्यक होगी.

वाहनों के अंदर चढ़ने, उतरने के समय यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएँगे.

सफर कर रहे प्रत्येक यात्री को कोरोना से बचाव के उपायों संबंधी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पेम्पलेट उपलब्ध कराया जाएँगे तथा कोविड-19 से बचाव की जानकारी भी उपलब्ध कराएँगे। जिला प्रशासन द्वारा

जिला प्रशासन द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक बस स्टैण्ड/टैक्सी स्टैण्ड पर दण्डाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो यह सुनिश्चित करेगा कि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई संबंधी प्रोटोकाॅल का अनुपालन किया जा रहा है, बसों में निर्धारित बैठान क्षमता के अनुसार ही यात्री बैठाए जा रहे हैं एवं यात्रियों से निर्धारित किराया ही वसूला जा रहा है. अन्य वाहनों में भी इसका अनुपालन किया जाएगा.

वाहनों के परिचालन संबंधी उपरोक्त निदेश परमिट की शर्तो के पार्ट माने जाएँगे एवं उल्लंघन की स्थिति में मोटर वाहन अधिनियम के साथ-साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अधीन संबंधित चालक/वाहन स्वामी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी.

जिला प्रशासन द्वारा वाहन मालिकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं बरती जाने वाली सावधानियाँ सम्बन्धी पम्पलेट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका वितरण यात्रियों के बीच किया जाएगा.

बस स्टैण्डों/टैक्सी स्टैण्डों पर एनाउन्समेंट की व्यवस्था करेंगे जिसके माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव सम्बन्धी उपायों को प्रसारित कराएँगे. साथ ही लोगों को भीड़ न लगाने, यत्र-तत्र न थूकने, मास्क पहनने आदि की हिदायत भी दी जाएगी.

निकायों द्वारा बस स्टैण्डों पर आवश्यक साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा.

यात्रियों द्वारा

वाहनों में सफर करते समय मास्क अवश्य पहनें अथवा मुंह को ढंककर रखें. बिना मास्क पहने बस में सफर की अनुमति नहीं होगी.

- वाहनों में चढ़ने से पूर्व सेनिटाइजर का उपयोग करें.

-   वाहनों की रेलिंग का उपयोग कम से कम करें.

- वाहनों में चढते-उतरते समय भीड़ नहीं करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन     करें.

वाहनों के अंदर पान, खैनी, तम्बाकू, गुटखा आदि का उपयोग वर्जित होगा. पकड़े जाने पर दण्ड के भागी होंगे.

बस स्टैण्ड/टैक्सी स्टैण्ड में यत्र-तत्र थूकना वर्जित होगा. पकड़े जाने पर दण्ड के भागी होंगे एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं को भी सलाह दी जाती है कि यदि चिकित्सा सम्बन्धी या अन्य आवश्यक कारण न हो तो बसों में सफर न करें.

PNC

बिहार में ऑड-इवन सिस्टम इन गाड़ियों पर होगा लागू
दिल्ली की तर्ज पर ऑड इवन सिस्टम से चलेंगे कुछ वाहन

लाॅक डाउन के दौरान आम लोगों को आवश्यक कारणों से कहीं आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों का परिचालन बिहार में ऑड एवं ईवन के तर्ज पर होगा. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक से मंगलवार को यह निर्णय लिया गया. इस निर्णय के आलोक में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को अनुपालन का निर्देश दिया है.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा का परिचालन जिला के अंदर ऑड (विषम अंक) एवं ईवन (सम अंक) रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर किया जायेगा. सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को ऑड नंबर के वाहन चलेंगे तथा मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को ईवन नंबर के वाहन चलेंगे. ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा में ड्राइवर के अतिरिक्त मात्र दो व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी.

परिवहन सचिव ने बताया कि टैक्सी, कैब, ओला, उबर आदि का परिचालन जिला के अंदर किया जायेगा एवं उसमें ड्राइवर के अतिरिक्त दो व्यक्तियों को बैठाने की अनुमति होगी. जिला के बाहर अंतरजिला परिचालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्गत पास या स्पेशल ट्रेन के रेलवे टिकट के आधार पर किया जायेगा.

जिले के अंदर विभिन्न मार्गों पर ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी आदि के किराये का निर्धारण संबंधित जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी. इसका निर्धारण जिलाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार पैसेंजर की संख्या के रिस्ट्रिक्शन को ध्यान में रखकर समुचित भाड़ा निर्धारित करेंगे.

क्या है ऑड-ईवन
जिस रजिस्ट्रेशन संख्या का अंतिम अंक 1,3,5,7 अथवा 9 होगा, उसे ऑड (विषम) नबंर कहा जाएगा. उसी प्रकार जिस रजिस्ट्रेशन नंबर का अंतिम अंक 0,2,4,6 अथवा 8 होगा उसे ईवन (सम) नबंर कहा जायेगा.

परिवहन सचिव ने दिए हैं ये निर्देश

बाइक टैक्सी का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

कंटेनमेंट जोन की सीमा में पूर्व से चल रहे प्रतिबंध लागू रहेंगे

जिले के अंदर विभिन्न मार्गाे पर ई रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी आदि के किराया का निर्धारण संबंधित जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा

ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा में ड्राइवर के अतिरिक्त, अधिकतम मात्र दो व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी

सवारी को लेकर वाहनों के परिचालन में सोशल डिस्टेंसिंग अपनना अनिवार्य होगा

ड्राइवर एवं यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य होगा

वाहन चालक संबंधित वाहन को सेनिटाइज करना सुनिश्चित करेंगे

स्टैंड पर ऑटो ड्राइवर भीड़ नहीं लगायेंगे

इंटर डिस्ट्रिक्ट जाने के लिए ओला-उबर की कर सकते हैं एडवांस बुकिंग

दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोग रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ओला, उबर की टैक्सी से घर जा सकेंगे. इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरु की गई है. दिल्ली, मुंबई या अन्य शहरों से आने से पूर्व ही बुकिंग करा सकते हैं. राजधानी स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को ओला, उबर टैक्सी सुविधा दी जा रही है. पटना से दरभंगा या अन्य किसी में जाना चाहते हैं तो एडवांस में भी बुकिंग कर इंटर डिस्ट्रिक्ट जा सकेंगे.

हीरेश

लोकल श्रमिक ट्रेन से घर तक पहुंचे श्रमिक
कैमूर जिला की सीमा पर दूसरे राज्यों से पैदल आने वाले प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों को गृह जिला तक पहुचाने के लिए चली एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन

कैमूर बाॅर्डर, कर्मनाशा स्टेशन से दानापुर, बरौनी और कटिहार जंक्शन के लिए चली स्पेशल ट्रेन।

बिहार सरकार द्वारा चलाई गई है यह स्पेशल ट्रेन

पहले दिन 1320 श्रमिक ट्रेन मेें सवार होकर दानापुर, बरौनी और कटिहार स्टेशन पहुंचे

ये तीनों जंक्शन को बनाया गया है ठहराव स्टेशन, यहाँ ट्रेन से उतरने के बाद श्रमिकों व अन्य लोगों को वाहनों द्वारा संबंधित प्रखंडों के कोरेंटाईन सेंटर पहुँचाया जाएगा

– परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कैमूर जिला की सीमा पर दूसरे राज्यों से काफी संख्या में प्रवासी मजदूर और अन्य लोग पैदल आ रहे हैं, इन लोगों को संबंधित गृह जिले तक सुरक्षित परिवहन हेतु एक विशेष ट्रेन के परिचालन की सहमति रेलवे से प्राप्त की गई है. राज्य सरकार द्वारा इसका पूरा व्यय वहन किया जा रहा है.

कैमूर जिला के सीमा पर दूसरे राज्यों से पैदल आने वाले प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को संबंधित गृह जिले तक सुरक्षित परिवहन हेतु एक विशेष ट्रेन शुरु की गई है। इसकी सहमति रेलवे से ली गई है . ट्रेन का परिचालन कैमूर के कर्मनाशा स्टेशन से किया जाएगा, जिसका ठहराव दानापुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन और कटिहार जंक्शन पर होगा.
पहले दिन मंगलवार को कैमूर बॉर्डर , कर्मनाशा स्टेशन से यह विशेष ट्रेन 1320 यात्रियों को लेकर खुली, जिसमें दानापुर जंक्शन पर 396, बरौनी जंक्शन पर 415 और कटिहार स्टेशन पर 532 श्रमिक उतरे. यह ट्रेन कर्मनाशा स्टेशन से सुबह 9.30 बजे खुलेगी और दानापुर जंक्शन 12.35 बजे, बरौनी जंक्शन दोपहर 3 बजे और कटिहार जंक्शन पर शाम 6 बजे पहुंचेगी.

परिवहन सचिव  संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कैमूर जिला की सीमा पर काफी संख्या में बिहार के श्रमिक एवं अन्य लोग पैदल आ रहे हैं. उनके सुरक्षित परिवहन के लिए मंगलवार से कर्मनाशा स्टेशन से विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है. इस संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है.

दानापुर, बरौनी और कटिहार जंक्शन पर सम्बद्ध जिलों के यात्री उतरेंगे और वहां से बस द्वारा प्रखंड क्वॉरेंटाइन सेंटर तक जाएंगे। स्टेशन से संबंधित गृह जिला तक पहुचाने के लिए जिलावार बस की व्यवस्था पटना, बेगूसराय और कटिहार के जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी.

pic Nagendra

परिवहन सचिव ने बताया कि दानापुर जंक्शन पर पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान गोपालगंज के यात्री उतरेंगे.

बरौनी जंक्शन पर बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, भागलपुर, बांका, शेखपुरा, जमुई, दरभंगा, मधुबनी के यात्री उतरेंगे.

कटिहार जंक्शन पर मधेपुरा,सहरसा, सुपौल,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार के यात्री उतरेंगे.

शेष जिलों के यात्रियों का परिवहन पूर्व की भांति कैमूर की सीमा से बसों द्वारा औरंगाबाद, बक्सर,भोजपुर, रोहतास एवं गया जिले के लोगों को उस जिला में सीधे पहुंचाया जाएगा.

ट्रेन से यात्रियों के परिवहन की इस तरह से होगी व्यवस्था-

जिला प्रशासन कैमूर द्वारा यह व्यवस्था की जाएगी की यथासंभव यात्रीगण टैगिंग के
अनुसार ही बोगी में बैठेंगे . बोगी के बाहर ठहराव स्टेशन का लेबल लगाकर यात्रियों को बैठाया जाएगा.

जिला बार यात्रियों की सूची कैमूर जिला द्वारा तैयार का ठहराव स्टेशन वाले जिलों को अग्रिम रूप से भेजी जाएगी.

विशेष ट्रेन से उतरने वाले श्रमिकों को स्टेशन से संबंधित गृह जिला तक पहुंचाने की व्यवस्था पटना , बेगूसराय और कटिहार के जिला पदाधिकारी करेंगे .

संबंधित गृह जिला इन यात्रियों को प्रखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर तक पहुंचाएगा .

कटिहार स्टेशन पर श्रमिकों को पहुचाने के बाद ट्रेन लॉक्ड स्थिति में रात्रि में ही कैमूर लौट जाएगी. वापसी में इस ट्रेन में किसी यात्री को सफर करने की अनुमति नहीं होगी.

दानापुर, बरौनी और कटिहार से सम्बद्ध जिले क्रमशः पटना, बेगूसराय और कटिहार में वाहनों का पूल रहेगा, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में जिलावार बसों की व्यवस्था रहेगी.

ट्रेन से परिवहन के क्रम में इन बातों का रखना है ध्यान –

ट्रेन को प्रत्येक ट्रिप से पूर्व सेनीटाइज किया जाएगा.

ट्रेन के अंदर यात्रियों को बैठने के क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा.

यह सुनिश्चित किया जाएगा की प्रत्येक यात्री मास्क पहनें.

ठहराव स्टेशनों पर यात्रियों की विवरणी रखना अनिवार्य होगा.

अधीक्षक द्वारा बसों की पर्याप्त संख्या में सुरक्षित गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए एस्कॉर्ट की व्यवस्था की जाएगी.

पीएनसी