Bihar teacher transfer – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

’24 हजार से ज्यादा शिक्षकों का हुआ तबादला, बाकी को फिर से करना होगा आवेदन’
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

लगभग 24600 शिक्षकों का इस बार हुआ ट्रांसफर

बाकी 17000 को फिर से मिलेगा आवेदन का मौका

पटना।। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अंतर जिला तबादला के लिए 5 से 13 सितम्बर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर कुल 41,689 शिक्षकों (महिला 17,960 और पुरुष-23,729) ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. शिक्षकों को तीन जिला चुनने का विकल्प दिया गया था.

उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा चुने गए तीन जिले और वहां उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिए जिला आवंटन किया गया है. इस प्रक्रिया में लगभग 24,600 शिक्षकों का ट्रांसफर उनके पसंद के जिलों में से किसी एक जिले में हो गया है. इनमें करीब 9,900 महिला और 14,700 पुरुष शिक्षक शामिल हैं.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिव्यांग शिक्षकों को भी प्राथमिकता दी गई है. कुल 61 दिव्यांग महिला शिक्षिकाओं में से 92 प्रतिशत और पुरुष दिव्यांग शिक्षकों में 83 प्रतिशत को पसंद का जिला मिला है.

उन्होंने कहा कि लगभग 17,000 शिक्षकों को अभी जिला आवंटित नहीं किया जा सका है. अब इनसे 23 से 28 सितम्बर तक फिर से तीन नए जिलों का विकल्प मांगा जाएगा. इसके बाद जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात और खाली पदों को देखते हुए अंतिम विद्यालय आवंटन करेगी.

TRE4 और STET पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

एक तरफ वैकेंसी बढ़ाने को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी पटना में आए दिन आंदोलन कर रहे हैं. दूसरी तरफ आज शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने साफ कर दिया है कि TRE4 के तहत 26000 से ज्यादा वैकेंसी आएगी. वहीं STET के लिए आवेदन 27 सितंबर तक लिए जाएंगे जबकि परीक्षा 12 से 31 अक्टूबर के बीच होगी. उन्होंने कहा कि STET का रिजल्ट 15 नवंबर को जारी किया जाएगा.

pncb

शिक्षा विभाग का नया फरमान, अब ट्रांसफर जरूरी नहीं
पटना।।‌ बिहार के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया सरकार पहले ही स्थापित कर चुकी है. अब शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार अब तक जो ट्रांसफर आवेदन ई शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए किए गए हैं उन तमाम आवेदनों को रद्द कर दिया गया है.

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सिर्फ वे शिक्षक आवेदन कर पाएंगे जिन्हें किसी विशेष समस्या की वजह से ट्रांसफर चाहिए. उन्हें ई शिक्षाकोष पोर्टल पर ही दोबारा आवेदन का मौका मिलेगा. ई शिक्षाकोष पर विशेष समस्या वाले शिक्षक 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे.

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की समय सारणी में भी बदलाव किया है. एक दिसंबर से बिहार के सरकारी स्कूल 9.30 से 4 बजे तक चलेंगे.

pncb

नई बहाली के चक्कर में पुराने शिक्षकों को भूल गई सरकार
जी हां, कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है बिहार के शिक्षा विभाग में जहां सातवें चरण की बहाली के लिए सरकार ने नए सिरे से रिक्तियों की मांग सभी जिलों से की है. सातवें चरण की बहाली के लिए लगातार जोर आजमाइश चल रही है. लेकिन सरकार उन शिक्षकों को भूल गई जो पिछले 10-15 साल से अपने घर से दूर कोई मायके में तो कोई कहीं और मर मर के जीने को मजबूर है. खास तौर पर घर से दूर रहने का खामियाजा महिलाएं और दिव्यांग भुगत रहे हैं. इनमें से कई महिलाओं को तो मायके में रहने की सजा भुगतनी पड़ रही है. ना तो वे नौकरी छोड़ पा रही हैं और ना ही ससुराल में रह पा रही हैं, जिसकी वजह से मायके और ससुराल का रिश्ता भी खराब हो रहा है.

शिक्षा विभाग में नए अपर मुख्य सचिव के आने के बाद पुराने शिक्षकों की आस भी बंधी थी लेकिन अब वह आज भी टूटती हुई दिख रही है क्योंकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सातवें चरण की बहाली होने के बाद ही ट्रांसफर पर विचार किया जाएगा. जाहिर तौर पर इसका नतीजा यह होगा कि सभी स्कूलों में रिक्तियां भर जाएंगी और ट्रांसफर के लिए कहीं कोई जगह ही नहीं बचेगी ऐसे में एक बार फिर पहले से निराश परेशान महिलाओं दिव्यांग और अन्य शिक्षकों को कम से कम 4 से 5 साल का और इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में सबसे दिलचस्प भूमिका शिक्षक संघों की है जिनके भरोसे महिलाएं और दिव्यांग सरकार से इस दिशा में कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे थे. अब तो स्थिति यह हो गई है कि शिक्षक खुद ट्रांसफर की मांग के लिए अलग मोर्चा बनाकर  शिक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे हैं और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं. इस मामले में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. हालांकि उन्होंने कई बार यह बयान दिया था कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा है और जल्द ही सॉफ्टवेयर के जरिए ट्रांसफर के आवेदन लिए जाएंगे.

बिहार में कई शिक्षक संघ कार्यरत हैं लेकिन उनमें से लगभग सभी इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर खामोश बैठे हैं. 2 वर्ष पहले बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों के लिए नई नियमावली जारी की थी जिसमें उन्हें एक बार अपनी नियोजन इकाई से अलग ट्रांसफर की सुविधा देने की बात भी कही गई थी लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने चुप्पी साध रखी है और एक तरह से यह स्पष्ट कर दिया है कि इसमें फिलहाल अच्छा खासा वक्त लगने वाला है. मजे की बात यह कि तमाम शिक्षक संघ इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं. ऐसे में नियोजित शिक्षक स्थानांतरण संघर्ष मोर्चा बनाकर शिक्षकों ने अपनी लड़ाई खुद लड़ने का फैसला किया है और उन्होंने शिक्षा विभाग में इस बाबत जानकारी दे दी है कि अगर सरकार ने 2 हफ्ते में ट्रांसफर की अधिसूचना सूचना जारी नहीं की तो 27 जून से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा.

pncb