bihar police association – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News
पटना के मयंक शर्मा को मिला बिहार पुलिस एसोसिएशन सम्मान
40 वें महाधिवेशन में मिला सम्मान
खुशी दुगुनी तब हो जाती है जब बिहार पुलिस एसोसिएशन से मिला सम्मान हो–मयंक
बिहार पुलिस एसोसिएशन के 40वें महाधिवेशन में उत्कृष्ट सहयोग के लिए मयंक शर्मा, बृजकिशोर सिंह और धीरज रंजन सिन्हा को बिहार पुलिस एसोसिएशन सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बीपीए के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने अपने 2 मैंगल्स रोड स्थित बीपीए कार्यालय में दिया. बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने भी बिस्कोमान स्थित अपने कार्यालय में इस सम्मान से सबको नवाजा और उज्जवल भविष्य की कामना की. मयंक शर्मा ने कहा कि ऐसे सम्मान से उन्हें बहुत ख़ुशी हैऔर ख़ुशी दुगुनी तब हो जाती है जब बिहार पुलिस एसोसिएशन से मिला सम्मान हो.
बिहार पुलिस एसोसिएशन के 40वें महाधिवेशन दिनांक 18.06.23 को बिहार भर से जुटे सदस्यों के द्वारा आमसभा में प्रस्ताव लाया गया कि लम्बे समय से बिहार पुलिस एसोसिएशन में छह पद है. वर्तमान में पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या काफी बढ़ गई है. उक्त प्रस्ताव के आलोक में बिहार पुलिस एसोसिएशन के संविधान के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के अनुरूप दो उपाध्यक्ष और दो संयुक्त सचिव का पद की स्वीकृति ध्वनिमद से पारित किया गया. महाधिवेशन में ही उपाध्यक्ष पद के लिए राजू कुमार दुबे एवं विनोद कुमार यादव संयुक्त सचिव के लिए मो. इम्तियाज खां एवं संतोष कुमार राय का प्रस्ताव आया. जिसे सर्वसम्मति से केंद्रीय पदधारकों की सहमति और आमसभा द्वारा अनुमोदित किया गया.
महाधिवेशन में पारित प्रस्ताव के आलोक में अनुमोदित करते हुए आज बिहार पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया जाता है. साथ ही पिछले महाधिवेशन में पारित प्रस्ताव के आलोक में ओम प्रकाश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष एवं राम बाबू सिंह को बिविसपु के संगठन महामंत्री का प्रमाण पत्र बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कु सिंह द्वारा दिया गया. बिहार पुलिस एसोसिएशन के संविधान के तहत अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे. बिहार पुलिस एसोसिएशन के महाधिवेशन में संविधान में संशोधन करने का और संघ के प्रति निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है. महाधिवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुमोदन की कॉपी बिहार सरकार (गृह विभाग) निर्गत किया गया है. इसकी प्रतिलिपि पुलिस मुख्यालय को भी सूचित किया गया है.
PNCDESK
फैट से फिट कब बनेंगे बिहार पुलिस के जवान
सेना की तरह पुलिसवालों के लिए कोई नियमित ट्रेनिंग सिस्टम भी नहीं
सरकार के इनाम देने को घोषणा से भी नहीं कम हुआ मोटापा
बढ़ते मोटापा से पुलिस मुख्यालय भी है चिंतित
राज्य सरकार पुलिसकर्मियों के बढ़ते वजन को लेकर चिंतित है. अब मोटे तोंद  और थुलथुले हो चुके पुलिसकर्मियों को फिर से फिट बनाने के लिए सरकार एक खास योजना लेकर आई थी पर उससे कोई हल नहीं निकला. ऐसे अनफिट पुलिसवालों को लेकर सरकार में अधिकारी चिंतित हैं. कुछ महीने पहले सरकार ने कहा था कि अगर  पुलिसकर्मी वजन घटा लेंगे पुलिस मुख्यालय की ओर से इन्हें इनाम भी दिया जाएगा. पर बिहार के पुलिसकर्मी का मोटापा कम करने का पुलिस मुख्यालय ने नायाब तरीक़ा भी कारगर नहीं निकला.
सरकार ने पुलिसकर्मियों को फिट करने के लिए पीटी परेड के साथ पहले उनका बकायदा वजन रिकॉर्ड किया करने की घोषणा की थी. ऐसे पुलिस कर्मियों का डेढ़ महीने बाद दोबारा वजन लिया जाना था. जिन पुलिसकर्मियों ने सबसे अधिक वजन घटाया होगा उन्हें इनाम दिया जाना था इनाम तब तो मिलता जब वजन घटता.ऐसे में सरकार की यह योजना धाराशायी हो गई.
पुलिस जवानों को हमेशा फिट रहना चाहिए, लेकिन जब निरीक्षण हुआ तो जवानों से ज्यादा अफसर बेडोल पेट वाले निकले.  अधिकारियों ने कहा कि सबका पेट गायब होना चाहिए. ऐसे मोटे होने का कोई फायदा नहीं, जरा सा चलने पर दम फूलने लगता है. जल्दी से जल्दी बढ़े हुए पेट अंदर होने चाहिए, नहीं तो ऐसे तोंदू लोग जबरिया छुट्टी पर जाने के लिए तैयार रहें जैसे आदेश भी काम नहीं आये . जवानों के साथ अफसरों को चलने में बहुत परेशानी हुई. जवान और अफसर पूरी तरह फिट नहीं है. बेडोल जवान औऱ अफसर कैसे बदमाशों का पीछा करेंगे. जवानों को हमेशा फिट रहना चाहिए. जवानों और अफसरों को चलने में ही परेशानी हो रही है. ऐसे में दौड़ना तो दूर की बात है. मोटापा कम करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए अब सरकार क्या नया करेगी ये देखना होगा.
अब जरा बिहार पुलिस की ओर से जारी किये गए 2022 में अपराधों की संख्या पर गौर कीजिये
एक जवान ने कहा कि 15 साल पहले जब पुलिस में भर्ती हुआ था तो बैरक में नियमित रूप से सुबह-शाम कसरत करनी पड़ती थी. अब कई साल से यह छूट गया है. मोबाइल फ़ोन और आधुनिक तकनीक ने भागदौड़ घटा दी है. इसका असर सेहत पर नज़र आने लगा है. एक अधिकारी कहते है कि अब पुलिसवालों में फ़िट रहने की इच्छा ख़त्म हो गई है और वे आलसी हो गए हैं. नतीजतन, 40 की उम्र तक पहुँचते-पहुँचते उनका डील-डौल बदल जाता है. इस व्यवस्था में बदलाव जरूरी है.
पुलिस के नियम कहते हैं कि भर्ती के समय कर्मचारियों का क़द 160 से 167 सेमी, सीना 78 सेमी और वज़न क़द और उम्र के अनुपात में होना चाहिए. कुछ वर्गों और महिलाओं के लिए क़द में 5-7 सेमी तक की छूट भी है. भर्ती के समय पुरुषों को 800 मीटर की दौड़ 3 मिनट में और महिलाओं को 400 मीटर की दौड़ दो मिनट में पूरी करनी होती है. तो बाद के सालों में ये फ़िटनेस हवा क्यों हो जाती है? एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी के मुताबिक़ कर्मचारियों को ज़्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ती. पुलिस वाले  ज़्यादातर मोटरसाइकिल  और गाड़ी पर चलते हैं. इसके अलावा सेना की तरह पुलिसवालों के लिए कोई नियमित ट्रेनिंग सिस्टम भी नहीं है.
PNCDESK
पंडित रामानन्द तिवारी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि
राजकीय सम्मान के साथ हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पुत्र शिवानन्द तिवारी और पौत्र राहुल तिवारी ने दी पुष्पांजलि
स्व० पंडित रामानन्द तिवारी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गाँधी मैदान पटना के उत्तर पश्चिम कोने पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, स्व. पंडित रामानन्द तिवारी के पुत्र पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी एवं उनके पौत्र विधायक राहुल तिवारी के साथ-साथ बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
कौन थे रामानंद तिवारी उर्फ़ पानी पांडे
स्व▪ रामानन्द तिवारी का समूचा जीवन जन-साधारण के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। स्वतंत्रता -संग्राम सेनानी,राजनीतिक-सामाजिक-कार्यकर्त्ता,राजनेता और सांसद के रूप में उनके जीवन का हर चरण गरीब,उत्पीड़ित, कमजोर वर्गो पर समाज में हो रहे अत्यचारों के खिलाफ लम्बी संघर्ष की कहानी है।रामानन्द तिवारी का जन्म ग्राम-रामडिहरा,जिला भोजपुर (बिहार) में सन् 1909 में हुआ। हालाँकि उन्हें उच्च शिक्षा के औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं हुई,लेकिन वह राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में पूरी सूझ-बुझ के साथ समाज में छाई विषमताओं के विरूद्ध संघर्षरत रहे। सर्वप्रथम उन्होंने कांग्रेस समाजवादी दल के सिपाही के रूप में कार्य शुरू किया। धीरे-धीरे वह अपनी जन-सेवा के कारण बहुत लोकप्रिय हो गए और उन्हें सन् 1967 में संयुक्त समाजवादी दल का अध्यक्ष चुना गया।
उनके जीवन का अधिकांश भाग श्रमिकों की लड़ाई लड़ने और समाजवादी आदर्शो को आगे बढ़ाने में बीता। 15 वर्षो तक वह बिहार पुलिस और कर्मचारी एसोसिएशन और आँल इंडिया टेलीग्राफ यूनियन के चैयरमैन बने रहे और बंगाल कोल काँग्रेस मजदूर यूनियन और राष्ट्रीय नवनिर्माण मजदूर सभा के अध्यक्ष पद को उन्होंने विभूषित किया।बिहार-विधान सभा के 1952 से 1972  तक सदस्य रहे और बिहार राज्य मंन्त्रिमंण्डल में सन् 1967  में गृह मंत्री बने। 1977  में जनता पार्टी के गठन हो जाने के बाद लोक-सभा के सदस्य चुने गए।
बिहार राज्य के गृहमंत्री होने के नाते उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की स्थिति में सुधार लाने के लिए अनेक नियम बनाने के प्रयत्न किए। इतना ही नहीं कॉलेज या स्कूल की शिक्षा प्राप्त किए बिना भी उन्होंने कई पुस्तकें लिखी जिसमें” हमारा कसूर ” तथा ” सिपाहियों की कहानी : आँकड़ो की जबानी ” इत्यादी शामिल है।
स्व▪ रामानन्द तिवारी ने साधारण परिवार में जन्म लेकर जिस निर्भयता और साहस के साथ गरीबों और पद-दलितों के कल्याण के लिए समाज में जो कार्य किया ; वह इस बात का सबूत है कि धन और साधन सम्पन्न-व्यक्ति ही महान समाज सेवी बनने या राजनेता बनने में समर्थ नहीं ; बल्कि साधारण व्यक्ति भी लगन निष्ठा के साथ समाजवादी समाज स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। स्व▪ रामानन्द तिवारी को सही श्रद्धांजलि यही होगी कि आज की पीढ़ी समतावादी समाज स्थापित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने,जाति और धर्म-मूलक भेद-भाव को खत्म करने की दिशा में अग्रसर हो।
–अरुण भोले,संयोजक,स्व. रामानन्द तिवारी स्मृति संस्थान.
PNCDESK